Category: NATIONAL

  • रेलवे बोर्ड का बड़ा आदेश: RPF के जूनियर स्केल अधिकारियों का तबादला, गया समेत कई जगहों पर नई पोस्टिंग

    रेलवे बोर्ड का बड़ा आदेश: RPF के जूनियर स्केल अधिकारियों का तबादला, गया समेत कई जगहों पर नई पोस्टिंग

    प्रशासनिक जरूरतों के तहत 20+ अधिकारियों का ट्रांसफर; ECR, NCR, NER समेत कई जोन प्रभावित

    देवब्रत मंडल

    हरमंगत सिंह, एएससी

    Indian Railways के रेलवे बोर्ड ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जूनियर स्केल अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। 4 मई 2026 को नई दिल्ली से जारी इस आदेश में देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में पदस्थापित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
    जारी सूची के अनुसार कुल 20 से अधिक अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से हटाकर अलग-अलग जोनों में तैनात किया गया है। इस फेरबदल का असर पूर्व मध्य रेलवे (ECR), उत्तर मध्य रेलवे (NCR), उत्तर पूर्व रेलवे (NER) सहित कई महत्वपूर्ण जोनों पर पड़ा है।

    गया से जुड़ी अहम पोस्टिंग:

    इस आदेश में गया (ECR) से जुड़े भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
    संजय कुमार सिंह को SIB/HQ/ER से हटाकर ASC/Gaya/ECR में पोस्टिंग दी गई है।
    हरमंगत सिंह को AC/6 BN/RPSF/DBS में भेजा गया है, जो पहले Gaya/ECR में थे।

    अन्य प्रमुख तबादले:

    जितेंद्र कुमार सिन्हा को ASC/BSL/CR
    रंजीत कुमार बेजबरुआह को ASC/CIB/HQ/CR
    संजय कुमार द्विवेदी को ASC/BRKA/ECR
    मनोज कुमार श्रीवास्तव को ASC/SIB/HQ/WR
    सुरेश कुमार मिश्रा को ASC/MCF/RBL
    धर्मेंद्र कुमार राणा को ASC/GKP Area/NER
    इसके अलावा कई अधिकारियों को RPSF बटालियन, CIB और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में तैनात किया गया है।

    रिटायरमेंट भी शामिल

    सूची में पोखार मल मीणा का नाम भी शामिल है, जिन्हें 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्ति तक वर्तमान पद पर ही बनाए रखा गया है।

    क्या है मकसद?

    रेलवे बोर्ड के अनुसार यह तबादला “प्रशासनिक हित और कार्यकुशलता बढ़ाने” के उद्देश्य से किया गया है। इससे विभिन्न जोनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • गया जंक्शन ब्लॉक अलर्ट: 4 मई से 16 मई तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट और परिचालन में बदलाव, कुछ रद्द, कुछ डाइवर्ट

    गया जंक्शन ब्लॉक अलर्ट: 4 मई से 16 मई तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट और परिचालन में बदलाव, कुछ रद्द, कुछ डाइवर्ट

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल ने जारी की विस्तृत सूची, 4 मई से 16 मई तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट और परिचालन में बदलाव

    गया से चलने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।
    बिहार के प्रमुख स्टेशन Gaya Junction railway station पर इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार कार्य के कारण बड़ा रेल ब्लॉक लिया गया है।
    East Central Railway के डीडीयू मंडल के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर बने सीसी एप्रन को हटाने के लिए यह ब्लॉक 27 अप्रैल से 16 मई 2026 तक प्रभावी है, जबकि 4 मई से 16 मई के बीच ट्रेनों पर सीधा असर दिखेगा।

    पूरी तरह रद्द ट्रेन

    03611/03612 PNBE–GAYA–PNBE TOD स्पेशल (डेली)
    4 मई से 16 मई तक पूरी तरह रद्द

    इन ट्रेनों का बदला रूट (डायवर्जन)

    ब्लॉक के दौरान लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी
    13330 गंगा दामोदर एक्सप्रेस PNBE–JTD–DHWN–IPR–NES–TIA–PMI–BNF–DHN
    13329 गंगा दामोदर एक्सप्रेस (रिटर्न)
    DHN–BNF–PMI–TIA–NES–IPR–DHWN–JTD–PNBE
    18625 पूर्णिया कोर्ट–हटिया एक्सप्रेस (PRNC–HTE)
    BKPL–KRNN–RGD–TIA–PMI–BNF
    18626 हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (HTE–PRNC)
    BNF–PMI–TIA–RGD–KRNN–BKPL

    अतिरिक्त जानकारी:
    इन ट्रेनों का बंधुआ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव भी निर्धारित किया गया है, जहां आगमन/प्रस्थान का समय सीमित अंतराल में रहेगा।
    आ

    आंशिक रद्द (शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन)

    कई ट्रेनें गया की बजाय डीडीयू (DDU) से चलेंगी या वहीं तक सीमित रहेंगी—
    22409 गया–आनंद विहार वीकली एक्सप्रेस → 10 मई को डीडीयू से प्रस्थान
    22410 आनंद विहार–गया वीकली एक्सप्रेस → 9 मई को डीडीयू तक ही
    14259/14260 गया–लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस → डीडीयू तक सीमित
    14261 गया–लखनऊ → 6, 8, 13, 15 मई को डीडीयू से
    14262 लखनऊ–गया → 5, 7, 12, 14 मई को डीडीयू तक

    लोकल यात्रियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

    गया, जहानाबाद, पटना और आसपास के क्षेत्रों के दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
    लोकल/पैसेंजर ट्रेनों की उपलब्धता प्रभावित
    कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने में देरी
    स्टेशन पर भीड़ बढ़ने की संभावना

    यात्रियों के लिए जरूरी एडवाइजरी

    यात्रा से पहले NTES/IRCTC ऐप पर स्टेटस चेक करें
    स्टेशन आने से पहले वैकल्पिक ट्रेन या रूट प्लान करें
    डायवर्जन के कारण लेट रनिंग की संभावना अधिक
    लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह
    रेल अधिकारियों का कहना है कि Gaya Junction railway station पर चल रहे इस बड़े तकनीकी कार्य से रेल सेवाओं में अस्थायी बाधा आई है, लेकिन भविष्य में इससे यात्री सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद है। फिलहाल यात्रियों को सतर्क रहकर यात्रा करनी होगी।

  • पांडुलिपि संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को 5 मई को सम्मानित करेगा गया जिला प्रशासन, जानें कौन-2 हैं इसके हकदार

    पांडुलिपि संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को 5 मई को सम्मानित करेगा गया जिला प्रशासन, जानें कौन-2 हैं इसके हकदार

    देवब्रत मंडल

    गया में सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल के तहत 5 मई 2026 को समाहरणालय सभागार में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पांडुलिपि संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
    जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा चयनित व्यक्तियों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल उनके कार्यों की सराहना करेगा, बल्कि समाज में इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा।

    1.21 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सत्यापन

    जिले में पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण और सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान
    बोधगया मठ
    मगध विश्वविद्यालय पुस्तकालय
    समाहरणालय पुस्तकालय
    जिला अभिलेखागार
    विभिन्न सरकारी कार्यालय
    निजी संग्राहकों
    जैसे प्रमुख स्थानों से कुल 1,21,398 पांडुलिपियों का सफल सत्यापन किया गया। यह उपलब्धि जिले की समृद्ध ऐतिहासिक और साहित्यिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

    इन लोगों को मिलेगा सम्मान

    कार्यक्रम में पांडुलिपि संरक्षण और डिजिटाइजेशन में योगदान देने वाले कई व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें प्रमुख हैं:
    शंभूनाथ विट्ठल
    राजेंद्र कुमार सिजुआर
    चिंटू लाल
    रंजीत भैया
    दीनानाथ मेहरवार
    कृष्ण लाल भैया
    विनोद लाल मेहरवार
    कमल बारिक
    बाबू गुर्दा
    इन सभी ने पांडुलिपियों के संकलन, सत्यापन और संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाई है।

    क्या है इस पहल का उद्देश्य

    इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है:
    पांडुलिपि संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना
    डिजिटाइजेशन के जरिए धरोहरों को सुरक्षित रखना
    इस क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को प्रोत्साहित करना
    सामूहिक भागीदारी को मजबूत बनाना
    विशेषज्ञों की रहेगी मौजूदगी
    समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षाविद, शोधकर्ता, साहित्यकार और अभिलेखागार विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। इस दौरान संरक्षण और डिजिटाइजेशन से जुड़े अनुभव, चुनौतियां और उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।

