पिछली बार स्वच्छता वर्ष 2023-24 में 272वीं रैंक प्राप्त की थी
देवब्रत मंडल
गया नगर निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय स्तर पर 27वीं रैंक हासिल की है और बिहार में 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है।गया ने ODF++ रेटिंग और कचरा मुक्त शहर 3 स्टार रेटिंग प्राप्त की है। यह पहली बार है कि बिहार का कोई शहर 10 लाख की श्रेणी में शीर्ष 50 में शामिल हुआ है और ODF++ का दर्जा प्राप्त किया है। साथ ही, स्रोत पृथक्करण और अपशिष्ट प्रसंस्करण में भी बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पिछली बार स्वच्छता वर्ष 2023-24 में 272वीं रैंक प्राप्त की थी।
कुमार अनुराग, भाप्रसे, नगर आयुक्त
नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने कहा, “यह गया जी के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे गया जी सीधे राष्ट्रीय रैंकिंग में आ गया है और हमें भारत के प्रमुख शहरों के साथ सीधे प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी। इससे लोगों में शहर को साफ़ रखने के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा होगी। भारत के सभी शीर्ष शहर न केवल निगम की वजह से, बल्कि लोगों के सहयोग से भी साफ़ हैं। इससे हमें व्यापक जागरूकता और व्यापक समर्थन हासिल करने में मदद मिलेगी। हमने अपने शहर को और साफ़ रखने के लिए हाल ही में कई नई पहल की हैं। जनता का सहयोग हमें भारत में शीर्ष 10 और अंततः शीर्ष 3 में पहुँचा सकता है।” चंडीगढ़, नोएडा, उज्जैन इस श्रेणी में शीर्ष 3 शहर हैं।
मंगलवार को गया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गया जिले के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि सिकड़िया मोड़ के पास से अवैध मादक पदार्थ को लेकर तस्कर जाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि नगर पुलिस उपाधीक्षक-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष रामपुर व थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, कर्मी तथा एसटीएफ के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को शामिल किया गया। विशेष टीम के द्वारा सिकड़िया मोड़ बस स्टैड़ के पास पहुँचकर छापामारी की गई तो दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाए दोनों व्यक्तियों का नाम व पता पूछने पर अपना नाम व पता शौलत रसूल, पिता स्व० अजीजूर रहमान, मोहल्ला सरैया पीर जादा आशीषपुर मुसाफिर खाना, थाना बाजार सुकुल, जिला अमेठी (उतरप्रदेश) तथा मो. हलीम उर्फ मोनु, पिता स्व. मो. सलीम, मोहल्ला कुसुम्भी, थाना कोठी, जिला बाराबंकी (उतरप्रदेश) बताया। एसएसपी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में शौलत रसूल के पैंट के अंदर पैर में टेप से चिपका हुआ एक पैकेट जिसमें 442 ग्राम मादक पदार्थ (हिरोईन), तथा पॉकेट से नगद 10,000/- रूपया, रेलवे टिकट, 01 एटीएम कार्ड, सादा कागज पर बहुत सारे बैंक एकाउंट नंबर लिखा हुआ मिला। साथ ही एक मोबाईल फोन इसके पास से बरामद किया गया। जबकि मो. हलीम उर्फ मोनु के पैंट के अंदर पैर में टेप से चिपका हुआ एक पैकेट जिसमें 333 ग्राम मादक पदार्थ (हिरोईन), पॉकेट से नगद 1200/- रूपया, आधार कार्ड एवं मोबाईल फोन बरामद किया गया। इस संबंध में रामपुर थाना कांड सं0-354/25 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
मंगलवार को गया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गया जिले के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि सिकड़िया मोड़ के पास से अवैध मादक पदार्थ को लेकर तस्कर जाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि नगर पुलिस उपाधीक्षक-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष रामपुर व थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, कर्मी तथा एसटीएफ के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को शामिल किया गया। विशेष टीम के द्वारा सिकड़िया मोड़ बस स्टैड़ के पास पहुँचकर छापामारी की गई तो दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाए दोनों व्यक्तियों का नाम व पता पूछने पर अपना नाम व पता शौलत रसूल, पिता स्व० अजीजूर रहमान, मोहल्ला सरैया पीर जादा आशीषपुर मुसाफिर खाना, थाना बाजार सुकुल, जिला अमेठी (उतरप्रदेश) तथा मो. हलीम उर्फ मोनु, पिता स्व. मो. सलीम, मोहल्ला कुसुम्भी, थाना कोठी, जिला बाराबंकी (उतरप्रदेश) बताया। एसएसपी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में शौलत रसूल के पैंट के अंदर पैर में टेप से चिपका हुआ एक पैकेट जिसमें 442 ग्राम मादक पदार्थ (हिरोईन), तथा पॉकेट से नगद 10,000/- रूपया, रेलवे टिकट, 01 एटीएम कार्ड, सादा कागज पर बहुत सारे बैंक एकाउंट नंबर लिखा हुआ मिला। साथ ही एक मोबाईल फोन इसके पास से बरामद किया गया। जबकि मो. हलीम उर्फ मोनु के पैंट के अंदर पैर में टेप से चिपका हुआ एक पैकेट जिसमें 333 ग्राम मादक पदार्थ (हिरोईन), पॉकेट से नगद 1200/- रूपया, आधार कार्ड एवं मोबाईल फोन बरामद किया गया। इस संबंध में रामपुर थाना कांड सं0-354/25 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गयाजी के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष सतर्कता अभियान के तहत एटीएम फ़्रॉड गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन अपराधियों के द्वारा इतनी चालाकी से काम किया जाता था कि आम आदमी को समझ पाना मुश्किल का काम था। ये तो गया पुलिस की बड़ी कामयाबी मिली है कि टीम को जब इस गिरोह के लोगों के बारे में गुप्त सूचना मिली तो गिरोह के चार लोगों को घेर कर दबोच लिया।
सूचना मिलते ही टीम को तैयारी के साथ भेजा गया
एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि आसूचना प्राप्त हुई कि कुछ साइबर अपराधी एटीएम ठगी की मंशा से गया जिला क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस उपाधीक्षक-1 के नेतृत्व में तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को शामिल कर विशेष टीम का गठन किया गया।
विशेष टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्तों को पकड़ा
विशेष टीम के द्वारा उक्त सूचना के आधार पर लगातार निगरानी करते हुए कादिरगंज थाना (नवादा) क्षेत्र के ग्राम अटउआ के निकट घेराबंदी कर चार अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
सभी अपराधी नवादा जिले के हैं रहने वाले
पकड़ाए अभियुक्तों ने अपना नाम व पता 01. रितिक कुमार, पिता कुन्दन सिंह, साकिन बदलपुर, थाना नरहट, 02. दयानन्द कुमार उर्फ छोटे लाल, पिता सुनिल सिंह, साकिन अतौआ, थाना कादिरगंज, 03. रविकान्त कुमार उर्फ रिशु, पिता जितेन्द्र सिंह, साकिन कुंज, थाना रोह, एवं 04. रवि कुमार, पिता उमेश सिंह, साकिन एकनार, थाना हिसुआ, सभी जिला नवादा बताया।
अपराधियों के पास से बरामद सामान
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों एवं जप्त चारपहिया वाहन की विधिवत तलाशी के क्रम में कुल 06 मोबाइल फोन, 09 एटीएम कार्ड, 01 पैन कार्ड, 04 फेवीक्विक ट्यूब, 01 पेचकस तथा 01 प्लास बरामद किए गए।
ऐसे देते थे कांड को अंजाम, झांसे में आ जाते थे ग्राहक
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे एटीएम बूथों पर फर्जी हेल्पलाइन नंबर चिपकाते थे और एटीएम मशीन के स्लॉट में फाइबर स्टिक लगाकर ग्राहकों के कार्ड को फंसा देते थे। जब कोई व्यक्ति उक्त नंबर पर कॉल करता, तो वे उसे संबंधित बैंक में जाने की सलाह देते थे। इसके बाद, मौके पर अपने गिरोह के किसी सदस्य को ‘सहायता’ के नाम पर भेजते थे, जो अवसर का लाभ उठाकर ग्राहक का एटीएम कार्ड बदल देता था। बाद में उस कार्ड का दुरुपयोग कर खाते से अवैध रूप से पैसे निकाल लिए जाते थे।
कई राज्यों में देते हुए आ रहे थे कांड को अंजाम
इन अभियुक्तों ने अब तक उत्तर प्रदेश, झारखंड एवं बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार की साइबर ठगी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तों की संलिप्तता सिविल लाइन थाना कांड संख्या-156/25, दिनांक 13.04.2025 में भी पाई गई है, जिसमें वादी ने शिकायत की थी कि एटीएम कार्ड फंसने के बाद कॉल करने पर ठगों ने कार्ड बदलकर खाते से सारा पैसा निकाल लिया था। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।
प्रधानमंत्री द्वारा लगभग 51000 युवाओं को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र,देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित हुआ रोजगार मेला
देवब्रत मंडल
नियुक्ति पत्र सौंपते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री प्रेम कुमार, विधायक वीरेंद्र सिंह व डीडीयू मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीणा
शनिवार को 16वां रोज़गार मेला देशभर के 47 स्थलों पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा नवनियुक्त लोगों को संबोधित भी किया गया। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल द्वारा ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी, आदर्श परीक्षा केंद्र, गया जी में आयोजित स्थानीय रोजगार मेला कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री (भारत सरकार) जीतन राम मांझी, सहकारिता मंत्री (बिहार सरकार) डॉ. प्रेम कुमार तथा विधायक (वजीरगंज ) वीरेंद्र सिंह द्वारा रेलवे, डाक, जल एवं बैंक आदि केंद्रीय विभागों में कुल 123 युवाओं को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना सहित विभिन्न रेल अधिकारी तथा नियुक्ति से संबंधित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।इससे पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर गया जी में इस स्थानीय रोजगार मेले की शुरुआत की गयी तथा मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अतिथियों का विधिवत स्वागत किया गया।
गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल की एक टीम ने नवादा जिले के दो लड़कियों एवं एक लड़के को रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्फ लाइन के हवाले कर दिया है। तीनों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। रेस्क्यू हुए इन तीनों में से एक लड़के की उम्र 17 वर्ष बताई गई है। जबकि लड़कियों की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। ये तीनों गया जंक्शन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर देखे गए थे। जिन्हें आरपीएफ ने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा और आगे की कार्रवाई की।
किसी तरह की अनहोनी होने से बचा लिया गया
आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव के अनुसार, लड़के की उम्र 17 वर्ष है जो कि नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि 15 वर्षीया दोनों लड़कियां नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। सभी ने बताया कि सूरत में काम करने के लिए जाने वाले थे। लेकिन आरपीएफ की टीम ने इन सभी के साथ किसी तरह की अनहोनी न हो, इससे बचा लिया।
सीसीटीवी कैमरे में गतिविधियां संदिग्ध लगने पर टीम को भेजा गया
श्री यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारी कोजब सीसीटीवी कैमरे में तीनों की गतिविधियां संदिग्ध लगी तो एक टीम को पार्सल ऑफिस के पास भेजा गया। उन्हें आरपीएफ पोस्ट में लाया गया। पूछताछ में बताए कि सभी घरवालों को बिना बताए सूरत जाने के लिए गया जंक्शन पर आए हैं। निरीक्षक श्री यादव ने बताया कि तीनों नाबालिग हैं। जिसकी सूचना चाइल्ड हेल्फ लाइन के कर्मचारी को दी गई। वे पोस्ट पर आए और उन्हें सुरक्षित सौंप दिया गया। आगे की कार्रवाई चाइल्ड हेल्प लाइन के द्वारा की जाती है।
मेडिकल जांच के बाद सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा
गया जिला बाल संरक्षण इकाई के जिला समन्वयक अमित कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि आरपीएफ द्वारा सुपुर्द किए गए तीनों नाबालिग लड़के और लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। संस्था द्वारा कॉउंसलिंग किया जाना बाकी है। इसके बाद सभी को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है।
चार थे, पर एक बालिग लड़के को छोड़ दिया गया
जिला बाल संरक्षण इकाई के समन्वयक अमित कुमार ने बताया चार लोगों को आरपीएफ द्वारा पोस्ट में ले जाया गया था लेकिन उसमें एक लड़का जो कि नवादा जिले के इन्हीं सभी के पड़ोस के रहने वाला था, उसकी उम्र 18 से ऊपर थी तो उन्हें छोड़ दिया गया। बाकी इन तीनों को सुपुर्द किया गया है।
सूरत जाने के लिए सभी आए थे गया जंक्शन
बताया गया कि दो लड़के और चार लड़कियां गया जंक्शन से सूरत जाने की बात बताई है। समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ये बातें इन सभी ने बताया है कि सभी सूरत जाने वाले थे। सूरत में पहले से इन सभी के कोई परिचित वहां रहते हैं। जहां काम करने के इरादे से घर से बिना कुछ बताए निकल गए थे।
ऐसे हुआ था लड़कियों को बेच देने वाले गिरोह का पर्दाफाश
बिहार की लड़कियों को राजस्थान में बेचने वाले एक गैंग को पटना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जो रेलवे स्टेशन पर नाबालिगों को टारगेट करते थे। पटना पुलिस ने शादी के नाम पर लड़कियों को बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश किया था। शुक्रवार को ही पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने पूरे मामले का खुलासा किया था। आरा की लड़की को गैंग ने राजस्थान में बेचा था। एक लड़की वहां से भागकर दानापुर थाने पहुंची तो पूरे रैकेट का खुलासा हुआ। लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने रोहतास के दिनारा में रेड की थी। यहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक महिला भी है।
मजबूर लड़कियों को गैंग बनाती है निशाना
पुलिस के अनुसार, ये गैंग रेलवे स्टेशन पर मजबूर लड़कियों को निशाना बनाती थी। इसके बाद अच्छी लाइफ का लालच देकर उनकी शादी करवाती थी। शादी के बाद मध्यप्रदेश और राजस्थान में लड़कियों को बेच दिया जाता था।
एक आरक्षी अकेले अपने दम पर यात्री को बचाने की कोशिश में हार गए
देवब्रत मंडल
आरपीएफ के आरक्षी आशीष कुमार एवं सहयोगी यात्री
रविवार को गया जंक्शन पर एक यात्री की मृत्यु हो गई। यात्री हृदय रोग से ग्रसित थे। प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर रहे आरपीएफ के जवान आशीष कुमार ने तत्परता दिखाई। फुट ओवर ब्रिज पर ही सीपीआर दिया। अन्य यात्रियों के सहयोग से टांग कर यात्री को सीढ़ियों पर चलकर प्लेटफॉर्म तक लाया गया लेकिन यात्री की जीवन रक्षा करने की तमाम कोशिशें उनकी विफल रही और शिव कुमार शर्मा(60) नामक यात्री की सांसें थम गई। सपत्नीक एक सुखद यात्रा की दुखांत। गया जंक्शन से दोनों धनबाद जाने वाले थे लेकिन पत्नी और इनके परिवार के लोगों ने ऐसी कल्पना भी नहीं की होगी। ये अलग बात है कि शिव कुमार शर्मा हृदय रोग से ग्रसित थे। 2023 से धनबाद में इनका ईलाज चल रहा था लेकिन ऐसा हो जाएगा उन्होंने भी नहीं सोचा होगा।
स्ट्रेचर पर यात्री और सहायता में लगे लोग
समय से सूचना दी गई पर यात्री को बचाया नहीं जा सका
आरक्षी आशीष कुमार ने जब देखा कि यात्री की तबीयत ज्यादा बिगड़ रही है तो तत्काल उन्होंने शाम 18:30 बजे इसकी सूचना डिप्टी एसएस और चिकित्सक को दी लेकिन गया रेल अनुमंडल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार के साथ मेडिकल की टीम शाम 19:10 बजे पहुंचती है और यात्री के मृत होने की पुष्टि कर देते हैं। सवाल यह उठता है कि अस्पताल से स्टेशन तक पहुंचने में 40 मिनट का समय लग जाता है। यदि और जल्द मेडिकल की टीम पहुंच जाती तो हो सकता था कि यात्री को समय से चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराई जा सकती थी। शायद उनके जीवन को बचाया जा सकता था।
चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट
चिकित्सा पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा
पिछले दिनों हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस के कोच में यात्री को दवा देने पहुंचे ड्रेसर विजय कुमार
पिछले दिनों चलती ट्रेन हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में छट्ठू जायसवाल नामक यात्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना रेल मदद एप्प के जरिए रेलवे अस्पताल को मिलती है लेकिन इमरजेंसी ड्यूटी में रहे मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संदीप कुमार यात्री को स्वयं अटेंड नहीं कर पाते हैं। एक ड्रेसर विजय कुमार एम्बुलेंस से स्टेशन पहुंचते हैं और यात्री को दवा देते हैं। जब सीएमएस से उस दिन पूछा गया था तो उन्होंने अन्य कार्यों में अपनी व्यस्तता की वजह बताकर जिम्मेदारियों के साथ कर्तव्यों से पल्ला झाड़ लिए थे। उसी दिन उन्होंने बताया था कि कम से कम अस्पताल को सूचना 20 मिनट पहले मिल जाता है तो यात्री को समय से चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने में अस्पताल प्रबंधन सक्षम हो सकता है। लेकिन 22 जून की शाम 6:30 बजे अस्पताल को सूचना मिल जाती है और मेडिकल टीम 7:10 बजे स्टेशन पहुंचती है।
अस्पताल से जंक्शन आने जाने के रास्ते पर अतिक्रमण
एक नंबर रेलवे गुमटी के पास रेल परिसर में लगीदुकानें
अस्पताल से गया जंक्शन तक आने के रास्ते में दो जगहों पर ट्रैफिक जाम लगा रहता है। पहला रेलवे गुमटी नंबर एक के पास। कारण यहां अनाधिकृत रूप से रेल परिसर में फल व सब्जी की दुकानें लगी होती है। आमलोग खरीदारी करने के लिए आना जाना करते रहते हैं। वहीं सड़क किनारे पर भी दुकानें लगी हुई होती है। वाहनों का आना जाना हमेशा लगा रहता है। जिससे रेलवे अस्पताल से स्टेशन तक आने में एम्बुलेंस को जाम से होकर गुजरना पड़ता है।
स्टेशन के पास भी जाम की समस्या बनी रहती है
गया जंक्शन के पुनर्विकास कार्यों के कारण स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर प्रवेश करने वाले स्थान पर बेतरतीब वाहनें लगी होती है। दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों के लगे रहने से इस स्थान पर अक्सर जाम लगा रहता है। ऑटो रिक्शा चालक, ई रिक्शा चालक दल यात्रियों को लेने के लिए प्लेटफॉर्म तक पहुंच जाते हैं। इस होड़ के कारण भी जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में एम्बुलेंस को अस्पताल से निकलकर स्टेशन तक आने में देरी होती है। जिसके कारण समय पर मेडिकल की टीम यात्रियों तक नहीं पहुंच पाती है।
जंक्शन पर स्थायी चिकित्सा केंद्र व दवा दुकान की मांग
पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के यात्री परामर्शदातृ समिति के पूर्व सदस्य डॉ विनोद कुमार मंडल कहते हैं कि गया जंक्शन पर हजारों यात्रियों का प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है। प्लेटफॉर्म पर सफर में रहे यात्रियों की जब किसी यात्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलती है तो उन्हें समय से चिकित्सीय सुविधा मुहैया करवाने की जिम्मेदारी रेल प्रशासन की है। ऐसे में गया जंक्शन पर स्थायी चिकित्सा पदाधिकारी, मेडिकल टीम और इमर्जेंसी दवाओं के साथ साथ एक दवा की दुकान का होना जरूरी है। श्री मंडल ने रेलमंत्री से गया जंक्शन पर ये सारी व्यवस्था एं तथा सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है।
अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर गया जी में कई जगहों पर योगाभ्यास और योगासन किए गए। वहीं गया जी शहर के आजाद पार्क में प्रतिदिन यहां टहलने के लिए आने वाली महिलाओं की एक समूह ने कुछ अलग की सोच के साथ एक नई पहल की।
जल जीवन हरियाली के महत्व को समझा
सबसे पहले तो महिलाएं योगाभ्यास कीं। इसके बाद जल, जीवन, हरियाली के महत्व को आपस में साझा कीं और पार्क में पौधरोपण कीं। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि जब पर्यावरण प्रदूषण रहित रहेगा तभी योगासन करने से शरीर, मन एवं समाज को हम स्वस्थ रख पाएंगे।
वार्ड पार्षद के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम
आज का संपूर्ण कार्यक्रम वार्ड नं 20 के पार्षद सशक्त स्थायी समिति के पूर्व सदस्य धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व और इनके इसी बेहतर परिकल्पना के साथ हुआ। पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि योगाभ्यास उतना ही जरूरी है जितना पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना। उन्होंने कहा कि इस पार्क में हर दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों से महिला, पुरुष और बच्चे टहलने और स्वास्थ्य लाभ को लेकर आते हैं। उन्होंने बताया कि योगाभ्यास के साथ साथ वृक्ष के महत्व पर चर्चा की गई। इसके बाद महिलाओं ने पौधरोपण कर समाज और देश को एक नई प्रेरणा दी।
पार्षद ने कहा-वृक्ष हम सभी के जीवन लिए बहुत जरूरी
पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल महिलाएं
उन्होंने बताया कि इस पार्क के एक हिस्से में जल, जीवन, हरियाली को लेकर पौधे लगाए गए हैं। जिनका संरक्षण भी करते हुए वर्षों से आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए उतना ही जरूरी है जितना कि योगाभ्यास।
महिलाओं ने पार्षद के इस नेक काम की सराहना की
पौधा लगाती महिला
इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने वार्ड पार्षद श्री कुमार की इस प्रकार की सोच की सराहना करते हुए लोगों से अपील किया कि जीवन में योगाभ्यास करना उतना ही जरूरी है, जितना कि वृक्ष का होना जरूरी है। कहा कि जबतक पर्यावरण शुद्ध नहीं होगा तो योगासन का प्रभाव हम सभी के जीवन पर उतना असरदार नहीं होगा। इसलिए सभी को कम से कम एक पौधा लगाने के साथ साथ उसका संरक्षण करना भी बेहद जरूरी हो चला है।
गया जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली जब 3 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर नक्सली अखिलेश सिंह भोक्ता ने आत्मसमर्पण कर दिया। अखिलेश ने गया एसएसपी आनंद कुमार के समक्ष समर्पण करते हुए पुलिस को 60 जिंदा आईईडी और एक सेमी-ऑटोमेटिक राइफल की जानकारी दी, जिन्हें छकरबंदा के जंगलों में प्लांट किया गया था।
आत्मसमर्पण के बाद की कार्रवाई
CRPF, SSB और BSAP के सहयोग से सभी विस्फोटकों को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। अखिलेश से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और विस्फोटक या हथियार तो नहीं छिपाए गए हैं।
अखिलेश की नक्सली गतिविधियां
अखिलेश पर कुल 17 से अधिक नक्सली घटनाओं में केस दर्ज हैं। प्रमुख घटनाओं में शामिल हैं:
2017 में आमस थाना क्षेत्र में सोलर प्लांट में आगजनी
2018 में देव थाना क्षेत्र में युवक की हत्या और सात गाड़ियों को जलाना
2019 में लुटुआ थाना क्षेत्र में IED ब्लास्ट में इंस्पेक्टर की शहादत
2021 में डुमरिया में चार ग्रामीणों की फांसी देकर हत्या
2025 में छकरबंदा में युवक की गोली मारकर हत्या
सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ
अधिकारियों ने बताया कि अखिलेश को सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत सभी लाभ मिलेंगे। फिलहाल उससे गहन पूछताछ चल रही है।
नक्सल नेटवर्क को करारा झटका
एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि लगातार छापेमारी, दबिश और दबाव के चलते संगठन के कई सदस्य या तो मारे जा चुके हैं या आत्मसमर्पण कर चुके हैं। अखिलेश का समर्पण नक्सली नेटवर्क को एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
बीमार यात्री से बातें करते रेलवे अस्पताल के ड्रेसर
रेलवे में यात्रियों की सुख सुविधाओं में एक स्वास्थ्य सेवा भी है लेकिन ये कैसी सेवा कही जा सकती है कि एक रेलयात्री को लूज़ मोशन की सूचना मिलती है। ट्रेन गया जंक्शन पर रुकती है तो इमरजेंसी ड्यूटी में रहे रेलवे अनुमंडल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक यात्री को अटेंड करने नहीं जाते हैं। एक ड्रेसर को इस काम के लिए भेज दिया जाता है। इसके बाद उन्हें चिकित्सीय सहायता प्रदान की जाती है। यात्री ने रेल मदद पोर्टल के माध्यम से शिकायत की थी। ये घटना सोमवार(16 जून 2025) की है।
घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है
रेल मदद पोर्टल के माध्यम से अस्पताल को मिली थी सूचना
रेल मदद पोर्टल की सेवा पर रहीं अंजली गया रेलवे अनुमंडल अस्पताल को मैसेज भेजती हैं कि ट्रेन नंबर 12371 के कोच बी-6 के बर्थ संख्या 9 पर आसनसोल से सफर कर रहे यात्री छट्ठू जायसवाल को लूज़ मोशन की शिकायत है। जिन्हें गया में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए। यात्री के टिकट का पीएनआर 641154121011 बताया गया है।
सीएमएस थे इमरजेंसी ड्यूटी में, पर नहीं जा सके स्टेशन
इस सूचना के बाद अस्पताल के इंडोर में सेवा देने वाली एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के पास ड्रेसर विजय कुमार(सेवानिवृत्त होने के बाद पुनः सेवा में लिए गए हैं) आते हैं। जो पूछते हैं कि इमरजेंसी ड्यूटी में कौन से चिकित्सा पदाधिकारी हैं तो उन्हें बताया गया कि एमएस(CMS) सर हैं।
एम्बुलेंस से केवल ड्रेसर गए यात्री को अटेंड करने
यात्री द्वारा बताई गई बीमारी के अनुसार कुछ दवाओं के साथ केवल ड्रेसर विजय कुमार एम्बुलेंस से रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं और यात्री को दवा उपलब्ध करा देते हैं। हालांकि कोच में जब ड्रेसर विजय कुमार पहुंच कर यात्री के पास जाते हैं तो यात्री उन्हें बुखार की भी शिकायत करते हैं। यहां मेमो पर पहले से लूज़ मोशन की बात जो लिखी गई थी, उसे काटकर फीवर(बुखार) किया जाता है।
यात्री ने चिकित्सीय सुविधा के एवज में किया दो सौ रुपये का भुगतान
यात्री को इस सेवा के 200 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। इसके बाद ट्रेन अपने अगले स्टेशन के लिए यात्रियों को लेकर चल देती है। बताया गया कि रेलवे द्वारा इस प्रकार की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के एवज में यात्रियों को सेवा शुल्क जमा करना पड़ता है। यह राशि रेल के खजाने में ऑन ड्यूटी चेकिंग स्टाफ द्वारा ईएफटी के माध्यम से जमा करते हैं।
सीएमएस ने बताया कि क्यों नहीं यात्री को अटेंड कर सके
इमरजेंसी ड्यूटी में रहे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार से जब पूछा गया कि आप यात्री को अटेंड करने क्यों नहीं जा सके स्टेशन? तो इनका कहना था कोई जरूरी नहीं कि हरेक इमरजेंसी कॉल पर वे जाएं। उनका कहना था कि हम फोन पर यात्री को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किए जाने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी को फॉलो कर रहे थे क्योंकि हम कुछ ऑफिसियल काम को वे निबटा रहे थे। आगे जब उनसे पूछा गया कि लूज़ मोशन की स्थिति में चिकित्सक का मौजूद रहना उचित जान पड़ता था तो उन्होंने कहा कि यहां केवल तीन चिकित्सक हैं। एक की ड्यूटी रेलवे की परीक्षा (NTPC) में लगाई गई है। एक महिला चिकित्सक योगदान करने के बाद छुट्टी पर चली गई हैं और वे एक सेवानिवृत्त सीआईटी सनाउल्लाह खान की मां जो यहाँ भर्ती हुई हैं, उन्हें रेफर करने की प्रक्रिया में हम लगे हुए थे, इसलिए स्टेशन नहीं जा सके। उन्होंने चिकित्सक की कमी की बात कहते हुए कहा कि हम एक सीएमएस होते हुए भी इमर्जेंसी ड्यूटी करते हैं। उन्होंने व्यवस्थाओं से व्यथित शब्दों में कहा कि ऐसे में तो हॉस्पिटल बंद करना पड़ जायेगा।
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के यात्री को नहीं मिल पाई चिकित्सीय सुविधा
12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में एक यात्री की तबीयत खराब होने की सूचना रेलवे अस्पताल को मिली थी लेकिन गया जंक्शन पर उन्हें ईलाज मुहैया नहीं कराया जा सका। इस पर जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से पूछा गया कि क्यों नहीं 12801 के यात्री को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी थी तो उन्होंने बताया कि ट्रेन के गया जंक्शन पर आने के 10 मिनट पहले सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि कम से कम 20-25 मिनट पहले सूचना मिलते हैं तो एम्बुलेंस, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ को तैयारी करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि रेलवे अनुमंडल अस्पताल, गया से स्टेशन दूरी पर है। रास्ते में ट्रैफिक की भी समस्या अक्सर होती है। ऐसे में समय पर सूचना मिलने पर यात्रियों को चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराने में परेशानी नहीं होगी।