Tag: ljp

  • नई सरकार में मगध का दबदबा, जानें सामाजिक-जातीय समीकरण और सबसे अधिक उम्र,अमीर-गरीब व मुकदमे वाले मंत्री

    देवब्रत मंडल

    मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री

    18 वीं विधानसभा को लेकर नई सरकार का गठन लगभग हो गया। मंत्रियों ने शपथ ग्रहण कर लिए। 24 नवंबर को जीतकर आए सभी 243 विधायक सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। नई सरकार में गया जी के विधायक डॉ. प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष बन सकते हैं। इस बार नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल में मगध प्रमंडल का दबदबा रहा। इस क्षेत्र से सात मंत्री बनाए गए हैं। यदि डॉ प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाते हैं तो मगध क्षेत्र राजनीतिक दृष्टिकोण से और मजबूत हो जाएगा। आइए देखें magadhlive की यह खास रिपोर्ट।

    नीतीश कैबिनेट – विस्तृत रिपोर्ट (21 नवंबर 2025)

    1. कुल आकार और पार्टी‑वार विभाजन
    • कुल मंत्री: 26 (CM + डिप्टी CM + 24 मंत्री)
    • भाजपा: 14 मंत्री
    • जदयू: 8 मंत्री
    • एलजेपी‑आर: 2 मंत्री
    • हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM): 1 मंत्री
    • आरएलएम (उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी): 1 मंत्री

    भाजपा‑जदयू का गठबंधन पहले की 32‑मंत्री वाली सरकार से 5 मंत्री कम है, लेकिन गठबंधन में भाजपा का कोटा थोड़ा बढ़ा है (14 → 14) और जदयू का घटा है (13 → 8)

    1. सामाजिक‑जातीय समीकरण
      वर्ग मंत्री संख्या उल्लेख
      पिछड़ा/दलित 18 (≈ 65 %) 5 दलित, 4 EBC, 9 OBC
      सवर्ण 7 4 राजपूत, 2 भूमिहार, 1 ब्राह्मण
      मुस्लिम 1 जदयू के जमा खान
      यादव 2 भाजपा‑जदयू ने एक‑एक यादव को जगह दी (पहले भाजपा में नहीं)
      राजपूतों की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है – कुल 4 राजपूत मंत्री (भाजपा 2, जदयू 1, एलजेपी‑आर 1)
    2. क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व
    • मगध: 7 मंत्री – सबसे अधिक, जिसमें सीएम नीतीश कुमार (पटना‑मगध) शामिल
    • शाहाबाद: 2 मंत्री – आरा‑भोजपुर से संजय टाइगर (भाजपा) और कैमूर से जमा खान (जदयू)।
    • मिथिलांचल: 5 मंत्री
    • तिरहुत: 6 मंत्री
    • अंग प्रदेश: 3 मंत्री
    • सीमांचल: 2 मंत्री
    • कोसी: 1 मंत्री

    इन आँकड़ों से स्पष्ट है कि NDA ने मगध‑शाहाबाद, मिथिलांचल‑तिरहुत को अपने गढ़ के रूप में मजबूत किया है।

    1. शैक्षणिक योग्यता
    • 10वीं पास: नारायण प्रसाद (मंत्री)
    • PhD धारी: 4 मंत्री
    • बाकी: स्नातक या अन्य योग्यताएँ (विशिष्ट डेटा उपलब्ध नहीं)
    1. क्रिमिनल केस
    • कुल मंत्री पर केस: 12
    • सबसे अधिक केस: नितिन नवीन – 5 केस
    • डिप्टी CM: विजय सिन्हा (भाजपा) – कोई केस नहीं; सम्राट चौधरी (जदयू) – 2 केस
    • CM नीतीश कुमार: कोई केस नहीं
    1. उम्र‑संबंधी आँकड़े
    • सबसे बुजुर्ग: बिजेंद्र यादव – 78 वर्ष
    • सबसे युवा: श्रेयसी सिंह – 34 वर्ष
    • 50 वर्ष या उससे कम: 18 मंत्री
    • 60‑70 वर्ष: 6 मंत्री
    1. महिला मंत्री
    • कुल 3 महिला मंत्री (जदयू की लेसी सिंह, भाजपा की रमा निषाद और श्रेयसी सिंह) – पिछले कार्यकाल के समान संख्या।
    1. कुछ खास बातें
    • उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवाया; दीपक अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं, पर उन्हें MLC बनाकर कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।
    • सबसे अमीर मंत्री: रमा निषाद (संपत्ति ≈ 31.86 करोड़)
    • सबसे गरीब मंत्री: संजय कुमार (संपत्ति ≈ 22.30 लाख)
      सारांश: नई नीतीश कैबिनेट में सामाजिक‑जातीय संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और पार्टी‑कोटा का बारीक मिश्रण दिखता है। लगभग दो‑तीहाई मंत्री पिछड़े‑दलित वर्ग से हैं, जबकि राजपूतों की सवर्ण में सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। मगध‑शाहाबाद और मिथिलांचल‑तिरहुत को विशेष प्राथमिकता मिली है, और 12 मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें नितिन नवीन पर सबसे अधिक केस हैं।
  • अजीब कसमकश: प्रेम कुमार हार भी जाएं और मोहन श्रीवास्तव जीते भी नहीं! चर्चा के केंद्र में धीरेंद्र अग्रवाल

    देवब्रत मंडल

    फोटो स्रोत:सोशल मीडिया

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में गया जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को यहां के मतदाता वोट करेंगे। प्रथम चरण में 06 नवंबर को मतदान के लिए मंगलवार की देर शाम प्रचार का शोर थम गया। इसके साथ ही गया जिले में प्रचार प्रसार का शोर और बढ़ गया। गया जिले में 9 नवंबर की शाम प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद 11 नवंबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर्रेंगे।

    बड़े नेताओं के आगमन से दोनों गठबंधन में उत्साह

    दोनों गठबंधन के बड़े बड़े नेताओं के आगमन से गया जिले में चुनावी परिदृश्यों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मुख्य रूप से महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं के आगमन से दोनों गठबंधन के घटक दलों में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

    ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज कराने का दावा

    इस बार गया जिले का हॉट सीट गया शहर विधानसभा क्षेत्र है। यहां करीब 36 सालों से भाजपा नेता डॉ प्रेम कुमार विधायक हैं। जो नौंवीं बार चुनाव मैदान में हैं। अबतक विपक्ष की दाल यहां नहीं गली है और इस बार भी एनडीए किसी और के पक्ष में इस सीट को नहीं जाने देने के लिए कमर कसे हुए हैं। एनडीए के लोगों का कहना है कि इस बार इस सीट को जीत कर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में प्रेम कुमार अपना नाम दर्ज कराने वाले हैं।

    महागठबंधन एक बार पांच साल के लिए मांग रहा है मौका

    विपक्षी दलों के गठबंधन ने कांग्रेस के नेता अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव पर फिर एक बार दाव लगाया है। महागठबंधन हर हाल में इस सीट पर अपना कब्जा करने के प्रयास में दिनरात जुटा हुआ है। महागठबंधन के लोग कह रहे हैं कि बहुत हो चुका। एक बार मोहन श्रीवास्तव को पांच साल के लिए मौका देकर देखें। शहरी क्षेत्र में नगर निगम के माध्यम से किए गए अबतक के विकास कार्यों को गिनवाते हुए काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं।

    भाजपा और कांग्रेस दोनों जीत के प्रति आश्वस्त

    क्षेत्र भ्रमण पर और जनसंपर्क अभियान में जुटे दोनों गठबंधनों के कार्यकर्ता और नेता अपनी अपनी जीत हासिल करने के आत्मविश्वास से लबरेज हैं। दोनों के कुनबे हाथ जोड़कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। दिन में जनसंपर्क तो देर रात तक बैठकें और मंथन कर रहे हैं। जातीय समीकरण से लेकर मत विभाजन की नीतियों पर चर्चा कर रहे हैं। कहें तो ‘गोटियां फीट’ करने की जुगत में लगे हुए हैं।

    अजीब उलझन में हैं नेता और मतदाता

    सबसे बड़ी बात जो चर्चा में है। वो ये कि प्रेम कुमार हार भी जाएं और मोहन श्रीवास्तव जीते भी नहीं। ऐसे में तीसरे प्रत्याशी जो जनसुराज के हैं धीरेंद्र अग्रवाल उनकी चर्चा दोनों गठबंधन के लोगों में हो रही है। जिससे यहां के मतदाता और नेता दोनों कशमकश में हैं। एनडीए और महागठबंधन दोनों की नजरें जनसुराज के धीरेंद्र अग्रवाल पर है।

    इस बार ‘संवदिया’ निभा रहे हैं अहम भूमिका

    अन्दर की बात जो पता चली है कि दोनों गठबंधन से कई लोग जनसुराज के कुनबे में ‘संवदिया’ के तौर पर शामिल हैं। जो दोनों गठबंधन के नेताओं को जनसुराज की हर पल की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए पल-पल की सूचना दे रहे हैं। संवदिया के माध्यम से दोनों गठबंधन के लोग जनसुराज की ताकत(मिलने जा रहे वोट) का आंकलन कर रहे हैं। उसी को आधार बनाकर अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने की नीति पर काम कर रहे हैं।

    जनसुराज के आने से जीत हार के अंतर पर भी हो रही चर्चा

    बहरहाल, गया शहर के मतदाताओं से बातचीत करने पर यही सुनने को मिल रहे हैं कि जनसुराज के चुनाव मैदान में मजबूती से डटे रहने के कारण इस बार चुनाव परिणाम चौकाने वाले होंगे। बता दें कि पिछले चुनाव में हार और जीत के मतों के अंतर काफी कम भी नहीं थे तो बहुत ज्यादा भी नहीं थे। इस बार जनसुराज की उपस्थिति से जीत हार के मतों का अंतर या तो काफी कम हो सकता है या फिर काफी बड़ा भी हो सकता है। बहरहाल, ये तो 11 को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा।