Tag: IG magadh

  • 759 करोड़ रुपये का रहस्य सुलझा: ई-रिक्शा चालक के खाते में आई थी इतनी बड़ी रकम, बैंक ने बताई पूरी सच्चाई

    759 करोड़ रुपये का रहस्य सुलझा: ई-रिक्शा चालक के खाते में आई थी इतनी बड़ी रकम, बैंक ने बताई पूरी सच्चाई

    देवब्रत मंडल


    गया। गया शहर के बागेश्वरी मोहल्ले के रहने वाले ई-रिक्शा चालक शिव कुमार पटेल के बैंक खाते में 759 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिखाई देने के मामले का आखिरकार खुलासा हो गया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्टेशन रोड शाखा की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि शिव कुमार पटेल के खाते में इतनी बड़ी राशि कभी क्रेडिट हुई ही नहीं थी। बैंक के अनुसार, यह मामला तकनीकी गड़बड़ी (नेटवर्क/ग्लिच) के कारण बैलेंस गलत दिखने का था।

    शनिवार को निकासी की थी पेंशन की राशि

    शनिवार को शिव कुमार पटेल बागेश्वरी रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) से वृद्धावस्था पेंशन में से एक हजार रुपये निकालने पहुंचे थे। निकासी के बाद सीएसपी में उनके खाते का बैलेंस 759 करोड़ रुपये से अधिक दिखाई दिया। यह देखकर सीएसपी संचालक रोहित कुमार ने उन्हें इसकी जानकारी दी और तुरंत बैंक शाखा को सूचित किया।

    किसी तरह की लेनदेन करने की थी मनाही


    बैंक की ओर से शिव कुमार पटेल को किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं करने और मोबाइल फोन के साथ छेड़छाड़ नहीं करने की सलाह दी गई। इस बीच मामले की खबर सबसे पहले Magadh Live ने प्रकाशित की, जिसके बाद डेल्हा थाना और साइबर थाना की पुलिस भी सक्रिय हो गई। रविवार को बैंक बंद रहने के कारण शिव कुमार पटेल और उनका परिवार दो दिनों तक असमंजस और चिंता में रहा कि आखिर इतनी बड़ी रकम उनके खाते में कैसे दिखाई दे रही है।

    सोमवार को बैंक खुलने के बाद हुआ खुलासा

    सहायक प्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया


    सोमवार को शिव कुमार पटेल बैंक पहुंचे। शाखा प्रबंधक के अवकाश पर रहने के कारण उनकी मुलाकात सहायक प्रबंधक सुधीर कुमार से हुई। सहायक प्रबंधक ने खाते की विस्तृत जांच कर बताया कि कहीं से भी 759 करोड़ रुपये की कोई राशि खाते में जमा होने का रिकॉर्ड नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि खाते के स्टेटमेंट के अनुसार शनिवार को केवल एक हजार रुपये की पेंशन निकाली गई थी और जांच के समय खाते में मात्र 105 रुपये शेष थे। बैंक के अनुसार, नेटवर्क या तकनीकी गड़बड़ी के कारण गलत बैलेंस प्रदर्शित हुआ था।
    बैंक ने शिव कुमार पटेल को उनके खाते का पूरा स्टेटमेंट भी उपलब्ध करा दिया है, ताकि भविष्य में किसी भी जांच या पूछताछ के दौरान कोई परेशानी न हो।

    बैंक की जांच से संतुष्ट हुए शिव कुमार पटेल

    शिव पटेल, ग्राहक


    शिव कुमार पटेल ने बताया कि बैंक अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके खाते में कभी 759 करोड़ रुपये की राशि आई ही नहीं थी। स्टेटमेंट मिलने के बाद उनकी सारी शंका दूर हो गई है और अब उन्होंने राहत की सांस ली है। उन्होंने अपने परिजनों और शुभचिंतकों को भी यह जानकारी दे दी है कि उनके खाते में इतनी बड़ी रकम कभी जमा नहीं हुई थी। हालांकि शिव कुमार पटेल ने कहा कि इस घटना के बाद उन्होंने एहतियातन अपना यह बैंक खाता बंद कराने का निर्णय लिया है।

  • आपराधिक घटनाओं से छवि हो रही खराब, पीएमओ से लेकर मानवाधिकार आयोग तक पहुंच रही शिकायत

    आपराधिक घटनाओं से छवि हो रही खराब, पीएमओ से लेकर मानवाधिकार आयोग तक पहुंच रही शिकायत

    विशेष रिपोर्ट |देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर यात्रियों के साथ कब क्या हो जाए, कहना मुश्किल है। पिछले तीन महीनों का रिकॉर्ड देखें तो प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रेन में चढ़ते-उतरते वक्त यात्री कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। मामूली चोरी-पॉकेटमारी की घटनाएं तो रोज की बात हो गई हैं।

    शिकायतें बढ़ीं, कार्रवाई कम
    आम यात्री पुलिस के झंझट से बचने के लिए थाना नहीं जाते, लेकिन जागरूक यात्री अब रेल मदद ऐप और 139 पर शिकायत दर्ज करा रहे हैं। चलती ट्रेन में घटना होने पर लोग गंतव्य स्टेशन के थाने में FIR करवा रहे हैं।

    ‘न विराम’ लग रहा है, न ‘अल्पविराम’

    कार्रवाई भी हो रही है, पर घटनाओं की संख्या और आरोपियों की गिरफ्तारी का अनुपात देखें तो अंतर बहुत बड़ा है। गया रेल थाना क्षेत्र छोड़ दें तो पूरे गया रेल पुलिस अनुमंडल में दर्ज आपराधिक मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। समीक्षा बैठकें हो रही हैं, पर अपराध पर न ‘विराम’ लग रहा है, न ‘अल्पविराम’।

    पीएमओ और मानवाधिकार आयोग तक जा रही शिकायत

    अब तो बात है कि यात्रियों के साथ आपराधिक घटनाओं की शिकायत केवल थाने तक ही सीमित नहीं रह गई है। पीड़ित यात्री पीएमओ और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक अपनी शिकायत पहुंचा देते हैं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शिकायत दर्ज हो रही है। कनाडाई महिला श्वेता शर्मा के साथ हुई घटना एक शर्मनाक घटना का रूप ले लिया। जिन्होंने अपनी शिकायत काफी दूर तक लेकर चली गईं। गया रेल थाना का सोना लूटकांड तो आज भी न्यायालय में चल रहा है।

    वर्दी पर भी “दाग“
    सोना लूटकांड के बाद गया रेल थाना सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, क्योंकि जांच में अब तक वर्दीधारी ही शक के घेरे में हैं। वहीं आरपीएफ पोस्ट, गया के पास भी आपराधिक घटनाओं की लंबी फेहरिस्त है। पोस्ट कमांडर को हर बार जवाब देना पड़ता है।

    गया जंक्शन के बाहर से लेकर अंदर तक की सुरक्षा इन्हीं दोनों एजेंसियों के जिम्मे है, फिर भी अपराध थम नहीं रहे। दूसरे स्टेशनों पर जब FIR दर्ज हो रही है तो गया जंक्शन की बदनामी भी साथ-साथ बढ़ रही है।

    वीडियो बनाकर बता रहे यात्री
    पिछले महीने के आखिरी दिन एक महिला यात्री का पर्स गया जंक्शन पर काट लिया गया। सोने के गहने चोरी हो गए। पीड़िता ने गंतव्य पर पहुंचकर वीडियो बनाकर लोगों को बताया कि गया जंक्शन पर उसके साथ क्या हुआ।

    कोई पटना जाकर, कोई दिल्ली, कोई डीडीयू तो कोई अन्य स्टेशन पर शिकायत दर्ज करा रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन शहर गया की छवि खराब हो रही है।

    पितृपक्ष मेला सिर पर, सुरक्षा जरूरी


    कुछ ही दिनों में विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला शुरू होने वाला है। जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में रेल प्रशासन को भी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर गंभीर मंथन करना होगा।

    यदि अपराध की यही रफ्तार रही तो गया जंक्शन अपराधियों का अड्डा बन जाएगा और रेलवे के हिस्से आएगी सिर्फ बदनामी

    रेल प्रशासन को समझना होगा

    पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से लाखों पिंडदानी आएंगे। एक भी अप्रिय घटना गया जंक्शन की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल कर सकती है।

    यात्रियों की मांग:

    1. प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में RPF-GRP की संयुक्त गश्त बढ़े
    2. CCTV की लाइव मॉनिटरिंग 24×7 हो और कंट्रोल रूम सक्रिय रहे
    3. सादे लिबास में सुरक्षा बल तैनात हों
    4. हर कोच में स्कॉर्ट पार्टी अनिवार्य की जाए
    5. अनाउंसमेंट से यात्रियों को लगातार सतर्क किया जाए
  • रामपुर थाना: पीड़िता ने लगाया जांच में पक्षपात का आरोप, सहयोग पोर्टल पर CM-DGP से निष्पक्ष जांच की गुहार, बोलीं- “मेडिकल के बाद ले गए थे आरोपी के घर”

    रामपुर थाना: पीड़िता ने लगाया जांच में पक्षपात का आरोप, सहयोग पोर्टल पर CM-DGP से निष्पक्ष जांच की गुहार, बोलीं- “मेडिकल के बाद ले गए थे आरोपी के घर”

    देवब्रत मंडल

    गया, 13 जून 2026। रामपुर थाना कांड संख्या 115/26 की पीड़िता ने जांच की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़िता काल्पनिक नाम कविता कुमारी ने मुख्यमंत्री, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, DGP बिहार, IG मगध, DM गया और SSP गया को आवेदन देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

    क्या है पूरा मामला

    पीड़िता का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही अनुसंधानकर्ता महिला दारोगा ज्योति कुमारी का व्यवहार संदिग्ध है। बैंक पासबुक, मेडिकल रिपोर्ट समेत सभी दस्तावेज देने के बावजूद उन पर और परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है।

    पीड़िता के 5 गंभीर आरोप

    1. मेडिकल के बाद आरोपी के घर ले जाने का आरोप
    पीड़िता ने आवेदन में लिखा है कि मेडिकल परीक्षण के उपरांत उसे बिना चेहरा ढके अभियुक्त के घर ले जाया गया। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किया गया और धमकाया गया। पीड़िता ने मांग की है कि रास्ते के सीसीटीवी फुटेज और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ कर इसकी जांच हो।

    2. बुजुर्ग नानी को धमकी
    पीड़िता की वृद्ध नानी को फोन कर कानूनी कार्रवाई और जेल भेजने की धमकी दी गई, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं।

    3. जांच की दिशा भटकाने का आरोप
    पीड़िता का कहना है कि कोर्ट में बयान देने के बावजूद जांच को बार-बार मूल घटना से हटाकर CDR व अन्य पहलुओं में उलझाया जा रहा है। आशंका है कि इससे मुख्य आरोपी को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

    4. दो माह बाद भी चार्जशीट नहीं
    अभियुक्तों की गिरफ्तारी को 2 महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन अब तक आरोप-पत्र दाखिल नहीं किया गया। पीड़िता को आशंका है कि विलंब कर केस को कमजोर किया जा रहा है।

    5. समझौते का दबाव
    FIR के बाद से आरोपी पक्ष केस वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहा है। प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष धमकियां दी जा रही हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    पीड़िता की मांग

    1. कांड की उच्चस्तरीय समीक्षा हो
    2. महिला IO के कार्यकलाप की जांच हो
    3. मेडिकल के बाद आरोपी के घर ले जाने की घटना की स्वतंत्र जांच हो
    4. परिवार को पुलिस सुरक्षा मिले
    5. समयबद्ध चार्जशीट दाखिल कराई जाए
    6. जांच में विलंब के लिए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो

    पीड़िता ने कहा, “मैंने हर स्तर पर सहयोग किया है। फिर भी मुझे न्याय प्रभावित होने का डर है। मुझे बिहार पुलिस और न्याय व्यवस्था पर भरोसा है।”

    क्या कहते हैं नियम

    BNSS की धारा 193 के तहत गिरफ्तारी के 60/90 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल करना अनिवार्य बताया गया है। वहीं POCSO और महिला अपराध के मामलों में संवेदनशीलता बरतना जरूरी है। पीड़िता को आरोपी के सामने ले जाना सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के खिलाफ है।

  • IG और SSP की मौजूदगी में बागेश्वरी व महिला थाना में लोक संवाद, लोगों की सुनी समस्याएं

