फतेहपुर थाना क्षेत्र के धरहरा कला गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे का ताजा अपडेट सामने आया है। दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की पहचान सुमित कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि दूसरी घायल लड़की का नाम प्रिया कुमारी (13 वर्ष) बताया जा रहा है। दोनो घायल धरहरा कलां निवासी गिरजेश चौधरी के संतान है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज फतेहपुर के एक निजी क्लीनिक में जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार सुमित अपने मां और बहन के साथ मार्केट जाने के लिए निकला था तभी धरहरा गांव के समीप स्कूल वैन के टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्कूल वैन पर सवार दो बच्चे भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय निजी क्लिनिक से छुट्टी दे दी गई है। घायल बच्चे का नाम अंकित कुमार एवं अमन कुमार है जो थाना क्षेत्र के झुरांग गांव के रहने वाला है।
हादसा बड़ा होने के बावजूद, गनीमत यह रही कि वैन में सवार बाकी सभी बच्चे सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को समय पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। फतेहपुर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर स्कूल वैन और बाइक को जब्त कर थाने ले आई है। फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।