Category: NATIONAL

  • 47 बटालियन सीआरपीएफ ने धूमधाम से मनाया 87 वां स्थापना दिवस, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

    47 बटालियन सीआरपीएफ ने धूमधाम से मनाया 87 वां स्थापना दिवस, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

    देवब्रत मंडल

    शहीदों को श्रद्धांजलि देते सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान

    गया जी: 47 बटालियन सीआरपीएफ ने अपना 87 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया।रविवार को मुख्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। 47 बटालियन सीआरपीएफ कमांडेंट अवधेश कुमार ने शहीद स्मारक पर देश की सुरक्षा में शहीद हुए जवानों को याद करके श्रद्धांजलि अर्पित की। बटालियन क्वार्टर गार्ड पर सेरेमोनियल गार्ड से सलामी ली।कमांडेंट अवधेश कुमार ने सभी जवानों और अधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह दिन राष्ट्र की एकता,अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने में बल के अपार और अद्वितीय योगदान का जश्न मनाता है।सीआरपीएफ भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है,जो गृह मंत्रालय के अधिकार के तहत काम करता है। इस दौरान जवानों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत और संगीत के जरिए जवानों शानदार प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति पर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। सीआरपीएफ अति नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के दांत खट्टे कर दिए और उनके मांद में जाकर दबोचा। इसी का परिणाम है कि आज इलाके से नक्सलियों के कदम उखड़ गए हैं। इस दौरान जवानों और कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत संगीत की प्रस्तुति की। जबकि पौधरोपण, टेबुल टेनिस, रस्सा कस्सी सहित खेलकूद की कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी मनोज सांगा, डिप्टी कमांडेंट उत्तम कुमार सहित अधिकारी, जवान व उनके परिजन शामिल थे।

  • मध्यस्थता अभियान में वादों की निष्पादन की गतिशीलता को लेकर गया व्यवहार न्यायालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक

    मध्यस्थता अभियान में वादों की निष्पादन की गतिशीलता को लेकर गया व्यवहार न्यायालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक

    देवब्रत मंडल

    गया जी: राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता’ अभियान को गति प्रदान के लिए कई स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 01 जुलाई से 30 सितंबर तक चलने वाले मध्यस्थता अभियान में वादों की निष्पादन की गतिशीलता को जारी रखने के उद्देश्य से शनिवार को व्यवहार न्यायालय गया जी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मदन किशोर कौशिक, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शशिकांत ओझा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय नलिन कुमार पाण्डेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार दास ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। बैठक में सभी एसीजेएम, एसडीजेएम, प्रथम श्रेणी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान में अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का मध्यस्थता के माध्यम से निष्पादन करने के लिये सभी न्यायिक पदाधिकारीगण को निर्देशित किया गया। वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, वाणिज्यिक विवाद, चेक बाउंस, सेवा संबंधी मामले, आपराधिक संज्ञेय वाद, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, संपत्ति विभाजन, निष्कासन, भूमि अधिग्रहण आदि जैसे वादें को मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से निस्तारण हेतु पूर्ण सहयोग की आवश्यकता जताई गई। इस अभियान के अंतर्गत आए अभिलेख में यथाशीघ्र आपसी सहमति से निष्पादन प्रशिक्षित न्यायिक पदाधिकारी एवं प्रशिक्षित मध्यस्थ द्वारा किया जा रहा है। प्रधान जिला जज ने मध्यस्थता कैम्पेन के लिये चिन्हित किये गए वादों को सभी पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाने पर बल दिया। जिससे अधिक से अधिक वादों निष्पादन की प्रकिया गतिशील रहे।

  • डीएम व एसएसपी ने पितृपक्ष मेला के मद्देनजर गया जंक्शन का किया सघन निरीक्षण, कमियों को देखते हुए दिए कई निर्देश

    डीएम व एसएसपी ने पितृपक्ष मेला के मद्देनजर गया जंक्शन का किया सघन निरीक्षण, कमियों को देखते हुए दिए कई निर्देश

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर निरीक्षण करते डीएम, एसएसपी व रेल पदाधिकारी

    जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं एसएसपी आनंद कुमार ने पितृ तर्पण हेतु आने वाले यात्रियों के बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रेलवे के पदाधिकारियों एव ज़िला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्टेशन परिसर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान जहां भी कमियां नजर आई, उसे समय से पहले दुरुस्त कर लिए जाने को कहा। विदित हो कि इस वर्ष 06 सितंबर से 21 सितंबर तक पितृपक्ष मेला का आयोजन रहेगा। इसमे बड़ी संख्या में यात्री रेल मार्ग से गया जी आते हैं।

    रेलवे स्टेशन पर बैठक करते डीएम व एसएसपी

    बैठक में स्टेशन प्रबंधक बिनोद कुमार सिंह ने डीएम को बताया कि वर्तमान समय में लगभग 85 जोड़ी से ऊपर ट्रेन का परिचालन है। 40 हजार से 50 हजार यात्री प्रतिदिन गया रेलवे स्टेशन से यात्रा कर रहे हैं। पितृपक्ष मेला के समय लगभग 80 हजार से 90 हजार यात्री प्रतिदिन गया जिला आते हैं। बैठक में बताया गया कि ज्यादातर ट्रेनें रात्रि 09 से सुबह 04 बजे समय के बीच ही आती है। यात्रियों की सुविधा हेतु 20 टॉयलेट की व्यवस्था है। जिसमें 5 रेलवे स्टेशन के अंदर तथा 15 रेलवे स्टेशन के बाहर में है। इसके अलावा अस्थायी टॉयलेट का भी निर्माण करवाया जा रहा है। इस पर जिला पदाधिकारी ने सभी शौचालयों को नियमित साफ-सफाई अच्छे तरीके से साफ सफाई करवाते रहने का निर्देश दिए।

    सुविधाओं और कमियों का अवलोकन करते डीएम

    पेयजल के संबंध में डीएम ने निर्देश दिया कि प्लेटफार्म पर एवं  प्लेटफार्म के बाहरी परिसर में भी पेयजल की व्यवस्था रखना सुनिश्चित करें। पानी के गुणवत्ता की भी जांच करवाया जाए ताकि यात्रियों को शुद्ध पानी पीने के लिए मिल सके।
    तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त साइनेज लगवाने का निर्देश दिया गया। ताकि लोगों को हर चीजों की जानकारी मिल सके। विष्णुपद मंदिर किस दिशा में पड़ता है, किस दिशा में जाना है इत्यादि संबंधित भी साइनेज लगाने को कहा।
    डीएम ने कहा कि वर्तमान समय में गया रेलवे स्टेशन का नए सिरे से निर्माण करवाया जा रहा है, जिसे लेकर थोड़ी बहुत परेशानी हो रही है। यात्रियों के आवागमन एवं उनकी सुरक्षा को पूरा ध्यान में रखते हुए अनुपयोगी उपकरणों को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करवाने को कहा ताकि यात्रियों का मूवमेंट पूरी अच्छी तरीके से रहे। यत्र तत्र लोहे का सामान फैले और बिखरे रहने से यात्रियों का पैर फंस सकता है और यात्री गिर सकते हैं इसे पूरा ध्यान रखकर यत्र तत्र लोहे के इक्विपमेंट को किसी दूसरे स्थान पर रखवा दें।

    सुविधाओं को लेकर मंत्रणा करते डीएम व एसएसपी के साथ अन्य

    जिला पदाधिकारी ने रेलवे के पदाधिकारी को स्पष्ट रूप से कहा कि आगामी 15 अगस्त तक रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने वाले सभी रास्ते एवं रेलवे स्टेशन से प्लेटफार्म तक जाने वाली रास्तों को पूरी तरह समतल करवाएं। कहीं भी कोई रास्ता उबड़ खाबड़ या जलजमाव नहीं रहे। सड़क पर या आसपास रास्ते में कहीं कोई अवरोधक नहीं रहे।
    नवनिर्मित प्रतीक्षालय को पूरी चलंत हालत में रखने को कहा गया। रेलवे स्टेशन पर पार्किग स्थल समतल कराने एवं बेहतर बनवाने का निर्देश दिए हैं ताकि छोटी बड़ी वाहनों को कतारबद्ध में लगाया जा सके। पितृपक्ष मेला में रेलवे स्टेशन पर भीड़ की निगरानी के लिए पर्याप्त संख्या में हाई रेजोल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरा लगवाने एवं उसकी मॉनिटरिंग जिला नियंत्रण कक्ष में करवाने की व्यवस्था हेतु रेलवे के अधिकारियों को जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म पर लगातार अनाउंसमेंट की सुविधा रखने को कहा है ताकि समय-समय पर लगातार जरूरी जानकारियां उन्हें दी जा सके। मेला अवधि में रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर भी उपलब्ध रखने की बात डीएम ने कही।
    जिला पदाधिकारी ने रेलवे प्रशासन को निर्देश दिया कि भीड़ नियंत्रण को बेहतर तरीके से अनुपालन कराएंगे। सभी तीर्थ यात्रियों के साथ कुशल व्यवहार अपनाएंगे। जीआरपी, आरपीएफ तथा अन्य पदाधिकारियों को अच्छे तरीके से प्रतिनियुक्ति करने को कहा।  उन्होंने कहा कि रेलवे के पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी संयुक्त रूप से पूरे रेलवे परिसर का घूम कर निरीक्षण कर लें और जहां कहीं भी आवागमन के दौरान ऊंचा नीचा गड्ढे इत्यादि दिखाई दें उसे पूरी तरह तुरंत समतल करवा दें। ताकि तीर्थ यात्रियों को कहीं कोई असुविधा नहीं हो। प्लेटफार्म पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ट्रेनों के आवागमन की जानकारी प्रसारित करवाते रहने को भी कहा गया। अंदर और बाहर कहीं कोई डार्क स्पॉट नहीं रहे। इसके लिए पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। रेलवे स्टेशन से निकलने वाले विभिन्न एप्रोच रोड में रोशनी की व्यवस्था मुकम्मल रखने का निर्देश दिए हैं। जिला पदाधिकारी ने स्टेशन मैनेजर श्री सिंह को स्पष्ट निर्देश दिया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशन परिसर के अंदर एवं स्टेशन परिसर के बाहर पर्याप्त साफ-सफाई, पेयजल की उत्तम व्यवस्था, शौचालयों की निरंतर साफ-सफाई अनिवार्य रूप से कराएं। नगर आयुक्त को अतिरिक्त मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था स्टेशन के बाहरी परिसर में करने का निर्देश दिया। मेला के दौरान एंबुलेंस सहित मेडिकल टीम स्टेशन पर मौजूद रहे, इसे सुनिश्चित कराने को कहा गया।  है। निरीक्षण में स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल, अपर समाहर्ता राजस्व परितोष कुमार, अपर समाहर्ता आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर किसलय श्रीवास्तव, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, रेलवे के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी, अभियंता आदि भी मौजूद थे।

  • डीडीयू मंडल ने भारतीय रेल स्तर पर सभी मंडलों में अग्रणी, मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में रचा इतिहास

    डीडीयू मंडल ने भारतीय रेल स्तर पर सभी मंडलों में अग्रणी, मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में रचा इतिहास

    एक दिन में 556 ट्रेनें चली, 154 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें बिना देरी की चली, जुलाई महीने में दूसरी बार मिली डीडीयू मंडल को यह उपलब्धि

    देवब्रत मंडल

    सीनियर डीओएम केशव आनंद (बीच में) डीआरएम कार्यालय के नियंत्रण कक्ष में नियंत्रण टीम के साथ

    गया जी: पूर्व मध्य रेल का पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल)भारतीय रेल के अति व्यस्त रेल मंडलों में से एक है और निरंतर सुधार करते हुए ट्रेनों के परिचालन में समय पालन की नई उपलब्धियां बना रहा है। डीडीयू मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने बताया कि 24 जुलाई 2025 को पूरे मंडल में 556 ट्रेनों का संचालन किया गया। जिसमें 154 मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन शत प्रतिशत समय पर किया गया।

    भारतीय रेल स्तर पर सभी मंडलों में प्रथम स्थान अर्जित किया

    यह उपलब्धि जुलाई माह में दूसरी बार हासिल की गई है। उन्होंने बताया इससे पूर्व 5 जुलाई को भी डीडीयू मंडल ने इसी तरह का प्रदर्शन किया था और भारतीय रेल स्तर पर सभी मंडलों में प्रथम स्थान अर्जित किया था। उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड के निरंतर निगरानी, पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के दैनिक दिशा निर्देश व उनके मार्गदर्शन एवं वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक केशव आनंद के प्रभावी प्रबंधन से डीडीयू मंडल ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।

    इस सफलता में परिचालन विभाग की केंद्रीय भूमिका रही

    इस सफलता में परिचालन विभाग की केंद्रीय भूमिका रही है। यह परिचालन विभाग के अन्य विभागों के नियंत्रण कक्ष एवं फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों के कर्मठ और समन्वित प्रयासों का प्रतिफल है। उल्लेखनीय है कि एक ट्रेन के सुगम परिचालन में कई घटक शामिल होते हैं, जैसे- प्रत्येक स्टेशन, लेवल क्रासिंग, सिग्नल उपकरण, ट्रैक का रखरखाव, ट्रेन के लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, आवश्यक इलेक्ट्रिक उपलब्धता आदि आदि।

    350 रेल कर्मचारियों एवं अधिकारियों का योगदान रहा

    उन्होंने कहा टीम वर्क की विशालता एवं प्रबंधन इस तथ्य से भी समझा जा सकता है कि एक ट्रेन को गया से डीडीयू स्टेशन के मध्य परिचालन में प्रत्यक्ष रूप से करीबन 350 रेल कर्मचारियों एवं अधिकारियों का ससमय सक्रिय एवं नियमपूर्वक रेल परिचालन में योगदान रहता हैI   

    11 राजधानी व 10 वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बिना देरी की चली

    24 जुलाई को डीडीयू मंडल में कुल 154 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बिना किसी विलंब के किया गया। इनमें 11 राजधानी, 2 गरीब रथ, 10 वंदे भारत, एक दूरंतो, 64 मेल एक्सप्रेस, 60 सुपरफास्ट एवं 4 जनशताब्दी ट्रेनें शामिल थीं। 24 जुलाई को कुल मिलाकर 566 गाड़ियों का संचालन सफलतापूर्वक किया गया। जिनमें 313 मालगाड़ियाँ, 154 मेल/एक्सप्रेस और 99 पैसेंजर गाड़ियां शामिल थीं।

  • गया जी: आरओबी के निर्माण कार्य में आई तेजी, पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल में परियोजना को मिली थी मंजूरी

    गया जी: आरओबी के निर्माण कार्य में आई तेजी, पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल में परियोजना को मिली थी मंजूरी

    देवब्रत मंडल

    गया जी: बिहार में विशेष रेल परियोजना ‘ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर(पूर्वी समर्पित माल गलियारा)’ के लिए अलग से बिछाई जाने वाली नई रेल लाइन को लेकर कार्य शुरू है। इस विशेष रेल परियोजना के लिए गया जिले में भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा करा लिया गया है। अब यहां लाइन बिछाने से पहले जिन जगहों पर आरओबी, आरयूबी बनने हैं, वहां पुल निर्माण के पहले पीलर बनाने के कार्य में तेजी आ गई है। गयाजी शहर के वार्ड नंबर 04 और 05 से होकर पश्चिम बंगाल के दानकुनी तक नई रेल लाइन बिछाई जा रही है। झारखंड और पश्चिम बंगाल के हिस्से में कार्य प्रगति पर है।

    तकनीकी विशेषज्ञ ने बताया पीलर की भार क्षमता की होगी जांच

    इधर, गया सदर अंचल के कंडी नवादा अंतर्गत छोटकी नवादा में रामशीला-प्रेतशिला सड़क मार्ग पर आरओबी निर्माण के लिए पीलर बनाए जा रहे हैं। सोमवार को इस कार्य में तेजी लाते हुए एलएंडटी कंपनी के इंजीनियर के नेतृत्व में काम किया जा रहा था। इस सम्बंध में पूछे जाने पर कार्यस्थल पर रहे तकनीकी विशेषज्ञ ने बताया कि पीलर बनाने के लिए दिनरात काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले एक पीलर बनाया जा रहा है। इसके बाद इसकी भार सहन क्षमता की जांच की जाएगी। इसके बाद कितने पीलर बनाने पड़ेंगे, जांच के बाद ही आगे कुछ बताया जा सकता है।

    पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल में परियोजना को मिली थी मंजूरी

    बताते चलें कि लुधियाना से लेकर दानकुनी तक ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर यानी मालों की ढुलाई के लिए समर्पित माल ढुलाई गलियारा के लिए अलग से रेल लाइन बिछाई जा रही है। यह परियोजना यूपीए सरकार में जब लालू प्रसाद यादव रेलमंत्री थे तो इसे मंजूरी प्रदान की गई थी। बाद में रेलमंत्री ममता बनर्जी बनीं तो इस दिशा में कार्य आगे बढ़ा। अब एनडीए सरकार में इस परियोजना को गति देने का कार्य किया जा रहा है।

    डीडीयू से डेहरी तक इस लाइन पर दौड़ रही ट्रेनें

    इसके बन जाने के बाद मालगाड़ियों के परिचालन के लिए अलग से रेल लाइन होगी। जिससे ग्रैंडकॉर्ड रेल लाइन पर चलने वाली सवारी गाड़ियां निर्बाध रूप से चलेगी। वहीं माल की ढुलाई के लिए अलग से लाइन बन जाने से समय पर माल एक जगह से दूसरी जगह पर निर्बाध रूप से पहुंचना शुरू हो जाएगा। हालांकि डीडीयू रेल मंडल अंतर्गत डीडीयू से डेहरी-ऑन-सोन तक ईडीएफसीसी की लाइन बिछाई जा चुकी है। जिस पर मालगाड़ियों का परिचालन जारी है।

  • पश्चिम बंगाल पुलिस का वांछित अपहरणकर्ता गया जंक्शन पर पकड़ा गया, राजधानी एक्स. से भागने के पहले ही पकड़ में आया

    पश्चिम बंगाल पुलिस का वांछित अपहरणकर्ता गया जंक्शन पर पकड़ा गया, राजधानी एक्स. से भागने के पहले ही पकड़ में आया

    देवब्रत मंडल

    पश्चिम बंगाल की पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय से की अपील

    आरपीएफ पोस्ट में आरोपी(चेक शर्ट में)

    गया जी: पश्चिम बंगाल में अपहरण के एक मामले में वांछित आरोपी को गया जंक्शन पर आरपीएफ ने दबोचते हुए पश्चिम बंगाल की पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। जो गया जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ कर दिल्ली भागने के लिए पहुंचा था। इसकी गुप्त सूचना पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के चितपुर थाना की पुलिस को मिल गई थी। इसके बाद पश्चिम बंगाल की पुलिस ने इसकी सूचना गया जंक्शन के आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव को दी। इनके नेतृत्व में एक टीम गठित कर स्टेशन पर गश्ती दल ने आरोपी टिंकू पासवान को दबोच लिया। इसके बाद पश्चिम बंगाल की पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

    ऑपेरशन सहयोग के तहत आरपीएफ ने की कार्रवाई

    पोस्ट प्रभारी निरीक्षक श्री यादव ने बताया कि आपरेशन सहयोग के तहत चितपुर थाना पश्चिम बंगाल के कांड 131/24 अन्तर्गत धारा 61(2)/140(2) बीएनएस के अपहरणकर्ता को आरपीएफ गया द्वारा पकड़कर पश्चिम बंगाल पुलिस को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
    श्री यादव ने बताया कि उनके सरकारी मोबाईल पर एक नम्बर से फोन आया। फोन करने वाला व्यक्ति ने अपने आप को चितपुर थाना हावडा पश्चिम बंगाल का उप निरीक्षक विवेचना अधिकारी बताते हुए अनुरोध किया कि ट्रेन नंबर 22823 भुनेशवर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में गया से उक्त मुकदमे का अभियुक्त अपहरणकर्ता टिंकू पासवान (30), पिता-बिलेन्द्रर पासवान, ग्राम-उतरेन, पोस्ट-उतरेन, थाना-कोंच, जिला-गया, बिहार का रहने वाला नई दिल्ली जा रहा है। जिसे किसी प्रकार डिटेन किया जाए।

    आरपीएफ की गठित टीम ने एक नंबर प्लेटफॉर्म पर दबोचा

    उन्होंने बताया कि इसके बाद उनके नेतृत्व में उनि विकास कुमार, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना, प्रआ. संतोष कुमार सिंह, महिला प्रआ. ईन्दू सिंन्हा, प्रआ.मनीष कुमार तथा सीआईबी के निरीक्षक चन्दन कुमार, आरक्षी दिपक ओझा व सीडीपीएस के उनि मुकेश कुमार संयुक्त रूप से त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त ट्रेन के गया आने पर प्लेटफार्म व ट्रेन में गहनतापुर्वक सर्च किया।

    बताए गए हुलिए के आधार पर आरपीएफ ने किया डिटेन

    आरोपी टिंकू पासवान के बताए गए हुलिया के अनुसार एक व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर एक पर दिखाई दिया। जिससे नाम व पता पूछने पर उपरोक्त नाम व पता बताया। जिसे कब्जे में लेकर फोन पर कॉल कर पश्चिम बंगाल की पुलिस से शिनाख्त कराया गया। जिसके बाद तथ्य प्रकट हुआ कि यह वही अपहरणकर्ता है, जिसे पश्चिम बंगाल पुलिस ढूंढ रही है।

    पश्चिम बंगाल की पुलिस को आरपीएफ ने सौंपा

    इसके बाद किडनैपर को डिटेन किया गया। जब पश्चिम बंगाल की पुलिस टीम गया जंक्शन पर आई तो किडनैपर टिंकू पासवान को पश्चिम बंगाल पुलिस को अग्रिम कार्यवाही के लिए सुपुर्द कर दिया गया।

    चितपुर थानाध्यक्ष कुछ विशेष बताने से परहेज कर गए

    इस संबंध में चितपुर थानाध्यक्ष कांतिमय विश्वास से जब कांड के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके सरकारी नंबर पर बात की गई तो उन्होंने कुछ भी विशेष बताने से परहेज करते हुए कहा कि अभी आरोपी को यहां नहीं लाया गया है। आने पर ही विशेष जानकारी दी जाएगी।

    एक पुलिस पदाधिकारी ने न्यायालय में रिमांड पर लेने का अनुरोध किया

    आरोपी टिंकू पासवान को गया जी लेने आए चितपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी राजा मुराद से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि गया व्यवहार न्यायालय से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए अनुरोध किया गया है। देर शाम के बाद श्री मुराद का नंबर आउट ऑफ रेंज बताने लगा। जिससे यह पता नहीं चल पाया कि न्यायालय से रिमांड पर लेने की अनुमति प्राप्त हुई या नहीं।

  • गयाजी में नई रेल लाइन बिछाने के लिए आरओबी निर्माण का कार्य शुरू, पीलर के लिए किए जा रहे गड्ढे

    गयाजी में नई रेल लाइन बिछाने के लिए आरओबी निर्माण का कार्य शुरू, पीलर के लिए किए जा रहे गड्ढे

    देवब्रत मंडल

    कंडी नवादा के पचबिगहिया(छोटकी नवादा) में कार्य में लगी मशीन

    बिहार में विशेष रेल परियोजना के तहत ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर(पूर्वी समर्पित माल ढुलाई गलियारा) के लिए गया जिले में नई रेल लाईन बिछाने के कार्य में तेजी लाते हुए अब आरओबी निर्माण के लिए गड्ढे किए जाने लगे हैं। पाइलिंग टेस्टिंग के बाद पीलर बनाने के कार्य को लेकर गया जिले के कंडी नवादा में अधिग्रहित भूमि पर गड्ढे किए जा रहे हैं।
    एलएंडटी के पदाधिकारी पवन सिंह ने बताया कि गया जिले में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए अलग से नई रेल लाइन बिछाने के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंडी नवादा मौजा के छोटकी नवादा में पाइलिंग टेस्ट के बाद पीलर का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस जगह पर आरओबी का निर्माण किया जाना है। इसी के तहत कार्य तेजी से किया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि रामशिला-प्रेतशिला रोड पर पहले से ही गया-पटना रेलखंड पर एक समपार फाटक संख्या 63/बी(गोविंदपुर गुमटी है। साथ ही रामशिला-प्रेतशिला रोड पर यातायात बाधित नहीं हो। इसके लिए यहां आरओबी बनाया जाना है।

    रामशिला-प्रेतशिला रोड के पास निर्माण कार्य में लगी मशीन

    बता दें कि इस कार्य के लिए रेलवे ने एलएंडटी कंपनी को अधिकृत किया है। रेलवे लाइन बिछाने के लिए जितने भी कार्य हो रहे हैं, वे इसी कंपनी द्वारा किया जाएगा। सीधी बात है कि एलएंडटी कंपनी को इस कार्य के लिए ठेका दिया गया है। बता दें कि लुधियाना से लेकर डानकुनी तक ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर नई रेल लाइन बिछाई जानी है। इसके तहत पहले ही डीडीयू मंडल के डीडीयू से डेहरी-ऑन-सोन तक इस परियोजना के तहत नई रेल लाइन बिछाई जा चुकी है। जिसपर डीएफसीसी की ट्रेनें चल रही है। डेहरी से डानकुनी के बीच गया जिले के काष्ठा स्टेशन और मानपुर जंक्शन के बीच घुमावदार(detour) रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए गया जिले के 14 राजस्व ग्राम(मौजा) की भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। जिसमें सदर अंचल काष्ठा, कटारी, दुर्वे, कुजापी, नेयजीपुर, कंडी नवादा, मानपुर अंचल की जमीन आदि राजस्व ग्राम की जमीनें शामिल है।

  • गयाजी में नई रेल लाइन बिछाने के लिए आरओबी निर्माण का कार्य शुरू, पीलर के लिए किए जा रहे गड्ढे

    गयाजी में नई रेल लाइन बिछाने के लिए आरओबी निर्माण का कार्य शुरू, पीलर के लिए किए जा रहे गड्ढे

    देवब्रत मंडल

    कंडी नवादा के पचबिगहिया(छोटकी नवादा) में लगी मशीन

    बिहार में विशेष रेल परियोजना के तहत ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर(पूर्वी समर्पित माल ढुलाई गलियारा) के लिए गया जिले में नई रेल लाईन बिछाने के कार्य में तेजी लाते हुए अब आरओबी निर्माण के लिए गड्ढे किए जाने लगे हैं। पाइलिंग टेस्टिंग के बाद पीलर बनाने के कार्य को लेकर गया जिले के कंडी नवादा में अधिग्रहित भूमि पर गड्ढे किए जा रहे हैं।
    एलएंडटी के पदाधिकारी पवन सिंह ने बताया कि गया जिले में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए अलग से नई रेल लाइन बिछाने के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंडी नवादा मौजा के छोटकी नवादा में पाइलिंग टेस्ट के बाद पीलर का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस जगह पर आरओबी का निर्माण किया जाना है। इसी के तहत कार्य तेजी से किया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि रामशिला-प्रेतशिला रोड पर पहले से ही गया-पटना रेलखंड पर एक समपार फाटक संख्या 63/बी(गोविंदपुर गुमटी है। साथ ही रामशिला-प्रेतशिला रोड पर यातायात बाधित नहीं हो। इसके लिए यहां आरओबी बनाया जाना है।

    रामशिला-प्रेतशिला रोड के पास निर्माण कार्य में लगी मशीन

    बता दें कि इस कार्य के लिए रेलवे ने एलएंडटी कंपनी को अधिकृत किया है। रेलवे लाइन बिछाने के लिए जितने भी कार्य हो रहे हैं, वे इसी कंपनी द्वारा किया जाएगा। सीधी बात है कि एलएंडटी कंपनी को इस कार्य के लिए ठेका दिया गया है। बता दें कि लुधियाना से लेकर डानकुनी तक ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर नई रेल लाइन बिछाई जानी है। इसके तहत पहले ही डीडीयू मंडल के डीडीयू से डेहरी-ऑन-सोन तक इस परियोजना के तहत नई रेल लाइन बिछाई जा चुकी है। जिसपर डीएफसीसी की ट्रेनें चल रही है। डेहरी से डानकुनी के बीच गया जिले के काष्ठा स्टेशन और मानपुर जंक्शन के बीच घुमावदार(detour) रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए गया जिले के 14 राजस्व ग्राम(मौजा) की भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। जिसमें सदर अंचल काष्ठा, कटारी, दुर्वे, कुजापी, नेयजीपुर, कंडी नवादा, मानपुर अंचल की जमीन आदि राजस्व ग्राम की जमीनें शामिल है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल का करेंगे दौरा, सौगातों की करेंगे बरसात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल का करेंगे दौरा, सौगातों की करेंगे बरसात

    देवब्रत मंडल

    स्रोत:इंटरनेट

    मोतिहारी, बिहार में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे

    दरभंगा,बिहार में नए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और पटना में एसटीपीआई की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन करेंगे

    बिहार में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

    प्रधानमंत्री दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे

    परियोजनाओं में तेल और गैस, बिजली, सड़क और रेल जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। वह सुबह लगभग 11:30 बजे बिहार के मोतिहारी जिले में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और दोपहर लगभग 3 बजे दुर्गापुर में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

    बिहार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम

    प्रधानमंत्री रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

    सम्‍पर्क और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री अनेक रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें समस्तीपुर-बछवाड़ा रेल लाइन के बीच स्वचालित सिग्नलिंग शामिल है, जिससे इस खंड पर कुशल रेल संचालन संभव होगा। दरभंगा-थलवाड़ा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर रेल लाइनों का दोहरीकरण, 580 करोड़ रुपये से अधिक की दरभंगा-समस्तीपुर दोहरीकरण परियोजना का हिस्सा है और इससे रेल संचालन की क्षमता बढ़ेगी और देरी में कमी आएगी।

    प्रधानमंत्री अनेक रेल परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। रेल परियोजनाओं में पाटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव हेतु बुनियादी ढाँचे का विकास शामिल है। भटनी-छपरा ग्रामीण रेल लाइन (114 किमी) पर स्वचालित सिग्नलिंग से सुव्यवस्थित रेल संचालन संभव होगा। कर्षण प्रणाली के बुनियादी ढाँचे को मज़बूत बनाकर और ऊर्जा दक्षता में सुधार करके भटनी-छपरा ग्रामीण खंड में ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए कर्षण प्रणाली का आधुनिकीकरण किया जाएगा। लगभग 4,080 करोड़ रुपये की लागत वाली दरभंगा-नरकटियागंज रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना से रेल लाइन की क्षमता बढ़ेगी, अधिक यात्री और मालगाड़ियों का संचालन संभव होगा और उत्तर बिहार और देश के बाकी हिस्सों के बीच संपर्क मज़बूत होगा।

    क्षेत्र में सड़क बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री एनएच-319 पर 4-लेन के आरा बाईपास की आधारशिला रखेंगे, जो आरा-मोहनिया एनएच-319 और पटना-बक्सर एनएच-922 को जोड़ेगा, जिससे निर्बाध संपर्क सुनिश्चित होगा और यात्रा का समय बचेगा।

    प्रधानमंत्री 820 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले एनएच-319 के परारिया से मोहनिया तक 4-लेन वाले खंड का भी उद्घाटन करेंगे। यह एनएच-319 का वह हिस्सा है जो आरा शहर को एनएच-02 (स्वर्णिम चतुर्भुज) से जोड़ता है। इससे माल और यात्री यातायात में सुधार होगा। इसके अलावा, एनएच-333सी पर सरवन से चकाई तक पक्की सड़क के साथ 2-लेन का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे माल और लोगों की आवाजाही सुगम होगी और बिहार और झारखंड के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेगा।

    प्रधानमंत्री दरभंगा में नए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और पटना में एसटीपीआई की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य आईटी/आईटीईएस/ईएसडीएम उद्योग और स्टार्टअप को बढ़ावा देना है। ये सुविधाएँ आईटी सॉफ्टवेयर और सेवा निर्यात को बढ़ावा देने में मदद करेंगी। यह नवोदित उद्यमियों के लिए तकनीकी स्टार्टअप इको सिस्‍टम का पोषण भी करेगा और नवाचार, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) और उत्पाद विकास को प्रोत्साहित करेगा।

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बिहार में मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत मंजूर मत्स्य विकास परियोजनाओं की एक श्रृंखला का उद्घाटन करेंगे। यह बिहार के विभिन्न ज़िलों में नए मछली पालन केन्‍द्र (हैचरी), बायोफ्लोक इकाइयाँ, सजावटी मछली पालन, एकीकृत जलीय कृषि इकाइयाँ और मछली चारा मिलों सहित आधुनिक मत्स्य पालन अवसंरचना का शुभारंभ होगा। जलीय कृषि परियोजनाएँ रोज़गार के अवसर पैदा करने, मत्स्य उत्पादन बढ़ाने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने में मदद करेंगी।

    भविष्य के लिए तैयार रेलवे नेटवर्क की अपनी कल्‍पना के अनुरूप, प्रधानमंत्री राजेन्‍द्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) और मालदा टाउन से लखनऊ (गोमती नगर) के बीच भागलपुर के रास्ते चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

    प्रधानमंत्री दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के अंतर्गत बिहार में लगभग 61,500 स्वयं सहायता समूहों को 400 करोड़ रुपये भी जारी करेंगे। महिला-नेतृत्व वाले विकास पर विशेष ध्यान देते हुए, 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जोड़ा गया है।

    प्रधानमंत्री 12,000 लाभार्थियों के गृह प्रवेश के तहत कुछ लाभार्थियों को चाबियाँ भी सौंपेंगे और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 40,000 लाभार्थियों को 160 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे।

    पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम

    प्रधानमंत्री तेल एवं गैस, बिजली, सड़क और रेल क्षेत्रों से जुड़ी अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

    क्षेत्र में तेल एवं गैस के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पुरुलिया जिले में लगभग 1,950 करोड़ रुपये की लागत वाली भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक ग्राहकों को पीएनजी कनेक्शन प्रदान करेगी, खुदरा दुकानों पर सीएनजी उपलब्ध कराएगी और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी।

    प्रधानमंत्री दुर्गापुर-हल्दिया प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के दुर्गापुर से कोलकाता खंड (132 किलोमीटर) को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसे महत्वाकांक्षी जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धामरा पाइपलाइन के अंतर्गत बिछाया गया है। इसे प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा (पीएमयूजी) परियोजना के नाम से भी जाना जाता है। 1,190 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाला दुर्गापुर से कोलकाता खंड पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान, हुगली और नादिया जिलों से होकर गुज़र रहा है। इस पाइपलाइन ने अपने कार्यान्वयन चरण के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार प्रदान किया और अब इस क्षेत्र के लाखों घरों को प्राकृतिक गैस की सुगम आपूर्ति होगी।

    सभी के लिए स्वच्छ वायु और स्वास्थ्य सुरक्षा की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन और दामोदर घाटी निगम के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन की 1,457 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेट्रोफिटिंग प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली-फ्लू गैस डीसल्फराइजेशन (एफजीडी) भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

    क्षेत्र में रेल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री पुरुलिया में 390 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुरुलिया-कोटशिला रेल लाइन (36 किलोमीटर) के दोहरीकरण कार्य को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद के उद्योगों का रांची और कोलकाता के साथ रेल संपर्क में सुधार होगा और मालगाड़ियों की कुशल आवाजाही, यात्रा समय में कमी और उद्योगों एवं व्यवसायों के लिए लॉजिस्टिक्स में सुधार होगा।

    प्रधानमंत्री पश्चिम बर्धमान के तोपसी और पांडबेश्वर में सेतु भारतम कार्यक्रम के तहत निर्मित 380 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के सड़क के ऊपर बने पुलों (आरओबी) का उद्घाटन करेंगे। इससे संपर्क में सुधार होगा और रेलवे क्रॉसिंग पर दुर्घटनाओं को रोकने में भी मदद मिलेगी।