    IG और SSP की मौजूदगी में बागेश्वरी व महिला थाना में लोक संवाद, लोगों की सुनी समस्याएं

    पुलिस अधिकारियों ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा, शांति-भाईचारे की अपील; जनभागीदारी पर जोर

    मगध लाइव डेस्क | गया
    6 जून 2026

    आईजी व एसएसपी
    उपस्थित लोग

    पुलिस-जनता के बीच सीधा संवाद और भरोसा मजबूत करने के लिए शुक्रवार को गया में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र विकास वैभव किऔर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया सुशील कुमार की मौजूदगी में डेल्हा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी परिसर तथा महिला थाना परिसर में कार्यक्रम हुआ।

    गोष्ठी के दौरान IG और SSP ने आम लोगों से सीधी बातचीत की। लोगों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव रखे। अधिकारियों ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष, डेल्हा थाना, महिला थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित, प्रभावी और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।

    इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनहित और जनसरोकार के मामलों का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की। साथ ही सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारा और शांति व्यवस्था को मजबूत करने में सक्रिय सहयोग देने को कहा।

    पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के समग्र विकास, सुरक्षित वातावरण और बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए जनभागीदारी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से सकारात्मक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में IG मगध क्षेत्र, SSP गया के अलावा डेल्हा थानाध्यक्ष, महिला थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • गया में रंगदारी कांड: आईजी के हस्तक्षेप से दर्ज हुई एफआईआर, पांच दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर

    गया में रंगदारी कांड: आईजी के हस्तक्षेप से दर्ज हुई एफआईआर, पांच दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर

    स्कूल संचालक परिवार ने जताई जान का खतरा, कहा — “कभी भी हो सकती है बड़ी वारदात“

    देवब्रत मंडल


    गया के डेल्हा थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालक परिवार से रंगदारी, मारपीट और लाखों रुपये लूटे जाने के मामले ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव के हस्तक्षेप के बाद प्राथमिकी तो दर्ज कर ली गई, लेकिन घटना के पांच दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
    परिवार का कहना है कि सभी नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे पूरे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

    “5 लाख दो, नहीं तो स्कूल बंद करा देंगे”

    पीड़िता श्वेता कुमारी द्वारा दर्ज कराए गए आवेदन के अनुसार, 20 मई को करीब 10 से 12 लोग हथियार के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने उनके पति वृजनंदन कुमार से 5 लाख रुपये रंगदारी की मांग की और विरोध करने पर बाउंड्री तोड़ते हुए घर में घुसकर मारपीट की। आवेदन में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने हथियार का भय दिखाकर करीब 3 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

    इन सभी को बनाया गया आरोपी


    एफआईआर में गुड्डू यादव, रोहित यादव, संजय शर्मा, जयकांत शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मधुकर यादव और अजय यादव समेत कुल 9 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पीड़ित पक्ष का दावा है कि घटना के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध हैं और आरोपियों की पहचान स्पष्ट रूप से की जा सकती है।

    “थाने में नहीं सुनी गई शिकायत”


    परिवार का आरोप है कि घटना के बाद स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत करने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद मामला वरीय अधिकारियों और न्यायालय तक पहुंचा। अंततः आईजी के निर्देश के बाद 25 मई को डेल्हा थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
    हालांकि, अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। श्वेता कुमारी ने आशंका जताई है कि “अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।” फिलहाल पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने और सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

  • निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पीड़िता ने आईजी से लगाई गुहार, मामला ठगी, मानसिक प्रताड़ना, यौन शोषण व धमकी का

    निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पीड़िता ने आईजी से लगाई गुहार, मामला ठगी, मानसिक प्रताड़ना, यौन शोषण व धमकी का

    देवब्रत मंडल

    आईजी कार्यालय के पास आवेदन पत्र के साथ पीड़िता


    गया। विष्णुपद थाना कांड संख्या 242/26 में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एक पीड़ित महिला ने मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव को आवेदन सौंपा है। आवेदन में महिला ने मामले की वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच कराने, नाबालिग गवाह का बयान दर्ज कराने तथा अनुसंधान की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय समीक्षा कराने की मांग की है।

    निष्पक्ष जांच प्रभावित होने की आशंका जताई

    पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ ठगी, मानसिक प्रताड़ना, यौन शोषण, धमकी एवं सामाजिक रूप से अपमानित करने जैसी गंभीर घटनाएं हुई हैं। महिला का कहना है कि जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, वे प्रभावशाली एवं प्रशासनिक तंत्र से जुड़े हुए बताए जाते हैं, जिससे उसे निष्पक्ष जांच प्रभावित होने की आशंका है।

    तकनीकी एवं पर्याप्त साक्ष्य पेश करने का किया दावा

    आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि अब तक की जांच प्रक्रिया और महत्वपूर्ण साक्ष्यों के प्रति बरती जा रही उदासीनता से उसके मन में गंभीर संदेह उत्पन्न हो रहा है। उसने दावा किया है कि मामले में कई तकनीकी एवं प्रत्यक्ष साक्ष्य मौजूद हैं, जिनकी वैज्ञानिक जांच से सच्चाई सामने आ सकती है।

    महत्वपूर्ण तीन बिंदुओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की बात

    महिला ने विशेष रूप से तीन बिंदुओं पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का उल्लेख किया है। इनमें घटना से संबंधित तिथियों एवं समय का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) नहीं निकाला जाना, संबंधित मोबाइल नंबरों की टावर लोकेशन एवं लोकेशन मैपिंग की जांच नहीं होना तथा आरोपितों एवं संबंधित व्यक्तियों के बीच मोबाइल संपर्कों का वैज्ञानिक विश्लेषण नहीं कराए जाने की बात कही गई है।
    पीड़िता ने आईजी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कराने की मांग की है।

    आईजी ने त्वरित कार्यवाही की, पीड़िता को न्याय की उम्मीद

    पीड़िता ने बताया आईजी श्री बैभव को उन्होंने बताया है कि आरोपी उनके विरुद्ध डेल्हा थाना में फर्जी एफआईआर दर्ज कराया है। इस बात पर आईजी श्री वैभव ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें और मामले को लेकर डीएसपी-1 के पास भेजा। जहां उन्हें डीएसपी ने आश्वासन दिया कि आरोपी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर की जांच(पर्यवेक्षण) करते हुए निरस्त कराते हुए उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। शिकायत कर्ता ने कहा-आईजी साहेब न्यायप्रिय अधिकारी हैं और उन्हें भरोसा है कि उन्हें अपने मामले में शीघ्र ही न्याय मिलेगा।

    दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई है प्राथमिकी

    पीड़िता ने आईजी श्री वैभव को बताया है कि इस मामले में जहां उनके द्वारा विष्णुपद थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है वहीं आरोपी ने भी उनके विरुद्ध डेल्हा थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी राणा प्रताप एक सरकारी सेवक हैं जो टिकारी प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित बताया गया हैं। साथ ही उनकी पत्नी भी सरकारी स्कूल में कार्यरत हैं।

  • एनसीसी ग्रुप कमांडर और आईजी के बीच हुई बैठक, युवाओं को सशक्त बनाने पर जोर

    एनसीसी ग्रुप कमांडर और आईजी के बीच हुई बैठक, युवाओं को सशक्त बनाने पर जोर

    देवब्रत मंडल

    गयाजी। गया स्थित एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश ने 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) के साथ मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक(आईजी)क्षत्रनील सिंह से मुलाकात की।इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच राज्य की युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस महत्वपूर्ण बातचीत के दौरान एनसीसी कैडेट्स को बेहतर मार्गदर्शन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता प्रदान करने की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। ब्रिगेडियर राम नरेश ने कहा कि वर्दीधारी अधिकारी समाज के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एनसीसी जैसे संस्थानों के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और सेवा की भावना विकसित की जा सकती है। आईजी क्षत्रनील सिंह ने एनसीसी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग इस दिशा में हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने यह भी माना कि एनसीसी जैसी संस्थाएं युवाओं को नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर उन्हें एक सकारात्मक दिशा दे सकती हैं। गया ग्रुप के अंतर्गत एनसीसी, क्षेत्र के युवाओं के समावेशी विकास की दिशा में लगातार प्रयासरत है। एनसीसी कैडेट्स न केवल शिक्षा और प्रशिक्षण में आगे हैं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्वों को भी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।