देवब्रत मंडल

गया, 14 मई 2026
गया जिले के चाकंद थानांतर्गत ग्राम चाकंद गढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कैश कुमार पिता उपेंद्र शर्मा के घर और दुकान से करीब 2.825 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं नकद राशि बरामद किया है।
छापेमारी में मिली सफलता
चाकंद थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चाकंद गढ़ में अवैध रूप से गांजा रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कैश कुमार के घर और दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान 2.825 किलो गांजा बरामद हुआ। साथ ही करीब ₹ 3.61 लाख नकद भी बरामद किया गया है।
आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने कैश कुमार को मौके से विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बरामद गांजे के स्रोत और नेटवर्क की जांच की जा रही है।
पहले दुकान फिर घर से बरामद हुआ
डीएसपी (विधि-व्यवस्था) रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरसे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है। इसके बाद छापेमारी कर कैश कुमार की दुकान पर पहले छापेमारी की गई। जहां से गांजा के कई पुड़िया बरामद किए गए। इसके बाद इसके घर पर छापेमारी की गई। जहां से करीब दो किग्रा गांजा बरामद किया गया।
