जिला निबंधन कार्यालय का हो रहा कायाकल्प, लेकिन दीवारों पर गया ‘जी’  गायब

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 1384802803 17839450454517665074958285331195 जिला निबंधन कार्यालय का हो रहा कायाकल्प, लेकिन दीवारों पर गया 'जी'  गायब

गया: जिला निबंधन कार्यालय का जीर्णोद्धार का काम तेजी से चल रहा है। कार्यालय की अंदर-बाहर की दीवारों को नया आधुनिक लुक दिया जा रहा है। लेकिन इसी बीच एक अहम कमी लोगों की नजर में आ रही है।

‘गया जी’ को नहीं मिला सम्मान


शहर के केंद्र में स्थित इस कार्यालय की दीवारों पर शहर का नया नाम ‘गया जी’ कहीं नहीं लिखा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में शहर के पौराणिक महत्व को देखते हुए इसका नाम ‘गया’ से बदलकर ‘गया जी’ किया गया था।

लोगों का कहना है कि जब सरकार ने पूरे शहर को ‘गया जी’ की पहचान दी, तो निबंधन विभाग इसे भूल कैसे गया?

लोगों में नाराजगी
शहर के बुद्धिजीवी और आम लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर अधिकारी ही ‘गया जी’ को सम्मान नहीं देंगे तो फिर और किससे उम्मीद करें।

भूमि की खरीद-बिक्री के लिए कार्यालय आने वाले लोगों ने भी मांग की है कि निर्माण कार्य अभी चल ही रहा है, इसलिए दीवारों और नेम प्लेट पर ‘जिला निबंधन कार्यालय, गया जी’ जरूर लिखा जाए।

पदाधिकारी से संपर्क
इस संबंध में जिला अवर निबंधन पदाधिकारी सोमेश्वर कुमार से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिल सका।

अब देखना होगा कि विभाग इस मांग पर क्या कदम उठाता है और ‘गया जी’ को उसका हक का सम्मान मिल पाता है या नहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *