मानपुर फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा टला, पुल के लिए खोदे गए गड्ढे में पलटी कार

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1904710424 17838322317726745120419831500193 मानपुर फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा टला, पुल के लिए खोदे गए गड्ढे में पलटी कार


गया जिले के मानपुर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के लिए खोदे गए गड्ढे में देर रात एक कार पलट गई। गनीमत रही कि कार में सवार दो महिलाएं और चालक बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में पलटी हुई कार को भी बाहर निकाल लिया गया।
यह हादसा मुफस्सिल थाना के समीप मोड़ पर उस स्थान पर हुआ, जहां फ्लाईओवर निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया है। घटनास्थल के पास एक मंदिर और दुकान भी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक को सड़क पर किए गए निर्माण कार्य और गड्ढे की जानकारी नहीं थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की ओर से कार्यस्थल पर न तो कोई चेतावनी संकेतक लगाया गया था और न ही पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई थी। इसी वजह से चालक को समय रहते गड्ढे का अंदाजा नहीं लग सका और कार सीधे उसमें पलट गई।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दोनों महिलाओं एवं चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में सभी को मामूली चोटें आईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना के समय कार में सवार लोग कहां के रहने वाले थे, इसका पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और स्पष्ट चेतावनी बोर्ड व बैरिकेडिंग लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *