Category: Media House

  • मतगणना स्थल के आसपास रहने वालों के लिए डीएम ने जारी किए सख्त चेतावनी, मजमा लगाना वर्जित

    देवब्रत मंडल

    मतगणना केंद्र का जायजा लेते डीएम शशांक शुभंकर

    गया जिलान्तर्गत दस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान कार्य सम्पन्न हो चुका है। 14 नवंबर को गया जिला के 226-शेरघाटी, 227-इमामगंज (अ०जा०), 228-बाराचट्टी, 229-बोधगया (अ०जा०) तथा 233-अतरी से संबंधित मतगणना कार्य बाजार समिति चन्दौती, गया के परिसर में सम्पन्न कराया जायेगा एवं 225-गुरूआ, 230-गया शहर, 231-टिकारी, 232-बेलागंज, तथा 234-वजीरगंज विधान सभा क्षेत्रों से संबंधित मतगणना का कार्य गया कॉलेज, गया के परिसर में सम्पन्न कराया जायेगा।मतगणना केंद्र के आसपास किसी भी तरह की गैरकानूनी कृत को रोकने के लिए शशांक शुभंकर, भाप्रसे जिला दण्डाधिकारी मतगणना परिसर के 100 मीटर की परिधि तक एवं सम्पूर्ण गया जिला के अंतर्गत निम्नवत आदेश जारी किये है:-

    (1) मतगणना के दिन मतगणना परिसर के 100 मीटर की परिधि में किसी भी राजनैतिक दल/अभ्यर्थी से संबंधित समूह अथवा अन्य व्यक्तियों द्वारा 4 या 4 से अधिक व्यक्तियों का मजमा लगाना वर्जित होगा।

    (2) किसी भी व्यक्ति / राजनैतिक दल/संगठन के द्वारा राजनैतिक प्रयोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस (विजय जुलूस सहित), धरना या प्रदर्शन वर्जित रहेगा तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं किया जायेगा।

    (3) The Bihar Control of the Use and Play of Loud- Speakers Act, 1955 के अंतर्गत ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग रात्रि 10:00 बजे प्रातः 06:00 बजे तक वर्जित रहेगा।

    (4) कोई भी व्यक्ति अथवा राजनैतिक दल अथवा संगठन किसी प्रकार का पोस्टर, पर्चा आलेख, फोटो आदि अथवा किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक पर्चा, आलेख, फोटो आदि का प्रकाशन नहीं करेगें। इस संबंध में किसी प्रकार का आपत्तिजनक, विधि विरुद्ध संदेश, व्हाटसएप या एस०एम०एस० अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से इसका आदान-प्रदान नहीं करेगें, जिससे आदश आचार संहिता का उल्लंघन तथा विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो।

    (5) कोई भी व्यक्ति / राजनैतिक दल / संगठन साम्प्रदायिक भावना को भड़काने का कार्य नहीं करेगें।

    (6) कोई भी व्यक्ति/राजनैतिक दल/संगठन किसी भी व्यक्तियों को डराने, धमकाने का कार्य नहीं करेगें।

    (7) कोई भी व्यक्ति आग्नेयास्त्र, तीर -धनुष, लाठी, भाला, गड़ासा एवं मानव शरीर के लिए घातक कोई भी हथियार का प्रदर्शन मतगणना परिसर के आस -जिले के किसी भी क्षेत्र में नहीं करेगें। पास एवं गया

    (क) यह आदेश परम्परागत ढंग से शस्त्र धारण करने वाले समुदाय, विधि व्यवस्था एवं मतगणना कर्तव्य में लगे दंडाधिकारी / निर्वाचन कर्मियों और पुलिस कर्मियों पर लागू नहीं होगा।

    (8) किसी भी राजनैतिक दल/व्यक्ति / संगठन के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में समय समय पर जारी दिशा निर्देशों के विपरित कोई कार्य नहीं किया जायेगा। –

    (9) यह आदेश पूर्व अनुमति प्राप्त सभा/ जुलूस, शादी, बारात पार्टी, शव – यात्रा, हाट बाजार, अस्पताल में ले जा रहे मरीज के साथ जाने वाले व्यक्तियों, विद्यालय एवं महाविद्यालय में जाने वाले छात्र छात्राओं एवं कर्तव्य पर तैनात सरकारी कर्मचारी/पुलिस बल पर लागू नहीं होगा।

    यह आदेश ज़िला दंडाधिकारी गया ने गुरुवार को जारी किया है। उन्होंने कहा है कि इस आदेश का उल्लघंन करने पर बीएनएस की धारा 223 एवं बीएनएसएस  215 के तहत कार्रवाई की जायेगी।

  • कांग्रेस उम्मीदवार ने काउंटिंग के दौरान गड़बड़ी की जताई आशंका, लोकतंत्र की रक्षा करने की लोगों से अपील

    देवब्रत मंडल

    अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव

    गया जिले के 230 गया शहर विस क्षेत्र के महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने 14 नवंबर को गया कॉलेज, गया में होने जा रहे मतगणना के दौरान गड़बड़ियों की आशंका जताई है। उन्होंने अपने ऑफिशियल फेसबुक एकाउंट के जरिए इस बात की आशंका जताई है कि सत्तापक्ष के कुछ लोगों के प्रभाव के कारण मतगणना में गड़बड़ी की जा सकती है।

    मतदाताओं के प्रति जताया आभार, जीत की उम्मीद

    उन्होंने आगे कहा है कि हालांकि ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि लोकतंत्र में मतदाताओं ने अपने अपने मत का प्रयोग किया है। फिर भी उन्हें कुछ गड़बड़ी की आशंका है। उन्होंने गया शहर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे चुनाव जीत रहे हैं।

    लोगों से मतगणना स्थल के आसपास रहने की अपील

    उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे सभी मतगणना केंद्र के बाहर (निर्धारित स्थल पर) मौजूद रहें ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका भी नजर आती है तो लोकतंत्र की रक्षा के लिए आप उनका साथ दें। 

    मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच

    बता दें कि 230 गया शहर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव कांग्रेस के टिकट पर तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी डॉ प्रेम कुमार से है। डॉ प्रेम कुमार लगातार आठ बार इस सीट से जीतते हुए आ रहे हैं और इस बार वे नौंवी बार चुनाव मैदान में हैं।

    गया जिले में दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं

    मालूम हो कि गया जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में  11 नवंबर को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ था और 14 नवंबर को मतगणना होगी। मतगणना के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें एक गया कॉलेज, गया है और दूसरा बाजार समिति, चंदौती में है।

  • अजीब कसमकश: प्रेम कुमार हार भी जाएं और मोहन श्रीवास्तव जीते भी नहीं! चर्चा के केंद्र में धीरेंद्र अग्रवाल

    देवब्रत मंडल

    फोटो स्रोत:सोशल मीडिया

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में गया जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को यहां के मतदाता वोट करेंगे। प्रथम चरण में 06 नवंबर को मतदान के लिए मंगलवार की देर शाम प्रचार का शोर थम गया। इसके साथ ही गया जिले में प्रचार प्रसार का शोर और बढ़ गया। गया जिले में 9 नवंबर की शाम प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद 11 नवंबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर्रेंगे।

    बड़े नेताओं के आगमन से दोनों गठबंधन में उत्साह

    दोनों गठबंधन के बड़े बड़े नेताओं के आगमन से गया जिले में चुनावी परिदृश्यों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मुख्य रूप से महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं के आगमन से दोनों गठबंधन के घटक दलों में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

    ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज कराने का दावा

    इस बार गया जिले का हॉट सीट गया शहर विधानसभा क्षेत्र है। यहां करीब 36 सालों से भाजपा नेता डॉ प्रेम कुमार विधायक हैं। जो नौंवीं बार चुनाव मैदान में हैं। अबतक विपक्ष की दाल यहां नहीं गली है और इस बार भी एनडीए किसी और के पक्ष में इस सीट को नहीं जाने देने के लिए कमर कसे हुए हैं। एनडीए के लोगों का कहना है कि इस बार इस सीट को जीत कर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में प्रेम कुमार अपना नाम दर्ज कराने वाले हैं।

    महागठबंधन एक बार पांच साल के लिए मांग रहा है मौका

    विपक्षी दलों के गठबंधन ने कांग्रेस के नेता अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव पर फिर एक बार दाव लगाया है। महागठबंधन हर हाल में इस सीट पर अपना कब्जा करने के प्रयास में दिनरात जुटा हुआ है। महागठबंधन के लोग कह रहे हैं कि बहुत हो चुका। एक बार मोहन श्रीवास्तव को पांच साल के लिए मौका देकर देखें। शहरी क्षेत्र में नगर निगम के माध्यम से किए गए अबतक के विकास कार्यों को गिनवाते हुए काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं।

    भाजपा और कांग्रेस दोनों जीत के प्रति आश्वस्त

    क्षेत्र भ्रमण पर और जनसंपर्क अभियान में जुटे दोनों गठबंधनों के कार्यकर्ता और नेता अपनी अपनी जीत हासिल करने के आत्मविश्वास से लबरेज हैं। दोनों के कुनबे हाथ जोड़कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। दिन में जनसंपर्क तो देर रात तक बैठकें और मंथन कर रहे हैं। जातीय समीकरण से लेकर मत विभाजन की नीतियों पर चर्चा कर रहे हैं। कहें तो ‘गोटियां फीट’ करने की जुगत में लगे हुए हैं।

    अजीब उलझन में हैं नेता और मतदाता

    सबसे बड़ी बात जो चर्चा में है। वो ये कि प्रेम कुमार हार भी जाएं और मोहन श्रीवास्तव जीते भी नहीं। ऐसे में तीसरे प्रत्याशी जो जनसुराज के हैं धीरेंद्र अग्रवाल उनकी चर्चा दोनों गठबंधन के लोगों में हो रही है। जिससे यहां के मतदाता और नेता दोनों कशमकश में हैं। एनडीए और महागठबंधन दोनों की नजरें जनसुराज के धीरेंद्र अग्रवाल पर है।

    इस बार ‘संवदिया’ निभा रहे हैं अहम भूमिका

    अन्दर की बात जो पता चली है कि दोनों गठबंधन से कई लोग जनसुराज के कुनबे में ‘संवदिया’ के तौर पर शामिल हैं। जो दोनों गठबंधन के नेताओं को जनसुराज की हर पल की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए पल-पल की सूचना दे रहे हैं। संवदिया के माध्यम से दोनों गठबंधन के लोग जनसुराज की ताकत(मिलने जा रहे वोट) का आंकलन कर रहे हैं। उसी को आधार बनाकर अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने की नीति पर काम कर रहे हैं।

    जनसुराज के आने से जीत हार के अंतर पर भी हो रही चर्चा

    बहरहाल, गया शहर के मतदाताओं से बातचीत करने पर यही सुनने को मिल रहे हैं कि जनसुराज के चुनाव मैदान में मजबूती से डटे रहने के कारण इस बार चुनाव परिणाम चौकाने वाले होंगे। बता दें कि पिछले चुनाव में हार और जीत के मतों के अंतर काफी कम भी नहीं थे तो बहुत ज्यादा भी नहीं थे। इस बार जनसुराज की उपस्थिति से जीत हार के मतों का अंतर या तो काफी कम हो सकता है या फिर काफी बड़ा भी हो सकता है। बहरहाल, ये तो 11 को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा।

  • कांग्रेस नेता व पत्रकार नंदू चंद्रवंशी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक, पटना में भर्ती

    देवब्रत मंडल

    आईसीयू में(पटना)
    जेपीएन अस्पताल, गया जी की तस्वीर(श्रोत:फेसबुक)

    गया जी शहर के दक्षिण दरवाजा मोहल्ले के रहने वाले सोशल मीडिया मगध भूमि के पत्रकार और कांग्रेस के युवा नेता संजय कुमार उर्फ नंदू चंद्रवंशी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई गई है। घटना सिविल लाइंस थाना के पास जयप्रभा अस्पताल(लेडी एल्गिन जनाना अस्पताल) के सामने सड़क पर सोमवार की रात हुई थी। घटना के बाद जिन्हें जयप्रकाश नारायण अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के रेफर कर दिया गया। देर रात उनके परिजन पटना में कंकड़बाग मोहल्ले में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है। नंदू चंद्रवंशी की बहन ने बताया कि अबतक उन्हें होश नहीं आया है। सिर में गहरी चोट लगने से काफी रक्तस्राव हो गया था। बता दें कि नंदू चंद्रवंशी गया जिला कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं। इस बार होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 230 गया शहरी विधानसभा क्षेत्र से उमीदवारी का दावा भी पेश कर चुके थे।

  • ढाई महीने के अंदर दुरंतो एक्स. में चोरी गए लाखों के बरामद सामान कैप्टन को लौटा दिया गया, जताया आभार

    देवब्रत मंडल

    गया जी रेल थाना में कैप्टन करुणाकर अपने सामानों के साथ

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत गया-डीडीयू रेलखंड पर 26/27 जून की देर रात 12282 आनंद विहार-भुवनेश्वर दूरंतो एक्सप्रेस में चोरी की भीषण घटना हुई थी। अपराधी ट्रेन को वैक्यूम कर गया रेल थाना क्षेत्र में  उतर कर भाग जाते हैं। इस ट्रेन में एक ही परिवार के 10 लोग सफर कर रहे थे। जो इस घटना के शिकार हुए थे। घटना के बाद 29 जून को यह परिवार विजयवाड़ा पहुंच गए थे। Magadhlive ने जब इस पीड़ित परिवार के राजू करुणाकर राजेश से बात की तो सबसे पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ हुई घटना को लेकर कहा कि, ऐसा कभी सोचे भी नहीं थे कि ऐसी घटना हो जाएगी। श्री राजेश ने बताया कि वे लोग 10 थे। जो डीडीयू जंक्शन से इस ट्रेन के बी-1 कोच में सफर शुरू किया और उन्हें विजयवाड़ा जाना था लेकिन सीधी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिला तो दुरंतो में भुवनेश्वर तक का टिकट बुक किए थे। जहां से वे फिर ट्रेन बदलकर विजयवाड़ा तक पहुंचे थे। श्री राजेश ने बताया कि विजयवाड़ा में ससुराल है।

    फ़ाइल फोटो(घटना के बाद)

    करीब ढाई लाख रुपये के सामान केवल इनके थे, जो मिल गए

    पीड़ित यात्री राजू करुणाकर राजेश ने बताया कि उनकी पत्नी वसावी रावली और उनकी आंटी के पर्स चोरी हो गई थी। पत्नी के पर्स में दो आईफोन में एक की कीमत 1,40,000 है एवं दूसरा जो पुरानी थी, जिसकी आज कीमत 60-70 हजार कीमत है और ऐरपॉड्स की कीमत 20,000, दो चश्मा जो वाराणसी में खरीदे थे, उसकी कीमत 7,000 रुपये तथा नकद राशि 22,000 थे। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण कागजात जिसमें कुछ मोबाइल में ही थे आदि सामानों की चोरी हुई थी। यानी करीब 2,50,000 लाख केवल इनके हैं, जो चोरी हुई थी जो 10 सितंबर को न्यायालय के आदेश पर मिल गए।

    फ़ाइल फोटो(घटना के बाद)

    नेवी में कैप्टेन यात्री राजू करुणाकर राजेश ने कुछ इस प्रकार जताया आभार

    Good morning
    I am captain rajesh and vasavi ravali from tirupati Andhra pradesh on June 27th travelling on duranto express we lost our bag and 2 apple iphones after complaining to GRP quick response we got from SHO and our items was recovered safely and after that with the help of lawyer birender and magadhlive news chief editor deo barat mandal after court proceedings on September 10 th ACJM gaya given release order and after SHO sir hand over my recovered items to us . We are really happy gaya lawyer and deo mandal and SHO GAYA and  GRP police helped and supported us very gently with full respect as I from other state Andhra pradhesh.

    ट्रेन में बयान देते यात्री(file photo)

    फ़ाइल फोटो(घटना के बाद)

    कैप्टन श्री करुणाकर मूलरूप से तिरुपति के रहनेवाले हैं। इनकी पत्नी एलुरु ( आंध्र प्रदेश) की रहने वाली हैं। जो इनके घर से कुछ ही दूरी पर है। जिन्होंने magadhlive के माध्यम से जानना चाहा था कि कबतक मिल जाएंगे सामान? उन्होंने बताया कि गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बरामद सामानों के फोटो व्हाट्सएप पर भेजे थे। जिसकी पहचान उन्होंने कर ली थी।

    07 जून से ही टूर पर निकले हुए थे पीड़ित परिवार

    यात्री श्री राजेश ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी, सास, ससुर, आंटी आदि 07 जून से सिक्किम, दार्जलिंग, प्रयागराज, वाराणसी, भुवनेश्वर आदि दर्शन करने के लिए निकले हुए थे। घटना के पूर्व के दिन सभी वाराणसी में दर्शन किए। यहां पूजा अर्चना और दर्शन करने के बाद डीडीयू जंक्शन आए और यहीं से भुवनेश्वर के लिए दुरंतो एक्सप्रेस से जा ही रहे थे कि रास्ते में(गया जी) ही ऐसी घटना हो गई थी।

    ससुराल पहुंचकर सबसे पहले जताया आभार, कहा-बालाजी का दर्शन करने आइए

    कैप्टन आरके करुणाकर

    बुधवार की देर शाम थानाध्यक्ष श्री सिंह ने इनके सामान सुपुर्द कर दिए। दो दिनों तक इन्हें गया जी में इस काम के लिए रूकना पड़ा था। देर शाम पटना के लिए निकले और वहीं से हवाई यात्रा करते हुए गुरुवार की सुबह विजयवाड़ा(ससुराल) पहुंच कर सबसे पहले magadhlive को निःस्वार्थ भाव से सहयोग करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि जब भी तिरुपति बालाजी का बुलावा आता है तो निःसंकोच चले आएं, इनके दर्शन करें। हमारे परिवार आपके इंतजार में रहेंगे।

  • डीडीयू मंडल के अधिकारियों का आखिर गया जी के मीडिया से दूरी क्यों?

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के अधिकारी गया जी के मीडिया हाउस के लोगों से दूरी बनाए रखना चाहते हैं, आखिर ऐसा क्यों? ये सवाल यहां के मीडियाकर्मियों के मन में उठ रहे हैं। विशेषकर गया जी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को लेकर ये बात कही जा रही है।
    यहां के मीडिया हाउस को न तो पूर्व में सूचना दी जाती है कि इस बार मेले में क्या क्या व्यवस्थाएं रेल प्रशासन की तरफ से की जा रही है और न तो पूर्व मध्य रेल के अधिकारियों के आगमन पर और न तो डीआरएम द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण और यात्रियों की सुविधाएं मुहैया कराए जाने संबंधित जानकारी दी जाती है। ऐसे में विभिन्न मीडिया हाउस से जुड़े लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसी दूरी क्यों?
    जबकि देखा जाए तो इस मेले को लेकर रेल अधिकारियों का बराबर यहां आना जाना लगा रहता है लेकिन मीडिया को प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में मीडिया हाउस और सम्बंधित संस्थान को जितने परस्पर सहयोग की अपेक्षा की जाती है वो शून्य के माफिक है।
    देखा जाए तो गया जी के जिला प्रशासन इस मेले को लेकर तीन महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं और इसकी जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से सभी मीडिया हाउस को समय समय पर दी जाती है लेकिन डीडीयू मंडल द्वारा ऐसी कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है।
    हां! भारतीय रेलवे के बढ़ते कदम, ट्रेनों के परिचालन से संबंधित जानकारी प्रेस को उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन  विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 को लेकर क्या क्या सुविधाएं मुहैय्या कराई जा रही है इसकी जानकारी डीडीयू मंडल के किसी अधिकारी द्वारा नहीं दी गई है। ऐसे तो पत्रकार किसी प्रेस विज्ञप्ति के मोहताज नहीं हुआ करते हैं, जो देखते हैं, उसी के अनुसार अपनी रिपोर्ट प्रकाशित करने के लिए स्वतंत्र हैं। गया जी जंक्शन पर भी कोई ऐसे व्यक्ति(पर्यवेक्षक) को मीडिया हाउस को जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। मंडल मुख्यालय में भी जिन्हें इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई होगी तो वे भी मीडिया से कुछ साझा नहीं कर रहे हैं।
    अब 06 सितंबर से विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 शुरू हो रहा है जो 21 सितंबर तक चलेगा। परंतु अबतक एक भी बुलेटिन रेल की ओर से जारी नहीं किया जाना इस बात को दर्शाता है कि अधिकारी मीडिया हाउस से दूरी बनाए रखना चाहते हैं।
    देखा जाए तो गया जी जंक्शन पर कई तरह के गैरकानूनी तरीके से कई चीजें देखने को मिलती है, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर या फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया कभी कभार उठाते रहे हैं लेकिन, इसमें सुधार के बजाय और वृद्धि होती ही नजर आती है। ऐसे में मीडिया और स्थानीय प्रशासन के बीच जितना परस्पर सहयोग चाहिए वह नहीं मिल पाता है।
    जबकि पूर्व मध्य रेल के अन्य कुछ रेल मंडलों से ऐसी शिकायत मीडिया हाउस के लोगों के सामने नहीं नहीं रही है तो फिर डीडीयू मंडल द्वारा ऐसा क्यों किया जा रहा है, ये सवाल यहां के मीडिया पर्सन के मन में उठ रहे हैं।