गया जी में बनेगा “ओपन एयर थिएटर”, और भी बनने वाले हैं बहुत कुछ, कई योजनाओं को मिली स्वीकृति

देवब्रत मंडल

गया जी: राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत आज समाहरणालय सभगार जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भविष्य में कार्यान्वयन हेतु निम्नलिखित कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।

ओपन एयर थिएटर का मॉडल

👌सिकरिया मोड़, सीताकुंड बायपास पुल तथा गया–पटना मार्ग के समीप प्रवेश बिंदुओं पर pavement work निर्माण (welcome gate), वायु प्रदूषण संबंधित प्रदर्शन हेतु माउंटेड टॉवर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्य के लिये स्वीकृति दी गई है।

👌गया जी डैम (रबर डैम) के समीप ओपन एयर थिएटर का निर्माण, पेवमेंट विकास तथा वृक्षारोपण कार्य के लिये स्वीकृति दी गई है।

👌जे.पी. झरना से नाजरथ अकादमी तक मार्ग के किनारे पेवमेंट एवं वृक्षारोपण कार्य तथा व्यवस्थित वेंडिंग जोन का निर्माण के लिये स्वीकृति दी गई है।

👌“मोक्ष धाम गया जी” का प्रकाश सज्जा सहित प्रदर्शन (डिस्प्ले) कार्य के लिये स्वीकृति दी गई है।

👌दिघी तालाब का भी सौंदर्यकरण के लिए स्वीकृति दी गई है। जिला पदाधिकारी ने बैठक ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि गया शहरी क्षेत्र को और अच्छे तरीके से विकसित एवं सुंदर सुसज्जित बनाने के लिए इन कार्यों की क्रियान्वयन के लिए तेजी से एस्टीमेट/ प्राक्कलन बनवाने का निर्देश दिए हैं, ताकि तेजी से कार्य प्रारंभ किया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *