वायरल हो रहा एक और वीडियो, अब गया जी के ई-रिक्शा चालक के खाते में ₹759 करोड़! तकनीकी गड़बड़ी या कोई बड़ा खेल?

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1436290307 17839111640435662314663364878991 वायरल हो रहा एक और वीडियो, अब गया जी के ई-रिक्शा चालक के खाते में ₹759 करोड़! तकनीकी गड़बड़ी या कोई बड़ा खेल?


गया। गया जी के बागेश्वरी मोहल्ले के रहने वाले ई-रिक्शा चालक शिव कुमार पटेल के बैंक खाते में करीब ₹759 करोड़ का बैलेंस दिखाई देने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह महज बैंकिंग सिस्टम की तकनीकी गड़बड़ी है या फिर किसी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी का मामला।
इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रामचंद्र प्रसाद नामक एक पेंशनभोगी के बैंक खाते में भी लगभग उतनी ही राशि दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, जितनी शिव कुमार पटेल के खाते में बताई जा रही है।
हालांकि, “मगध लाइव” वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। दोनों मामलों में राशि समान होने की वजह से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं जरूर शुरू हो गई हैं।
शिव कुमार पटेल के मामले में अभी तक आधिकारिक रूप से कोई खुलासा नहीं हुआ है। सोमवार को स्टेशन रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में उनके खाते की जांच की जानी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि खाते में दिखाई गई भारी-भरकम राशि किसी तकनीकी त्रुटि का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले बोधगया के एक प्लम्बर मिस्त्री के बैंक खाते में भी करोड़ों रुपये दिखाई देने का मामला सामने आया था। बाद में जांच में वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो गई थी।
अब सभी की नजर सोमवार को होने वाली बैंक जांच पर टिकी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सकेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *