Category: NATIONAL

  • देशवासियों को देशभक्त की भावना जागृत करना हर घर तिरंगा यात्रा : ईजेडसीसी

    देशवासियों को देशभक्त की भावना जागृत करना हर घर तिरंगा यात्रा : ईजेडसीसी

    देवब्रत मंडल

    बुधवार को पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता की ओर से हर घर तिरंगा का यात्रा गया में निकाला गया। जिसमें गया के कई युवा कलाकार इस यात्रा में चार चांद लगाए। यात्रा चांद चौरा राजेंद्र आश्रम होते हुए विष्णुपद प्रांगण में समापन हुआ। गया से समाज सेवी गौतम कुमार गोलू ने बताया कि यह आयोजन पूरे भारत में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक लगातार चल रहा है। जिसमें हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर आप एक सेल्फी तिरंगे के साथ लेकर अपलोड करें वहां से आपको प्रमाण पत्र हर घर तिरंगा का मिल रहा है। तिरंगा यात्रा में युवा कलाकार के द्वारा कई नृत्य गीत की प्रस्तुति हुई।

    यंग स्टार डांस एकेडमी और होम डांस स्टूडियो के बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ में गया के कलाकारों ने रंगोली हर घर तिरंगा रोड पर बनाया। जिसे देखकर आने जाने वाले लोग को काफी पसंद आया। इस रैली यात्रा में गया के कई कलाकार के साथ-साथ आस पास के स्कूली बच्चे शामिल हुए। सभी अपने हाथों में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा, जय हिंद जय भारत के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। लगभग यात्रा में 250 युवा कलाकार शामिल थे। हर घर तिरंगा यात्रा आयोजन में गया के समाज सेवी छोटू बारीक , रौनक सिंह, मधु कुमारी अखिलेश्वर रॉय जिला प्रशासन के कई लोग मौजूद थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • विभाजन की व्यथा, एकता का संदेश: डीडीयू जंक्शन पर अनूठी फोटो प्रदर्शनी

    विभाजन की व्यथा, एकता का संदेश: डीडीयू जंक्शन पर अनूठी फोटो प्रदर्शनी

    न्यूज डेस्क/14 अगस्त 2024: भारत की आजादी की 77वीं वर्षगांठ से एक दिन पहले, आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू जंक्शन) पर एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण देखने को मिला। ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर यहां एक विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जो देश के बंटवारे की त्रासदी और उससे उपजी पीड़ा को दर्शाती है।

    सुबह 10 बजे, मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश गुप्ता ने फीता काटकर इस एकदिवसीय प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों की आंखों में भावुकता साफ झलक रही थी। प्रदर्शनी में लगी तस्वीरें मूक होकर भी बहुत कुछ कह रही थीं। एक तस्वीर में विस्थापित लोगों का एक समूह अपने सामान के साथ रेलवे प्लेटफॉर्म पर बैठा दिखाई दे रहा था, जबकि दूसरी में एक बुजुर्ग महिला अपने घर की ओर अंतिम बार देखती नजर आ रही थी। हर तस्वीर विभाजन की त्रासदी की एक अलग कहानी बयां कर रही थी।


    प्रदर्शनी में रेलकर्मियों, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई। कई लोग तस्वीरों के सामने रुककर उन्हें गौर से देखते और अपने साथियों से चर्चा करते नजर आए।

    एक वरिष्ठ नागरिक, जिन्होंने विभाजन के दौर को देखा था, ने भावुक होते हुए कहा, “ये तस्वीरें मुझे उन कठिन दिनों की याद दिलाती हैं। लेकिन साथ ही, ये हमारे देश की एकता और सहनशक्ति का भी प्रतीक हैं।” एक युवा छात्र ने टिप्पणी की, “मैंने विभाजन के बारे में केवल किताबों में पढ़ा था, लेकिन आज इन तस्वीरों को देखकर उस दर्द को महसूस कर पा रहा हूं।”

    विज्ञापन



    रेल प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया, “इस प्रदर्शनी का उद्देश्य न केवल इतिहास को याद करना है, बल्कि भविष्य के लिए सीख लेना भी है। हम चाहते हैं कि युवा पीढ़ी देश की एकता और अखंडता के महत्व को समझे।” उन्होंने आगे कहा, “यह प्रदर्शनी विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का भी एक माध्यम है। साथ ही, यह हमें याद दिलाती है कि हमने किन कठिनाइयों को पार करके अपने देश को आगे बढ़ाया है।”

    विज्ञापन

    यह प्रदर्शनी न केवल एक ऐतिहासिक घटना की याद दिलाती है, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश भी देती है। यह हमें याद दिलाती है कि एकता में ही हमारी शक्ति है, और हमें अपने इतिहास से सीखकर एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ना है। डीडीयू जंक्शन पर लगी यह प्रदर्शनी एक दिन के लिए थी, लेकिन इसका प्रभाव लंबे समय तक लोगों के मन-मस्तिष्क पर रहेगा, यह उम्मीद की जा रही है।

  • अखंड भारत हिंदू रक्षा मंच के तत्वावधान में निकला जनाक्रोश मार्च

    अखंड भारत हिंदू रक्षा मंच के तत्वावधान में निकला जनाक्रोश मार्च

    ✍️देवब्रत मंडल

    बांग्लादेश में जमायत-ए-इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों, नरसंहार, और महिलाओं के खिलाफ दुराचार के विरोध में अखंड भारत हिंदू रक्षा मंच ने एक जनाक्रोश मार्च का आयोजन किया। इस मार्च का उद्देश्य हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना और विरोध प्रदर्शित करना था।

    आजाद पार्क से गांधी मैदान तक निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने “बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार नहीं सहेंगे”, “जब जब हिंदू जागा, दुनिया का दुश्मन भागा” जैसे नारों के साथ अपनी आवाज उठाई। मार्च का मार्ग जीबी रोड, केदारनाथ मार्केट, तहसील, सिविल लाइन, और काशीनाथ मोड से होते हुए गांधी मैदान तक था।

    अखंड भारत हिंदू रक्षा मंच के अध्यक्ष जगदीश श्याम दास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ किए जा रहे अत्याचारों का कड़ा विरोध किया जाएगा और कट्टरपंथियों को एक चेतावनी दी गई। संयोजक रुपेश कुमार ने कहा कि “हिंदू जाग गया है और कट्टरपंथियों की अब खैर नहीं।”


    इस मार्च में संरक्षण मंडल के सदस्य मुकेश कुमार अधिवक्ता, राजीव रंजन दास, नवीन वर्मा,अजय शर्मा, प्रमोद कुमार, मंजीत सिंह, राम बारीक, सुधीर कुमार, बहर्ती सेवा अभियान के सचिव महेश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष संजय शर्मा प्रेम, प्रकाश चिंटू ,संचालन समिति के पंकज कुमार अधिवक्ता, कमल बारीक, संजय बरनवाल, भोला पटेल, सुभाष वर्मा, प्रमोद पाठक, मुकेश कुमार सिंह अधिवक्ता, राधिकांत शर्मा, वशिष्ठानंद महाराज जी, संत कुमार एवं महामंत्री आशीष पाठक, चंदन भदानी, बेगन विश्वकर्मा मंत्री रवि शंकर सिन्हा, दिवाकर कुमार, शशिकांत मिश्रा, विकास भदानी, अमित मोहन मिश्रा, अमरेंद्र शर्मा, मुन्ना बजरंगी, टिंकू गोस्वामी, सुरेश प्रसाद, बंटी वर्मा, मनीष कुमार एवं सोशल मीडिया रवि रंजन कुमार और छोटू बारीक कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार टोका विनय कुमार गुप्ता गोल्डी गायब एवं हजारों कोर कमेटी के लोग शामिल हुए।

    यह मार्च न केवल एक विरोध प्रदर्शन था, बल्कि हिंदू समाज की एकता और जागरूकता का प्रतीक भी था, जो आगे चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक कदम है।

  • डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर होंगे बड़े बदलाव, यात्रियों के लिए उन्नत सुविधाओं की सौगात

    डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर होंगे बड़े बदलाव, यात्रियों के लिए उन्नत सुविधाओं की सौगात

    डेहरी ऑन सोन, 09 अगस्त 2024: यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत आने वाले डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का समग्र विकास किया जा रहा है। रेल प्रशासन ने यात्रियों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनका असर जल्द ही जमीनी स्तर पर देखने को मिलेगा।

    क्या-क्या बदल रहा है?

    डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर अब यात्रियों के लिए यात्रा और भी आरामदायक होने वाली है। प्लेटफार्म संख्या 2/3 और 4/5 पर न केवल लिफ्ट की सुविधा दी जा रही है बल्कि सर्कुलेटिंग एरिया में भी एक लिफ्ट लगाई जा रही है। इसके अलावा, उपरिगामी पैदल पुल के पास स्वचालित सीढ़ी की भी स्थापना की जा रही है, जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने में कोई परेशानी न हो।

    वाहन पार्किंग क्षेत्र

    ट्रेन पर चढ़ना-उतरना होगा और भी आसान

    प्लेटफार्म संख्या 4/5 का उच्चीकरण किया जा रहा है, जिससे यात्रियों के लिए ट्रेन पर चढ़ना-उतरना और भी आसान हो जाएगा। प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर पश्चिमी दिशा में एक अतिरिक्त यात्री शेड की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे यात्रियों को धूप और बारिश से बचाव मिलेगा।

    सौंदर्यीकरण और अन्य सुविधाएं

    स्टेशन भवन का सौंदर्यीकरण, पीने के पानी की व्यवस्था, आधुनिक शौचालय, ज्यादा बैठने की व्यवस्था और अतिरिक्त पार्किंग एरिया के विकास का काम भी तेजी से चल रहा है। स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा उपरिगामी पैदल पुल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

    भविष्य की योजनाएं

    डेहरी ऑन सोन स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें उन्नत यात्री सुविधाओं के साथ-साथ कई अन्य विकास कार्य भी शामिल हैं। रेल प्रशासन का कहना है कि यह सभी कार्य जल्द ही पूरी तरह से संपन्न होंगे, जिससे यात्रियों को एक बेहतरीन यात्रा अनुभव मिलेगा।

    इस विकास कार्य के बाद, डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर यात्रा करना एक नया अनुभव होगा। यात्रियों के लिए यह सुविधाएं न केवल उनकी यात्रा को आरामदायक बनाएंगी बल्कि स्टेशन पर समय बिताना भी और सुखद हो जाएगा।

  • सोननगर-पतरातू तीसरी लाइन परियोजना: जपला-नबीनगर खंड को मिली ट्रेन परिचालन की मंजूरी

    सोननगर-पतरातू तीसरी लाइन परियोजना: जपला-नबीनगर खंड को मिली ट्रेन परिचालन की मंजूरी

    देवब्रत मंडल

    हाजीपुर, 1 अगस्त 2024: सोननगर-पतरातू तीसरी लाइन परियोजना के तहत 16 किलोमीटर लंबे जपला-नबीनगर विद्युतीकृत रेलखंड पर ट्रेन परिचालन की स्वीकृति मिल गई है। रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वी सर्किल, कोलकाता) श्री सुवोमोय मित्रा ने 31 जुलाई को इस खंड का निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों की जांच के बाद परिचालन की अनुमति दी।

    निरीक्षण के दौरान मोटर ट्रॉली और स्पेशल ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल किया गया। पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

    मुख्य जन संपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 291 किलोमीटर लंबी सोननगर-पतरातू तीसरी लाइन परियोजना 2015-16 में 4,500 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत की गई थी। यह परियोजना बिहार और झारखंड के कई जिलों से गुजरती है और नवीनगर तथा टंडवा के सुपर थर्मल पावर प्लांटों को कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। साथ ही, यह सोननगर में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के लिए फीडर मार्ग का काम करेगी।

    वर्तमान में, इस परियोजना के 145 किलोमीटर रेलखंड का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष हिस्से पर काम जारी है। यह परियोजना चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है।

    यह विकास भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और क्षमता विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देगा।

  • 1688 मोबाइल बरामद कर जीआरपी ने यात्रियों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, ढाई करोड़ रुपये से भी अधिक के हैं मोबाईल सेट

    1688 मोबाइल बरामद कर जीआरपी ने यात्रियों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, ढाई करोड़ रुपये से भी अधिक के हैं मोबाईल सेट

    सूबे में सुशासन की राज है या नहीं, यह राजनीतिक मुद्दा हो सकता है लेकिन जिस व्यक्ति का किसी भी कारण से उनका गायब हुआ मोबाइल लौटकर फिर से आपके हाथों में आ जाए तो आपके चेहरे पर एक अजीब सी मुस्कान होगी और आप इस नेक कार्य करने वाले के प्रति अवश्य ही आभार प्रकट करेंगे। यह काम इन दिनों बिहार पुलिस कर रही है और हजारों लोगों के खो गए मोबाइल उन्हें लौटाकर पीड़ित व्यक्ति के चेहरे पर एक अलग मुस्कान लौटा दे रही है।

    अब आप कहेंगे कि बिहार पुलिस के प्रति तो लोग बहुत तरह की बातें करते हैं लेकिन magadhlive क्यों पुलिस की तारीफ में कसीदे गढ़ रहे हैं? तो इसके पीछे एक तर्कसंगत अकाट्य सत्य है। बिहार पुलिस रेलवे के साथ काम कर आपराधिक घटनाओं को नियंत्रण में रखने का काम अरसे से करती आ रही है। यात्रियों को मुसीबत की घड़ी में उनके साथ होती है रेल पुलिस। जिसे आमलोग सीधे तौर पर जीआरपी के नाम से जानते हैं और यह व्यवहार में भी है।

    अबतक 1688 मोबाइल लौटाए जा चुके

    राजकीय रेल पुलिस(जीआरपी) पटना क्षेत्र अंतर्गत कई स्टेशनों पर रेल थाने तो कई स्टेशनों पर पीपी संचालित हैं। पटना रेल पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में काम करने वाले रेल पुलिस ने साल 2023 के जनवरी महीने से लेकर 26 जुलाई 2024 तक 1688 मोबाइल को बरामद कर उनके वास्तविक लोगों को लौटा चुकी है।

    2023 से 27 जुलाई 2024 तक ढाई करोड़ रुपए के मोबाइल लौटाए गए

    पटना रेल पुलिस अधीक्षक ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया है कि जनवरी 2023 से जुलाई 2024 तक 1688 मोबाइल बरामद करते हुए इसके वास्तविक स्वामित्व को लौटा दिए गए हैं।
    इस साल 2024 में 558 लोगों को मोबाइल लौटा दिया गया है। रेल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजकीय रेल पुलिस पटना द्वारा विभिन्न रेल थाना/पीपी एवं रेल अपराध नियंत्रण केंद्रों द्वारा खोए/चोरी गएमोबाइलों का तकनीकी अनुसंधान की मदद से बरामद करते हुए मोबाइल के वास्तविक धारकों को लौटाया गया है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2023 से जुलाई 2024 तक 1688 मोबाइल वास्तविक धारकों को लौटाया गया है। उन्होंने बताया इस साल 27 जुलाई तक 101 वास्तविक धारकों को मोबाइल लौटाया गया है। उन्होंने बताया कि इस महीने लौटाए गए 101 मोबाइल की कीमत 15 लाख 15 हजार रुपये है। उन्होंने बताया जनवरी 2023 से जुलाई 2024 तक लौटाए गए कुल 1688 मोबाइल की कीमत दो करोड़ 53 लाख 20 हजार रुपये है।

    गया रेल थाना ने लौटाए आठ मोबाइल

    वीडियो

    गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने पटना रेल एसएसपी को बताया है 27 जुलाई 2024 में कुल 8 मोबाइल के वास्तविक धारकों को लौटाया गया है। जबकि पटना रेल थाना 19, राजेन्द्र नगर 08, रेल थाना बक्सर 07, रेल थाना मोकामा 05, रेल पीपी भभुआ 04, रेल थाना जहानाबाद द्वारा 05 मोबाइल मुख्य रूप से वास्तविक धारकों को लौटाया गया है।

    मोबाइल गुम या चोरी चले जाने पर कांड दर्ज करवाएं

    रेल पुलिस पदाधिकारी ने कहा है कि सफर के दौरान रेलयात्री अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें। यदि किसी विशेष परिस्थिजन्य हालत में मोबाइल या अन्य सामान चोरी चली जाती है या गुम,/खो जाए तो संबंधित रेल थाना में अवश्य मामला दर्ज कराएं। मोबाइल के सारे डिटेल्स पुलिस को अवश्य दें ताकि खो चुके मोबाइल को बरामद करने की राह आसान हो सके।

  • रेल बजट 2024-25: भारतीय रेलवे को मिला अब तक का सबसे बड़ा आवंटन

    रेल बजट 2024-25: भारतीय रेलवे को मिला अब तक का सबसे बड़ा आवंटन

    न्यूज डेस्क, 24 जुलाई 2024 – केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 2024-25 के रेल बजट पर आधारित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे को अब तक का सबसे बड़ा बजटीय आवंटन 2,62,200 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ है।

    रेल मंत्री ने पिछले एक दशक में रेलवे के विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 2014-2024 के बीच औसतन प्रति वर्ष 160 किमी नई रेल लाइन का निर्माण हुआ, जो 2009-14 के 60-65 किमी प्रति वर्ष से काफी अधिक है। यात्री सुविधाओं पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इस गर्मी के मौसम में लगभग 12,000 विशेष ट्रेनें चलाई गईं और पिछले वर्ष करीब 700 करोड़ यात्रियों ने रेल से यात्रा की।

    रोजगार सृजन पर बात करते हुए श्री वैष्णव ने बताया कि 2014 से 2024 तक लगभग 5 लाख लोगों को रेलवे में नियुक्त किया गया है।

    बिहार राज्य के लिए विशेष योजनाओं का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य को अब 10,033 करोड़ रुपये का आवंटन मिला है, जो 2004-2014 के 1,132 करोड़ रुपये से नौ गुना अधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में रेलवे का 100% विद्युतीकरण पूरा हो चुका है और 92 स्टेशनों का पुनर्निर्माण अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है।

    इसके अतिरिक्त, बिहार में 79,356 करोड़ रुपये की लागत से 55 नई परियोजनाएं चल रही हैं, जिनमें नई लाइनें, दोहरीकरण और आमान परिवर्तन शामिल हैं। रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी भी परियोजना के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने भी उपस्थित पत्रकारों को बजट प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

    यह बजट भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे देश भर में रेल सेवाओं में सुधार की उम्मीद है।

  • केंद्रीय बजट बिहार में बहार लाएगा, अमृतकाल कालखंड का सुनहरा बजट : कुलपति

    केंद्रीय बजट बिहार में बहार लाएगा, अमृतकाल कालखंड का सुनहरा बजट : कुलपति

    सीयूएसबी में केन्द्रीय बजट 2024 पर पैनल चर्चा

    टिकारी संवाददाता: केंद्रीय बजट 2024 बिहार में बहार की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इससे प्रांत का चौतरफा  विकास होगा। उक्त बातें सीयूएसबी में आयोजित बजट पर पैनल चर्चा के दौरान कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट ने बिहार राज्य को ढ़ेरों सौगात दी है। केंद्रीय बजट में गया तथा बोधगया के विकास के लिए किए गए घोषणाओं से समस्त मगध क्षेत्र का विकास होगा। विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यावसायिक अध्ययन विभाग तथा आर्थिक अध्ययन एवं नीति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय बजट पर आयोजित पैनल चर्चा में कुलपति ने कहा कि इस बजट में किसान, मजदूर, महिला, निर्धन, युवा के साथ – साथ समाज के हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा है। वंही कृषिगत वृद्धि की माध्यम से रोजगार का सृजन इस बजट की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    कुलपति ने कहा कि यह बजट अमृतकाल कालखंड का सुनहरा बजट है जिसके साकारत्मक प्रभाव आने वाले समय में दिखाई देंगे।  पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि पैनल चर्चा में कार्यक्रम समन्वयक डा. पावस कुमार ने बजट के मुख्य-बिंदुओं को साझा किया। प्रो. ब्रजेश कुमार ने इन्फ्लेशन, इन्वेस्टमेंट एंड एनर्जी सिक्योरिटी विषय पर अपने विचार प्रकट हुए कहा कि इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट में विशेष तौर पर बाढ़ नियंत्रण के उपायों, सड़क, पुल तथा ओवरब्रिज निर्माण आदि पर काफी अनुदान दिया गया विकास को एक नई दिशा प्रदान करेगा। मुद्रा लोन योजना की राशि को 10 लाख से बढाकर 20 लाख बढ़ाने से छोटे कारोबारियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में प्रोत्साहन मिलेगा।

    इस बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 करोड़ भवनों के निर्माण, रोजगार गारंटी, उच्च जीवन स्तर सुनिश्ति करने के आश्वासन के साथ- साथ उद्योग जगत और अनुसन्धान छेत्र के लिए काफी अनुदान दिया गया है जो सरकार की विकासवादी निति को आगे बढ़ाने का प्रमाण है। इसके अलावे चर्चा में प्रो. कृष्णन चालिल ने इंफ्रास्ट्रचर एंड अर्बन डेवलपमेंट, प्रो. आर.के. कुंभार ने एजुकेशन, एम्प्लायमेंट एंड स्किलिंग तथा डा. राजनारायणन ने इन्क्लूसिव एचआरडी एंड सोशल जस्टिस विषय पर बजट के परिदृश्य में अपने विचार साझा किया। कार्यक्रम में चर्चाकर्ताओं डा. फिरदौस फातिमा रिजवी, डा. आतिश कुमार दाश, डा. रचना विश्वकर्मा, डा. प्रदीप राम, डा. पावस कुमार, रेनू राय आदि ने भाग लिया।

    • हार न मानने की जिद, गोलियों से छलनी शरीर से ओलंपिक तक का सफर : कैसे एक फौजी बना देश का पहला पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता ?

      हार न मानने की जिद, गोलियों से छलनी शरीर से ओलंपिक तक का सफर : कैसे एक फौजी बना देश का पहला पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता ?

      ✍️ दीपक कुमार

      गया, 24 जुलाई 2024: भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता श्री मुरलीकांत राजाराम पेटकर ने आज ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गया में एक प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने जीवन की कहानी साझा करते हुए कैडेट्स, अधिकारियों और स्टाफ को संबोधित किया।

      श्री पेटकर ने अपने संघर्षों और उपलब्धियों का वर्णन किया, जिसमें 1965 के भारत-पाक युद्ध में लगी नौ गोलियों से लेकर 1972 में हीडलबर्ग पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने तक की यात्रा शामिल है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हर बाधा को पार करते हुए नई ऊंचाइयां छुईं।

      जीवन का संघर्ष और उपलब्धियां:

      श्री पेटकर का जन्म 1 नवंबर 1947 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ था। बचपन से ही खेलों में रुचि रखने वाले पेटकर ने कुश्ती, हॉकी और एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भारतीय सेना में भर्ती होने के बाद, उन्होंने खुद को एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया।

      1965 के भारत-पाक युद्ध में, श्री पेटकर को नौ गोलियां लगीं, जिनमें से एक आज भी उनकी रीढ़ की हड्डी में मौजूद है। लेकिन इस गंभीर चोट ने उनके हौसले को कम नहीं किया। दो साल के कठिन पुनर्वास के बाद, उन्होंने 1967 में महाराष्ट्र राज्य चैंपियनशिप में कई खेलों में स्वर्ण पदक जीते।

      श्री पेटकर ने अपने संबोधन में कहा, “मैंने कभी भी किसी संकट या शारीरिक समस्या से हार नहीं मानी। हर बाधा को पार करते हुए मैं नित नई ऊँचाइयों को छूता गया।”

      ऐतिहासिक उपलब्धि:

      श्री पेटकर की सबसे बड़ी उपलब्धि 1972 में जर्मनी के हीडलबर्ग में आयोजित ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक में आई, जहां उन्होंने भारत को पहला पैरालंपिक स्वर्ण पदक दिलाया। 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।

      उनकी अन्य उल्लेखनीय उपलब्धियों में शामिल हैं:

      • स्टोक मैंडविले अंतर्राष्ट्रीय पैराप्लेजिक मीट में लगातार 5 वर्षों तक (1969-73) जनरल चैम्पियनशिप कप जीतना
      • 1970 में एडिनबर्ग कॉमनवेल्थ पैराप्लेजिक गेम्स में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतना
      • हांगकांग FESPIC खेलों में 50 मीटर तैराकी में विश्व रिकॉर्ड बनाना

      सम्मान और पुरस्कार:

      श्री पेटकर को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए कई सम्मान मिले हैं:

      • 1975 में महाराष्ट्र का सर्वोच्च खेल पुरस्कार, शिव छत्रपति पुरस्कार
      • 2018 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान

      प्रेरणा का स्रोत:

      ओटीए गया के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह मिन्हास ने श्री पेटकर को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा, “श्री पेटकर का जीवन हमारे कैडेट्स के लिए एक जीवंत उदाहरण है। उनका संघर्ष और सफलता की कहानी हमें सिखाती है कि कठिनाइयों से कभी हार नहीं माननी चाहिए।”

      श्री पेटकर के जीवन पर आधारित फिल्म “चंदू चैंपियन” में अभिनेता कार्तिक आर्यन ने उनका किरदार निभाया है, जो उनकी कहानी को एक नई पीढ़ी तक पहुंचा रही है।

      अपने संबोधन के अंत में श्री पेटकर ने कहा, “जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ आएं, कभी भी थक कर रुकना नहीं चाहिए। निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। यही सफलता का मंत्र है।”

      कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिन्होंने श्री पेटकर के जीवन की प्रेरक कहानी को सुना और उनसे सीख ली। उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्रोत है, जो दिखाता है कि दृढ़ संकल्प और अटूट साहस से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

    • पूर्व मध्य रेल का बड़ा कदम: 244 आरओबी एवं 383 आरयूबी कार्यरत, कई प्रस्तावित, धनबाद मंडल में 22, डीडीयू में 27 व दानापुर मंडल में 16 बनेंगे

      पूर्व मध्य रेल का बड़ा कदम: 244 आरओबी एवं 383 आरयूबी कार्यरत, कई प्रस्तावित, धनबाद मंडल में 22, डीडीयू में 27 व दानापुर मंडल में 16 बनेंगे

      न्यूज डेस्क: पूर्व मध्य रेल ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि वर्तमान में उनके क्षेत्राधिकार में 244 रोड ओवर ब्रिज (ROB) और 383 रोड अंडर ब्रिज (RUB) सफलतापूर्वक कार्यरत हैं। यह कदम रेल परिचालन में सुरक्षा बढ़ाने, ट्रेनों की गति में सुधार लाने और सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

      पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इन संरचनाओं का वितरण पाँच रेलवे मंडलों में किया गया है। धनबाद मंडल में सबसे अधिक 130 ROB और 141 RUB कार्यरत हैं, जबकि पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 40 ROB और 60 RUB, दानापुर मंडल में 39 ROB और 66 RUB, सोनपुर मंडल में 15 ROB और 55 RUB, तथा समस्तीपुर मंडल में 20 ROB और 61 RUB कार्यरत हैं।

      भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए श्री चंद्र ने कहा, “हमारी योजना 109 नए ROB और 304 नए RUB/LHS का निर्माण करने की है।” उन्होंने आगे बताया कि इनमें से सबसे अधिक निर्माण धनबाद मंडल में होगा, जहाँ 22 ROB और 57 RUB/LHS बनाए जाएंगे।

      यह परियोजना न केवल रेल यात्रियों के लिए लाभदायक होगी, बल्कि सड़क उपयोगकर्ताओं को भी राहत प्रदान करेगी। लेवल क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

      पूर्व मध्य रेल के इस कदम से क्षेत्र में यातायात प्रबंधन में सुधार होने की उम्मीद है, जो आने वाले समय में आर्थिक विकास और जनसुविधा में योगदान देगा।