Tag: arrest

  • DDU मंडल में RPF की बड़ी कार्रवाई, मई तक 80 चोर गिरफ्तार, गया पोस्ट सबसे आगे

    DDU मंडल में RPF की बड़ी कार्रवाई, मई तक 80 चोर गिरफ्तार, गया पोस्ट सबसे आगे

    देवब्रत मंडल

    पिछले साल से 63% ज्यादा गिरफ्तारी, CCTV और मुखबिर तंत्र से कसा शिकंजा; यात्रियों से 139 पर सूचना देने की अपील

    गिरफ्तार अपराधी व आरपीएफ

    पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में रेलवे सुरक्षा बल ने यात्री सामान चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत चलाए गए विशेष अभियान में RPF ने इस साल मई तक चोरी में शामिल कुल 80 अपराधियों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया है।

    पिछले साल से 63% ज्यादा कार्रवाई

    मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के निर्देशन और वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अपराधियों की संख्या पिछले साल की समान अवधि से 63% अधिक है। यह आंकड़ा यात्रियों की सुरक्षा के प्रति RPF की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

    कहां से कितने गिरफ्तार?

    1. RPF पोस्ट गया: 47 अपराधी – सबसे ज्यादा
    2. RPF पोस्ट डेहरी ऑन सोन: 18 अपराधी
    3. RPF पोस्ट DDU: 08 अपराधी
    4. RPF पोस्ट सासाराम: 03 अपराधी
    5. RPF पोस्ट रफीगंज: 03 अपराधी
    6. RPF पोस्ट जपला: 01 अपराधी

    बताया गया कि गिरफ्तार अपराधियों में कई आदतन अपराधी भी शामिल हैं जो पहले भी कई वारदातों में लिप्त रह चुके हैं। सभी को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया है।

    कैसे मिली सफलता?

    वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर ने बताया कि CCTV फुटेज, मुखबिर तंत्र और प्रभावी निगरानी के बेहतर समन्वय से यह सफलता मिली। पोस्ट और अपराध आसूचना शाखा ने मिलकर काम किया। इससे न सिर्फ मामलों का खुलासा हुआ बल्कि यात्रियों का रेलवे और RPF पर भरोसा भी बढ़ा है।

    RPF की यात्रियों से अपील

    रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है:

    1. यात्रा के दौरान अपने सामान पर लगातार नजर रखें।
    2. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें।
    3. नजदीकी RPF कर्मी को भी जानकारी दे सकते हैं।

    “रेलवे परिसरों को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाने में यात्रियों का सहयोग जरूरी है”, RPF ने कहा।

    वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त ने स्पष्ट किया कि CCTV, मुखबिर तंत्र और नियमित निगरानी के जरिए अपराधियों पर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

  • गया में नकली और नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा, पूर्व सांसद के आवासीय परिसर में छापेमारी से लोग हतप्रभ, देखें दवाओं की सूची

    गया में नकली और नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा, पूर्व सांसद के आवासीय परिसर में छापेमारी से लोग हतप्रभ, देखें दवाओं की सूची

    देवब्रत मंडल


    गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में नकली और नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान एक पूर्व सांसद के आवासीय परिसर में संचालित अवैध कारोबार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित एवं संदिग्ध दवाइयां, इंजेक्शन, कफ सिरप, टैबलेट, कैप्सूल, पैकेजिंग सामग्री और मशीनें बरामद की गईं। इस मामले में विकास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
    छापेमारी के दौरान Nitrosun, Phensedyl, Tydol, Nitravet जैसी बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां जब्त की गई हैं। इसके अलावा हजारों की संख्या में इंजेक्शन, बोतल सीलिंग कैप, प्रिंटेड रैपर, पैकिंग सामग्री तथा बॉटल कैपिंग मशीन भी बरामद हुई है। पुलिस को शक है कि यहां नकली एवं नशीली दवाओं की पैकेजिंग और सप्लाई का संगठित नेटवर्क चलाया जा रहा था।

    जब्त दवाओं की सूची


    बरामद सामग्री में लाखों की संख्या में टैबलेट एवं कैप्सूल शामिल हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कारोबार काफी लंबे समय से संचालित हो रहा था। कार्रवाई के दौरान एक प्रिंटिंग प्रेस और कूरियर से जुड़े इनपुट भी सामने आए हैं, जिससे जांच एजेंसियां सप्लाई चेन और नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही हैं।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह का अवैध कारोबार चलना बेहद चिंताजनक है। लोगों ने कहा कि नकली और नशीली दवाओं का यह कारोबार सीधे मानव जीवन के साथ खिलवाड़ है। मामले का खुलासा होने के बाद आसपास के लोग भी हैरान हैं।
    फिलहाल पुलिस एवं ड्रग विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है। अधिकारियों का कहना है कि जब्त दवाओं की गुणवत्ता और वैधता की जांच कराई जाएगी तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • सोना लूटकांड: पीड़ित यात्री का बयान इस केस का अहम पहलू साबित हो सकता है, थानाध्यक्ष सहित छः पुलिसकर्मी निलंबित

    सोना लूटकांड: पीड़ित यात्री का बयान इस केस का अहम पहलू साबित हो सकता है, थानाध्यक्ष सहित छः पुलिसकर्मी निलंबित

    देवब्रत मंडल

    जीआरपी थाने, गया जंक्शन

    गया रेल थाना में दर्ज सोना लूटकांड में अबतक जहां कांड के वादी ही प्रतिवादी बन गए हैं, जो न्याययिक हिरासत में हैं। वहीं, अब इस केस में पीड़ित यात्री का बयान काफी मायने रखता है। जो इस केस का अहम पहलू माना जा रहा है। रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कांड के आईओ के अलावा चार सिपाहियों को इस केस में निलंबित कर दिया गया है। कांड संख्या 334/25 में अबतक की हुई जांच में पीड़ित यात्री से वरीय पुलिस पदाधिकारी पूछताछ कर चुके है।

    निलंबित चारों सिपाही और दो सिविलियन फरार चल रहे

    जबकि दो सिविलियन तथा चार सिपाहियों की खबर लिखे जाने तक फरार चल रहे हैं। जिनके तलाश में रेल पुलिस के अधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम गुप्त सूचना के आधार पर जगह जगह पर छापेमारी कर रहे हैं।

    सोना अबतक बरामद नहीं, जोधपुर एक्सप्रेस की घटना

    पुलिस सूत्रों एवं वरीय अधिवक्ताओं की मानें तो पीड़ित यात्री धनञ्जय शास्वत का स्वीकारोक्ति बयान काफी मायने रख रहा है। इसके बयान पर ही कांड की जांच सही दिशा में आगे बढ़ सकती है। बता दें कि इस कांड का सूचक धनञ्जय शाश्वत नामक व्यक्ति बिहार का ही रहने वाला है। जिसके साथ 21.11.2025 को हावड़ा-बीकानेर जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में कथित तौर पर करीब एक किलोग्राम सोना की लूट हुई थी। जो अबतक बरामद नहीं हो पाने की खबर है।

    स्वर्ण व्यवसायी अपने ही कर्मचारी पर जता चुके हैं आशंका

    दर्ज कांड के अनुसार धनञ्जय शास्वत जिस सोने के व्यापारी मनोज सोनी का सोना लेकर 20 नवंबर 2025 को हावड़ा से जयपुर के लिए चला था। इस बीच गया रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत धनञ्जय शाश्वत के साथ कथित लूट की घटना 21.11.2025 को हुई। जिसने अपने मालिक मनोज सोनी(स्वर्ण व्यवसायी) को सूचना दी उसके साथ कुछ पुलिस वालों ने मारपीट की और एक किलोग्राम सोना लूट लिया है। मनोज सोनी ने अपने इस कर्मचारी पर ही शंका जाहिर करते हुए एक आवेदन स्थानीय थाना प्रभारी को दी थी।

    वरीय रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा

    इसके बाद मनोज सोनी ने खगड़िया के सांसद को सारी बातें बताई। तब जाकर इस मामले में वरीय रेल पुलिस अधीक्षक डॉ इनामुल हक़ के निर्देश पर गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने अपने बयान पर कांड संख्या 334/25 दर्ज करते हुए कांड की जांच का जिम्मा अवर निरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद को दिया। लेकिन श्री प्रसाद पर कांड में लीपापोती करने के मामले सामने आने पर इन्हें भी निलंबित कर दिया।

    थानाध्यक्ष, आईओ सहित चार सिपाही हो चुके हैं निलंबित

    इस मामले में थानाध्यक्ष, कांड के आईओ सहित चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। अब इस कांड की जांच पटना रेल पुलिस मुख्यालय के एक डीएसपी कर रहे हैं। अब इस कांड में न्यायालय में पीड़ित व्यक्ति धनञ्जय शाश्वत का बयान मायने रखता है।

  • गया जंक्शन से शातिर चोर गिरफ्तार, चाकू और चोरी के मोबाइल बरामद

    गया जंक्शन से शातिर चोर गिरफ्तार, चाकू और चोरी के मोबाइल बरामद

    देवब्रत मंडल

    गया रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा अपराध सुलझ गया है, जहां एक शातिर चोर को दो मोबाइल फोन और एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पंकज कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी किए थे। बरामद मोबाइल फोन की कीमत लगभग 25,000 रुपये आंकी गई है।

    गिरफ्तार आरोपी की जानकारी:

    • नाम: पंकज कुमार
    • उम्र: 18 वर्ष
    • पिता: सुलेन्द्र बिंद
    • पता: नई गोदाम, पहसी, थाना- कोतवाली, जिला- गया, बिहार

    किया गया अपराध:

    • पंकज कुमार ने गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी किए थे।
    • उसके पास से दो एंड्राइड मोबाइल फोन और एक छोटा पाकेट चाकू बरामद किया गया।

    कार्रवाई:

    • रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
    • आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 304/25 अंतर्गत धारा 317(05) भारतीय न्याय संहिता दर्ज की गई है।

    बरामदगी:

    • दो एंड्राइड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25,000 रुपये)
    • एक छोटा पाकेट चाकू

    आगे की कार्रवाई:

    • पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य अपराधों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
    • बरामद मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
  • चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, जहानाबाद जिले के हैं दोनों रहने वाले

    चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, जहानाबाद जिले के हैं दोनों रहने वाले

    देवब्रत मंडल

    ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत गया रेलवे स्टेशन पर दो व्यक्तियों को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद कासिम अंसारी और कविंद्र दास के रूप में हुई है, जो दोनों मखदुमपुर, जहानाबाद के रहने वाले हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों से ये सामान बरामद किए गए हैं। दोनों ने स्वीकार किया है कि मौका मिलने पर यात्रियों का मोबाइल और सामान चोरी किया करते हैं।

    • मोहम्मद कासिम अंसारी के पास से
    • एक ब्लैक रंग का ACE कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन
    • एक ब्लैक रंग का रेडमी कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन
    • 1300 रुपये नकद
    • कविंद्र दास के पास से:
    • एक सलेटी रंग का नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन
    • एक सिल्वर रंग का रेडमी कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन
    • 1800 रुपये नकद

    दोनों व्यक्तियों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया और सीआईबी गया की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ राजकीय रेल थाना गया में कांड संख्या 229/25 दिनांक 31.08.25 अंतर्गत धारा 317(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • गया जंक्शन पर पकड़े गए तीन अंतरजिला अपराधी, चोरी के सात मोबाइल जब्त

    गया जंक्शन पर पकड़े गए तीन अंतरजिला अपराधी, चोरी के सात मोबाइल जब्त

    देवब्रत मंडल

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत एक बड़ी कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम ने तीन अभियुक्तों को सात अदद चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम जाहीर आलम उर्फ अब्बास, सुशील कुमार और शाहनवाज हैं।जाहीर आलम उर्फ अब्बास, उम्र 32 वर्ष, पिता काजिम हुसैन, पता मुकरी चक, थाना टेकारी, जिला गया, सुशील कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता कैलाश ठाकुर, पता सीताराम मंदिर, थाना नगर, जिला सीतामढ़ी तथा शाहनवाज, उम्र 22 वर्ष, पिता मुबारक हुसैन, पता तेलता माधोपुर, थाना बलरामपुर, जिला कटिहार का रहनेवाला है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से सात एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत: ₹1,05,000 है। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था, गया स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली तो तीनों अभियुक्तों को पकड़कर उनकी तलाशी ली गई, जिसमें चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए।अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने गया रेलवे स्टेशन से यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी किए थे। जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 238/25 दिनांक 09.08.25 अंतर्गत धारा 313, 317(5) भारतीय न्याय संहिता दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

  • गया जंक्शन पर यात्रियों के सामान चुराने वाले गिरोह सक्रिय, गया सहित अन्य जिले के चार पकड़े गए

    गया जंक्शन पर यात्रियों के सामान चुराने वाले गिरोह सक्रिय, गया सहित अन्य जिले के चार पकड़े गए

    देवब्रत मंडल

    जीआरपी थाने में गिरफ्तार आरोपी व पुलिस

    गया जी: गया रेलवे स्टेशन पर इन दिनों अपराधियों की सक्रियता बढ़ गई है। विभिन्न जिले के अपराधी गया जंक्शन पर यात्रियों के समान चुराने के फिराक में लगे रहते हैं, लेकिन इन दिनों श्रावणी मेला के मद्देनजर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम लगातार गश्त कर रही है। इसी क्रम में टीम ने सोमवार को चार चोरों को गिरफ्तार किया है। ये चारों आरोपी यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने के इरादे से स्टेशन पर घूम रहे थे। जिनके पास से मोबाइल व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। बरामद समान किन लोगों के हैं, जांच शुरू कर दी गई है।
    गिरफ्तार आरोपियों के बारे में आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि शर्मा कुमार उर्फ सरवन कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता स्वर्गीय अनिल प्रसाद, पता मीठापुर थाना जक्कनपुर जिला पटना, दीपक कुमार, उम्र 25 वर्ष, पिता अमर पता महावीर चौक थाना कोतवाली जिला गया, अंशु कुमार, उम्र 17 वर्ष, पिता मनोज गुप्ता निवासी, थाना पुनपुन जिला पटना तथा रिंकू पाल, उम्र 25 वर्ष, पिता शिवदत्त पाल पता कतया थाना जम्होर जिला औरंगाबाद का रहने वाला है।
    उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के पास से चार एंड्राइड मोबाइल फोन, दो चार्जर, एक चश्मा, एक आधार कार्ड और एक सिपाही भर्ती का एडमिट कार्ड बरामद किया गया है। उन्होंने बरामद सामान की अनुमानित कीमत 80,000 रुपये है। इस संबंध में जीआरपी थाना गया पर कांड दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सउनि एमके अकेला, प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा, सिपाही अमित कुमार, शशि शेखर, सीआईबी के सउनि अनिल कुमार चौधरी और जीआरपी गया के पदाधिकारी एवं स्टाफ शामिल थे। श्री यादव ने बताया कि चारों आरोपी प्लेटफार्म संख्या-1/सी के मध्य में बैठे हुए थे और पुलिस को देखकर भागने लगे, जिसे पुलिस बल ने घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने का काम करते हैं। आरोपियों को जीआरपी थाना गया ले जाया गया, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। बरामद सामान की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह सामान किसके हैं और कैसे चोरी हुए।

  • गया जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के क्रम में यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहा अपराधी गिरफ्तार

    गया जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के क्रम में यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहा अपराधी गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    रेल थाना में गिरफ्तार आरोपी व पुलिस

    गया जंक्शन पर चोर उचक्के पर निगरानी रखने और यात्री की सुरक्षा व्यवस्था में लगी आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से यात्री से चुराया गया मोबाइल बरामद किया गया है। आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि श्रावणी मेला को लेकर आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम निगरानी कर रही है। उन्होंने बताया सउनि राम सेवक साथ में आरक्षी विकास कुमार, शशि शेखर, सीआईबी के प्रधान आरक्षी एस. जे. रॉय तथा साथ जीआरपी गया के अधिकारी व स्टाफ द्वारा संयुक्त रुप से गया रेलवे स्टेशन पर गश्त किया जा रहा था। गाड़ियों को सुरक्षित पास करा रहे थे। इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या-1 पर एक व्यक्ति तेजी से दौड़कर भाग रहा है। शक होने पर आरएमएस कार्यालय के पास उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति अपना नाम सन्नी कुमार टीमला (19) पिता बुलेन्दु यादव, ग्राम झिटकौरिया, थाना उमता, जिला जहानाबाद बताया।
    आरपीएफ पोस्ट प्रभारी श्री यादव ने बताया कि इतने में पीछे से एक यात्री दौड़ता हुआ आया। जिसे अपना नाम अजीत कुमार पिता सुदर्शन प्रजापति पता अंबालिया थाना करग़हार जिला रोहतास बताया। जिसने बताया कि वे गाड़ी संख्या 12371 से सासाराम जाने के लिए आगे जनरल कोच में चढ़ रहे थे। चढ़ने के क्रम में ही मोबाइल चोरी हो गया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से यात्री का चोरी किया हुआ मोटरोला कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। जिसे मौके की कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना गया ले जाया गया। जहां यात्री द्वारा दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर जीआरपी थाना में कांड संख्या 213/25 अन्तर्गत 303 (2),317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कायम किया गया। मोबाईल की अनुमानित कीमत 15,000 रुपया आंकी गई है।

  • भतीजी के साथ बलात और हत्या के बाद शव को जला दिए जाने के मामले में चाचा गिरफ्तार,भेजा गया जेल

    भतीजी के साथ बलात और हत्या के बाद शव को जला दिए जाने के मामले में चाचा गिरफ्तार,भेजा गया जेल

    देवब्रत मंडल

    आरोपी पंकज कुमार

    चाचा ने रिश्ते को केवल कलंकित ही नहीं किया था, बल्कि भतीजी के साथ बलात करने की घिनौनी घटना को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। साक्ष्य को छिपाने के इरादे से लाश को भी जला दिया था। अब जाकर पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
    घटना गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र की है। आरोपी पंकज कुमार पिता चंद्रमौली सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में फतेहपुर थाना में कांड संख्या 317/25 दर्ज है। यह मामला न्यायालय में परिवाद दायर करने के बाद दर्ज किया गया था।
    घटना 04 सितंबर 2024 की है। पीड़िता की माँ के द्वारा परिवाद दायर किया गया था। न्यायालय के आदेश पर फतेहपुर थाना में यह कांड 3 मई 2025 को दर्ज किया गया। पीड़िता की मां का आरोप है कि घटना के दिन वे घर से बाहर किसी काम से थी। उनकी बेटी घर में ही थी। आरोपी चाचा पंकज कुमार ने उनकी बेटी के साथ बलात किया। जब पीड़िता विरोध करते हुए शोर करने लगी तो उसे सोने की सिकड़ी देने का लालच दिया। शोर मचाने लगी तो आरोपी चाचा ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मृतका के गले में फंदा लगाकर उसे गौशाला में टांग दिया ताकि उसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। इसके बाद जल्दी जल्दी उसकी लाश को ले जाकर जला दिया गया।
    परिवाद में मृतका की मां का कहना है कि थाना से लेकर वरीय अधिकारियों तक न्याय के लिए गुहार लगाई। अंत में न्यायालय में परिवाद दायर की। न्यायालय ने 02 मई को थानाध्यक्ष को आदेश देते हुए कांड दर्ज करने को कहा। इसके बाद 03 मई 2025 को बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत कांड संख्या 317/25 दर्ज किया गया।
    एसएसपी आनंद कुमार के हवाले से बताया गया कि इस मामले में आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • गया रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी के आरोप में इकबाल नगर का एक व्यक्ति गिरफ्तार, तीन मोबाइल बरामद

    गया रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी के आरोप में इकबाल नगर का एक व्यक्ति गिरफ्तार, तीन मोबाइल बरामद

    देवब्रत मंडल

    बरामद मोबाइल के साथ पदाधिकारी

    गया आरपीएफ एवं जीआरपी टीम ने एक व्यक्ति को मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मो. जावेद है, जो गया शहर के कोतवाली क्षेत्र के इकबाल नगर का रहने वाला है। गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि गिरफ्तारी के समय मो० जावेद के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया मोबाइल फोन मो० जावेद के जींस पैंट के पॉकेट से बरामद हुए हैं।

    1. Apple कंपनी का iPhone (सफेद रंग)
    2. Infinix कंपनी का स्मार्टफोन (ब्लू रंग)
    3. Nokia कंपनी का कीपैड मोबाइल

    बरामद मोबाइल की कीमत

    बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग ₹ 91,000 है।

    आगे की कानूनी कार्रवाई

    मो० जावेद के खिलाफ जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 166/25 दिनांक 06.06.2025 अंतर्गत धारा 317(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

    गिरफ्तारी टीम में शामिल थे:

    • उनि/अजय तिग्गा
    • आ./शशि शेखर
    • आ./राकेश कुमार सिंह
    • उनि/मुकेश कुमार (CPDS Team गया)
    • पुअनि/पिंटू कुमार चौधरी
    • स्टाफ जीआरपी गया

    गिरफ्तारी की जगह

    गिरफ्तारी गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1/C के मध्य भाग में हुई है।