  • चलती ट्रेनों पर बढ़ रही पत्थरबाजी, तेजस राजधानी और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी निशाने पर

    चलती ट्रेनों पर बढ़ रही पत्थरबाजी, तेजस राजधानी और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी निशाने पर

    देवब्रत मंडल

    File photo

    दानापुर-डीडीयू, गया-डीडीयू और ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर घटनाएं, जांच के आदेश

    पूर्व मध्य रेल के कई रेलखंडों पर चलती ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। तेजस राजधानी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी पत्थरबाजों के निशाने पर हैं। हालांकि अब तक किसी यात्री को चोट नहीं आई है, लेकिन रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है।

    इन रूटों पर सबसे ज्यादा घटनाएं

    पत्थरबाजी की घटनाएं मुख्य रूप से दानापुर-डीडीयू रेलखंड, धनबाद-गया ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड और गया-डीडीयू रेलखंड पर सामने आ रही हैं। रेलवे सुरक्षा से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी इन घटनाओं से परेशान हैं।

    सूत्रों के अनुसार, चिंता की बात यह भी है कि ऐसी घटनाओं की सही जानकारी संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों तक नहीं पहुंच पा रही है। नतीजतन, घटनाओं के बाद ट्रेनों के सुरक्षित संचालन से जुड़े विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।

    डीडीयू मंडल में ज्यादा मामले, जांच शुरू

    एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ज्यादातर घटनाएं डीडीयू रेल मंडल के अंतर्गत हो रही हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच होगी कि आखिर पत्थरबाजी के पीछे असली वजह क्या है।

    हाल की घटनाएं: तेजस से वंदे भारत तक

    पिछले कुछ दिनों में तेजस राजधानी एक्सप्रेस, देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस और हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन पर पत्थरबाजी हो चुकी है।

    हालांकि इस प्रकार की घटनाएं यह पहली बार नहीं हुई है। वंदे भारत के ट्रायल रन के दौरान भी पत्थरबाजी हुई थी। गया-डीडीयू रेलखंड पर गुरारू-परैया स्टेशन के बीच प्रीमियम ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे, जिससे कई कोचों के शीशे टूट गए थे।

    RPF ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि

    हाल की घटनाओं को लेकर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि, उनका कहना है कि सभी घटनाओं की जांच की जा रही है।

    रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रेनों पर पत्थर न फेंकें। यह कानूनी अपराध है और इससे यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है।

  • संडे मेगा स्टोरी: गया जंक्शन पर बढ़ती वारदातें, सुरक्षा के दावों के बीच चोर गिरोह सक्रिय, पत्रकार व यात्रियों में दहशत

    संडे मेगा स्टोरी: गया जंक्शन पर बढ़ती वारदातें, सुरक्षा के दावों के बीच चोर गिरोह सक्रिय, पत्रकार व यात्रियों में दहशत

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर रेलयात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रही चोरी और झपटमारी की घटनाओं ने यह संकेत दे दिया है कि यहां सक्रिय चोर-उचक्कों का गिरोह मानो यात्रियों की सुरक्षित यात्रा में खलल डालने का ठेका ले चुका है।
    हालात ऐसे हैं कि एक घटना की जांच पूरी भी नहीं हो पाती कि दूसरी, तीसरी और चौथी वारदात सामने आ जाती है। हाल ही में एक अप्रवासी भारतीय (NRI) महिला के साथ हुई चोरी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और महिला यात्री का बैग काटकर मोबाइल चोरी कर लिया गया।

    चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म:दोनों जगह खतरा

    ताजा घटना में महिला यात्री पटना जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, तभी सक्रिय गिरोह ने उसके बैग को काटकर मोबाइल उड़ा लिया। यह कोई पहली घटना नहीं है। चलती ट्रेनों में झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं।

    पत्रकार और आम यात्री भी निशाने पर

    गया जंक्शन पर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पत्रकार भी इससे अछूते नहीं रहे। किसी का पर्स चोरी हुआ, तो किसी का मोबाइल। यहां तक कि ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) ईटानगर में कार्यरत एक कर्मचारी की बाइक तक स्टेशन परिसर से चोरी हो चुकी है।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा मामला

    अप्रवासी महिला श्वेता शर्मा का मामला अब अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंच चुका है। पीड़िता सोशल मीडिया के जरिए लगातार न्याय की गुहार लगा रही है और मामला अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों तक चर्चा में है। पुष्पा सिंह के गले से सोने का चेन की चोरी, हिमांशु जैन आदि यात्री की शिकायतें फ़ाइल में ही दर्ज होकर केवल मानो रह गई है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की घटना भी बढ़ते अपराध की सूची में है।

    सुरक्षा के दावे बनाम जमीनी हकीकत

    रेल पुलिस के डीएसपी की तैनाती
    अंचल निरीक्षक की मौजूदगी
    आरपीएफ के सहायक कमांडेंट की नियुक्ति
    सीआईबी टीम की सक्रियता, रेल थानाध्यक्ष, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक की टीम। इसके बावजूद अपराधियों का बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना और मामलों का सफल उद्भेदन न हो पाना कई सवाल खड़े करता है।

    यात्रियों में असुरक्षा की भावना

    लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों में भय का माहौल है। लोग अब अपने सामान और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, खासकर महिला यात्रियों के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

    ठोस कार्रवाई व त्वरित जांच,तथा गिरफ्तारी जरूरी

    गया जंक्शन पर बढ़ती आपराधिक घटनाएं यह दर्शाती हैं कि केवल सुरक्षा बलों की तैनाती पर्याप्त नहीं है, बल्कि ठोस कार्रवाई, त्वरित जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी जरूरी है। जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक यात्रियों की “सुखद और निरापद यात्रा” सिर्फ एक दावा बनकर रह जाएगी। सोना लूटकांड तो मानो पहेली बनकर रह ही गई है।

  • संडे मेगा स्टोरी:गया जंक्शन पर बढ़ती वारदातें: सुरक्षा के दावों के बीच चोर गिरोह सक्रिय, यात्रियों में दहशत

    संडे मेगा स्टोरी:गया जंक्शन पर बढ़ती वारदातें: सुरक्षा के दावों के बीच चोर गिरोह सक्रिय, यात्रियों में दहशत

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक फोटो

  • यात्रीगण ध्यान दें! गया जंक्शन पर 27 अप्रैल से 16 मई तक 20 दिनों का ब्लॉक, कई ट्रेनें डायवर्ट, कुछ रद्द व शॉर्ट टर्मिनेट

    यात्रीगण ध्यान दें! गया जंक्शन पर 27 अप्रैल से 16 मई तक 20 दिनों का ब्लॉक, कई ट्रेनें डायवर्ट, कुछ रद्द व शॉर्ट टर्मिनेट

    देवब्रत मंडल

    रेलयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। Indian Railways के पूर्व मध्य रेल (ECR) अंतर्गत डीडीयू डिवीजन ने गया जंक्शन पर 20 दिनों का ब्लॉक घोषित किया है। यह ब्लॉक 27 अप्रैल 2026 से 16 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान प्लेटफॉर्म लाइन संख्या-1 पर CC एप्रन हटाने (dismantling) का कार्य किया जाएगा, जिससे कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा।

    🚧 क्या रहेगा असर?

    इस कार्य के कारण कई ट्रेनों को डायवर्ट, शॉर्ट टर्मिनेट, री-शेड्यूल और कम कोच के साथ चलाया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले पूरी जानकारी लेना बेहद जरूरी है।

    🚆 डायवर्ट होने वाली ट्रेनें

    03253 (पटना–चोपन TOD)
    27 अप्रैल से 16 मई तक
    मार्ग बदला जाएगा (गया होकर नहीं जाएगी)
    03254 (चोपन–पटना TOD)
    29 अप्रैल से 14 मई तक
    वैकल्पिक मार्ग से परिचालन
    03255 (चोपन–पटना TOD)
    1 मई से 14 मई तक

    डायवर्टेड रूट

    👉 इन ट्रेनों के रूट में गया स्टेशन शामिल नहीं रहेगा, इसलिए यात्रियों को पहले से वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।
    ⛔ शॉर्ट टर्मिनेट (बीच में ही खत्म/शुरू)
    15619 (गया–कामाख्या)
    28 अप्रैल से 16 मई तक
    अब यह ट्रेन मानपुर जंक्शन से ही चलेगी
    15620 (कामाख्या–गया)
    27 अप्रैल से 16 मई तक
    गया तक नहीं आएगी, मानपुर तक ही सीमित
    👉 इस दौरान इन ट्रेनों में पानी और सफाई की सीमित व्यवस्था रहेगी।

    ⏰ री-शेड्यूल ट्रेन

    63245/63289 (पटना–गया–डेहरी MEMU)
    63245 को पटना से 105 मिनट देरी से चलाया जाएगा
    आगमन/प्रस्थान समय में बदलाव

    🚃 कम कोच के साथ चलेंगी ट्रेनें

    कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में कोचों की संख्या घटाई जाएगी, जैसे:
    13349/13350 (सिंगरौली–पटना) → 20 से घटाकर 18 कोच
    13243/13244, 53213/53214 समेत अन्य ट्रेनें भी प्रभावित
    👉 इससे भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए आरक्षित टिकट लेकर ही यात्रा करें।
    ⚠️ यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

    यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस और रूट जरूर चेक करें
    गया स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्री वैकल्पिक ट्रेन/स्टेशन देखें
    भीड़ से बचने के लिए पहले से टिकट बुक करें
    स्टेशन पर अनाउंसमेंट और रेलवे ऐप/वेबसाइट अपडेट पर नजर रखें

    🧾 क्यों किया जा रहा है यह ब्लॉक?

    रेलवे के अनुसार यह ब्लॉक स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। CC एप्रन हटाने का काम पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

    📌 गया जंक्शन पर 20 दिनों का यह ब्लॉक रेलयात्रियों के लिए असुविधा जरूर पैदा कर सकता है, लेकिन थोड़ी सतर्कता और पहले से योजना बनाकर यात्रा करने से परेशानी से बचा जा सकता है।

  • संडे स्पेशल: मगध के विकास की नई उड़ान: गया-बोधगया को वैश्विक आस्था और पर्यटन हब बनाने की तैयारी

    संडे स्पेशल: मगध के विकास की नई उड़ान: गया-बोधगया को वैश्विक आस्था और पर्यटन हब बनाने की तैयारी

    देवब्रत मंडल

    काल्पनिक तस्वीर

    फल्गु नदी में 108 फीट की विष्णु प्रतिमा से बढ़ेगा धार्मिक आकर्षण

    बिहार सरकार ने राज्य के समग्र विकास को गति देने के साथ-साथ मगध क्षेत्र, विशेषकर गया जी और बोधगया को विश्वस्तरीय धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस पहल शुरू की है। इसी क्रम में अंतःसलिला फल्गु नदी में भगवान विष्णु की 108 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित करने की योजना बनाई गई है। यह प्रतिमा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगी, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगी।
    पितृपक्ष और बोधगया की वैश्विक पहचान को मिलेगा नया आयाम
    गया जी सदियों से पितृपक्ष और पिंडदान के लिए विश्वविख्यात रहा है, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु अपने पूर्वजों के निमित्त तर्पण करने पहुंचते हैं। वहीं बोधगया, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई, अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में सरकार की यह पहल दोनों स्थलों की महत्ता को और अधिक सशक्त करेगी तथा धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई देगी।

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकास को रफ्तार

    राज्य में मजबूत राजनीतिक नेतृत्व के साथ विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधानसभा में मजबूत बहुमत के कारण नीतिगत फैसलों को तेजी से लागू करने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।

    पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विजन

    पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को आगे बढ़ाने की कोशिश
    बिहार को विकास की मुख्यधारा में लाने का सपना पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्षों पहले देखा था। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उनके कार्यकाल में जो नींव रखी गई, उसी को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान सरकार राज्य को और अधिक विकसित और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

    11 शहरों के सुनियोजित विकास का मास्टर प्लान

    राज्य सरकार ने मगध सहित बिहार के 11 शहरों को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत मार्च 2027 तक इन शहरों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है, ताकि पहले बुनियादी सुविधाएं, जैसे सड़क, बिजली, पानी और नाली व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जा सके। यह कदम अनियोजित शहरीकरण को रोकने और आधुनिक शहरों के निर्माण की दिशा में अहम माना जा रहा है।

    पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बड़ा लाभ

    फल्गु नदी में प्रस्तावित विष्णु प्रतिमा और शहरों के योजनाबद्ध विकास से गया और बोधगया में पर्यटन को नया आयाम मिलने की संभावना है। इससे न केवल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
    स्थानीय लोगों में उत्साह, भविष्य को लेकर उम्मीदें
    सरकार की इन योजनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। लोगों का मानना है कि आने वाले वर्षों में गया और बोधगया न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेंगे, जिस पर हर बिहारी को गर्व होगा।