Tag: CPI(M)

  • अजीब कसमकश: प्रेम कुमार हार भी जाएं और मोहन श्रीवास्तव जीते भी नहीं! चर्चा के केंद्र में धीरेंद्र अग्रवाल

    देवब्रत मंडल

    फोटो स्रोत:सोशल मीडिया

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में गया जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को यहां के मतदाता वोट करेंगे। प्रथम चरण में 06 नवंबर को मतदान के लिए मंगलवार की देर शाम प्रचार का शोर थम गया। इसके साथ ही गया जिले में प्रचार प्रसार का शोर और बढ़ गया। गया जिले में 9 नवंबर की शाम प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद 11 नवंबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर्रेंगे।

    बड़े नेताओं के आगमन से दोनों गठबंधन में उत्साह

    दोनों गठबंधन के बड़े बड़े नेताओं के आगमन से गया जिले में चुनावी परिदृश्यों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मुख्य रूप से महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं के आगमन से दोनों गठबंधन के घटक दलों में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

    ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज कराने का दावा

    इस बार गया जिले का हॉट सीट गया शहर विधानसभा क्षेत्र है। यहां करीब 36 सालों से भाजपा नेता डॉ प्रेम कुमार विधायक हैं। जो नौंवीं बार चुनाव मैदान में हैं। अबतक विपक्ष की दाल यहां नहीं गली है और इस बार भी एनडीए किसी और के पक्ष में इस सीट को नहीं जाने देने के लिए कमर कसे हुए हैं। एनडीए के लोगों का कहना है कि इस बार इस सीट को जीत कर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में प्रेम कुमार अपना नाम दर्ज कराने वाले हैं।

    महागठबंधन एक बार पांच साल के लिए मांग रहा है मौका

    विपक्षी दलों के गठबंधन ने कांग्रेस के नेता अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव पर फिर एक बार दाव लगाया है। महागठबंधन हर हाल में इस सीट पर अपना कब्जा करने के प्रयास में दिनरात जुटा हुआ है। महागठबंधन के लोग कह रहे हैं कि बहुत हो चुका। एक बार मोहन श्रीवास्तव को पांच साल के लिए मौका देकर देखें। शहरी क्षेत्र में नगर निगम के माध्यम से किए गए अबतक के विकास कार्यों को गिनवाते हुए काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं।

    भाजपा और कांग्रेस दोनों जीत के प्रति आश्वस्त

    क्षेत्र भ्रमण पर और जनसंपर्क अभियान में जुटे दोनों गठबंधनों के कार्यकर्ता और नेता अपनी अपनी जीत हासिल करने के आत्मविश्वास से लबरेज हैं। दोनों के कुनबे हाथ जोड़कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। दिन में जनसंपर्क तो देर रात तक बैठकें और मंथन कर रहे हैं। जातीय समीकरण से लेकर मत विभाजन की नीतियों पर चर्चा कर रहे हैं। कहें तो ‘गोटियां फीट’ करने की जुगत में लगे हुए हैं।

    अजीब उलझन में हैं नेता और मतदाता

    सबसे बड़ी बात जो चर्चा में है। वो ये कि प्रेम कुमार हार भी जाएं और मोहन श्रीवास्तव जीते भी नहीं। ऐसे में तीसरे प्रत्याशी जो जनसुराज के हैं धीरेंद्र अग्रवाल उनकी चर्चा दोनों गठबंधन के लोगों में हो रही है। जिससे यहां के मतदाता और नेता दोनों कशमकश में हैं। एनडीए और महागठबंधन दोनों की नजरें जनसुराज के धीरेंद्र अग्रवाल पर है।

    इस बार ‘संवदिया’ निभा रहे हैं अहम भूमिका

    अन्दर की बात जो पता चली है कि दोनों गठबंधन से कई लोग जनसुराज के कुनबे में ‘संवदिया’ के तौर पर शामिल हैं। जो दोनों गठबंधन के नेताओं को जनसुराज की हर पल की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए पल-पल की सूचना दे रहे हैं। संवदिया के माध्यम से दोनों गठबंधन के लोग जनसुराज की ताकत(मिलने जा रहे वोट) का आंकलन कर रहे हैं। उसी को आधार बनाकर अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने की नीति पर काम कर रहे हैं।

    जनसुराज के आने से जीत हार के अंतर पर भी हो रही चर्चा

    बहरहाल, गया शहर के मतदाताओं से बातचीत करने पर यही सुनने को मिल रहे हैं कि जनसुराज के चुनाव मैदान में मजबूती से डटे रहने के कारण इस बार चुनाव परिणाम चौकाने वाले होंगे। बता दें कि पिछले चुनाव में हार और जीत के मतों के अंतर काफी कम भी नहीं थे तो बहुत ज्यादा भी नहीं थे। इस बार जनसुराज की उपस्थिति से जीत हार के मतों का अंतर या तो काफी कम हो सकता है या फिर काफी बड़ा भी हो सकता है। बहरहाल, ये तो 11 को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा।

  • गया जी सीट पर महागठबंधन की नाव मझधार में, सिंबल आ चुका लेकिन कैंडिडेट…

    देवब्रत मंडल

    महागठबंधन में सीट को लेकर फंसे पेंच में गया जी शहर विधानसभा क्षेत्र की भी सीट फंसी हुई है। गुरुवार की देर रात तक कांग्रेस गया शहरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी तय नहीं कर सकी थी। देर रात तक टिकट की आस लगाए बैठे कई नेता बिहार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अलावरु के इर्द गिर्द नजरें गड़ाए बैठे हुए थे। बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, सदाकत आश्रम में ‘टिकटार्थियों’ एवं उनके समर्थक टकटकी लगाए रहे लेकिन बंद लिफाफे का राज नहीं खुल सका था। उम्मीद की जा रही है कि आज यानी 17 अक्टूबर को किसी भी वक्त गया शहरी और टिकारी विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी तय कर दिए जाएं।

