गया जंक्शन से नाबालिग लड़की युवक के साथ बरामद, रेल पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image166922864 17805013508637957366641774378905 गया जंक्शन से नाबालिग लड़की युवक के साथ बरामद, रेल पुलिस ने परिजनों को सौंपा


गया। गया जंक्शन पर एक नाबालिग लड़की को युवक के साथ बरामद किया गया। लड़की के नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान गोपनीय रखी गई है। रेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित बरामद कर संबंधित थाना के हवाले कर दिया।
गया रेल पुलिस के एक पदाधिकारी ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय एक किशोरी घर से बिना बताए निकल गई है और गया रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। सूचना के आधार पर रेल पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की।
पुलिस के अनुसार, गया जंक्शन के डेल्हा साइड स्थित वेटिंग हॉल से किशोरी को एक युवक के साथ बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों की पहचान पटना जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले के रूप में हुई। इस मामले में परसा बाजार थाना में पहले से प्राथमिकी दर्ज होने की भी जानकारी मिली।
गया रेल पुलिस ने बताया कि आवश्यक पूछताछ और औपचारिक कार्रवाई के बाद किशोरी और युवक दोनों को सुरक्षित परसा बाजार थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *