प्रशासनिक बदलाव: नए बीडीओ चंदन कुमार व अंचलाधिकारी ऋतु सोनी ने संभाला पदभार

Deobarat Mandal

महताब अंसारी

image editor output image 1377414635 17839553173054608612591953897752 प्रशासनिक बदलाव: नए बीडीओ चंदन कुमार व अंचलाधिकारी ऋतु सोनी ने संभाला पदभार

कोंच (गया)। कोंच प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में सोमवार को प्रशासनिक बदलाव के बीच नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चंदन कुमार और नई अंचलाधिकारी (सीओ) ऋतु सोनी ने अपना-अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा कार्यालय कर्मियों ने भाग लिया।

प्रखंड सभागार में आयोजित विदाई-सह-स्वागत समारोह में निवर्तमान बीडीओ बिपुल भारद्वाज को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई तथा नवपदस्थापित बीडीओ चंदन कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मणि देवी ने की, जबकि संचालन रामजय सिंह ने किया।

image editor output image 1357097173 17839553442658003940206378824219 प्रशासनिक बदलाव: नए बीडीओ चंदन कुमार व अंचलाधिकारी ऋतु सोनी ने संभाला पदभार

समारोह को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने बिपुल भारद्वाज के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सहयोगात्मक व्यवहार और विकास कार्यों में योगदान की प्रशंसा की। मुखिया संघ अध्यक्ष शिव कुमार चौहान एवं मुखिया दिलीप कुमार ने नए बीडीओ चंदन कुमार से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों में तेजी लाने की अपेक्षा जताई।

अपने संबोधन में निवर्तमान बीडीओ बिपुल भारद्वाज ने कोंचवासियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं नवपदस्थापित बीडीओ चंदन कुमार ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया।

इधर, कोंच अंचल में नई अंचलाधिकारी के रूप में ऋतु सोनी ने पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय कर्मियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा राजस्व संबंधी कार्यों में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर गरारी पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी ने बुके भेंट कर नई अंचलाधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई। ऋतु सोनी ने कहा कि आम जनता को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी तथा राजस्व से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में निवर्तमान बीडीओ बिपुल भारद्वाज को सम्मानित किया गया तथा नवपदस्थापित बीडीओ चंदन कुमार एवं अंचलाधिकारी ऋतु सोनी का स्वागत कर उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *