ब्रेकिंग न्यूज़: केंद्रीय मंत्री को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 313788926 1779420333313544031981769171249 ब्रेकिंग न्यूज़: केंद्रीय मंत्री को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार


केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर कथित रूप से धमकी देने वाले युवक को गया साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धमकी भरे पोस्ट किए जाने की सूचना मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा उसके सोशल मीडिया अकाउंट और गतिविधियों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बता दें कि गिरफ्तार युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  हो रहा था। गया पुलिस ने इस युवक की तस्वीर साझा करते हुए लोगों से इसकी पहचान करते हुए सूचना देने का अनुरोध किया था। इसके बाद साइबर सेल की पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचने में कामयाब रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *