बागेश्वरी मोहल्ले में खराब पड़ा चापानल बना बैठने की जगह, जल संकट के बीच प्रशासन की अनदेखी उजागर
गया: भीषण गर्मी में जहां एक ओर लोगों को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है, वहीं गया शहर के बागेश्वरी मोहल्ले में एक चापानल अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। कभी राहगीरों और स्थानीय लोगों की प्यास बुझाने वाला यह चापानल अब खराब होकर बेकार पड़ा है।
समाधान का अजब रास्ता निकाल लिया
स्थानीय लोगों ने भी इस समस्या का समाधान अपने तरीके से निकाल लिया है। चापानल के ऊपरी हिस्से पर एक लकड़ी की पटरी रखकर और उसे बोल्ट-नट से कसकर अब इसे बैठने की जगह बना दिया गया है। यानी जो कभी पानी देता था, आज ‘बेंच’ बनकर रह गया है।
व्यवस्था पर उठे सवाल
यह स्थिति प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा शहर में कई जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था जरूर की गई है, लेकिन ऐसे बंद पड़े चापानलों की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इन चापानलों को ठीक कर दिया जाए, तो लोगों को राहत मिल सकती है। लेकिन न तो प्रशासन ने इस दिशा में पहल की है और न ही जनप्रतिनिधियों ने बंद पड़े चापानलों की सूची बनाकर इसे प्राथमिकता दी है।
गर्मी में बढ़ी परेशानी
गर्मी के इस मौसम में पानी की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में सार्वजनिक जल स्रोतों का बंद होना आम लोगों की परेशानी को और बढ़ा देता है।
बड़ा सवाल
बागेश्वरी मोहल्ले का यह ‘जुगाड़ बेंच’ सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही का प्रतीक बन चुका है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस ओर कब ध्यान देता है और लोगों को उनका ‘पानी देने वाला चापानल’ वापस मिल पाता है या नहीं।
गया रेलवे स्टेशन पर 1 अप्रैल 2026 को हुई चोरी की घटना अब राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है। एनआरआई महिला श्वेता शर्मा ने इस मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उठाते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर, रेल मंत्री और रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों को टैग कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि घटना के इतने दिनों बाद भी उन्हें ठोस न्याय नहीं मिला है, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं।
क्या है पूरा मामला
1 अप्रैल की सुबह ट्रेन संख्या 12307 अप हावड़ा–जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान गया स्टेशन पर उनका हैंडबैग चोरी हो गया। उस समय श्वेता शर्मा अपनी नाबालिग बेटी प्रिशा शर्मा के साथ कोच में सो रही थीं। जागने पर उन्होंने एक संदिग्ध का पीछा भी किया, लेकिन वह दूसरे कोच में जाकर ओझल हो गया।
चोरी हुए सामान: करोड़ों की नहीं, पर भारी नुकसान
पीड़िता के अनुसार बैग में मौजूद थे: ₹10,000 नकद करीब ₹10 लाख के स्वर्ण आभूषण आईफोन 12 भारतीय व विदेशी पासपोर्ट कनाडियन पीआर कार्ड (मां-बेटी दोनों के) बैंक कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज
यह घटना केवल आर्थिक नुकसान नहीं, बल्कि पहचान और यात्रा से जुड़े दस्तावेज खोने के कारण गंभीर संकट बन गई है।
विदेश मंत्रालय से क्या मांग की गई
1.श्वेता शर्मा ने अपनी अपील में कई अहम बिंदु उठाए हैं: 2.घटना की समयबद्ध जांच 3.विदेशी नागरिकों के दस्तावेज चोरी होने पर स्पष्ट प्रक्रिया 4.एनआरआई परिवारों के लिए फास्ट-ट्रैक सिस्टम 5.पासपोर्ट से जुड़े मामलों में संबंधित विभागों की समीक्षा
रेल पुलिस की कार्रवाई: FIR दर्ज, छापेमारी जारी
रेल पुलिस ने गया रेल थाना में कांड संख्या 108/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक संदिग्धों की पहचान के आधार पर कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है।
आईफोन बंद, लोकेशन ट्रेस नहीं
पुलिस के अनुसार चोरी हुआ आईफोन फिलहाल स्विच ऑफ है, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही फोन चालू होगा, अपराधी तक पहुंचने में आसानी होगी।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
गया रेल थाना क्षेत्र में इससे पहले भी विदेशी महिला पर्यटक नीना निकोनोवा का आईफोन चोरी हुआ था। हालांकि उस मामले में पुलिस और आरपीएफ की तत्परता से मोबाइल बरामद कर लिया गया था, जिससे पुलिस की कार्यशैली की सराहना हुई थी।
यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल गया स्टेशन पर इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों में डर और असुरक्षा का माहौल बन रहा है, खासकर विदेशी और एनआरआई यात्रियों के बीच। पीड़िता श्वेता शर्मा मूल रूप से झारखंड के कोडरमा जिले की रहने वाली हैं, लेकिन वर्तमान में कनाडा में निवास करती हैं।
विचारणीय प्रश्न
गया रेलवे स्टेशन की यह घटना केवल एक चोरी नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बन गई है। अब देखना होगा कि जांच एजेंसियां कितनी तेजी से कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिला पाती हैं।
अप्रैल 2026: पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECREU) के छठे महाधिवेशन के दौरान पटना के विद्यापति भवन में 12 और 13 अप्रैल को जमकर हंगामा हुआ। चुनाव प्रक्रिया और नई कमेटी के गठन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि यूनियन दो गुटों में बंट गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। महाधिवेशन में एक गुट ने आरोप लगाया कि बिना सब्जेक्ट कमेटी की बैठक और बिना वोटिंग कराए ही वर्तमान कमेटी को दोबारा मान्यता दे दी गई। इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अनदेखी बताते हुए सैकड़ों रेलकर्मियों ने विरोध किया।
नेताओं के बयान भी आए सामने:
विरोधी गुट के नेताओं ने कहा, “यह महाधिवेशन पूरी तरह से प्रायोजित था। बिना वोटिंग के कमेटी घोषित कर देना लोकतंत्र की हत्या है। ECR के लगभग 80 हजार कर्मचारियों के जनादेश को कुचला गया है।” उन्होंने आगे आरोप लगाया, “जब पुरानी कमेटी को ही रखना था, तो BGM के नाम पर कर्मचारियों से लाखों रुपये का चंदा क्यों लिया गया? कर्मचारियों को विशेष अवकाश (SPL) दिलवाकर रेलवे के राजस्व का भी नुकसान किया गया। इसका जवाब यूनियन नेतृत्व को देना होगा।”
वहीं, दूसरे गुट के नेताओं का कहना है
कि “महाधिवेशन पूरी तरह नियमों के तहत हुआ है। कुछ असंतुष्ट लोग अनावश्यक रूप से विवाद पैदा कर यूनियन की छवि खराब कर रहे हैं। संगठन की मजबूती के लिए निरंतरता जरूरी थी, इसलिए पुरानी कमेटी को ही आगे बढ़ाया गया।” सूत्रों के अनुसार, महाधिवेशन के दौरान नेतृत्व को लेकर भी अंदरूनी खींचतान सामने आई। खासकर महासचिव पद को लेकर वरिष्ठ नेताओं के बीच नोकझोंक की बात भी सामने आई है।
जवाबदेही की मांग तेज:
विरोधी गुट ने यूनियन के महासचिव, केंद्रीय अध्यक्ष और संबंधित संगठनों से पूरे मामले पर जवाब देने की मांग की है। उनका कहना है कि पारदर्शिता और लोकतंत्र की बहाली के बिना कर्मचारियों का भरोसा बहाल नहीं हो सकता।
निष्कर्ष के तौर पर यह चर्चा है कि
ECREU महाधिवेशन में उठा यह विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। यूनियन के भीतर बढ़ती खींचतान से साफ है कि आने वाले दिनों में यह मामला और गरमा सकता है, जिसका असर रेलवे कर्मचारियों की एकजुटता पर भी पड़ सकता है।

गया जंक्शन के अंदर और बाहर अपराधियों का बोलबाला है। आप ट्रेन से सफर कर रहे हों या फिर किसी अन्य कार्यवश स्टेशन आ रहे हैं तो यहां अपराधियों से बच पाना मुश्किल है। ताजी घटना मंगलवार की रात 8:20 से 8:30 के बीच की है। आकाशवाणी(आल इंडिया रेडियो) में कार्यरत एक युवा कर्मचारी की बाइक आरएमएस(रेल डाक सेवा) के कार्यालय के पास से चोरी हो गई।
चोरी गई बाइक युवक के मामा की है
पीड़ित युवक ने तत्काल इस घटना की सूचना रेल थाना को दी। पुलिस तुरंत एक्शन में आई और घटना की छानबीन शुरू कर दी। युवक गया जी शहर के कर्बला मोहल्ले का रहनेवाला साजिद इकबाल है। जो आरएमएस में डाक सेवा के लिए अपने मामा शाहवार आलम की होंडा शाइन एसपी बाइक लेकर स्टेशन स्थित आरएमएस आया था। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR02AE1981 है। बाइक का रंग काला है।
पुलिस तुरंत एक्शन में आई
साज़िद इक़बाल ने बताया कि उन्होंने बाइक आरएमएस ऑफिस के बाहर स्टैंड कर पोस्ट(डाक) के काम से गया। जब लौटा तो उन्होंने देखा कि उनकी बाइक उस जगह पर नहीं है जहां उन्होंने स्टैंड किया था। उन्होंने बताया रात करीब 8:20 से 8:25 के बीच उनकी बाइक चोरी हो गई है। जिसे आसपास ढूंढा पर नहीं दिखाई दिया। तब उन्होंने सूचना पुलिस को दी। इसके उपरांत पुलिस तुरंत एक्शन में आई।
सीसीटीव कैमरे का फुटेज दिखाया गया
साज़िद इक़बाल को आरपीएफ पोस्ट के सीसीटीव कंट्रोल रूम में ले जाया गया। जहां उन्होंने देखा कि उनके बाइक से आने का फुटेज दिखाई दे रहा है लेकिन काफी धुंधला है। कारण कि सीसीटीवी कैमरा काफी दूर है। उन्होंने बताया कि आरएसएस कार्यालय के बाहर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फूटेज को देखना चाहा तो डाक विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय एपी कॉलोनी में सीसीटीवी कंट्रोल रूम की चाबी रहती है तो कल ऑफिस खुलने पर ही कुछ हो सकता है।
एफआईआर कल दर्ज कर लिए जाने का मिला आश्वासन
आकाशवाणी ईटानगर में आरजे के पद पर कार्यरत साज़िद इक़बाल ने मगध लाइव के इस संवाददाता को बताया कि लिखित शिकायत आज(मंगलवार) की रात दर्ज करने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारी से कहा गया तो उन्होंने कहा कि कल(बुधवार) को आइए, आपकी शिकायत दर्ज कर ली जाएगी। हम सभी इस घटना की जांच कर रहे हैं। कोशिश करते हैं कि आपकी चोरी बाइक का पता लगा लें।
लगातार हो रही है आपराधिक घटनाएं, लेकिन अपराधी पकड़ से दूर
बता दें इस घटना के पहले प्लेटफॉर्म पर चढ़ते वक्त पुष्पा देवी नामक एक महिला के गले से सोने का चेन झपट लिया गया था। घटना राजधानी एक्सप्रेस में हुई। वहीं श्वेता शर्मा नामक अप्रवासी एक महिला का हैंडबैग जोधपुर एक्सप्रेस में यात्रा के क्रम में गया जंक्शन या इसके आसपास ही चोरी हो गई। जिसमें सोने के गहने, आईफोन, पासपोर्ट आदि समेत कई महत्वपूर्ण कागजत व 10 हजार रुपए भी नकद थे। इसके पूर्व एक और मीडिया कर्मी आकाश प्रियदर्शी के साथ पॉकेटमारी की भी घटना हो चुकी है। लेकिन अबतक अपराधी पकड़ से दूर है।
गया। रेल यात्रियों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ट्रेनों पर लगातार हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं ने आम यात्रियों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। हालात यह हैं कि यात्रा के दौरान जहां यात्री खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, वहीं कई बार ट्रेन के देर तक खड़े रहने से नाराज यात्री ही गुस्से में आकर हिंसक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ताजा मामलों में ट्रेन चालक दल भी यात्रियों के आक्रोश का निशाना बनते दिखे, हालांकि राहत की बात रही कि इस दौरान चालक दल सुरक्षित बच गया। हाल के दिनों में प्रीमियम ट्रेनों से लेकर मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों तक पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। कुछ मामलों में आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी भी की गई है, लेकिन कई घटनाओं में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
AI से ली गई काल्पनिक तस्वीर
डीडीयू रेल मंडल में शनिवार रात दो अलग-अलग घटनाएं
शनिवार रात दो ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आईं। पहला मामला मानपुर स्टेशन का है, जहां ट्रेन संख्या 53403 रामपुर हाट-गया पैसेंजर को करीब डेढ़ घंटे तक रोके जाने से नाराज एक यात्री ने इंजन पर पत्थर फेंक दिया। इस घटना में इंजन का लुकिंग ग्लास क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस और मालगाड़ियों को पास कराने के लिए पैसेंजर ट्रेन को लंबे समय तक रोका गया था, जिससे यात्रियों में आक्रोश फैल गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस मामले में अज्ञात यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि मानपुर में आरपीएफ के अधिकारी और जवानों की तैनाती रहती है। बावजूद घटना को रोक नहीं सके।
पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस में भी तोड़फोड़ दूसरी घटना
13350 पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस से जुड़ी है। यह ट्रेन रात करीब 11:32 बजे गया-डीडीयू रेलखंड के गुरारू स्टेशन पहुंची, जहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने ए-1 कोच की दो खिड़कियों के शीशे टूटे हुए पाए। सूचना मिलते ही संबंधित पोस्ट और मंडल को अलर्ट किया गया।
डेहरी-ऑन-सोन पहुंचने पर हुई जांच शुरू
ट्रेन के डेहरी-ऑन-सोन स्टेशन पहुंचने पर जांच की गई, लेकिन जिस बर्थ के पास शीशा टूटा था, वहां के यात्री को घटना की कोई जानकारी नहीं थी। यात्री ने बताया कि खिड़की पर पर्दा लगा था और वह सो रहा था, इसलिए उसे पत्थरबाजी का पता नहीं चला। कोच अटेंडेंट और टीटीई को भी घटना की जानकारी नहीं थी।
रेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल कर दिए
बढ़ती घटनाएं, बढ़ती चिंता लगातार हो रही इन घटनाओं ने रेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां बाहरी तत्व ट्रेनों को निशाना बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यात्रियों का गुस्सा भी हिंसक रूप लेता दिख रहा है। रेल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है कि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए, ताकि यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
‘अशर्फी की लूट और कोयले पर छाप’
धनबाद-गया-डीडीयू रेलखंड पर आए दिन शराब, मादक पदार्थ, वन्य जीव प्राणियों, सोने की तस्करी हो रही है। आरपीएफ और जीआरपी के जो इन दिनों ‘कारखास’ बने हैं, वे इसकी सूचना दे देते हैं, जंक्शन पर ट्रेन आते ही या ट्रेन से उतर जाने पर पकड़ लिए जाते हैं लेकिन यात्रियों के साथ गया जंक्शन पर हो रही आपराधिक घटनाओं के तह तक जाने में कई दिन लग जाते हैं जो एक अहम सवाल खड़े करते दिखाई देता है। राजधानी एक्सप्रेस, जोधपुर एक्सप्रेस, बीकानेर एक्सप्रेस में लूट और चोरी की हाल की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के सटीक उदाहण हैं। लोग कहने लगे हैं कि ‘अशर्फी की लूट और कोयले पर छाप‘ वाली कहावत यहां चरितार्थ हो रही है।

गया जिला में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। गया जिला में घरेलू गैस की आपूर्ति हेतु इंडेन के कुल 31 वितरक हैं, जिनके पास कुल 2,78,048 घरेलू गैस सिलेंडर, भारत गैस के कुल 25 वितरक हैं, जिनके पास कुल 4,08,976 घरेलू गैस सिलेंडर एवं एचपी गैस के कुल 16 वितरक हैं, जिनके पास कुल 1,40,801 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। सभी गैस कंपनियों की एजेंसियों के स्टॉक की नियमित रूप से जांच एवं अनुश्रवण किया जा रहा है। घरेलू गैस की होम डिलीवरी पूरे गया जिला में निरंतर की जा रही है तथा विभिन्न स्तरों पर उसका अनुश्रवण भी किया जा रहा है। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के द्वारा अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्रांतर्गत आकस्मिक निरीक्षण एवं छापेमारी आदि की कार्रवाई की जा रही है तथा सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक पर घरेलू गैस सिलेंडर देने तथा अन्य मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 में निहित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी/आपूर्ति निरीक्षकों के द्वारा सभी गैस वितरकों की लगातार जांच की जा रही है तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा गैस वितरकों के गोदामों पर आवश्यकता अनुसार दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा अपने अनुमंडल अंतर्गत धावा दल का गठन किया गया है। सभी गैस वितरक एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि नियमानुसार ऑनलाइन बुकिंग के पश्चात समय पर घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। गैस गोदामों से घरेलू गैस की डिलीवरी नहीं करने का निर्देश निर्गत है। अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों, गोदामों एवं विभिन्न स्तरों पर निरंतर जांच की जा रही है तथा अनियमितता पाए जाने एवं जिला पदाधिकारी द्वारा निर्गत निर्देशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 लगातार संचालित है। जिला नियंत्रण कक्ष में अभी तक कुल 1421 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका शत-प्रतिशत निष्पादन किया गया है। समस्या समाधान हेतु गैस कंपनी के Common Emergency Helpline Toll Free Number (24×7) – 1906, IOCL का Toll Free Number – 1800-2333-555, BPCL का Toll Free Number – 1800-224344 एवं HPCL का Toll Free Number – 1800-2333-555 पर संपर्क करें। साथ ही जमाखोरी, कालाबाजारी, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की शिकायत करने हेतु एवं घरेलू गैस निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर मिलने या गैस मिलने में होने वाली समस्या हेतु जिला नियंत्रण कक्ष गठित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 0631-2222253 है।

गया रेलवे स्टेशन: बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक गया रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई चोरी की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद यात्रियों के बीच डर और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।पीड़िता श्वेता शर्मा ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी नाबालिग बेटी प्रिशा शर्मा के साथ हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस (12307) से यात्रा कर रही थीं। जैसे ही ट्रेन गया स्टेशन पर रुकी, उसी दौरान उनका हैंडबैग चोरी हो गया।
10 लाख के स्वर्णाभूषण, पासपोर्ट, आईफोन, नकद व दस्तावेज हुई चोरी
श्वेता शर्मा के अनुसार, चोरी हुए बैग में करीब ₹10,000 नकद, लगभग ₹10 लाख के सोने के आभूषण, एक आईफोन, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। इस घटना ने न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाया है, बल्कि पहचान से जुड़े जरूरी कागजात खो जाने के कारण परेशानी और बढ़ गई है।पीड़िता ने रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) से मामले की तत्काल जांच करने और स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने की मांग की है।
रेल थानाध्यक्ष का है कहना कि सूचना मिली है पर शिकायत पत्र नहीं
वहीं गया रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है, लेकिन चोरी की सटीक लोकेशन की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता द्वारा डीडीयू रेल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और वहां से आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन में हुई थी सवार, जाना था जयपुर
जानकारी के अनुसार, श्वेता शर्मा ने अपनी यात्रा कोडरमा स्टेशन से शुरू की थी। इस घटना को लेकर उनके पति नितेश शर्मा ने भी चिंता जताई है और कहा है कि इससे पूरा परिवार मानसिक रूप से काफी परेशान है। उन्होंने बताया कि वे एक व्यवसायी हैं। कई पुलिस वाले उनसे पूछताछ की है। भरोसा है कि उनकी पत्नी के पर्स में रहे सारे सामानों को जल्द ही रिकवर कर लेगी। उन्होंने गुरुवार को बताया कि वे अभी पासपोर्ट कार्यालय में कार्यवश पहुंचे हैं, विशेष जानकारी बाद में दे सकते हैं।
नींद में थी और उसी वक्त हो गई हैंडबैग चोरी
श्वेता शर्मा ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी नाबालिग बेटी प्रिशा शर्मा के साथ ट्रेन नंबर 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस के कोच ए-1 के सीट संख्या 4 में अपनी नाबालिग पुत्री के साथ जयपुर के लिए यात्रा कर रही थीं, नींद में उन्हें अहसास हुआ कि जब उनका हैंड बैग चोरी हो गया। तो सीट से उठकर कोच में ही उसका पीछा की लेकिन वो दूसरी कोच में चला गया। जिसके हाथ में उन्होंने चोरी गया बैग नहीं देखी तो पुनः अपने सीट पर आ गई। घटना 01 अप्रैल 2026 की सुबह में हुई है।
चोरी गए सामानों के विवरण निम्नलिखित हैं:
नकद: ₹10,000
सोने के आह्लाद: लगभग ₹10,00,000
1 आईफोन 12
श्वेता शर्मा का ड्राइविंग लाइसेंस
प्रिशा शर्मा का यूएस पासपोर्ट (नंबर A35182175)
श्वेता शर्मा का भारतीय पासपोर्ट (नंबर W7869359)
श्वेता शर्मा का कनाडियन पीआर कार्ड (नंबर 1123344974)
प्रिशा शर्मा का कनाडियन पीआर कार्ड (नंबर 1124691130)
आईसीआईसीआई बैंक डेबिट कार्ड (अंतिम 4 अंक: 4522)
अन्य व्यक्तिगत दस्तावेज और सामान
कनाडा में रहती हैं झारखंड की रहने वाली पीड़ित महिला यात्री
श्वेता शर्मा ने एफआईआर में बताया है कि उन्होंने इस मामले में भारतीय रेलवे / आरपीएफ / गया स्टेशन के कर्मचारियों के साथ जांच शुरू करने और सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित करने का अनुरोध किया है। जिन्होंने अपना वर्तमान पता: शिवशक्ति नगर, नियर दत्तो दुर्गा मंडप, झुमरी तिलैया, कोडरमा, झारखंड-8254409 जबकि कनाडा का पता: यूनिट-21, 7332, 194A स्ट्रीट, सूरी बीसी, वी4एन 6के9, कनाडा बताया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही यात्रियों को सतर्क रहने और अपने सामान की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।