विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा द्वारा तो लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है लेकिन रेल प्रशासन मानो इसे कोई खास तबज्जो नहीं देता दिखाई दे रहा है। 5 सितंबर को दोपहर दो बजे के पहले तक की स्थितियों पर जब मगध लाइव ने नजरें दौड़ाई तो व्यवस्थाएं आधी अधूरी ही दिखाई दिए। गया जंक्शन पर बनाए गए प्रतीक्षालयों में तीर्थयात्रियों के बैठने के इंतजाम किए गए हैं लेकिन इसमें शौचालयों में ताले बंद दिखाई दिए। कई यात्रियों ने कहा कि जब शौचालय तो हैं लेकिन इसके दरवाजे पर ताला जड़ दिया गया है। आखिर ‘नेचुरल कॉल’ की स्थिति में लोगों को तड़पना ही पड़ेगा। दिव्यांग यात्रियों के लिए कहें या फिर वृद्ध लोगों के लिए बनाए गए शौचालय को तो स्टोर रूम बना दिया गया है। इसका उपयोग लोग कैसे कर सकेंगे। कुछ महिला यात्रियों ने कहा कि ताला बंद कर देना गलत है। वहीं पटना से चलकर मिर्जापुर जाने के लिए गया जंक्शन के इस प्रतीक्षालय में बैठे एक यात्री ने कहा कि ये कैसा प्रतीक्षालय है, जिसके वॉशरूम के दरवाजे को बंद रखा गया है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि गया जंक्शन के बाहरी परिसर(आरपीएफ बैरक के सामने) ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा अवैध कब्जा नजर आने पर इसे हटवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया है। साथ ही कई जगहों की फोटोग्राफी की गई है और संबंधित अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया है। बता दें कि डीआरएम भी शौचालय के दरवाजे पर ताला लगा देखकर भड़क गए थे।
गया जी की पावन धरती पर हर वर्ष लगने वाले विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला पिछले वर्षों की तुलना में और बेहतर अनुभव कराने वाला हो, इसे लेकर जिला पदाधिकारी शहर में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रात को रात नहीं समझते हैं और निकल जाते हैं इसका जायजा लेने। दिन तो दिन, रात को भी ये आराम नहीं कर रहे हैं। सोमवार की रात गया जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर पितृपक्ष मेले को लेकर अबतक की जा चुकी तैयारियों का अवलोकन करने निकल पड़े थे। जहां कुछ भी कमियां दिखी, उसे तेजी से कमी को दूर करने का निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिए।
ऐसा नहीं कि श्री शुभंकर गया जी के पहले डीएम हैं जो रात में भी निरीक्षण करने के लिए निकले हैं। इसके पहले के डीएम भी ऐसा करते देखे जा चुके हैं। हर डीएम की सोच रही है कि विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में इन्तेजामत ऐसे हों कि देश विदेश से गया जी में आने वाले हर वर्ग के तीर्थयात्रियों, श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं हो और गया जी से एक अच्छा संदेश लेकर अपने स्वदेश को लौटें। इस वर्ष पितृपक्ष महासंगम 06 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। तीर्थयात्रियों को वो सारी सुविधाएं मिले, जिसकी वे गया जी अपेक्षा रखते हैं। गया जी उत्तर भारत की प्राचीन संस्कृति नगरी है। यहां हर वर्ष लाखों की संख्या में तीर्थयात्री पिंडदान करने, पवित्र फल्गु के जल से तर्पण कर पितरों की मोक्ष की कामना के साथ आते हैं। इस वर्ष गया जी के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर की हर क्षण यही कोशिश ही है गत वर्षों की तुलना में इस वर्ष बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि गया जी आ रहे तीर्थयात्रियों के मन में श्रद्धा और विश्वास की यह डोर और मजबूत हो।
डीएम श्री शुभंकर के साथ अधिकारियों का काफिला चक रहा है। जो एक एक चीजों को बारीकी से देख रहे हैं और जहां भी कुछ कमी समझ में आ रही है उसे फौरन दुरुस्त करवा रहे हैं। साथ में एसएसपी आनंद कुमार और उनके अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारी भी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर फुलप्रूफ प्लान तैयार कर चुके हैं। भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता, सेवा को लेकर संबंधित अधिकारी भी इसी कोशिश में हैं कि पितृपक्ष महासंगम 2025 हर वर्ष की तुलना में बेहतर तरीके से संपन्न कराया जाए। इस बीच चर्चा है कि पितृपक्ष मेला के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया जी आने वाले हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पितृपक्ष मेला के दौरान 17 सितंबर को गयाजी आएंगे। इसको लेकर भी जिला प्रशासन पूरी तन्मयता से लगा है।
वरीय रेल पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम का फीता काटकर किया शुभारंभ
देवब्रत मंडल
गया जी जंक्शन पर कंट्रोल रूम का शुभारंभ करते रेल एसएसपी
गया जी में विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में ट्रेन द्वारा आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों व सामान्य यात्रियों की सुरक्षा को लेकर इस बार रेल पुलिस उनकी रखवाली, देखरेख, चौकसी, निगरानी और रक्षा करने को लेकर कटिबद्ध है। हर व्यक्ति, वस्तुओं पर सावधानीपूर्वक नज़र रखने, उसकी हिफ़ाज़त करने, उसकी रक्षा करने के लिए गया जंक्शन के हर उस जगहों पर निगहबानी होगी। इसको लेकर पटना रेल जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक अमृतेन्दु शेखर ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को एक अहम बैठक हुई।
बनाए गए हैं चार सेक्टर और 26 पोस्ट
गया जंक्शन को चार सेक्टर में बांट कर समुचित जगहों पर कुल 26 पोस्ट बनाए गए हैं। हर पोस्ट पर एक रेल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या बलों की तैनाती की जाएगी। जो तीन पालियों में 24×7 कार्य करेंगे।
यात्रियों की सुरक्षा और सेवा करना प्राथमिकता
रेल एसपी श्री ठाकुर ने बैठक में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों से कहा कि मेला के दौरान देश विदेश से तीर्थयात्रियों का आगमन होता है। जो गया जी आकर अपने पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक पिंडदान का कर्मकांड करते हैं। ऐसे में रेल पुलिस का दायित्व बनता है कि उनकी सेवा और सुरक्षा प्रदान करें। ताकि यहां से जब वे अपने घर लौटें तो एक अच्छा अनुभव लेकर जाएं।
जांच की होगी मुकम्मल व्यवस्था
गया जी जंक्शन पर बैठक करते रेल एसएसपी
सुरक्षा के ख्याल से तीर्थयात्रियों की यात्रियों के सामानों की भी जांच की जाएगी। इसके लिए पर्याप्त संख्या में मेटल डिटेक्टर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही सामानों की जांच के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जाएगा, बॉडी और सामानों की भी स्कैनिंग की व्यवस्था की जाएगी।
प्लेटफॉर्म और एफओबी पर रहेगी तैनाती
गया जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर और फुट ओवर ब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। जगह जगह पर पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की जाएगी। जो भीड़ को नियंत्रित करने के साथ साथ तीर्थयात्रियों को सुरक्षा देते हुए उनकी मदद भी करेंगे। तीर्थयात्रियों को पिंडवेदियों तक पहुंचने के लिए उचित राह दिखाएंगे। कोई भी तीर्थयात्री भटके नहीं, इस पर सुरक्षा बलों की नजर रहेगी।
अतिरिक्त पदाधिकारी और जवान भी आएंगे
रेल एसएसपी के साथ गया रेल थाना व आरपीएफ के पदाधिकारी
तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सहायता एवं आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गया रेल थाना के करीब एक सौ पदाधिकारी एवं जवानों के अलावा गया रेल पुलिस अनुमंडल के विभिन्न थानों के अलावा पटना रेल जिला पुलिस थाने के पदाधिकारियों व जवानों की ड्यूटी यहां लगाई जाएगी। वैसे तो गया रेल ठंड6द्वारा रेल एसपी से 300 अतिरिक्त पुलिस बलों की मांग की है। रेल एसपी ने मेला को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मुहैय्या कराने की बात कही है।
कंट्रोल रूम का एसएसपी ने किया उद्घाटन
गया जंक्शन पर एक कंट्रोल रूम का फीता काटकर वरीय रेल पुलिस अधीक्षक अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने शुभारंभ किया। इस कंट्रोल रूम में जीआरपी, आरपीएफ के पदाधिकारियों की तैनाती रहेगी जो प्लेटफॉर्म के अंदर और बाहर की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
इन सभी पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
इस मौके पर रेल डीएसपी, रेल पुलिस अंचल निरीक्षक, गया रेल थानाध्यक्ष, आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक के अलावा रेल थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे। बता दें कि पितृपक्ष मेला 06 सितंबर से शुरू हो रहा है जो 21 सितंबर को समाप्त होगा।

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 के शुरू होने में कुछ दिन शेष बचे हैं। 06 सितंबर से मेला प्रारंभ हो रहा है जो 21 सितंबर तक चलेगा। रेलमार्ग से गया जी आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा और सहायता के लिए हर वर्ष गया जंक्शन के कॉन्कोर्स एरिया में शिविर लगाए जाते रहे हैं। इस वर्ष गया जंक्शन के पूरब दिशा में जहां पहले रेल कर्मचारियों के आवास हुआ करते थे, उन आवासों को जमींदोज कर दिया गया है, उसी जगह पर ही शिविर लगाया जाएगा। इसमें जिला सूचना एवं संपर्क विभाग, पर्यटन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के अलावा स्वयं सेवी संस्थाओं के शिविर हुआ करते हैं। जिनके लिए बाटा मोड़ से एक नंबर गुमटी जाने-आने वाले मोड़ से होते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में प्रवेश करने वाले स्थान पर पंडाल/टेंट बनाए जा रहे हैं। इन्हीं टेंट के नीचे शिविर लगाए जाएंगे।
गया जी रेलवे स्टेशन परिसर
दूसरी तरफ इन शिविरों के आगे रिक्त स्थान पर ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा के पड़ाव के लिए स्थान रेल प्रशासन ने चयनित किया है। ताकि तीर्थयात्रियों को प्लेटफॉर्म तक आने जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। फिलहाल देखने को मिल रहा है कि आरपीएफ बैरक के पास (रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-3) अवैध रूप से कई ऑटो एवं ई रिक्शा लगे होते हैं। जहां चालकों से वसूली की जाती है। कई चालकों ने बताया कि इन्हें दो तरह के शुल्क देने पड़ते हैं। एक जायज और दूसरा नाजायज। बहरहाल, पितृपक्ष मेला में तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इस पर जिला प्रशासन की भी नजर बनी रहेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में तैनाती की जाएगी। जिला पुलिस बल, जीआरपी के और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों तथा पदाधिकारी की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई जाएगी जो भीड़ प्रबंधन और आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करेंगे।
गया जी की पावन धरा पर 06 सितंबर से पितृपक्ष महासंगम 2025 के प्रारंभ होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा पितृपक्ष मेला 2025 को लेकर तीन महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान लगाया गया है। जिसे आधार मानकर तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेला अवधि में गया जी में आ रहे एक भी तीर्थयात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और रेल प्रशासन दोनों कटिबद्ध है कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में कहीं से कोई चूक नहीं हो। रेल प्रशासन गयाजी जंक्शन पर आने वाले और गया जी से पिंडदान का कर्मकांड कर वापस लौटने वाले तीर्थयात्रियों और सामान्य यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा बलों की तैनाती का प्लान तैयार कर लिया है। ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
एक नजर में गया जी जंक्शन
गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म की संख्या 11 हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 1, 1 ए, 1 बी और 1 सी। प्लेटफॉर्म नंबर 2, 3, 4, 5, 6, 7 एवं एक नया प्लेटफॉर्म संख्या 08 है।
एक नजर में फुट ओवर ब्रिज
एक हावड़ा छोर, दूसरा मिडिल तथा तीसरा दिल्ली छोर का फुट ओवर ब्रिज। हावड़ा छोर के फुट ओवर ब्रिज से वर्तमान में सीधे स्टेशन के बाहर आने या बाहर से सीधे विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर जाने की सुविधा नहीं है।
निकास व प्रवेश द्वार की कमी
गया जंक्शन पर निकास और प्रवेश द्वार की बात करें तो पूरब दिशा में बाहर से दिल्ली छोर वाले एफओबी को जोड़ती है। एक रास्ता रेल पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय के बगल से है। जिससे आज की तिथि में सर्वाधिक यात्री आना जाना किया करते हैं। इसके अलावा प्लेटफॉर्म संख्या 1/सी के पास आरपीएफ बैरक-सह-सहायक आयुक्त, निरीक्षक कार्यालय के सामने से यात्रियों का आना जाना होता है। जहां रास्ते पर अवैध तरीके से ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा चालकों का कब्जा देखने को मिलता है। डेल्हा साइड की बात करें तो इंट्री और एग्जिट गेट है लेकिन यहां पर भी किराए के वाहन चालकों द्वारा अतिक्रमण कर लिया जाता है।
होल्डिंग एरिया के लिए चल रही तैयारी
सबसे बड़ी समस्या इस बार होल्डिंग एरिया को लेकर सामने आ रही है। कारण स्टेशन बिल्डिंग को नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है। पिछले दिनों(28 अगस्त) को आए डीएम एवं डीआरएम ने गया जंक्शन का सघन निरीक्षण किया था। होल्डिंग एरिया को लेकर दोनों के बीच चर्चा भी हुई थी। इसके बाद जीआरपी थाने के बगल में बन रहे भवन के तीन बड़े कमरों को होल्डिंग एरिया के लिए चिन्हित किया गया है को बेहतर बनाने का निर्देश केसीपीएल को दिया गया। इसके अलावा पिलग्रिमेज बिल्डिंग में भी यात्रियों के ठहरने के लिए तैयार करने की बात हुई थी। दोनों जगहों पर कार्य तेजी से चल रहा है। इनके लिए प्री-टिकट, पोस्ट-टिकट वाले यात्रियों के लिए जांच के अलावा प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को भी पर्याप्त जगह की जरूरत होगी। प्लेटफॉर्म से बाहर निकलने और बाहर से अंदर आने वाले यात्रियों को भी सुरक्षित पास कराना होगा।
प्रतिदिन 80-90 हजार यात्रियों के आने का अनुमान
एक अनुमान लगाया गया है कि आमतौर पर करीब 45-50 हजार यात्री रेलमार्ग से सफर करने के लिए गया जंक्शन पर आते हैं और मेला अवधि में यह संख्या 80-90 हजार तक रहने का अनुमान लगाया गया है। विशेषकर लंबी दूरी की और स्पेशल ट्रेनों के गया जंक्शन पर आने का समय रात 9 बजे से सुबह 05 बजे तक है। ऐसे में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करना, उन्हें सुरक्षा प्रदान करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। हालांकि महाकुंभ स्नान के वक्त भीड़ प्रबंधन का अनुभव यहां के रेल प्रशासन को रहा है, जिसका लाभ इस बार के पीपी मेला के दौरान मिल सकता है।
यात्रियों के आवाजाही के कुछ मार्ग पर नजर रखना होगा
गया जंक्शन पर रेलवे ट्रैक को पार कर एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखनी पड़ेगी। ट्रेन के अचानक प्लेटफॉर्म बदले जाने की स्थितियों पर नियंत्रण रखना होगा। पूरब दिशा से प्लेटफॉर्म पर आने जाने के लिए फिलहाल बंद किए गए वैकल्पिक मार्ग को चालू करने के साथ पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती करनी पड़ेगी। कई जगहों से अनाधिकृत रास्ते भी बना दिया गया है। उसे भी बंद करने होंगे।
कॉन्कोर्स एरिया,प्लेटफॉर्म और खुले क्षेत्रों पर पैनी नजर रखने की जरूरत
गया जंक्शन के पूरब दिशा में और पश्चिम दिशा में(डेल्हा साइड) में कई क्षेत्र या जगह ऐसे हैं, जहां से लोग रेल लाइन पार कर या बगैर जांच के प्लेटफार्म पर पहुंच जाते हैं। कारण की रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य जारी हैं। वहीं मुख्य प्रवेश द्वार की ओर दिनरात काम किया जा रहा है। यत्र तत्र निर्माण कार्य से संबंधित सामग्रियां पड़ी हुई थी तो उसे भी सुरक्षा घेरे में संरक्षित करने की दिशा में कार्य हो रहा है। प्लेटफॉर्म पर भी नजरें रखने की जरूरत है क्योंकि भीड़ को आज तक परिभाषित नहीं किया जा सका है। कब क्या और किस दिशा में रुख अपना ले कहा नहीं जा सकता है।
गया जी : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 24 घंटे के भीतर चोरी का मामला सुलझाते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.85 लाख रुपये मूल्य का चोरित सामान बरामद किया है। बरामद सामान में iPhone 14 Pro Max, AirPods और 14 हजार रुपये नकद शामिल हैं।
मामला रविवार (24 अगस्त) का है जब हैदराबाद निवासी एवं संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रही एनआरआई महिला सरिता नदी (45 वर्ष) जम्मू तवी–कोलकाता एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13152) से अयोध्या धाम से डेहरी ऑन सोन की यात्रा कर रही थीं। वह ए-1 कोच, बर्थ संख्या 7 पर सफर कर रही थीं। यात्रा के दौरान वाराणसी–काशी के बीच दोपहर 12:40 से 1:15 बजे के बीच उनका iPhone, AirPods और 15 हजार रुपये नकद चोरी हो गया। महिला ने इसकी शिकायत आरपीएफ गया से की और मोबाइल में मौजूद महत्वपूर्ण गोपनीय डाटा को देखते हुए तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया। सरिता नदी अमेरिकन बैंक में कार्यरत हैं।
शिकायत मिलते ही आरपीएफ पोस्ट गया के इंस्पेक्टर बनारसी यादव, जीआरपी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम ने तकनीकी और पारंपरिक तरीकों से जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम को द रॉयल सहदेव वेन्यू होटल, लखनपुर (गया-नवादा रोड) में सुराग मिला। सूचना पर होटल प्रबंधन और थाना मुफस्सिल को शामिल करते हुए छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान होटल के कमरा संख्या 206 में ठहरे युवक किशोर (30 वर्ष), निवासी लखनऊ (उ.प्र.) के पास से चोरी किया गया iPhone 14 Pro Max, AirPods और 14 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। मौके पर ही पीड़िता को वीडियो कॉल कर सामान की पहचान कराई गई, जिसे उन्होंने अपना बताया।
बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की गई और इसकी सूचना होटल प्रबंधन, थाना मुफस्सिल, जीआरपी डेहरी ऑन सोन एवं जीआरपी बनारस को दी गई। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई हेतु उसे जीआरपी बनारस को सौंपा जाएगा।
रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि दिनांक 24 अगस्त को एनआरआई महिला ने गया पोस्ट पर आकर सूचना दी थी कि जम्मू-तवी–कोलकाता एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान उनका iPhone, AirPods और नगद राशि चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही हमने तुरंत संयुक्त टीम गठित कर तकनीकी और पारंपरिक तरीके से जांच शुरू की। जांच के आधार पर गया-नवादा रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की गई, जहां आरोपी के पास से चोरी का iPhone, AirPods और 14 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। मात्र 24 घंटे के भीतर पूरे घटनाक्रम को सुलझा लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी बनारस को सौंपा जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी घटना की तुरंत सूचना आरपीएफ या जीआरपी को दें।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की आईपीएस सुश्री सोनाली मिश्रा का आरपीएफ के नए महानिदेशक के रूप में स्वागत किया है, जो रेलवे सुरक्षा बल की 143 साल की यात्रा में पहला ऐतिहासिक कदम है
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 अक्टूबर, 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति तक डीजी/आरपीएफ के पद पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, इसके बाद 01 अगस्त 2025 को इन्होंने अपना कार्यक्रम ग्रहण कर लिया है।
सीबीआई और बीएसएफ में सेवाएं दे चुकी हैं
प्रमुख पुलिस भूमिकाओं में अपनी व्यावसायिकता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाने वाली सुश्री मिश्रा इस पद पर तीन दशकों से अधिक की विशिष्ट सेवा का अनुभव रखती हैं। इस कार्यभार से पहले, उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन/भर्ती) के रूप में कार्य किया, साथ ही पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल में एडीजी और मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। उन्होंने सीबीआई और बीएसएफ में भी सेवा की है और कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में सेवा देने का अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी प्राप्त है।
फोटो(पीआईबी)
राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित
उत्कृष्टता और व्यावसायिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए इन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
दूरदर्शी और समावेशी नेतृत्व का मिलेगा लाभ
दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक, रेलवे संपत्ति की सुरक्षा, यात्री सुरक्षा और अपराध रोकथाम के लिए ज़िम्मेदार रेलवे सुरक्षा बल को उनके दूरदर्शी और समावेशी नेतृत्व का लाभ मिलेगा। राज्य और केन्द्रीय पुलिस संगठनों में उनके व्यापक अनुभव से बल के आधुनिकीकरण, क्षमता निर्माण और सामुदायिक सहभागिता को नई गति मिलने की उम्मीद है।
मानव तस्करी तथा असुरक्षित यात्रियों के विरुद्ध अपराधों को रोकने पर बल
विशेष रूप से, उनका ध्यान अत्याधुनिक तकनीक का लाभ उठाने में आरपीएफ की पहल को मज़बूत करने और मानव तस्करी तथा असुरक्षित यात्रियों के विरुद्ध अपराधों जैसे संगठित अपराधों को रोकने में इसकी भूमिका को बढ़ाने पर होगा। कार्यभार ग्रहण करते हुए, सुश्री मिश्रा ने सेवा के अवसर के लिए आभार व्यक्त किया और सतर्कता, साहस और सेवा के मूल्यों को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जो आरपीएफ के आदर्श वाक्य “यशो लाभस्व” को परिभाषित करते हैं।
गया जी: जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के एक एटीएम से एक महिला के एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि magadhlive नहीं करता है लेकिन खिजरसराय थाना की पुलिस ने वायरल हुई वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई करने की बात कही है।
थानाध्यक्ष ने कहा पुलिस स्वयं एफआईआर दर्ज करेगी
खिजरसराय थानाध्यक्ष से magadhlive के इस संवाददाता ने जब वायरल हो रहे वीडियो के बारे में हकीकत जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।लेकिन पुलिस महिला का पता लगा चुकी है। वीडियो में जो कुछ दिखाया जा रहा है तो उस पर पुलिस स्वयं मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई करेगी।
मामला 26 जुलाई का है, वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स कौन
वायरल हुआ वीडियो को देखने से प्रतीत होता है कि घटना 26 जुलाई दोपहर बाद की है। एक महिला एटीएम से पैसे निकालने के लिए आती है लेकिन उसका पैसा नहीं निकलता है। इसके बाद एक युवक महिला को मदद करने के ख्याल से उनका एटीएम बदल देता है और इसके बाद वह वहां से निकल जाता है। पुलिस एटीएम बदलने वाले शख्स की पहचान कराने में जुट गई है।
चर्चा है कि मामले को रफा दफा कर दिया गया
वायरल हो रहे वीडियो के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि जिस महिला के एटीएम कार्ड बदल दिए गए थे और जितनी राशि की निकासी एटीएम गिरोह के इस सदस्य ने निकाले थे। उस राशि और एटीएम कार्ड को गिरोह के द्वारा लौटा दिया गया है और मामले को रफा दफा कर दिया गया है। इसी कारण से महिला ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
खिजरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव के कुछ लोगों पर शक
इस तरह के वीडियो वायरल होने के बाद इस बात की भी चर्चाएं होने लगी है कि खिजरसराय थाना क्षेत्र के ही एक गांव के कुछ युवक एटीएम गिरोह के सदस्य हैं। लोगों की मानें तो हो सकता है कि मामला स्थानीय होने के कारण एटीएम गिरोह के लोगों पर दवाब बनाया गया, जिसके बाद मामला थाने तक नहीं पहुंच सका।
सतर्क रहें, सजग रहें, तुरंत दें पुलिस को सूचना
बहरहाल, जब खिजरसराय थाने की पुलिस स्वतः इस मामले को संज्ञान में ले चुकी है तो पुलिस मामला दर्ज करते हुए अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश करेगी। magadhlive आम लोगों से अपील करती है कि एटीएम से पैसे निकालने वक्त आपके आसपास कोई ना रहे इसका ख्याल रखें। साथ ही कुछ गड़बड़ी की आशंका होती है तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें ताकि इस तरह के गिरोह समय रहते पकड़े जाएं।
गया जी: जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के एक एटीएम से एक महिला के एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि magadhlive नहीं करता है लेकिन खिजरसराय थाना की पुलिस ने वायरल हुई वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई करेगी।