Category: MAGADH

  • Ration Card:  राशन कार्ड धारकों के लिए नया अपडेट: E-KYC अनिवार्य, नहीं तो कटेंगे नाम, 30 नवंबर तक की मिली मोहलत

    Ration Card:  राशन कार्ड धारकों के लिए नया अपडेट: E-KYC अनिवार्य, नहीं तो कटेंगे नाम, 30 नवंबर तक की मिली मोहलत

    बिहार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र राशन कार्ड धारकों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। पहले इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर थी, लेकिन बड़ी संख्या में लाभार्थियों की ई-केवाईसी न हो पाने के कारण सरकार ने इसे बढ़ाकर अब 30 नवंबर कर दिया है। यह राहत सरकार ने उन लाभार्थियों के लिए दी है, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, ताकि सभी पात्र लोग योजना का लाभ ले सकें।

    गया जिले के फतेहपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन शास्त्री ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार, राशन कार्ड में शामिल परिवार के प्रत्येक सदस्य का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर समयसीमा में यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो संबंधित लाभार्थियों के राशन कार्ड से उनका नाम हटा दिया जाएगा और उन्हें राशन का वितरण नहीं होगा।

    शास्त्री ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि फतेहपुर प्रखंड में कुल 1,64,650 यूनिट (राशन कार्ड सदस्य) में से अब तक 1,15,178 (69.95%) सदस्यों का ई-केवाईसी हो चुका है, लेकिन 49,472 (30.05%) सदस्यों का ई-केवाईसी अभी भी बाकी है। ई-केवाईसी प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 30 नवंबर तक रोजाना सुबह 8 बजे से 11 बजे तक इन दुकानों पर ई-केवाईसी कैंप लगाए जाएंगे।

    राशन कार्ड धारकों से अपील की गई है कि वे अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी पीडीएस दुकान पर जाएं और समय पर ई-केवाईसी कराएं, ताकि उन्हें राशन वितरण में कोई परेशानी न हो और योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके। उन्होंने पीडीएस दुकानदारों को भी निर्देश दिया है कि

  • गया में अवैध बालू माफिया पर बड़ी कार्रवाई, संगठित गिरोह का पर्दाफाश – 30 से अधिक पर केस दर्ज

    गया में अवैध बालू माफिया पर बड़ी कार्रवाई, संगठित गिरोह का पर्दाफाश – 30 से अधिक पर केस दर्ज

    विज्ञापन
    प्रतीक चित्र

    गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के संगठित कारोबार पर बड़ी कार्रवाई हुई है। खनन निरीक्षक काशिफ कमाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढाढर नदी के किनारे बालू माफियाओं पर छापा मारा। सुबह 6:15 बजे से 8:00 बजे तक चली इस कार्रवाई में बदउँवा, यशपुर, आमीन और नीमी बालू घाटों पर अवैध खनन और परिवहन के साक्ष्य मिले, जिसमें करीब 27,800 घनफुट बालू की चोरी का अनुमान लगाया गया।

    पुलिस टीम की प्रभावी कार्रवाई

    छापेमारी के दौरान पुलीस अधिकारी

    इस छापेमारी अभियान में फतेहपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सतीन प्रसाद, अमरेन्द्र कुमार, जमूई BSAP-11 से हवलदार सूर्यदेव सिंह, सिपाही संजीव कुमार गुप्ता और रंजीत कुमार, और खनन विभाग के गृह रक्षक शभूनाथ पांडेय, रामविलास कुमार, सत्येन्द्र कुमार, और घनश्याम यादव ने संयुक्त रूप से भाग लिया। टीम ने ठोस रणनीति के साथ बालू घाटों पर दबिश दी, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

    संगठित गिरोह का खुलासा – बड़े चेहरे आए सामने

    छापेमारी के दौरान स्थानीय लोगों से मिली गोपनीय जानकारी में एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ, जिसमें 30 से अधिक लोग शामिल पाए गए। इनमें राकेश कुमार उर्फ लालू, शंकर यादव, महेन्द्र यादव, विक्रम सिंह उर्फ फोटी, सुजीत कुमार भारती, गुड्डू सिंह और अन्य बड़े नाम शामिल हैं। ये सभी अपने निजी ट्रैक्टरों और रिश्तेदारों के ट्रैक्टरों का इस्तेमाल कर रातों-रात नदी से बालू चोरी कर उसे बाजार में बेच रहे थे। पुलिस के अनुसार, इनकी अवैध गतिविधियों से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था।

    बालू माफियाओं की चालाकी – नाबालिग बच्चों से कराते थे चौकसी

    पुलिस ने खुलासा किया है कि ये बालू माफिया न केवल संगठित रूप से काम करते थे, बल्कि अपनी गतिविधियों को छुपाने के लिए नाबालिग बच्चों को मोबाइल देकर घाटों और रास्तों पर निगरानी के लिए तैनात करते थे। जैसे ही पुलिस या प्रशासनिक टीम पास आती, ये बच्चे तुरंत सूचना पहुंचा देते, जिससे ये माफिया आसानी से बालू चोरी में सफल हो जाते।

    अवैध बालू खनन पर सख्त कार्रवाई

    खनन विभाग की इस कार्रवाई में मिले ठोस सबूतों के आधार पर फतेहपुर थाने में MM(D&R) Act 1957 की धारा 4(1A) और बिहार खनिज नियमावली 2019 के तहत 30 से अधिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस संगठित गिरोह के सभी सदस्यों पर जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि अवैध बालू खनन पर प्रभावी रोक लग सके।

    बालू माफियाओं पर पुलिस की नजर – जल्द होगी सख्त कार्रवाई

    अवैध बालू कारोबार के खिलाफ इस छापेमारी से खनन माफियाओं में खलबली मच गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि गया जिले में अवैध बालू कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।

  • पिछले साल भी कोर्ट परिसर से भाग गया था गुड्डू यादव, फिर कुंदन भाग गया, जिसकी गिरफ्तारी बनी चुनौती

    पिछले साल भी कोर्ट परिसर से भाग गया था गुड्डू यादव, फिर कुंदन भाग गया, जिसकी गिरफ्तारी बनी चुनौती

    देवब्रत मंडल

    पिछले साल दिसंबर महीने में भी  गया सिविल कोर्ट परिसर से शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी  पुलिसकर्मियों की लापरवाही से चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया था। मामला बाराचट्टी थाने का था। पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार करने मामले में गुड्डू यादव पिता सुरेश यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने को लाई थी। इस दौरान (गया) सिविल कोर्ट परिसर से उक्त शराब मामले में आरोपित रहे गुड्डू यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बाराचट्टी थाने के तत्कालीन दारोगा मनोज कुमार द्वारा शराब मामले में गिरफ्तार किए गए गुड्डू यादव पिता सुरेश यादव नामक आरोपी को गिरफ़्तार कर पेशी के लिए कोर्ट लाई थी। इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। दारोगा के लिखित बयान के आधार पर सिविल लाइन थाना में केस दर्ज करने की प्रकिया पूरी की गई थी।

    एक बार फिर गया व्यवहार न्यायालय में जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद कोर्ट से एक आरोपी कुंदन यादव फरार हो गया। जिसे पुलिस ढूंढने में जुटी हुई है। ताजी घटना में गया व्यवहार न्यायालय में सोमवार को एक आरोपी जमानत याचिका खारिज होने के बाद फरार हो गया। इसके बाद फरार अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी गई। मामला गया जिले के महकार थाने में दर्ज गंभीर मामलों का आरोपी कुंदन कुमार से जुड़ा है। जो सोमवार को कोर्ट परिसर से फरार हो गया। कुंदन पर मारपीट, हत्या के प्रयास और लूट के आरोप है। इसी मामले में सोमवार को आत्मसमर्पण सह जमानत याचिका दाखिल किया था। इस कांड में जयराम यादव, गंगो देवी, वरुण यादव, कुंदन यादव एवं कमलेश कुमार आरोपी हैं। सुमित्रा देवी के बयान पर इन सभी के विरुद्ध महकार थाना में नामजद प्राथिमिकी दर्ज है। 2 नवंबर 2023 को घटना हुई थी और 3 नवंबर को केस दर्ज हुआ था। केस में पांच लोग नामजद हैं। जिसमें एक महिला और चार पुरुष नामजद आरोपी है। जिसमें से एक कुंदन भी था।

    सोमवार को कोर्ट में जमानत की अर्जी पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने याचिका को खारिज कर दिया था।
    सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जेल भेजने का आदेश दिया। जिसे हिरासत में लेने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि कुंदन मौका देखकर किसी तरह कोर्ट रूम से भाग गया। जिसकी किसी को  भनक तक नहीं लगी। कोर्ट से भागने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कम्प मच गया। परिसर में छानबीन की गई पर कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

    सूत्रों ने बताया कि शेष बचे दो अन्य आरोपियों पर फरार हो चुके कुंदन को वापस बुलाने के लिए दवाब भी बनाया गया लेकिन बात नहीं बनी। सोमवार की देर रात तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। सिविल लाइंस थाना के अध्यक्ष ने बताया था कि उन्हें कुंदन के कोर्ट रूम से फरार हो जाने की सूचना मिली थी लेकिन लिखित तौर पर उन्हें कुछ नहीं मिला था। आज मंगलवार है तो शायद केस दर्ज किए जाने की प्रक्रिया कर ली जाए। इधर, देर रात एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि फरार कुंदन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दावा किया गया है कि जल्द ही पकड़ा जाएगा।

    पुलिस पूरे इलाके में तलाशी शुरू कर दी है, लेकिन खबर प्रेषित किए जाने तक कुंदन का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
    कुंदन के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। कोर्ट परिसर जैसे सुरक्षित जगह से आरोपी के फरार होने पर सुरक्षा में लापरवाही को उजागर करता है। पुलिस के लिए कुंदन की गिरफ्तारी एक बड़ी चुनौती बन गई है।

  • पत्नी कोडरमा स्टेशन उतर गई, सामान गया चला आया, पति के दोस्त ने निभाई दोस्ती और आरपीएफ ने ड्यूटी

    देवब्रत मंडल

    लोगों के मुंह से सुनने को मिलते आया है कि दोस्त से बढ़कर रिश्तेदार नहीं होते। रिश्तेदार शायद बुरे वक्त में काम नहीं आएं लेकिन दोस्त बुरे वक्त में काम आ ही जाते हैं। इसका एक प्रामाणिक उदाहरण रेल यात्रा के दौरान देखने को मिला। एक तरफ जहां रेलवे सुरक्षा बल ने अपना कर्तव्यपालन करते हुए एक महिला यात्री का ट्रेन में छूट गए सामानों को गया जंक्शन पर सुरक्षित उतार लिया, वहीं दूसरी तरफ महिला यात्री के पति के दोस्त गया ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी से गया आरपीएफ पोस्ट पर आकर छूट गए सामान ले गए।

    दरसअल ऐसी घटना 07255 सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस में हुई। गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि इस ट्रेन में सफर कर रही भारती सिंह नामक एक महिला यात्री कोडरमा स्टेशन पर अपनी यात्रा पूरी करते हुए उतर गई लेकिन उनका सामान ट्रेन के कोच में ही छूट गया। इसके बाद भारती सिंह ने रेल मदद पर इसकी सूचना दी। इसके बाद डीडीयू मंडल के सिक्युरिटी कट्रोल से यह सूचना गया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश को मिली। जिन्होंने गया जंक्शन पर जब यह ट्रेन आई तो कोच बी-1 से महिला के छूट गए सामान को बरामद कर यात्री को सूचित किया कि उनका सामान पोस्ट पर सुरक्षित रखा गया है आप इसे ले जा सकते हैं।

    इसके बाद इसकी सूचना भारती सिंह के पति शक्ति सिंह को दी गई। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया इसके बाद कमलेश ठाकुर नामक एक उनके करीबी जंक्शन पर आए और उनका सत्यापन कर लेने के बाद उन्हें सामान लौटा दिया गया।

    इधर, कमलेश ठाकुर ने पूछे जाने पर बताया कि वे गया ओटीए में पदस्थापित हैं। भारती सिंह के पति शक्ति सिंह गया ओटीए में उनके साथ काम किया करते थे लेकिन वे अभी सिकंदराबाद में ड्यूटी कर रहे हैं। जिन्होंने फोन कर पूरे वाक्या से अवगत कराया। इसके बाद वे दोस्त की पत्नी के छूट गए सामान आरपीएफ पोस्ट पर आकर प्राप्त कर लिया। इसके लिए उन्होंने आरपीएफ और पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश एवं उनकी टीम को साधुवाद दिया है।

  • ब्रेकिंग न्यूज़: गया में अहले सुबह अवैध खनन और बालू माफिया को दबोचने निकल गई टीम, छः गिरफ्तार, 21 ट्रैक्टर जब्त

    देवब्रत मंडल

    पिछले दिनों मानपुर में बालू घाट पर कार्य करने वाले मुंशी की हत्या के बाद गया जिला खनन विभाग और पुलिस महकमे की टीम मानपुर पहुंच गई। यहां सालों से जारी अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लगे आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बालू को निकाल कर ढुलाई करने के लिए लाए गए 21 ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है।
    बता दें कि वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती बालू के अवैध उत्खनन में लगे माफियाओं के विरुद्ध लगातार अभियान चलाते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दे रखा है।
    जिले में अवैध खनन के विरुद्ध जारी अभियान के तहत गुरुवार की सुबह ही एक टीम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में चल रहे बालू के अवैध खनन माफिया के विरुद्ध कड़ी और बड़ी कार्रवाई करने के लिए निकल गई। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में देर रात से ही बालू का खेल शुरू हो जाता है। इसके बाद टीम यहां आ धमकी।

    मालूम हो कि पिछले दिनों बालू घाट के एक मुंशी की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्याकांड में शामिल कुछ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।
    आज अल सुबह कार्रवाई करने गई इस टीम में सदर एसडीओ किसलय श्रीवास्तव, सिटी डीएसपी, वजीरगंज के एसडीपीओ, जिला खनन पदाधिकारी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष के अलावा काफी संख्या में बल के जवान शामिल थे।
    फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। ट्रैक्टर किसके किसके हैं, जिसका पता कर पुलिस अग्रेतर कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • मगध विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता सहित कई स्वयंसेवकों ने पेश की प्रेरणादायक मिसाल

    गया: 23 अक्टूबर 2024 को मगध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय कुलपति डॉ. शशि प्रताप द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में कुलपति ने रक्तदान को ‘महा दान’ की संज्ञा देते हुए इसे मानवीय सेवा का सर्वोच्च उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी के जीवन को बचाने का अवसर मिलता है, और युवाओं को इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

    रक्तदान के माध्यम से नेतृत्व का परिचय
    शिविर में गया कॉलेज के राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता विशाल राज, वरिष्ठ स्वयंसेवक सौरव कुमार, धीरज कुमार और स्मृति कुमारी ने रक्तदान कर प्रेरणादायक नेतृत्व का परिचय दिया। विशाल राज ने अपने संदेश में कहा, “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि यह किसी के जीवन को बचाने का अवसर प्रदान करता है।” इन स्वयंसेवकों के नेतृत्व ने शिविर में अन्य छात्रों का हौसला बढ़ाया और समाज सेवा के प्रति जागरूकता फैलाई।

    गया कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों की सशक्त उपस्थिति


    इस शिविर में गया कॉलेज के वरिष्ठ स्वयंसेवक मोहम्मद इश्तियाक, अभिजीत सिंह, राजकिशोर कुमार, दिव्या भारती, धीरज कुमार, हर्ष कुमार, बालमुकुंद कुमार, और विशाल राज सहित कई अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उनकी उपस्थिति ने न केवल विश्वविद्यालय में रक्तदान के महत्व को उजागर किया, बल्कि युवाओं को मानवीय जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा भी दी।

