सुरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव सहित चार अभ्यर्थियों के नामांकन रद, नामांकन पत्रों की जांच पूरी

Written by

in

,

देवब्रत मंडल

बिहार विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के अवसर पर गया जिले के दो विधानसभा क्षेत्र इमामगंज एवं बेलागंज में 13 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित है।
सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच में चार लोगों के नामजदगी के पर्चे रद कर दिए गए हैं। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि नामांकन पत्र की संविक्षा पर इस प्रकार के निर्णय लिए गए हैं। जिसमें बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से तीन प्रत्याशियों का आवेदन रद्द किया गया है। जिनमें पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के जितेंद्र यादव, निर्दलीय सुरेंद्र यादव एवं शंभू कुमार हैं। जबकि इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी सीमा कुमारी का नामांकन पत्र रद कर दिया गया है जो कि राष्ट्रीय जनतंत्र मोर्चा से नामांकन पत्र दाखिल की थीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *