विभिन्न मांगों को लेकर कुष्ठ रोगियों ने समिति के बैनर तले डीएम के समक्ष दिया धरना, डीएम ने दिया आश्वासन

देवब्रत मंडल

गया गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम के मरीजों ने समाहरणालय के सामने प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि 2 महीने से नाश्ता नहीं मिल रहा है, घटिया भोजन में सुधार हो, लाइट, साफ-सफाई, शौचालय, पीने के पानी और स्नानागार की व्यवस्था की जाए। साथ ही 4 महीने से बकाया पेंशन का भुगतान किया जाए। मरीजों ने बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के बैनर तले प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने बताया कि DM से मिलकर मांगें रखी गई हैं। DM ने आश्वासन दिया है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। इस प्रदर्शन में रतन रमानी, झुरी मांझी, फगुनी मांझी, मो अजहर, मो रिजाउल, जानकी देवी, महामंत्री परमानन्द सिंह, शिव पासवान, दिलीप मंडल आदि शामिल थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *