देवब्रत मंडल

गया: बागेश्वरी गुमटी के पास प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण को लेकर नया अपडेट सामने आया है। पुल निर्माण की प्रक्रिया अब जमीन पर दिखने लगी है।
क्या होगा काम
पुल के निर्माण के लिए सबसे पहले बागेश्वरी रोड पर गड्ढे किए जाएंगे। इसी को लेकर कार्यस्थल पर मशीनें पहुंच चुकी हैं। सोमवार देर रात से खुदाई का काम शुरू होने की उम्मीद है।
अधिकारियों का निरीक्षण
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता आकाश दीप के नेतृत्व में अभियंताओं की टीम ने बागेश्वरी गुमटी पहुंचकर पूरे कार्यस्थल का मुआयना किया। उन्होंने कार्य कर रही एजेंसी के अभियंता और प्रोजेक्ट मैनेजर को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
ट्रैफिक पर असर
निर्माण के दौरान दिक्कत न हो इसके लिए सड़क पर बैरिकेडिंग करने का भी निर्देश दिया गया है। उम्मीद है कि सोमवार रात से ही अवरोधक लगा दिए जाएंगे।
बैरिकेडिंग लगने के बाद इस मार्ग से ऑटो-रिक्शा का आना-जाना भी बंद हो जाएगा।
स्थानीय लोगों के लिए जरूरी:
ROB का काम शुरू होने से बागेश्वरी रोड पर आवागमन प्रभावित होगा। इसलिए वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।
