देवब्रत मंडल

गया, 26 मई 2026
नगर निगम गया के अंतर्गत गठित होने वाली सशक्त स्थायी समिति के सात सदस्यों का निर्वाचन 29 मई 2026 को होगा। जिला पदाधिकारी द्वारा ज्ञापांक 1258/पंचा० दिनांक 20.05.2026 के माध्यम से चुनाव का आदेश जारी किया गया है।
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय, गया को मतदान केंद्र बनाया गया है। निर्वाचन में सभी वार्ड पार्षद अपने मताधिकार का प्रयोग कर समिति के सात सदस्यों का चयन करेंगे।
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है:
- पूर्वाह्न 8:00 बजे से 10:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया। इच्छुक पार्षद क्रमांक 1 से 7 तक के किसी एक पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
- पूर्वाह्न 11:00 बजे से मतदान प्रारंभ होगा। प्रत्येक पार्षद सशक्त स्थायी समिति के सभी सात पदों के लिए अपना मत देगा। मतदान के बाद परिणाम घोषित कर निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
निर्देश:
सभी वार्ड पार्षद अपने साथ निर्वाचन प्रमाण पत्र और एक फोटो पहचान पत्र लेकर DRDA कार्यालय पहुंचेंगे। निर्वाचन के दौरान निर्वाचित पार्षदों के अलावा अन्य किसी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मतदान केंद्र में मोबाइल ले जाना और सहायक अटेंडेंट की अनुमति नहीं होगी।