    संभावित उम्मीदवार देर रात तक करते रहे इंतजार

    खबर आई है कि महागठबंधन इधर मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को ऑफर दिया है कि राज्यसभा और दो विधानपरिषद की सीट दी जाएगी। दरअसल एनडीए भी मुकेश साहनी पर डोरे डाल रहा है। लेकिन इस सब के बीच गया शहरी विधानसभा सीट का मामला अटका हुआ है। संभावित उम्मीदवार हर प्रकार के जोर आजमाइश कर रहे हैं लेकिन देर रात तक किसी के हाथ कुछ नहीं लगा है।

    देर रात बंद लिफाफे का नहीं खुल सका राज

    देर रात कांग्रेस के कुछ नेताओं से magadhlive संपर्क साधते हुए अंतिम निर्णय जानने की इच्छा जताई। किंतु सभी ने कहा कि पार्टी का सिंबल कांग्रेस के बिहार प्रदेश प्रभारी श्री अलावरु जी के पास बंद लिफाफे में आ चुका है लेकिन कैंडिडेट्स फाइनल नहीं हो सका है। लोग इनके पार्टी कार्यालय में आगमन का इंतजार करते रहे। आधी रात तक स्थिति अस्पष्ट थी।

    दलित, अतिपिछड़ा और महिला उम्मीदवार के नाम पर होती रही चर्चा

    पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस गया शहर विस सीट पर उम्मीदवारी तय करने से पहले यह देख रही है कि गया के विधायक डॉ प्रेम कुमार को कैसे मात दिया जा सकता है। महिला उम्मीदवार के नाम पर भी दो लोगों के नाम सामने हैं। वहीं अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के वोटरों की यहां बहुतायत को देखते हुए कांग्रेस इस पर भी विचार कर रही है। इस वर्ग के वोटरों को कौन कैंडिडेट ज्यादा प्रभावित कर सकता है, इस बात की भी चर्चा हो रही है। कांग्रेस के एक दलित नेता ने कहा कि गया जिले में कांग्रेस को तीन सीट मिले हैं लेकिन किसी दलित नेता को टिकट नहीं दिया जा रहा है, इससे कांग्रेस के समर्थक छोटे बड़े नेता और यह समाज भी नाराज है।

    पूर्व प्रत्याशी पर भरोसा करने पर भी विचार

    अंदरखाने से एक बात यह भी सामने आ रही है कांग्रेस अपने  पूर्व प्रत्याशी पर भरोसा कुछ ज्यादा कर रही है। इनके समर्थकों का भी यही मानना है कि 2020 के चुनाव में काफी कम अंतर से जीत हार हुई थी तो उन्हें ही टिकट देना उचित रहेगा क्योंकि नए उम्मीदवार पर उतना भरोसा नहीं। वहीं एक बात की चर्चा यह भी हो रही है कि लगातार दो बार पराजित हो चुके कैंडिडेट पर दांव लगाना कांग्रेस की नीति में नहीं है लेकिन पार्टी जीत को आगे रखकर पूर्व प्रत्याशी पर अधिक भरोसा कर रही है।

    …और अंत में

    कुल मिलाकर महागठबंधन की चुनावी नैया गया जी शहर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में आकर मझधार में है। महागठबंधन एनडीए सरकार को फिर से सत्ता में आने से रोकने के लिए कुछ भी न्योछावर करने को तैयार दिखती है।

  • सीताराम येचुरी की प्रथम पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन, इनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

    देवब्रत मंडल

    पुण्यतिथि पर उपस्थित रहे लोग

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी ) गया जिला कमिटि
    ने का. सीताराम येचुरी के प्रथम पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी का आयोजन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय में हुआ।गोष्ठी की अध्यक्षता साथी रामबृक्ष प्रसाद ने की। गोष्ठी के अवसर साथी अरुण मिश्रा, पूर्व केंद्रीय कमिटि सदस्य, सीपीआई ( एम ) ने अपने विचार रखते हुए कहा साथी सीताराम येचुरी का विद्यार्थी जीवन मे शुरू से मेघावी छात्र थे। उन्होंने अपने उज्ज्वल भविष्य को छोड़कर देश के गरीबों की लड़ाई का रास्ता चुना। आज हमें उनके बताये रास्ते पर चलकर देश में लोकतंत्र की लड़ाई लड़नी है। मौजूदा सरकार धर्म के नाम पर लोगों को लड़ा रही है । हमें एकजुट होकर नव फासीवाद को परास्त करना है। गोष्ठी में पारसनाथ सिंह, अबीर अधिकारी, जयवर्धन कुमार, अरविन्द कुमार सिन्हा, अधिवक्ता, कारू पासवान, अजय कुमार वर्मा,  अनिल कुमार, सत्येंद्र सिंह, शमीम अहमद, उदय नारायण शर्मा, मो. सुल्तान अंसारी, रामखेलावन दास , आमिर खान, इम्तियाज अहमद, जॉनी यादव ने अपने विचार रखे । गोष्ठी में गया जिले के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों लोगउपस्थित हुए।