Author: Deepak Kumar

  • गया शहर के गांधी मोड़ पर ऑटो रिक्शा चालक ने ठेला में मारी जबरदस्त टक्कर, एक घायल, ऑटो पर सवार सभी नशे में थे

    गया शहर के गांधी मोड़ पर ऑटो रिक्शा चालक ने ठेला में मारी जबरदस्त टक्कर, एक घायल, ऑटो पर सवार सभी नशे में थे

    देवब्रत मंडल

    गया शहर के डेल्हा थानांतर्गत छोटकी नवादा मोहल्ला में गांधी मोड़ के पास एक ऑटो रिक्शा चालक ने सब्जी बेच रहे दुकानदार के ठेले में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें सब्जी विक्रेता को गंभीर चोट लगी। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो रिक्शा पर सवार चार लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए सभी नशे की हालात में बताए जा रहे हैं। जिस सब्जी के ठेले में टक्कर लगी, वह ठेला उलट गया। सड़क पर ही सारी सब्जियां तितर बितर हो गई। सब्जी विक्रेता अपने को बचाने की कोशिश की लेकिन इस टक्कर में वह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो पर सभी मादक पदार्थ हेरोइन के नशे में भी थे। कुछ लोगों का कहना है कि नशे में ऑटो रिक्शा चालक भी था। जो नशे की हालात में ऑटो रिक्शा को बेतरतीब चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। पकड़े गए लोग कहां के रहने वाले हैं, इसका पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस पकड़े गए लोगों को अपने साथ ले गई है। लोग चर्चा करते हुए सुने गए कि घटनास्थल के आसपास अवैध मादक पदार्थ का कारोबार काफी तेजी से फल फूल रहा है। शहर के कई हिस्से से लोगों का इधर आना जाना रहता है।

  • गया रेलवे स्टेशन से रामशिला जाने वाले पथ में बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर आरओबी का निर्माण कराया जायेगा, घुघरीटांड एवं मुफस्सिल मोड़ पर फ्लाई ओवर भी बनेगा:मुख्यमंत्री

    गया रेलवे स्टेशन से रामशिला जाने वाले पथ में बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर आरओबी का निर्माण कराया जायेगा, घुघरीटांड एवं मुफस्सिल मोड़ पर फ्लाई ओवर भी बनेगा:मुख्यमंत्री

    देवब्रत मंडल

    प्रगति यात्रा पर गया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैसे तो सौगातों की बौछार लगा दिए लेकिन गया शहर की वर्षों से चली आ रही जाम और आम लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने घोषणाएं की कि गया रेलवे स्टेशन से रामशिला जाने वाले पथ में बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर आरओबी का निर्माण कराया जायेगा। वहीं घुघरीटांड एवं मुफस्सिल मोड़ पर फ्लाई ओवर भी बनेगा। यानी शहर के उत्तर, दक्षिण और पूरब में तीन ब्रिज बनाने की घोषणा कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्षों की मांग को पूरा करने का वचन दिया। उन्होंने कहा कि—

    ✅ गया रेलवे स्टेशन से रामशिला जाने वाले मार्ग में बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर आरओबी (रेल ओवरब्रिज) का निर्माण होगा।
    ✅ नगर क्षेत्र में घुघरीटांड और मुफस्सिल मोड़ पर दो फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, जिससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी।

    इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने सड़क, शिक्षा, जल संसाधन और आधारभूत संरचना से जुड़े कई अन्य बड़े विकास कार्यों की भी घोषणा की –

    मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं:

    बतसपुर गांव में लगी ग्रामीणों की भीड़
    बागेश्वरी रेलवे फाटक

    पुल और सड़क निर्माण:

    ✔ गया-परैया-गुरारू होते हुए औरंगाबाद-रफीगंज को जोड़ने वाली सड़क चौड़ी की जाएगी।
    ✔ इमामगंज प्रखंड के कोठी से सलैया होते हुए झारखंड सीमा तक सड़क का चौड़ीकरण होगा।
    ✔ बेला-पनारी रोड से शाकिर बिगहा तक सड़क को चौड़ा और मजबूत किया जाएगा।
    ✔ बांकेबाजार प्रखंड के ग्राम बारा में बड़की और मंझियावों नदियों पर दो पुलों का निर्माण होगा।

    जल संसाधन और सिंचाई से जुड़े कार्य:

    ✔ इमामगंज प्रखंड में मोरहर नदी पर कोठी वीयर का निर्माण होगा।
    ✔ इमामगंज के लावावार, बारा और सोनदाहा बांधों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
    ✔ बसतपुर वीयर से लोदीपुर तक पईन का जीर्णोद्धार, पुलिया का चौड़ीकरण और विस्तारीकरण होगा।

    शिक्षा और आधारभूत संरचना:

    ✔ बेल्थू गांव में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण होगा।
    ✔ इमामगंज में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना होगी।
    ✔ गया जिले के 14 प्रखंडों—अत्तरी, कोंच, गया सदर, टेकारी, डुमरिया, परैया, फतेहपुर, बाराचट्टी, मानपुर, वजीरगंज, आमस, मोहनपुर, गुरारू और बांकेबाजार—में नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन बनाए जाएंगे।

    पर्यावरण और शहरी विकास:

    ✔ कंडी नवादा और सिलौंजा में दो पार्कों का निर्माण किया जाएगा।

    मगध लाइव की खबर हुई सच!

    गया में बनने वाले तीनों पुलों को लेकर मगध लाइव न्यूज़ ने पहले ही खबर प्रकाशित की थी, जो अब पूरी तरह सत्य साबित हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बिहार के हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और आगे और भी योजनाएं लागू की जाएंगी।

    इन घोषणाओं से गया जिले के लाखों लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा, शिक्षा, जल संसाधन और आधारभूत संरचना का लाभ मिलेगा। वर्षों से लंबित मांगों को पूरा करने की यह घोषणा गयावासियों के लिए एक बड़ी सौगात है।

  • गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के आरोपियों की 12 घंटे में गिरफ्तारी, 2 विधि विरूद्ध बालक निरुद्ध

    गया: गया पुलिस ने अपनी त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से एक हत्या के मामले में संलिप्त छह आरोपियों को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया, साथ ही दो विधि विरूद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया। यह कार्रवाई कोंच थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या की घटना के बाद की गई, जो स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है।

    घटना का विवरण:

    19 नवम्बर 2024 को कोंच बाजार में वादी और उनके दोस्त के साथ कुछ लोगों की बहस हो गई थी, जिसे स्थानीय लोगों ने सुलझा लिया था। कुछ समय बाद, जब वादी और उनका दोस्त घर लौट रहे थे, तो 10-15 लोगों का एक समूह उनके सामने आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी, डंडा और पत्थरों से इन दोनों पर हमला कर दिया, जिससे वादी का दोस्त बुरी तरह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में कोंच थाना में हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

    गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

    वीडियो

    घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दो विधि विरूद्ध बालकों को भी हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि कोंच बाजार में भुजा खरीदने को लेकर मृतक और उसके साथी के साथ हुई बहस के बाद, उन्होंने गुस्से में आकर दोनों को मारपीट का शिकार बनाया। इसके कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

    गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

    गया पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के नाम और उनके ठिकाने भी सार्वजनिक किए हैं:

    ओम प्रकाश कुमार (पिता: अशोक राउत)

    कपील कुमार (पिता: संजय चौधरी)

    राहुल कुमार (पिता: संजय चौधरी)

    नितीश कुमार उर्फ छोटु उर्फ लवली (पिता: सतीश पासवान)

    गया पासवान (पिता: स्व. रामप्रवेश पासवान)

    उपेन्द्र पासवान (पिता: स्व. रामप्रवेश पासवान)

    दो विधि विरूद्ध बालक (नाम गुप्त)

    आगे की कार्रवाई:

    गया पुलिस ने मामले में अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और उनके खिलाफ छापेमारी जारी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे, ताकि समाज में कानून व्यवस्था बनी रहे।

  • बेलागंज में शुरू हुआ बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का ठहराव, स्थानीय लोगों में हर्ष

    बेलागंज में शुरू हुआ बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का ठहराव, स्थानीय लोगों में हर्ष

    बेलागंज के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। 19 नवंबर से 14223/14224 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का ठहराव अब बेला स्टेशन पर होने लगा है। इस उपलब्धि पर स्थानीय निवासियों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल है। यह ट्रेन अब रात के समय पटना या गया से बेलागंज आने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा बन गई है।

    स्थानीय मांग पर मिली सफलता

    लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को माला पहनाकर स्वागत करते ट्रस्ट के लोग

    पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर से वर्षों पहले इस ठहराव की मांग की गई थी। पूर्व सांसद विजय कुमार मांझी और वर्तमान सांसद व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के समक्ष स्थानीय लोगों ने बार-बार इस मांग को दोहराया। आखिरकार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल अधिकारियों के सहयोग से यह मांग पूरी हुई।

    भव्य स्वागत और कृतज्ञता व्यक्त

    बुधवार की रात बेला स्टेशन पर जब 14224 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस पहली बार रुकी, तो ट्रस्ट के अध्यक्ष रविशंकर कुमार ने ट्रेन के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। मिठाई बांटकर इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाया गया। स्टेशन मास्टर और लोको पायलट को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

    अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग जारी

    बेलागंज के निवासियों ने अब 18623/18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस और पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। स्थानीय नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन ट्रेनों का ठहराव भी क्षेत्र के विकास में सहायक होगा।

    नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

    जदयू नेता मोहित त्रिपाठी और रेल अधिकारी प्रियरंजन की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवी अमरेंद्र प्रियदर्शी, रविंद्र कुमार, पंकज कुमार, अनिल माथुरी, भाजपा नेता महेश शर्मा समेत कई गणमान्य लोगों ने इस सफलता के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और नेताओं का आभार प्रकट किया। बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के ठहराव ने बेलागंज के लोगों को न केवल राहत दी है बल्कि उनके जुड़ाव को पटना और रांची जैसे प्रमुख शहरों से और सशक्त बना दिया है। यह निर्णय क्षेत्रीय विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

  • फर्जी जाति प्रमाण पत्र के कारण चैता पैक्स सदस्य के महिला अभ्यर्थी का नामांकन रद्द

    फर्जी जाति प्रमाण पत्र के कारण चैता पैक्स सदस्य के महिला अभ्यर्थी का नामांकन रद्द

    टिकारी संवाददाता: चैता पैक्स से अति पिछड़ा वर्ग में सदस्य पद पर नामांकन करने वाली महिला अभ्यर्थी पानो देवी का नामांकन पत्र बुधवार की देर रात्रि रद्द कर दिया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नीरज आनंद ने बताया कि अंचलाधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर पानो देवी का नामांकन अस्वीकृत किया गया है। पानो देवी द्वारा फर्जी दस्तावेज के आधार पर पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र तैयार कर लिया गया था। मालूम हो कि चैता पैक्स के अभ्यर्थी उदय सिंह ने पानो देवी के जाति प्रमाण पत्र पर आपत्ति जताते हुए नामांकन पत्र रद्द करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

    उदय सिंह द्वारा बताया गया था कि पानो देवी का मायका झारखंड राज्य में है व चैता पंचायत के वार्ड संख्या नौ से अनुसूचित कोटि में ग्राम कचहरी पंच पद से निर्वाचित है। इसके बावजूद पानो देवी द्वारा फर्जी तरीके से दस्तावेज देकर मायका छठवां पंचायत के खैरा भट्ट बिगहा में दर्शा दिया गया और राजस्व कर्मचारी के मिलीभगत से पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र बनवा लिया। मामला तूल पकड़ने के बाद दर्ज शिकायत के आधार पर सीओ मयंक शेखर ने मामले की जांच करते हुए फर्जी दस्तावेज के आधार पर निर्गत जाति प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया। इस पूरे मामले में संबंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारी शशि रंजन की भूमिका संदिग्ध और जांच करने लायक है।

  • गया के इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्टिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप 12 दिसंबर को

    गया के इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्टिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप 12 दिसंबर को

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक चित्र

    पैरालंपिक वालीबॉल एसोसिएशन आफ बिहार की एक मीटिंग गुरुवार को गया में आयोजित किया गया। एसोसिएशन के राजेश कुमार ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 12 दिसंबर को गया के इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्टिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बिहार के सभी जिलों से खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। सभी टीम के मैनेजर को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रण भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया उम्मीद है कि इस आयोजन में कम से कम बिहार की 10 टीमें हिस्सा लेगी।

  • गया के इस गांव के विद्वान शिक्षक कुछ महीने पहले हो गए थे गुम, भटक कर चले गए असम, विधिक सेवा प्राधिकार की मदद से जल्द लौटेंगे घर

    देवब्रत मंडल

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में पदाधिकारी के साथ गुमशुदा शिक्षक के पुत्र व पौत्र

    गया जिले के नगर प्रखंड चंदौती के ग्राम हब्बीपुर के विद्वान शिक्षक पिछले कुछ महीने से गायब हो गए थे। परिजनों ने इनके घर वापसी की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी लेकिन विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मियों के सहयोग से विद्वान शिक्षक दिनेश प्रसाद उर्फ दिनेश मिस्त्री अब अपने घर लौट जाएंगे। इनके घर वापसी की खबर सुनकर इनके परिजनों के साथ साथ गांव के लोगों ने भी विधिक सेवा प्राधिकार के पदाधिकारी एवं कर्मियों के प्रति आभार जताया है।

    गुमशुदा शिक्षक दिनेश प्रसाद

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने गुमशुदा पिता को अपने परिवार से मिलवाने में मददगार साबित हुआ है। गया के चंदौती थाना अंतर्गत हब्बीपुर गांव के रहने वाले दिनेश प्रसाद उर्फ दिनेश मिस्त्री इसी वर्ष 9 अक्टूबर को घर से बाजार के लिए निकले थे। जिसके बाद से घर वापस नहीं लौटे। दिनेश मिस्त्री भटकते भटकते असम पहुंच गए थे। बीते महीने 20 तारीख को असम के दरांग मंगलदई के जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शताब्दी भुइयां ने इन्हें देखा तो दूरभाष पर गया जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास से संपर्क स्थापित किया। गुमशुदा दिनेश मिस्त्री उर्फ दिनेश प्रसाद के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

    इसके बाद गया जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास ने पारा लीगल वालंटियर व व्यवहार न्यायालय कर्मचारी के सहयोग से इनके घर का पता लगाया। इनके बेटे सुदर्शन शर्मा और पौत्र रोशन कुमार से संपर्क कर दोनों को प्राधिकार में बुलाया। गुरुवार को असम से उनके पिता को लाने के लिए दोनों के साथ रवाना किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश प्रसाद एक विद्वान शिक्षक हुआ करते थे। गांव के कई लोग इनसे पढ़े लिखे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव घर में इनका मान आदर हुआ करता है लेकिन जब अचानक घर से निकल जाने के बाद गायब हो गए तो ग्रामीणों और परिजनों में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी थी लेकिन अब जब गांव में यह खबर आई कि दिनेश मिस्त्री कुशल हैं और भटक कर असम चले गए थे जो अब जल्द ही घर लौटने वाले हैं तो घर, परिवार और गांव के लोगों में खुशी है।

  • 45 दिनों तक गया जंक्शन से खुलने वाली कई ट्रेनों को किया गया रद्द, कई के बदले गए रूट, यात्रियों को होगी फजीहत

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर 6 और 7 नंबर प्लेटफार्म के विस्तारीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है, तो कुछ ट्रेनों के कोच कम कर दिए गए हैं। वहीं, कई ट्रेनों को गया के बजाय चाकंद या अन्य स्टेशनों से संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सड़क मार्ग से सफर करना पड़ सकता है।

    रद्द की गई ट्रेनें

    विस्तारीकरण के चलते कई ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। इनमें शामिल हैं:

    राजेंद्र नगर-गया मेमू (3633/14)

    गया-पटना पैसेंजर (3336, 3353)

    गया पैसेंजर (03381/82)

    झाझा-गया पैसेंजर (3385/86)

    गया-किऊल पैसेंजर (3893/94)

    गया-जमालपुर पैसेंजर (03615/16)

    गया-पटना पैसेंजर (3313/14)

    गया-जमालपुर पैसेंजर (05509/10)

    गया-किऊल पैसेंजर (03627)

    बदले गए रूट से चलेंगी ये ट्रेनें

    पटना-भभुआ इंटरसिटी (13243/44): आरा-सासाराम होकर चलेगी।

    पटना-सिकंदराबाद/हैदराबाद एक्सप्रेस (07255/56, 03253): धनबाद, कुल्टी होते हुए चलेगी।

    हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस (13623/24): बंधुआ, पैमार, तिलैया होकर चलेगी।

    बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस (14223/24): मानपुर और तिलैया होकर चलेगी।

    चाकंद स्टेशन से चलेंगी मेमू ट्रेनें

    गया-पटना के बीच चलने वाली आठ मेमू ट्रेनें अब गया जंक्शन के बजाय चाकंद स्टेशन से संचालित होंगी। इनमें शामिल हैं:

    08337, 03338, 03365, 03374, 03373, 03340, 03275, 03276।

    डीडीयू और मानपुर जंक्शन से चलेंगी ये ट्रेनें

    गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस (15619/20): मानपुर जंक्शन से खुलेगी।

    गया-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस (22409/10): पीडीडीयू जंक्शन से संचालित होगी।

    गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस (14259/60, 14261/62): डीडीयू जंक्शन से चलेगी।

    कम किए गए कोच

    जनशताब्दी एक्सप्रेस (12365/66): 22 के बजाय 18 कोच।

    हटिया-पटना एक्सप्रेस (18625/26): 14 कोच।

    गया-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस (02397/98): 22 के बजाय 19 कोच।

    पटना-पलामू एक्सप्रेस (13347/48): 20 के बजाय 19 कोच।

    सिंगरौली एक्सप्रेस (13349/50): 20 के बजाय 19 कोच।

    गंगा-दामोदर एक्सप्रेस (13329/30): 22 के बजाय 18 कोच।

    यात्रियों को उठानी पड़ेगी असुविधा

    हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस के लिए यात्रियों को गया जंक्शन से करीब 8 किलोमीटर दूर बंधुआ स्टेशन जाना होगा।

    गया-कामाख्या एक्सप्रेस के लिए यात्रियों को मानपुर जंक्शन सड़क मार्ग से जाना पड़ेगा।

    पटना जाने वाले मेमू ट्रेन यात्रियों को चाकंद स्टेशन तक सड़क मार्ग से 10 किलोमीटर का सफर करना होगा।

    रेल प्रशासन का सुझाव

    यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति और रूट की जानकारी प्राप्त कर लें। विस्तारीकरण कार्य के बाद प्लेटफार्मों की सुविधा में सुधार होगा, लेकिन फिलहाल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

  • सहायक आयुक्त ने केंद्रीय विद्यालय का किया निरीक्षण, प्रशासनिक, शैक्षिक एवं अन्य गतिविधियों की गुणवत्ता को बनाए रखने पर जोर

    सहायक आयुक्त ने केंद्रीय विद्यालय का किया निरीक्षण, प्रशासनिक, शैक्षिक एवं अन्य गतिविधियों की गुणवत्ता को बनाए रखने पर जोर

    देवब्रत मंडल

    केंद्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय सहायक आयुक्त के नेतृत्व में एक दल ने गया के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय संख्या-1 में शैक्षणिक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल का नेतृत्व कर रहीं सहायक आयुक्त रंजना बरफाल के साथ टी.एन. ठाकुर, प्राचार्य, के. वी. राउ पूसा, समस्तीपुर, राजेश कुमार, प्राचार्य,के.वी. सोनपुर , संतोष चौधरी, प्राचार्य, के. वि. जमालपुर, स्निग्धा आनंद प्राचार्या, के. वि. खगौल, डॉ. मीनाक्षी निर्मल, प्राचार्या,के. वि. बक्सर और कालेदीन कौशल मुख्याध्यापक, के. वि. कंकड़बाग (द्वितीय पाली) भी थे। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता बे अतिथियों का स्वागत किया एवं उन्हें शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात सहायक आयुक्त ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षिक, प्रशासनिक एवं अन्य गतिविधियों की गुणवत्ता को बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण में अकादमिक प्रदर्शन, सह-शैक्षिक गतिविधियां, स्वच्छता और पर्यावरणीय प्रयासों की समीक्षा की गई। निरीक्षण दल ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उपयोगी सुझाव दिए। कार्यक्रम सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। अन्त में विद्यालय के उपप्राचार्य हरि सिंह मीणा द्वारा निरीक्षण दल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

  • केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र का दौरा: विज्ञान और रोमांच का संगम

    केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र का दौरा: विज्ञान और रोमांच का संगम

    देवब्रत मंडल

    केंद्रीय विद्यालय नं. 1, गया के 260 छात्र-छात्राओं और 16 शिक्षकों ने हाल ही में श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र का शैक्षणिक दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान और तकनीकी के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें इसके व्यावहारिक पहलुओं से रूबरू कराना था।

    इस यादगार यात्रा की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता द्वारा बसों को हरी झंडी दिखाकर हुई। विज्ञान केंद्र पहुंचने पर छात्रों का उत्साह चरम पर था। यहां उन्होंने विज्ञान के अनोखे और रोचक पहलुओं का अनुभव किया। खगोलीय पिंडों की संरचना, अंतरिक्ष यात्रा की जटिलता और ब्रह्मांड के रहस्यों ने छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    छात्रों ने विज्ञान केंद्र के थ्री-डी थिएटर में शैक्षणिक फिल्में देखीं, जिनमें जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को रोचक और सरल तरीके से प्रस्तुत किया गया था। यह अनुभव न केवल ज्ञानवर्धक था, बल्कि छात्रों के लिए अविस्मरणीय भी बन गया।

    शिक्षकों ने इस दौरे को बेहद सराहा और इसे कक्षा शिक्षण और वास्तविक जीवन अनुभवों के बीच एक मजबूत कड़ी बताया। प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने विज्ञान केंद्र की मेजबानी के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के शैक्षणिक दौरे छात्रों की जिज्ञासा को बढ़ावा देने और उनके मस्तिष्क को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।