गया जंक्शन पुनर्विकास कार्य तेज, 16 मई को निरीक्षण करने पहुंचेंगे डीआरएम, देखें तस्वीरों में कौन क्या कर रहा

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

img 20260515 1905514429024122867398435 गया जंक्शन पुनर्विकास कार्य तेज, 16 मई को निरीक्षण करने पहुंचेंगे डीआरएम, देखें तस्वीरों में कौन क्या कर रहा


गया। गया जंक्शन के पुनर्विकास एवं आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण कार्यों में तेजी लाई गई है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर रेलपथ बदलने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब ओवरहेड वायर एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने का काम युद्धस्तर पर जारी है।


रेलवे सूत्रों के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर लिए गए मेगा ब्लॉक के दौरान इंजीनियरिंग विभाग द्वारा रेलपथ परिवर्तन का कार्य संपन्न किया गया। इसके साथ ही विद्युत विभाग ओएचई तारों एवं बिजली आपूर्ति प्रणाली को दुरुस्त करने में जुटा है, जबकि सिग्नल विभाग के कर्मचारी सिग्नल प्रणाली को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

img 20260515 190744657558781924082493 गया जंक्शन पुनर्विकास कार्य तेज, 16 मई को निरीक्षण करने पहुंचेंगे डीआरएम, देखें तस्वीरों में कौन क्या कर रहा


बताया गया है कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 के रेलपथ परिवर्तन कार्य को लेकर 16 मई तक ब्लॉक की समय सीमा निर्धारित की गई है। इस दौरान विभिन्न तकनीकी एवं संरक्षा संबंधी कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

img 20260515 1907028755184876723980145 गया जंक्शन पुनर्विकास कार्य तेज, 16 मई को निरीक्षण करने पहुंचेंगे डीआरएम, देखें तस्वीरों में कौन क्या कर रहा


इन्हीं सभी विकास एवं आधुनिकीकरण कार्यों के निरीक्षण के लिए पूर्व मध्य रेलवे के उदय सिंह मीणा को 15 मई को गया पहुंचना था, लेकिन कतिपय कारणों से उनका दौरा स्थगित हो गया। रेलवे सूत्रों ने बताया कि अब डीआरएम 16 मई को गया जंक्शन पहुंचकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *