रफीगंज/गया, टीम

आरपीएफ की टीम ने बुधवार को रफीगंज स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.740 किलोग्राम गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 6.37 लाख रुपये बताई गई है।
कैसे हुई गिरफ्तारी
डीडीयू मंडल के सीनियर कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर के निर्देश पर आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। सुबह पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद प्लेटफॉर्म 1-2 के पास 2 युवक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेरकर पकड़ लिया गया।
12 पैकेट में मिला गांजा
राजस्व अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। रोहित कुमार के बैग से 7 पैकेट – 7.526 किलो और जितेंद्र मिश्रा के बैग से 5 पैकेट – 5.214 किलो गांजा बरामद हुआ। कुल 12 पैकेट।
गिरफ्तार आरोपित:
- रोहित कुमार – सुकहरा गांव, नासरीगंज थाना, रोहतास
- जितेंद्र मिश्रा – कराकट थाना क्षेत्र, रोहतास
पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कर जब्त गांजा और दोनों आरोपितों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी सोन नगर के हवाले कर दिया गया। आरपीएफ ने बताया कि रेल परिसर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
