Author: Deepak Kumar

  • बोधगया में NIFT छात्रों के साथ एसएसपी आशीष भारती का प्रेरणादायक संवाद, करियर मार्गदर्शन से बढ़ाया आत्मविश्वास

    बोधगया में NIFT छात्रों के साथ एसएसपी आशीष भारती का प्रेरणादायक संवाद, करियर मार्गदर्शन से बढ़ाया आत्मविश्वास

    गया: बोधगया में NIFT (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी) के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित एक विशेष सेमिनार में गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पटना और अन्य स्थानों से आए छात्रों ने इस अवसर को अपने करियर और व्यक्तिगत विकास के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

    सेमिनार में वरीय पुलिस अधीक्षक की सक्रिय भागीदारी

    सेमिनार के दौरान, वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने छात्रों के साथ संवाद स्थापित किया और अपने जीवन के बहुमूल्य अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्रों को सफलता की राह में आने वाली चुनौतियों को समझने और उनका समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया। महोदय ने सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प को सबसे महत्वपूर्ण गुण बताया।

    करियर संबंधी मार्गदर्शन

    सेमिनार का प्रमुख आकर्षण वह सत्र रहा जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक ने छात्रों के करियर से जुड़े सवालों का उत्कृष्ट तरीके से उत्तर दिया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाओं और अवसरों पर चर्चा की, साथ ही यह भी बताया कि किस प्रकार सही दिशा में मेहनत करके लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उनके विचारों और मार्गदर्शन ने छात्रों में आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार किया।

    छात्रों के प्रति विशेष लगाव

    गया के वरीय पुलिस अधीक्षक का छात्रों के प्रति प्रेम और समर्पण सर्वविदित है। वह निरंतर छात्र-छात्राओं को प्रेरित और मार्गदर्शित करते रहते हैं। उनके संबोधन से न केवल छात्रों को प्रेरणा मिली बल्कि उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

    छात्रों की प्रतिक्रिया

    सेमिनार में उपस्थित छात्रों ने वरीय पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। एक छात्र ने कहा, “सर ने जिस सहजता और स्पष्टता से हमारे सवालों का जवाब दिया, उससे हमें अपने करियर को लेकर एक नई दृष्टि मिली है।”

    सार्वजनिक जीवन में सहयोग की मिसाल

    गया के वरीय पुलिस अधीक्षक का यह कदम यह साबित करता है कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ समाज के भविष्य को संवारने में भी उनकी गहरी रुचि है। सेमिनार का यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रहा, बल्कि यह उनके करियर और जीवन में एक मजबूत आधारशिला साबित होगा।यह आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करने का एक आदर्श उदाहरण है। बोधगया में हुआ यह सेमिनार छात्रों के लिए निस्संदेह एक यादगार अनुभव साबित हुआ।

  • पिचकारी आर्ट स्कूल की वार्षिक कला प्रदर्शनी “फर्स्ट स्ट्रोक” का भव्य समापन, विजेताओं के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा

    पिचकारी आर्ट स्कूल की वार्षिक कला प्रदर्शनी “फर्स्ट स्ट्रोक” का भव्य समापन, विजेताओं के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा

    गया, 19 नवंबर 2024: मुस्तफाबाद स्थित पिचकारी आर्ट स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक कला प्रदर्शनी “फर्स्ट स्ट्रोक” का आज भव्य समापन हुआ। इस प्रदर्शनी में बाल कलाकारों की अद्भुत रचनात्मकता और कला के प्रति उनकी गहरी रुचि ने सभी दर्शकों को प्रभावित किया।

    विशेष अतिथि ने किया बाल कलाकारों का सम्मान

    समापन समारोह में विशेष अतिथि और पिचकारी आर्टिस्ट ग्रुप्स, गया के अध्यक्ष श्री रूपक सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा, “इन नन्हे कलाकारों का समर्पण और कौशल वाकई प्रेरणादायक है।” उन्होंने विजेता कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी ओर से स्कॉलरशिप देने की भी घोषणा की।

    प्रतिभागियों को मिला सम्मान

    कार्यक्रम के दौरान सभी बाल कलाकारों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विशेष पुरस्कारों की सूची इस प्रकार रही:

    • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: आदर्श कुमार
    • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ बाल कला: आरभ सिंह की “व्हेल की मस्ती”
    • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ ड्राइंग: संदीप कुमार
    • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग: कोमल कुमारी

    संस्थापक ने साझा की अपनी खुशी

    पिचकारी आर्ट स्कूल के संस्थापक श्री पंकज कुमार ने अभिभावकों और बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इस तरह के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनकी रचनात्मकता को एक नई दिशा देते हैं।” उन्होंने श्री रूपक सिन्हा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी स्कॉलरशिप पहल बच्चों को और अधिक प्रेरित करेगी।

    अनुभवी कलाकारों की उपस्थिति ने बढ़ाई शोभा

    इस अवसर पर वरिष्ठ कलाकार अशोक कुमार, माला सिंह, प्रिया कुमारी, फरहाना इमाम और सिमरन कुमारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने बाल कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    प्रदर्शनी ने दिया बच्चों को नया मंच

    “फर्स्ट स्ट्रोक” प्रदर्शनी ने न केवल बच्चों के कौशल को प्रदर्शित किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी बढ़ावा दिया। पिचकारी आर्ट स्कूल और पिचकारी आर्टिस्ट ग्रुप्स का यह प्रयास निस्संदेह युवा प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।यह आयोजन बाल कलाकारों और उनके अभिभावकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ, जिसने कला के क्षेत्र में उनके सपनों को नई उड़ान दी।

  • बिजली चोरी के आरोप में 8 लोगों पर ढाई लाख का जुर्माना

    टिकारी संवाददाता: बिजली चोरी रोकने के लिए प्रखण्ड के मुर्गी बिगहा, खरगपुरा, देवधरपुर और विवेकानंद कालोनी में छापेमारी के बाद आठ लोगों पर बिजली चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमे लगभग ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। टिकारी सेक्शन के जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हिमांशु कुमार के नेतृत्व में चलाये गए अभियान में विवेकानंद कालोनी के विनोद शर्मा और देवधरपुर के अशोक शर्मा पर 77 हजार 189 रुपए और 46 हजार 129 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करने के आरोप में मुर्गी बिगहा के राजाराम यादव पर 4 हाजर 976 रुपए और लखपतिया देवी पर 19 हजार 77 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

    वंही बिना कनेक्शन लिये एलटी लाइन में टोंका फंसाकर बिजली चोरी करने के मामले में मुर्गी बिगहा गांव के विनोद यादव पर 16 हजार 338 रुपए, दिलीप कुमार पर 12 हजार 824 रुपए, राज कुमार यादव पर 16 हजार 338 रुपए, नारायण यादव पर 14 हजार 129 रुपए, मनोज यादव पर 16 हजार 338 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बिल बकाया की वजह से बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद भी अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करने के मामले में मिथिलेश यादव पर 1906 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इनमें बकाया की राशि समेत जुर्माना लगाया गया है।

  • मोरहर नदी में लाव बियर बांध निर्माण की जगी आस, अभियंता प्रमुख ने अधिकारियों के साथ किया स्थल निरीक्षण

    टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड अंतर्गत मोरहर नदी में सिंघापुर के सामने लाव देसीअइन बियर का निर्माण तथा मउ पइन का पुनर्स्थापन कार्य का अभियंता प्रमुख ने तकनीकी अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ मंगलवार को स्थल सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वर्ष 2018 में तत्कालीन विधायक अभय कुशवाहा के पहल पर लाव-पूरा देसइन पइन के मुहाने पर बियर बांध निर्माण कराने की घोषणा की गयी थी। अब सांसद बने श्री कुशवाहा के पहल पर उसी घोषणा को अमलीजामा पहनाने की एकबार फिर पहल शुरू हुई है।

    जल संसाधन विभाग पटना के अभियंता प्रमुख के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों की हाई लेवल टीम प्रस्तावित बियर बांध स्थल का गहन निरीक्षण किया। योजना के पुर्नस्थापना हेतु विभाग के अभियंता प्रमुख इंजीनियर नंद कुमार झा ने विभाग के गया अधिकारियों व तकनीकी टीम को बांध स्थल का पुनह सर्वे, सिंचाई एरिया का भौगोलिक सर्वे, एंड लेवल तक पानी की उपलब्धता, वाटर लेवल, बांध का कंस्ट्रक्शन व डिजाइन, वेड लेवल, चैनल का स्वरूप, स्लोप, आरसीसी बाल, गेटेड स्ट्रक्चर सहित कई अहम तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही प्रस्तावित स्थल से नीचे निर्मित बांधो पर पर्याप्त पानी की उपलब्धता को ध्यान में रखने का निर्देश दिया।

    सिंचाई सृजन जल संसाधन विभाग मुख्य अभियंता रामप्रवेश सिंह में बताया कि सिंघापुर के समीप मोरहर नदी में लाव देसीअइन बियर का निर्माण तथा मउ पइन का पुनर्स्थापन कार्य का अभियंता प्रमुख के दिशा निर्देशन में तकनीकी अधिकारियों एवं अभियंताओं की टीम द्वारा विस्तृत सर्वेक्षण का कार्य किया गया। अभियंता प्रमुख द्वारा हाइड्रोलिक डेटा के साथ बियर का नया डीपीआर शीघ्र तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि दिसंबर के अंत तक अभियंता प्रमुख को नया डीपीआर उपलब्ध करा दिया जाएगा।*क्या है बियर बांध की योजना*प्रखंड अंतर्गत सिंघापुर ग्राम के सामने मोरहर नदी में लाव-देसइन के मुहाने पर बियर बांध निर्माण का प्रस्ताव था बियर बांध निर्माण हो जाने से लाव देसइन पईन और मउ पईन से जुड़े दर्जनों गांव के 2108.75 हेक्टेयर खेतों में सिंचाई का प्रस्ताव था।

    पूर्व में 77 करोड़ 17 लाख डीपीआर बनाया गया था। निरीक्षण के दौरान इंजीनियर सुनील कुमार, मुख्य अभियंता, सीडीओ पटना एवं तकनीकी टीम, इंजीनियर अमरेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता योजना मोनिटरिंग आंचल 3 पटना, इंजीनियर रामप्रवेश सिंह, मुख्य अभियंता सिंचाई सृजन जल संसाधन विभाग गया, इंजीनियर राणा रणजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता सिंचाई आंचल गया, इंजीनियर विकास कुमार कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल गया एवं तकनीकी टीम। निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि किशोर यादव, डा. शत्रुघ्न दांगी, डा. मुंद्रिका प्रसाद नायक, गुड्डू शर्मा, लाव पैक्स अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह उर्फ मंटू शर्मा, राजेश कुमार दांगी सहित स्थानीय जागरूक किसान व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • कन्या विद्यालय के छात्राओं को ‘गुड टच और बैड टच’ के बारे में दी गई जानकारी

    देवब्रत मंडल

    मंगलवार को इनर व्हील क्लब ऑफ गया सिटी ने माध्यमिक कन्या विद्यालय, पितामहेश्वर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सभी बच्चों को बताया गया कि हम “गुड टच और बैड टच” किस प्रकार पहचान सकते हैं। गुड टच में हम स्नेह की अनुभूति होती हैं जो हमें घर में माता और पिता के स्पर्श से मिलता है, लेकिन बैड टच से हम असहज, बुरा महसूस करते हैं। साथ ही साथ इसका बच्चों को किस प्रकार विरोध और अपना बचाव करें, बच्चों को यह बताया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष मुक्ता अग्रवाल, पीपी आशा मित्तल, पीपी चंद्रलेखा, मंदाकिनी और क्लब की संपादिका प्रीति कुमारी उपस्थित थीं।

  • रेलवे में मान्यता के लिए हो रहे चुनाव में AIRTU की एंट्री, अन्य संगठनों के लिए बना सिरदर्द

    देवब्रत मंडल

    भारतीय रेल के सभी 14 जोन में मान्यता प्राप्त करने के लिए 4, 5 एवं 6 दिसंबर को होने वाले चुनाव में ऑल इंडिया ट्रैक मेंटेनर यूनियन की एंट्री अन्य सभी छह यूनियन के लिए सिरदर्द बन गया है। मुंबई हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस यूनियन के नेताओं एवं इनका समर्थन करने वाले कर्मचारियों में एक अजब उत्साह देखने को मिल रहा है। विशेष कर इस यूनियन को चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों का अपार समर्थन देखने को मिल रहा है।

    कुछ समय पहले तक केवल छह संगठनों को इस देशव्यापी चुनाव में भागीदारी की बात थी लेकिन ऐन वक्त पर कोर्ट ने AIRTU को चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी दे दिया। बहरहाल इस यूनियन के लोगों ने बताया कि AIRTU को AILRSA, RKTA, IRSTMU(S&T),PMRMC, DEAR और ECRMU आदि कैटेरोगिकल यूनियन ने समर्थन दिया है। इस बीच खबर यह आई है कि IREU ने भी AIRTU को समर्थन देने की घोषणा कर अन्य संगठनों का सरदर्द बढ़ा दिया है।

  • घटिया सड़क निर्माण का लोगों ने किया विरोध: डीएम से जांच की मांग

    देवब्रत मंडल

    गया जिले के बेलागंज प्रखंड के भलुआ-1 पंचायत में ग्राम उज्जे से पथरा तक बन रहे सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने पर ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। लंबे समय बाद बन रहे उज्जे–पथरा सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण प्राक्कलन के अनुसार नहीं है।भाकपा माले नेता मो. शेरजहां ने बताया कि घटिया सड़क निर्माण पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए विरोध कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात में मोबाइल की रौशनी में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

    सड़क की गुणवत्ता ठीक नहीं है ऐसे में डीएम से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। भाकपा माले नेता मो. शेरजहां ने बताया कि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का कालीकरण प्राक्कलन के अनुसार नहीं है। मिट्टी पर कालीकरण किया जा रहा है। सड़क निर्माण के नाम पर सरकार राशि की लूट खसोट की जा रही है। उज्जे पहुंचे भाकपा माले नेता मो. शेरजहां ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरीय पदाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है।

  • एनसीसी दिवस पर ओटीए में साइकिल रैली का आयोजन, लेफ्टिनेंट जनरल सुकृति सिंह दहिया ने दिखाई हरी झंडी

    एनसीसी दिवस पर ओटीए में साइकिल रैली का आयोजन, लेफ्टिनेंट जनरल सुकृति सिंह दहिया ने दिखाई हरी झंडी

    देवब्रत मंडल

    ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस साइकिल रैली को लेफ्टिनेंट जनरल सुकृति सिंह दहिया सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, कमांडेंट, ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी गया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि एनसीसी दिवस हर साल नवंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता है। इस साल 24 नवंबर को एनसीसी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय कैडेट कोर सबसे बड़ा रिजर्व छात्र संगठन है, जिसमें 20 लाख कैडेट हैं, जिन्हें चरित्र, भाईचारा, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहस की भावना और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों को विकसित करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा, इसका उद्देश्य जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व के गुणों वाले संगठित, प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं का एक समूह बनाना है, जो चाहे कोई भी करियर चुनें, राष्ट्र की सेवा करेंगे। समारोह के हिस्से के रूप में, गया ग्रुप ने ब्रिगेडियर राम नरेश, ग्रुप कमांडर गया ग्रुप के नेतृत्व में ग्रुप के एओआर को कवर करते हुए एक साइकिल रैली का आयोजन किया है। सात एनसीसी बटालियनों के 15 साइकिल चालक पांच दिनों में 325 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं और रोजाना लगभग 60 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। साइकिल रैली औरंगाबाद, सासाराम, बक्सर से होकर गुजरेगी और एनसीसी दिवस के अवसर पर 24 नवंबर को आरा में समाप्त होगी। रैली में भाग लेने वाले साइकिल चालकों में 5 बिहार बटालियन आरा से कैडेट श्रुति कुमारी, कैडेट मोहम्मद दिलशाद आलम, कैडेट रवि कुमार,कैडेट चंदा कुमारी, कैडेट पवन कुमार, 6 बिहार बटालियन गया कैडेट वैष्णवी कुमारी, कैडेट विवेक राज, कैडेट श्रुति राज,कैडेट गोलू कुमार 13 बिहार बटालियन गया कैडेट अंकित सिंह, कैडेट कुमार आनंद, 27 बिहार बटालियन गया कैडेट सुनीता कुमारी,कैडेट रोमित कुमार,कैडेट स्वाति सिन्हा,कैडेट शुभम राय,सुनीता, 30 बिहार बटालियन बक्सर से कैडेट शैबी कुमारी, कैडेट रोहित कुमार 38 बिहार बटालियन बिहारशरीफ एसयूओ प्रियांशु कुमार, 42 बिहार बटालियन सासाराम कैडेट चंदा कुमारी, 42 बिहार बटालियन सासाराम से कैडेट नेहा यादव, एसयूओ कृष्ण कुमार शामिल हैं।

    इस कार्यक्रम में ओटीए गया के डिप्टी कमाडेंट मेजर जनरल जॉय विश्वास, एनसीसी गया ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रामनरेश, डिप्टी कमाडेंट कर्नल जी. एस. नंदा, ट्रेनिंग ऑफिसर जे.बी छेत्री, 27 बिहार बटालियन के समदेशी पदाधिकारी कर्नल अमर पारकर, 6 बिहार बटालियन के समदेशी पदाधिकारी पंकज कुमार (कृति चक्र ), 42 बिहार बटालियन के समदेशी पदाधिकारी कर्नल डी. एस. मल्लिक, 27 बिहार बतालियन गया के प्रशासनिक पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रोहित चौहान, सूबेदार मेजर जाकिर हुसैन, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार संजय कुमार यादव, सूबेदार अभिरंजन, नायब सूबेदार भूपेन्द्र, सूबेदार मनोज राणा, बीएचएम राजेन्द्र, हवलदार दीपक, हवलदार गुड्डू, हवलदार जयदीप, हवलदार विनोद, हवलदार रमेश एवं 400 एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे l

  • अधिवक्ता का चोरी गए मोबाइल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, गश्ती दल ने दौड़कर पकड़ा

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर एक अधिवक्ता का मोबाइल चुराकर भाग रहे एक अपराधी को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को आरपीएफ गया एवं जीआरपी गया कि संयुक्त टीम द्वारा भीड़ के मद्देनजर स्टेशन प्लेटफार्म पर अपराधी गतिविधि निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या 02/03 के दिल्ली छोर के पास एक व्यक्ति को तेजी से भागते हुए देखा गया। शक होने पर गश्ती दल द्वारा उसे पकड़ा गया। जिसका नाम संजीत कुमार उम्र 18 वर्ष पिता मृत्युंजय ठाकुर पता रफीगंज अब्दुलपुर थाना औरंगाबाद जिला औरंगाबाद है। जिसकी तलाशी ली गई तो यात्री का चोरी किया हुआ एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस बीच मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया उनका नाम प्रफुल्ल कुमार है और पेशे से अधिवक्ता हूं। जिन्होंने बताया कि उनका ही मोबाइल है। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया अधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार की लिखित शिकायत पर जीआरपी थाना में कांड दर्ज अग्रेतर कार्रवाई की गई। बरामद मोबाइल की कीमत साढ़े चार हजार रुपए आंकी गई है।

  • बेलागंज में नाबालिग के साथ दुष्कर्म: पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, आरोपी की तलाश जारी

    बेलागंज में नाबालिग के साथ दुष्कर्म: पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, आरोपी की तलाश जारी

    बेलागंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की एक गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस ने बच्ची को बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्ची को दरिंदों ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने बच्ची को बेहोशी की हालत में देखा और तुरंत उसके परिजनों और पुलिस को सूचित किया।

    इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी और थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।