गया में दो हाईवा की आमने सामने की भीषण टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर

Deobarat Mandal

महताब अंसारी

image editor output image 1486179892 17838758453926326737364344090142 गया में दो हाईवा की आमने सामने की भीषण टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर
घटना से जुड़ी तस्वीर

कोंच (गया)। गया-गोह मुख्य मार्ग पर कोंच प्रखंड कार्यालय के समीप रविवार को दो हाईवा के बीच हुई भीषण टक्कर में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों हाईवा के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों हाईवा विपरीत दिशा से आ रही थीं। तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और दुकानदार घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही कोंच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से केबिन में फंसे दोनों चालकों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया।

हादसे के समय सड़क पर लोगों का आवागमन जारी था। सौभाग्यवश कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। दुर्घटना के कारण करीब आधे घंटे तक गया-गोह मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों हाईवा को अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर पहुंचा दिया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों घायल चालकों की पहचान नहीं हो सकी थी। कोंच थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *