Tag: suspected death

  • ब्रेकिंग न्यूज: ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की संदेहास्पद मौत, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

    देवब्रत मंडल

    घटनास्थल पर आरपीएफ की टीम

    गया-मानपुर रेलखंड के अप लाइन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना शनिवार को दोपहर बाद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गया रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट से पदाधिकारी और बल के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। इसके बाद कोतवाली थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
    मृतक कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा का रहने बताया जा रहा है। घटनास्थल पर रहे सूत्रों के अनुसार मृतक के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच कर शव की पहचान कर लिया है। प्रथम दृष्टि में यह मामला आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि मृतक के पिता की चोकर की दुकान पंचायती अखाड़ा मोहल्ले में है। बताया गया कि युवक सुबह से ही घर से निकल गया था। जिसकी खोजबीन परिवार के लोग कर ही रहे थे कि इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने लाश की पहचान की है।
    इधर, घटनास्थल पर हो रही चर्चा के अनुसार युवक की शादी तय हो चुकी थी। फिलहाल कोतवाली थाना और आरपीएफ की टीम इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट गया के इंस्पेक्टर बनारसी यादव से विशेष जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क किया गया तो उधर से कोई उनका प्रत्युत्तर नहीं मिला।

    गया-मानपुर रेलखंड के फल्गु रेल ब्रिज के पहले अप लाइन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना शुक्रवार को दोपहर बाद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गया रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट से पदाधिकारी और बल के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। इसके बाद कोतवाली थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
    मृतक कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा का रहने बताया जा रहा है। घटनास्थल पर रहे सूत्रों के अनुसार मृतक के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच कर शव की पहचान कर लिया है। प्रथम दृष्टि में यह मामला आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि मृतक के पिता की चोकर की दुकान पंचायती अखाड़ा मोहल्ले में है। बताया गया कि युवक सुबह से ही घर से निकल गया था। जिसकी खोजबीन परिवार के लोग कर ही रहे थे कि इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने लाश की पहचान की है।
    इधर, घटनास्थल पर हो रही चर्चा के अनुसार युवक की शादी तय हो चुकी थी। फिलहाल कोतवाली थाना और आरपीएफ की टीम इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट गया के इंस्पेक्टर बनारसी यादव से विशेष जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क किया गया तो उधर से कोई उनका प्रत्युत्तर नहीं मिला।

  • लोको कॉलनी में कुजापी के व्यक्ति की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

    देवब्रत मंडल

    घटनास्थल पर डेल्हा थाना की पुलिस

    गया जी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी में मंगलवार की देर शाम एक व्यक्ति की लाश पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान कुजापी के रहने वाले 40 वर्षीय दिनेश पंडित के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने पहचान की है। डेल्हा थानाध्यक्ष ने एक मीडिया हाउस को इसकी पुष्टि की है। जिसके हवाले से यह बताया गया है कि मृतक दिनेश पंडित(40) की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार दिनेश पंडित लोगों के घरों में काम करता था। जिसकी लाश लोको कॉलोनी से मंगलवार की देर शाम बरामद की गई है। मृतक के परिजनों के द्वारा पहचान करा ली गई है। मृतक के बदन पर कहीं से ऐसा कुछ निशान नहीं मिला है जिससे इनकी हत्या की आशंका है। रात होने की वजह से शव को पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है। पोस्टमार्टम बुधवार को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल सह अस्पताल में कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना को लेकर लोको कॉलोनी में रहने वाले लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। घटनास्थल सुनसान जगह पर है। जहां एक गड्ढा है, वहां पानी जमा पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि फिसलन के कारण गिरने के कारण लगी चोट की बजह से भी मौत हुई है।

  • चौंकाने वाली खबर: गया की नवविवाहिता मयूरी कुमारी मृत पाई गई, पति और पति की प्रेमिका फुफेरी बहन पर हत्या का आरोप

    देवब्रत मंडल

    विश्वासघात, प्रताड़ना और संदिग्ध हत्या का एक दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। गया शहर की रहने वाली 24 वर्षीय मयूरी कुमारी का हाल ही में विवाह हुआ था और 2 जून 2025 की शाम को नई दिल्ली के अक्षरधाम स्थित पांडव नगर में अपने पति के फ्लैट में मृत पाई गईं। मृतका का मायके गया शहर के गोलबग़ीचा मोहल्ला में है। मायके में कोहराम मचा हुआ है। गया में इनके एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि मयूरी का 6 मार्च 2025 को बिपुल कुमार से विवाह हुआ था। महज दो महीने बाद यह चौका देने वाली दुखद घटना घटी। बिपुल “बिलियन ब्रॉडकास्टर” कंपनी में कार्यरत है, जो गुरुग्राम, हरियाणा के सेक्टर 48 स्थित जेएमडी मेगापोलिस की चौथी मंजिल पर है।

    झूठ, दहेज और विश्वासघात का जाल

    परिवार के अनुसार, शादी के तुरंत बाद मयूरी को दहेज प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। बिपुल और उसके परिवार ने कथित तौर पर एक चारपहिया वाहन, घरेलू उपकरण और दिल्ली में एक फ्लैट खरीदने के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। मयूरी को नवादा, बिहार के रोह बाज़ार स्थित ससुराल में रखा गया, जबकि बिपुल दिल्ली के पांडव नगर (डी-72, डी पार्क, जैन किराना के पास) में अकेला रहता रहा। जब मयूरी ने दिल्ली जाकर पति के साथ रहने की इच्छा जताई, तो उसे भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया गया और अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद, मयूरी मई की शुरुआत में अचानक दिल्ली पहुंच गई। बिपुल के फ्लैट में एक चौंकाने वाला सच उजागर कर दी।

    अपनी ही फुफेरी बहन से अवैध संबंध

    फ्लैट में मयूरी को एक महिला के व्यक्तिगत सामान मिले हैं। जो जांच में रितिका सिंह की निकली, जो बिपुल की फुफेरी बहन (पिता की बहन की बेटी) है। रितिका, पप्पू सिंह और पूनम सिंह की बेटी, कोन नगर, कोलकाता की निवासी है। वह सरवेश सिंह से विवाहित है और वर्तमान में मुंबई में एचआर प्रोफेशनल के रूप में कार्यरत है।

    बिपुल और रितिका के बीच वर्षों से संबंध

    बताया जा रहा है कि बिपुल और रितिका के बीच वर्षों से संबंध चल रहे थे। शादीशुदा होने के बावजूद, रितिका मयूरी की अनुपस्थिति में अकसर बिपुल के दिल्ली स्थित फ्लैट पर आती थी। जब मयूरी ने इस बारे में पति से सवाल किए, तो दोनों में तीखी बहस हुई और इसके बाद मयूरी को मानसिक रूप से और अधिक प्रताड़ित किया गया।

    हत्या और जांच में कुछ तथ्य सामने आया

    2 मई 2025 को मयूरी की लाश पंखे से लटकी मिली। बिपुल ने पुलिस को फोन कर आत्महत्या का दावा किया, लेकिन शुरुआती जांच में मयूरी के शरीर पर चोट के निशान, बिपुल के बयानों में विरोधाभास और उसके अवैध संबंध के कारण संभावित हत्या की ओर संकेत मिले। मंडावली थाना, दिल्ली में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। बिपुल और उसके छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है और पुलिस रितिका सिंह की भूमिका की भी गंभीरत से जांच कर रही है।

    मयूरी के पिता ने कहा:

    “वह हमारी इकलौती बेटी थी। हमने अपनी सारी जमा पूंजी उनके हर दहेज की मांग को पूरा करने में खर्च कर दी। उन्होंने केवल लालच के लिए नहीं, बल्कि खून के रिश्ते में बने शर्मनाक रिश्ते के लिए उसे मार डाला।”

    परिवार वालों के आरोप

    परिवार का आरोप है कि बिपुल और रितिका ने मिलकर मयूरी को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। सोशल मीडिया पर जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोग रितिका सिंह की तत्काल गिरफ्तारी और सभी दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    खबर व तस्वीर के स्रोत:सोशल मीडिया