देवब्रत मंडल

गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने एक नाबालिग लड़की को चाइल्ड हेल्प लाइन गया को सुपुर्द किया है।
नाबालिग लड़की का विवरण
- नाम: रिया कुमारी(बदला हुआ नाम)
- उम्र: लगभग 15 वर्ष(अनुमानित)
- पिता: राजेश कुमार(बदला हुआ नाम)
- पता: अशोक राजपथ, महेन्द्रु थाना- सुल्तानगंज जिला पटना (बिहार)
कार्यवाही
नाबालिग लड़की को गया स्टेशन परिसर में गस्त के दौरान प्लेटफॉम संख्या 01 के हावड़ा छोर के पास एकांतरूप से बैठे हुए पाया गया। पूछ-ताछ करने पर उसने बताया कि घर में झगड़ा कर घर से निकल गई है और भटक कर गया स्टेशन आ गई है। उसके पास से नगद 510 / रूपये पाया गया।
सुपुर्दगी
नाबालिग लड़की को सहज महसुस कराते हुए रेसुब पोस्ट गया पर लाया गया और चाइल्ड हेल्प लाइन गया को सूचित किया गया। सूचना पर चाइल्ड हेल्प डेस्क से सुपरवाईजर पुनीता कुमारी ने नाबालिग लड़की को सही सलामत सुपुर्द लिया।
कार्रवाई करने वाले अधिकारी व जवान
- उनि० जावेद एकबाल
- उनि० धिरेन्द्र कुमार
- सउनि० खुर्शिद खॉ
- प्र० आ० संतोष कुमार सिहं
- आ० देवेन्द्र प्रसाद
- आ० मुकेश कुमार
- आ० विकास कुमार
- आ० आलोक कुमार सक्सेना
दिनांक और समय
- दिनांक: 04.02.2026
- समय: अपराह्न 3:30 बजे
