Tag: बाल श्रम

  • नगर निगम गया जी में बालश्रम का खुला खेल: नालियों में उतारे जा रहे अबोध बच्चे, कौन जिम्मेदार?

    नगर निगम गया जी में बालश्रम का खुला खेल: नालियों में उतारे जा रहे अबोध बच्चे, कौन जिम्मेदार?

    देवब्रत मंडल

    बालश्रमिक


    मॉनसून से पहले सफाई के नाम पर बाल श्रम कानून की खुलेआम धज्जियां, सेफ्टी किट तक नहीं

    गया, 24 मई 2026
    कहते हैं तस्वीर झूठ नहीं बोलती। Magadhlive के कैमरे में कैद तस्वीरें गया नगर निगम के उस संवेदनहीन चेहरे को उजागर कर रही हैं जहां अबोध बालकों से नाले-नालियों की सफाई का काम कराया जा रहा है। बाल श्रम कानून की रक्षा का ढोल पीटने वाली व्यवस्था के नुमाइंदे ही खुलेआम इस अपराध को अंजाम दे रहे हैं।

    कैसे हो रहा है यह अपराध?

    खेलने और पढ़ने के उम्र


    जानकारी के अनुसार, गया नगर निगम में मॉनसून से पहले नाले-नालियों की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया हुई है जिसमें मानव बल की संख्या निर्धारित है। लेकिन जमीन पर नजारा कुछ और है।

    वार्ड नं. 17 समेत गया के कई वार्डों में नालियों की सफाई में एक नहीं, कई बालक अपनी जान जोखिम में डालकर उतारे गए हैं। सफाई का काम जमादार की निगरानी में हो रहा है। मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी स्वास्थ्य पदाधिकारी की है। काम पूरा होने की रिपोर्ट के बाद भुगतान फाइल पर अंतिम हस्ताक्षर नगर आयुक्त करेंगे।

    सवाल उठता है

    इन बालकों को इस खतरनाक काम में किसने लगाया? प्रत्यक्ष रूप से ठेकेदार, लेकिन आंख मूंदकर भुगतान करने-कराने वाले जिम्मेदार अधिकारी भी उतने ही दोषी हैं।

    बाल श्रम कानून और सुरक्षा नियमों की धज्जियां

    नाले में बालक(सफाई करते)


    यह सीधा-सीधा बाल श्रम कानून का उल्लंघन है। दूसरी और गंभीर बात यह कि इन बच्चों को कोई सेफ्टी किट भी नहीं दी गई है। नियम कहता है कि डेंजरस काम करने वाले मजदूरों को हैंड ग्लव्स, जूते, मास्क आदि अनिवार्य रूप से दिए जाएं। लेकिन यहां इसका भी अनुपालन नहीं हो रहा।

    अब क्या होगा?

    सफाई कार्य में लगा बालक


    खबर प्रकाशित होने के बाद उम्मीद है कि नगर निगम प्रशासन हरकत में आएगा। आनन-फानन में कार्रवाई कर दामन पर लगे दाग को छिपाने की कोशिश होगी। लेकिन सवाल बरकरार है:

    क्या बाल श्रम कानून गया नगर निगम में कोई मायने नहीं रखता? या सभी की आंखों पर नोटों का पर्दा चढ़ा दिया गया है?

    Magadhlive ने सच को सामने लाने के लिए मजबूरन तस्वीरें प्रकाशित की हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन जवाबदेही तय करता है या फिर लीपापोती कर मामले को दबा देता है।

  • बाल श्रम उन्मूलन: टिकारी में गैराज से नाबालिग श्रमिक मुक्त, मालिक पर प्राथमिकी दर्ज

    बाल श्रम उन्मूलन: टिकारी में गैराज से नाबालिग श्रमिक मुक्त, मालिक पर प्राथमिकी दर्ज

    टिकारी संवाददाता: बाल श्रम के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए श्रम संसाधन विभाग, बिहार के निर्देशानुसार गया जिले में बाल श्रम उन्मूलन अभियान तेजी से जारी है। इसी क्रम में टिकारी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित नेजाम मिस्त्री के गैराज पर छापेमारी कर एक नाबालिग श्रमिक को मुक्त कराया गया।

    यह अभियान श्रम अधीक्षक गया, महेश चंद्र झा के निर्देशन और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी टिकारी, रोहित कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रेणु कुमारी (गुरारू), राजेश कुमार (कोंच), प्रयास संस्था के जिला समन्वयक देवेंद्र कुमार मिश्रा और स्थानीय पुलिस बल मौजूद थे।

    कानूनी प्रक्रिया और पुनर्वास:

    बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति, गया के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद उसे बाल गृह में स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं, गैराज संचालक नेजाम मिस्त्री के खिलाफ बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। अधिनियम के तहत 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम कराना संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है।

    अभियान पर विभाग की प्रतिबद्धता:

    श्रम अधीक्षक महेश चंद्र झा ने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन अभियान गया जिले में लगातार संचालित रहेगा। यह कार्रवाई न केवल बाल श्रमिकों को उनके अधिकार दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने का प्रयास भी है।

  • बड़े शहरों की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों का औचक निरीक्षण कर बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया जायेगा

    बड़े शहरों की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों का औचक निरीक्षण कर बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया जायेगा

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    पीपुल फर्स्ट के सहयोग से संचालित चाइल्ड लाइन गया,रेलवे चाइल्ड लाइन गया,श्रम विभाग गया ,श्रम संसाधन विभाग ,बिहार सरकार द्वारा बाल निषेध दिवस के अवसर पर गया रेलवे स्टेशन पर NCPCR भारत सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में बालश्रम उन्मूलन एव पूर्णवास हेतु एक अभियान प्रारंभ किया गया। इस संबंध में चाइल्ड लाइन के निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि यह अभियान दिनांक 1 जून 2023 से 30 जून 2023 तक चलेगा। इस दौरान दिल्ली ,राजस्थान,मुंबई एव अन्य शहरों की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों का औचक निरीक्षण कर बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया जायेगा। उनके पूर्णवास की व्यवसथा सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बाल श्रम की रोकथाम के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की आवश्यकता है। इस अभियान को सफल बनाने में श्रम नोडल पदाधिकारी मनोज कुमार ,चाइल्ड लाइन की समन्वयक अपराजिता आजाद, रेलवे चाइल्ड लाइन के समन्वयक विकास कुमार, प्रयास संस्था से गौतम कुमार एव अन्य कर्मी भी शामिल हैं।