बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी बनाने को लेकर सिक्स मैन कमेटी ने किया स्थल निरीक्षण,भूस्वामियों ने रखी अपनी बातें

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image524406134 17677102152026003238827809601440 बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी बनाने को लेकर सिक्स मैन कमेटी ने किया स्थल निरीक्षण,भूस्वामियों ने रखी अपनी बातें
स्थल निरीक्षण करते सिक्स मैन कमेटी के पदाधिकारी

गया-मानपुर जंक्शन के बीच समपार फाटक पर बनने वाले आरओबी निर्माण के लिए मंगलवार को सिक्स मैन कमेटी ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान कई भूस्वामी पदाधिकारियों के समक्ष अपनी बातें रखी। जिसके समाधान का आश्वासन जिला भूअर्जन पदाधिकारी ने दिया।

भूस्वामियों ने डीएलओ के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

भू अर्जन पदाधिकारी रबिन्द्र राम ने भूस्वामियों से कहा कि इस आरओबी के निर्माण में जिनकी भी भूमि अधिग्रहण की जानी है, वे अपनी अपनी जमीन के मूल कागजात अपडेट कर लें ताकि मुआवजा दिलाने में किसी रैयत को परेशानी नहीं हो। उन्होंने साथ रहे सदर अंचलाधिकारी ऋषिकेश कुमार को निर्देश दिया कि रैयतों को मुआवजा राशि प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए रैयतों के जमीन की कागजातों को उपडेट्स करने में मदद करें। वहीं रैयतों का कहना था कि इसके लिए स्थानीय स्तर पर ही शिविर आयोजित कर समस्याओं का निराकरण कर देंगे तो अच्छा रहेगा क्योंकि अंचल कार्यालय की दूरी यहां से करीब पांच किमी है। वहीं कार्यालय पहुंचने पर पता चलता है कि आज साहेब काम से फील्ड में निकले हुए हैं। इससे अच्छा यही होगा कि स्थानीय स्तर पर शिविर के माध्यम से कागजात दुरुस्त कर दें।

करीब 60-62 फीट चौड़ाई में किया जाएगा भूमि का अधिग्रहण

जिला भूअर्जन पदाधिकारी से रैयतों ने जानना चाहा कि कुल कितनी(चौड़ाई में) जमीन अधिग्रहण की जाएगी? इस पर साथ रहे पुल निर्माण निगम के वरीय अभियंता आकाश दीप ने लोगों को बताया कि सड़क के मध्य से दोनों तरफ 10.2 मीटर भूमि अधिग्रहण की जानी है।
लोगों ने पुल की चौड़ाई कितनी होगी, सर्विस रोड की चौड़ाई कितनी होगी? पुल के दोनों सिरे कहां पर गिरेंगे आदि की जानकारी प्राप्त किया। जैसा कि बताया गया कि करीब 60-62 फीट से कुछ अधिक जमीन( चौड़ाई में) अर्जित की जाएगी।

डीएलओ ने कई जगहों पर जमीन की मापी करवाई

सिक्स मैन कमिटी के पदाधिकारी ने जमीन की मापी करवाया। देखा गया कि इस आरओबी के निर्माण में किनके किनके और कितने घर के लोगों की जमीन अधिग्रहण के दायरे में आ रही है। ये सभी देखा। अधिकारी ने भूस्वामियों की सूची और अधिग्रहण की जाने वाली भूमि पर भी चर्चा की। 

रिपोर्ट पर मुहर लगते ही 11(ए) की प्रक्रिया शुरू होगी

सिक्स मैन कमेटी की रिपोर्ट पर अंतिम मुहर लग जाने के बाद भूमि अधिग्रहण कानून के तहत धारा 11(ए) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसकी सार्वजनिक सूचना दो स्थानीय भाषा के समाचार पत्रों में प्रकाशित कर लोगों से आपत्ति मांगी जाएगी। जिसकी समय सीमा करीब 30 दिनों की हो सकती है।

अलग से पैदल चलने, बाइक व थ्री व्हीलर वाहन को चलने के लिए एफओबी भी बनेगा।

सिक्स मैन कमेटी स्थल निरीक्षण के दौरान यह भी बताया कि बागेश्वरी गुमटी से सटे पूरब की तरफ रेल लाइन के उपर से पैदल, बाइक तथा थ्री व्हीलर से आने जाने के लिए रैंप वाले भी एफओबी बनाए जाएंगे। ताकि इमरजेंसी में, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल आदि के लिए जाने आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *