गया जी से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आई है। गया रेल थाना के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई में करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सोना कोलकाता से लेकर एक तस्कर कानपुर ले जा रहा था। रेल पुलिस ने सोने का वजन करीब दो किलोग्राम बताया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अपनी रूटीन जांच अभियान जारी रखे हुई थी। इसी दौरान बुधवार की देर रात गया जंक्शन पर 12311 अप हावड़ा-कालका मेल ट्रेन के एक कोच में जांच के दौरान पाया गया कि पुलिस को देख कर एक यात्री स्वयं को असहज महसूस कर रहा था। जिसके बैग की तलाशी ली गई। जांच में बैग में भारी मात्रा में सोने मिले। जिसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में यात्री ने बताया कि सोना कोलकाता से लेकर चला था। जिसे कानपुर ले जाना था। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि यात्री से विशेष पूछताछ की जा रही है। रेल एसपी सहित संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि यात्री के पास रहे सोने का वजन करीब दो किलोग्राम के आसपास है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। गया रेल थाना को यह बड़ी सफलता सजगता और सतर्कता को दर्शाती है।
आपने पहाड़ देखे होंगे लेकिन बालू भरे बोरियों के पहाड़ देखा भी होगा तो याद नहीं होंगे। ये बालू के बोरियों के पहाड़ के पीछे की असली वजह जानकर आप कुछ नई चीजें जान सकते हैं। यह गया जी शहर में ही बना है।
आइए जानते हैं आगे की कहानी
यह गया जी शहर के वार्ड नं 04 अंतर्गत छोटकी नवादा, पचबिगहिया नामक जगह पर आदर्श नगर का दृश्य है। सच में बोरियों का ही पहाड़ यहां खड़ा किया गया है। वो इसलिए कि आगे आने वाले दिनों में यहां रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। जिस पर से ट्रेन सुरक्षित गुजर सके।
रेल ओवर ब्रिज बनना है यहाँ
रामशीला-प्रेतशिला मार्ग पर और यही से कुछ दूरी पर गया-पटना रेलखंड की रेलवे लाइन है। यहीं पर 63/बी रेल समपार फाटक भी है। जिसे आमलोग गोविंदपुर रेलवे गुमटी के नाम से जानते हैं। इस पथ पर चलने वाले वाहन तथा लोगों को और पीजी रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनें में कोई बाधा नहीं उत्पन्न हो, इसको लेकर आरओबी बनाया जा रहा है।
भार सहने की क्षमता की होनी है जांच
दरअसल, ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर रेल परियोजना के तहत यहाँ पर मेजर ब्रिज का बनना है। यहां पिलर बन गया है लेकिन अंतिम रूप देने से पहले इसके भार सहने की क्षमता की जांच होना जरूरी है तो इसके लिए पिलर के ऊपर बालू से बोरियों के पहाड़ बनाये गए हैं। हालांकि इन बोरियों के नीचे लोहे सभी रखे गए हैं। इसे बनाने में कई दिनों का समय एलएंडटी कंपनी के इंजीनियर और मजदूरों को लगा है। शुक्रवार को यह काम समाप्त हुआ है। उम्मीद है कि शनिवार से इसकी जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम यहां आएगी।
1300 टन भार सहने की क्षमता की होगी जांच
एलएंडटी कंपनी के एक इंजीनियर ने बताया कि यहां ब्रिज बनाने से पहले इस पिलर की भार सहने की क्षमता की जांच होगी। उन्होंने बताया कि इस पिलर पर लोहे आदि के साथ बालू भरे बोरियों का कुल वजन 1300 टन है। यदि परीक्षण सफल रहा तो यहां ब्रिज बनेगा और नहीं सफल रहा तो पिलर कहीं और बनाया जाएगा।
लालू प्रसाद के कार्यकाल में पारित हुई थी यह परियोजना
बताते चलें कि यूपीए की सरकार में जब रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव थे तो उन्होंने देश में दो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर रेल परियोजना को मंजूरी प्रदान की थी। एक ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर तथा दूसरा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर रेल परियोजना। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेल परियोजना लुधियाना से पश्चिम बंगाल के दानकुनी स्टेशन तक को मंजूरी दी गई थी। जिस पर मालगाड़ियों का परिचालन किया जाना है। डीडीयू मंडल में ये लाइन डेहरी तक बनकर तैयार हो गया है, जिसपर ट्रेनें चल रही है। वहीं गया(मानपुर)-डेहरी के बीच रेल लाइन बिछाने का कार्य द्रुत गति से जारी है।
आपने पहाड़ देखे होंगे लेकिन बालू भरे बोरियों के पहाड़ देखा भी होगा तो याद नहीं होंगे। ये बालू के बोरियों के पहाड़ के पीछे की असली वजह जानकर आप कुछ नई चीजें जान सकते हैं। यह गया जी शहर में ही बना है।
आइए जानते हैं आगे की कहानी
यह गया जी शहर के वार्ड नं 04 अंतर्गत छोटकी नवादा, पचबिगहिया नामक जगह पर आदर्श नगर का दृश्य है। सच में बोरियों का ही पहाड़ यहां खड़ा किया गया है। वो इसलिए कि आगे आने वाले दिनों में यहां रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। जिस पर से ट्रेन सुरक्षित गुजर सके।
रेल ओवर ब्रिज बनना है यहाँ
रामशीला-प्रेतशिला मार्ग पर और यही से कुछ दूरी पर गया-पटना रेलखंड की रेलवे लाइन है। यहीं पर 63/बी रेल समपार फाटक भी है। जिसे आमलोग गोविंदपुर रेलवे गुमटी के नाम से जानते हैं। इस पथ पर चलने वाले वाहन तथा लोगों को और पीजी रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनें में कोई बाधा नहीं उत्पन्न हो, इसको लेकर आरओबी बनाया जा रहा है।
भार सहने की क्षमता की होनी है जांच
दरअसल, ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर रेल परियोजना के तहत यहाँ पर मेजर ब्रिज का बनना है। यहां पिलर बन गया है लेकिन अंतिम रूप देने से पहले इसके भार सहने की क्षमता की जांच होना जरूरी है तो इसके लिए पिलर के ऊपर बालू से बोरियों के पहाड़ बनाये गए हैं। हालांकि इन बोरियों के नीचे लोहे सभी रखे गए हैं। इसे बनाने में कई दिनों का समय एलएंडटी कंपनी के इंजीनियर और मजदूरों को लगा है। शुक्रवार को यह काम समाप्त हुआ है। उम्मीद है कि शनिवार से इसकी जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम यहां आएगी।
1300 टन भार सहने की क्षमता की होगी जांच
एलएंडटी कंपनी के एक इंजीनियर ने बताया कि यहां ब्रिज बनाने से पहले इस पिलर की भार सहने की क्षमता की जांच होगी। उन्होंने बताया कि इस पिलर पर लोहे आदि के साथ बालू भरे बोरियों का कुल वजन 1300 टन है। यदि परीक्षण सफल रहा तो यहां ब्रिज बनेगा और नहीं सफल रहा तो पिलर कहीं और बनाया जाएगा।
लालू प्रसाद के कार्यकाल में पारित हुई थी यह परियोजना
बताते चलें कि यूपीए की सरकार में जब रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव थे तो उन्होंने देश में दो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर रेल परियोजना को मंजूरी प्रदान की थी। एक ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर तथा दूसरा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर रेल परियोजना। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेल परियोजना लुधियाना से पश्चिम बंगाल के दानकुनी स्टेशन तक को मंजूरी दी गई थी। जिस पर मालगाड़ियों का परिचालन किया जाना है। डीडीयू मंडल में ये लाइन डेहरी तक बनकर तैयार हो गया है, जिसपर ट्रेनें चल रही है। वहीं गया(मानपुर)-डेहरी के बीच रेल लाइन बिछाने का कार्य द्रुत गति से जारी है।
गया जंक्शन से चलने को तैयार वंदे भारत ट्रेन व रेलकर्मी
भारतीय रेल नित्य नई ऊंचाइयों को पार कर रही है। रेलयात्रियों की सुविधा की बात की जाए या मालों की ढुलाई की। हाल ही में एक साथ छः मालगाड़ियों को लेकर चली रुद्राक्ष नामक मालगाड़ी का भी ट्रायल किया जा चुका है और अब वंदे भारत एक्सप्रेस को 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलाने को लेकर इसका ट्रायल शुक्रवार को किया गया। जो सफल रहा है। आगे राजधानी, दुरंतो एवं अन्य लग्जरी ट्रेनें भी 160 की स्पीड से चलाए जाने का रास्ता साफ होती नजर आ रही है
गया जंक्शन से सरमा टांड़ स्टेशन तक चली ट्रायल ट्रेन
पूर्व मध्य रेल के ग्रैंडकॉर्ड लाइन पर डीडीयू -धनबाद मंडल अंतर्गत गया-सरमाटांड़ स्टेशनों के बीच(करीब 88 किमी) बंदे भारत एक्सप्रेस(कवच) का 160 किलोमीटर प्रतिघंटा के स्पीड का ट्रायल सफल रहा। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक एवं प्रधान मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता हाजीपुर के मार्गदर्शन तथा डीडीयू धनबाद मंडल के डीआरएम के सहयोग से गया जंक्शन होकर से प्रधानखंटा तक 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनों का परिचालन करने के लिए रेलवे लगातार काम कर रही है।
160 किमी/घंटा की रफ्तार से ट्रेनों के परिचालन की योजना पर काम जारी
दिल्ली-हावड़ा के बीच 130 की स्पीड से चल रही ट्रेनों के स्पीड को बढ़ाते हुए 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों का परिचालन करने की योजना पर काम की जा रही है। इसी के तहत फिलहाल धनबाद रेल मंडल के सरमा टांड़ स्टेशन से गया जंक्शन तक चीफ कम्युनिकेशन इंजीनियर अजीत कुमार एवं उप-मुख्य अभियंता संकेत एवं दूरसंचार टेलिकॉम (कवच यानी टक्कररोधी प्रणाली) राजेश कुमार कुशवाहा के सफल नेतृत्व में तकरीबन 88 किलोमीटर की दूरी 160 किलोमीटर प्रति घंटे के स्पीड से ट्रेनों का सफल परिचालन किया गया।
05-10 अक्टूबर तक विभिन्न स्तरों पर हुए ट्रायल
बंदे भारत एक्सप्रेस का एमटी रैक के सहारे सफल ट्रायल से पहले भी पिछले एक सप्ताह से सामान्य रूप से ट्रायल किया गया था। यह ट्रायल 5 से 10 अक्टूबर के बीच विभिन्न स्तरों पर 160 किलोमीटर स्पीड का विशेष ट्रायल किया जा रहा था। जिसे आज(10 अक्टूबर) को फाइनल रूप दे दिया गया।
रेल अधिकारी एवं कर्मचारी
इन अधिकारियों की विशेष रुचि को देखते हुए पीएम व रेलमंत्री ने जिम्मेवारी सौंपी
विशेष एमटी ट्रायल के तहत दो दिन का एकल इंजन से ट्रायल किया गया है। एक दिन का ट्रायल 10 एचएलबी कोच की एमटी रेक से और एक दिन बंदे भारत एक्सप्रेस के एमटी से ट्रायल किया गया जो सफल रहा। रेल सूत्रों ने बताया कि चीफ कम्युनिकेशन इंजीनियर अजीत कुमार एवं डीडीयू रेल मंडल के सीनियर डीएसटीई रहे राजेश कुमार कुशवाहा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलमंत्री की विशेष रुचि वाले महत्वपूर्ण रेल योजना ‘कवच’ को पूर्व मध्य रेलवे में संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
इटली की टीम भी परीक्षण का बनी हिस्सा, संतुष्ट दिखी
यूरोपीय देश इटली की टीम भी इस कार्य का गहन निरीक्षण किया और यह टीम संतुष्ट दिखीं। आज की तिथि में पूर्व मध्य रेल बहुत ही तेजी के साथ हर स्तर पर कार्य कर रही है। जो आने वाले दिनों में अन्य जोन से आगे बढ़ जाएगी। इस कार्य में डीडीयू मंडल के सीनियर डीओएम केशव आनंद एवं धनबाद मंडल के सीनियर डीओएम अंजय तिवारी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। जबकि दानापुर मंडल के सीनियर डीओएम सुधांशु रंजन ने भी वंदे मातरम् एक्सप्रेस का रेक उपलब्ध करा सहयोग दिया। डीडीयू मंडल तथा धनबाद मंडल के दोनों सीनियर डीओएम सहित कवच से जुड़े पूरी टीम भी आज की सफल ट्रायल में मौजूद थी।
अलग से मालगाड़ियों के परिचालन को लेकर गया में अलग से रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। जिसको लेकर द्रुत गति से इस दिशा में कार्य शुरू है। इस महत्ती रेल परियोजना को लेकर एल एंड टी कंपनी के द्वारा मेजर ब्रिज बनाया जाना है। इसके पहले जमीनी स्तर पर सर्वे का कार्य भी चल रहा है। इसको लेकर गुरुवार को रेलवे और एल एंड टी कंपनी के इंजीनियर और सर्वे कर्मचारियों का एक दल रामशीला-प्रेतशिला मार्ग से सटे अधिग्रहित भूमि पर सर्वे का कार्य किया गया। रेलवे के एक अभियंता ने बताया कि रामशीला-प्रेतशिला मार्ग पर छोटकी नवादा और गोविंदपुर गांव की अधिग्रहित की जा चुकी जमीन पर ब्रिज का निर्माण किया जाना है। इसको लेकर स्थल पर सर्वे किया गया है। बताया कि गया-पटना रेलखंड के ऊपर से एक बड़े ब्रिज का निर्माण किया जाना है। इसी को लेकर सर्वे किया गया है कि कहां पर पुल के पिलर दिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि फल्गु नदी में, एनएच 83 गया-पटना सड़क मार्ग पर ब्रिज के निर्माण के लिए सभी प्रकार की जांच का कार्य पूरा कर लिया है। केवल गया-पटना रेलवे लाइन के पास ब्रिज निर्माण को लेकर सर्वे किया गया है।
कालका मेल ट्रेन से करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ पकड़े गए यात्री के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। हिरासत में लिए गए मंटू नामक यात्री के विरुद्ध कांड दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंटू उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहनेवाला है।
रेल एसएसपी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी
पटना रेल के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. इनामुल हक़ मेंगनु ने बताया कि 12311 अप हावड़ा-कालका मेल ट्रेन में करीब ढाई करोड़ रुपये के सोने के साथ पकड़ा गया मंटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रेल थाना के पास अधिकारी के सरकारी वाहन
आयकर, वाणिज्य कर विभाग की टीम ने की पूछताछ
इसके पहले आयकर विभाग, वाणिज्य कर विभाग, मगध प्रमंडल, गया के निगरानी बयूरो एवं एफएसटी की टीम गया रेल थाना पहुंची। गिरफ्तार मंटू से पूछताछ की। इस टीम में इनकम टैक्स ऑफिसर संजय कुमार सुमन, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर अमित कुमार तथा आयकर सहायक राहुल कुमार भी शामिल थे।
हिरासत में लिए गए आरोपी व उसके कथित मालिक को पटना ले गए रेल थानाध्यक्ष
इस हाई प्रोफाइल मामले की सूचना मिलने के बाद पटना रेल के एसएसपी डॉ. इनामुल हक़ मेंगनु सोने के साथ पकड़े गए मंटू को पटना बुलाया गया। बताया गया कि मंटू ने पूछताछ में बताया है कि जो सोना लेकर चल रहा था, वो उसका अपना नहीं बल्कि कृष्णा नामक सोने के व्यापारी का बताया। जिसके बाद बलिया जिले के निवासी कृष्णा को भी थाना बुला लिया गया था। इन दोनों से पहले यहां पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों को राज्य मुख्यालय पटना बुला लिया गया।
गया रेल थाना की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई
गया रेल थाना की पुलिस के इतिहास में अबतक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ मंटू नामक यात्री को हिरासत में लेकर जांच की। जांच में इसके पास से करीब ढाई किग्रा सोना बरामद हुआ। बलिया जिले का रहनेवाला यात्री मंटू सोना कोलकाता से लेकर कानपुर ले जा रहा था।
करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ पकड़ा गया यात्री उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहनेवाला है। डीआरआई की टीम अब इस मामले की जांच करेगी। गया रेल थाना की पुलिस के इतिहास में अबतक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। गया रेल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया है। बलिया जिले का रहनेवाला यात्री सोना कोलकाता से लेकर एक तस्कर कानपुर ले जा रहा था। रेल पुलिस ने सोने का वजन करीब दो किलोग्राम बताया है। जिसमें आगे की जांच चल रही है। गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अपनी रूटीन जांच अभियान जारी रखे हुई थी। इसी दौरान बुधवार की देर रात गया जंक्शन पर 12311 अप हावड़ा-कालका मेल ट्रेन के एक कोच में जांच के दौरान पाया गया कि पुलिस को देख कर एक यात्री स्वयं को असहज महसूस कर रहा था। जिसके बैग की तलाशी ली गई। जांच में बैग में भारी मात्रा में सोने मिले। जिसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में यात्री ने बताया कि सोना कोलकाता से लेकर चला था। जिसे कानपुर ले जाना था। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि यात्री से विशेष पूछताछ की जा रही है। रेल एसपी सहित संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि यात्री के पास रहे सोने का वजन करीब दो किलोग्राम के आसपास है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। अब चुकी यह मामला इनकम टैक्स विभाग का है। वरिष्ठ रेल पुलिस अधिकारी इस पर विशेष नजर बनाए हुए हैं।
गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। अनुज कुमार नामक इस यात्री को मगध मेडिकल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो कि गया जी शहर के चांदचौरा का रहने वाला है। अनुज ये कारतूस चोरी छिपे ले जाना चाहता था लेकिन एयरपोर्ट पर सुरक्षा और सख्त जांच में पकड़ी गई।
चाँदचौरा से लेकर चला था या किसी ने उपलब्ध कराया था
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव में धन, बल का प्रयोग आम बात हो गई है। लेकिन इस बार चुनाव को लेकर विशेष सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में अनुज चांद चौरा मोहल्ले से यह कारतूस लेकर चला था या फिर रास्ते में किसी ने उसे किस उद्देश्य से दिया था, यह जांच शुरू हो गई है।
गिरफ्तार आरोपी और पुलिस
घटना की जानकारी:
अनुज कुमार विष्णुपद थाना क्षेत्र के चांद चौरा ललित नगर का रहने वाला है।
वह फ्लाइट पकड़ने के लिए गया एयरपोर्ट गया था, जहां रूटीन चेकिंग के दौरान उसके बैग से कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुज कुमार से पूछताछ शुरू कर दी है।
कारतूस बरामदगी के बाद की कार्रवाई:
एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत मगध मेडिकल थाना पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया और कारतूस को जब्त कर लिया।
पुलिस अब अनुज कुमार से पूछताछ कर रही है कि वह कारतूस कहां से लाया और किस मंशा से ले जा रहा था।
पुलिस की जांच:
पुलिस अधिकारी अनुज कुमार के बयान की जांच कर रहे हैं।
अनुज कुमार के पास कोई लाइसेंसी हथियार नहीं है, जिससे पुलिस को शक है कि कारतूस अवैध तरीके से ले जा रहे थे।
पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य संभावित संदिग्धों की तलाश कर रही है।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर जोन की वर्किंग कमेटी की बैठक मंगलवार को रेलवे समुदायिक भवन, गया जी में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा जी की उपस्थिति सराहनीय रही। बैठक में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के जोनल अध्यक्ष डीके पांडे ने अध्यक्षता की। हाजीपुर जोन के महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव भी मंच पर उपस्थित हुए। जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ गई। जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया।
सर्वप्रथम ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का झंडा फहराकर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात दो मिनट मौन रखकर उन अमर शहीदों को तथा विगत वर्षों में शहीद हुए यूनियन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई और उनको नमन किया गया। मुख्य अतिथियों को मिथिलेश कुमार केंद्रीय कोषाध्यक्ष तथा मुकेश सिंह सचिव गया शाखा ने अंगवस्त्र तथा बुके देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि यूनियन के प्रत्येक स्तरों पर कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान प्राथमिकता के आधार पर दी जायेगी। अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ताओं को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा। महिला कर्मचारियों को संगठन में आगे लाकर संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। विगत चुनाव में जिस प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे रनिंग साथियों एवं ट्रैकमैन साथियों को बरगलाकर दिग्गभ्रमित किया गया वह आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उनकी समस्याओं को सर्वोपरि मानते हुए ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन तथा ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन समाधान करवाएगी। मिथिलेश कुमार ने कहा कि आज की वर्किंग कमेटी बैठक ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के लिए मिल का पत्थर साबित होगा और आने वाले चुनाव में पुनः कर्मचारियों का भरोसा कायम रखते हुए विजय होंगे। लोको पायलट , ट्रैक मेंटेनर, कैरिज एंड वैगन के अलावा तमाम विभागों के कर्मचारियों का विश्वास ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन पर वर्तमान समय में भी कायम है। जिसका लाभ कर्मचारियों को समस्याओं के समाधान करवाने में अवश्य मिल रहा है। आज की बैठक मे हाजीपुर जोन के सभी शाखा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपनी अपनी बातों को बखूबी रखा। बैठक का आयोजन गया शाखा के द्वारा किया गया था। यूनियन के मीडिया प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि जिसकी तैयारी के लिए विगत कई दिनों से युवा साथी एवं गया शाखा की पूरी टीम लगी हुई थी। जो पूर्णतया सफल रही।
गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में एक 11 वर्षीय नाबालिग बालक को सुरक्षित बरामद कर चाइल्ड हेल्प लाइन गया को सुपुर्द किया गया है। बरामद बालक अपने घर से नहीं बल्कि मदरसा से भाग कर गया जंक्शन पर आ गया था। इसके भाग जाने की जो कहानी है, उसके अनुसार लड़का हिंदी स्कूल में पढ़ना चाहता था लेकिन इसके माता पिता ने मदरसे में दाखिला दिलवा दिया। आरपीएफ के इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि पूछताछ में बालक मदरसे में पढ़ाई करने में असहज महसूस कर रहा था। इसके बाद मदरसे से भाग कर गया जंक्शन पर चला आया।
कार्रवाई की जानकारी:
नाबालिग बालक की पहचान: बालक की उम्र 11 वर्ष है और वह औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के भदवा बाजार का रहने वाला है।
बालक के भागने का कारण: बालक ने बताया कि उसके माता-पिता ने उसे उर्दू मदरसा में पढ़ने के लिए भेजा था, जबकि वह हिंदी स्कूल में पढ़ना चाहता था। इस वजह से वह मदरसा से भागकर गया रेलवे स्टेशन चला आया।
कार्रवाई की प्रक्रिया:
आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने गया स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-1 पर गस्त के दौरान बालक को अकेले और गुमसुम बैठे देखा।
पूछताछ के बाद बालक को सुरक्षित रखने के लिए आरपीएफ पोस्ट गया लाया गया।
चाइल्ड हेल्प लाइन गया को सूचित किया गया और केस वर्कर आकाश कुमार ने बालक को सही सलामत प्राप्त किया।
कार्रवाई का उद्देश्य:
नाबालिग बालकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना।
बाल तस्करी और शोषण के मामलों में कार्रवाई करना।
बालकों को उनके परिवार के पास सुरक्षित पहुंचाना और उनकी देखभाल करना।
इस कार्रवाई के माध्यम से आरपीएफ और चाइल्ड हेल्प लाइन गया ने नाबालिग बालक को सुरक्षित उनके परिवार के पास पहुंचाने का प्रयास किया है और आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन गया को सुपुर्द किया है।