    इस सफल आयोजन के लिए NSS और विश्वविद्यालय प्रशासन की व्यापक सराहना की गई। शिविर में बड़ी संख्या में छात्रों की भागीदारी ने यह साबित किया कि युवा वर्ग सामाजिक योगदान के प्रति न केवल जागरूक है, बल्कि सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध भी है। इस शिविर ने विश्वविद्यालय में सेवा और समर्पण की एक नई मिसाल कायम की।

  • बेलागंज में गरजे एनडीए नेता: “मेरे कार्यकर्ता से आंख मिलाने की हिम्मत किसी की नहीं, बिहार में कानून का राज है”

    बेलागंज: एनडीए के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को बेलागंज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा, “एनडीए का हर कार्यकर्ता सांसद, विधायक और मंत्री के समान है। किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह मेरे कार्यकर्ता से आंख मिला सके, बिहार में कानून का राज है।” इस सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू की अध्यक्षता में हुआ, जिसका संचालन जदयू जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने किया।

    प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनडीए की एकजुटता पर जोर दिया और कहा कि एनडीए के कार्यकर्ताओं में इतनी ताकत है कि उनके सामने कोई टिक नहीं सकता। उन्होंने राजद सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा, “उन्होंने अपने परिवार के लिए तो बहुत कुछ किया, लेकिन अपने बेटे को दशम कक्षा भी पास नहीं करवा सके।”

    नेताओं को मिली ‘जनसंपर्क की नसीहत’
    प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव के दौरान गांवों में जनसंपर्क करने वाले नेताओं को साधारण कार्यकर्ता के रूप में गरीबों से उनकी भाषा में बात करने की नसीहत दी।

    सम्मेलन को संबोधित करने वालों में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनील कुमार, मंत्री प्रेम कुमार, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, और जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी शामिल थे। इस अवसर पर पूर्व सांसद हरि मांझी, मुकेश कुमार, महेश शर्मा, कुमार सत्यशील समेत कई अन्य नेता भी उपस्थित थे।

  • जन सुराज पार्टी ने बेलागंज विधानसभा के लिए मो. अमजद को बनाया उम्मीदवार, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

    गया: जन सुराज पार्टी ने बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में पहले घोषित उम्मीदवार रिटायर्ड प्रोफेसर खिलाफत हुसैन को बदलकर मो. अमजद को अपना नया उम्मीदवार घोषित किया है। इस घोषणा के बाद बेलागंज में समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। पार्टी के नए प्रत्याशी बने मो. अमजद ने कहा कि पूर्व में घोषित उम्मीदवार का नाम उन्हीं के प्रस्ताव पर रखा गया था, लेकिन पार्टी और जनता के भारी दबाव के कारण उन्हें चुनाव मैदान में उतरना पड़ा।

    बेलागंज में बदलाव और विकास की जरूरत

    मो. अमजद ने कहा कि जनता अब बेलागंज में बदलाव के साथ विकास चाहती है। उन्होंने 35 वर्षों तक बेलागंज का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने लंबे समय तक पद पर रहने के बावजूद क्षेत्र में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने अपनी प्राथमिकता को स्पष्ट करते हुए कहा कि बेलागंज के खेतों में सिंचाई की समस्याओं को दूर करना उनका पहला लक्ष्य होगा।

    चुनाव में मुख्य मुकाबला राजद से

    मो.अमजद ने कहा कि आगामी चुनाव में मुख्य लड़ाई राजद से होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस बार बदलाव के पक्ष में वोट करेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने मो. अमजद का जोरदार स्वागत किया। बेलागंज विधानसभा में जन सुराज पार्टी की इस नई रणनीति के चलते चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है, जहां पार्टी ने बदलाव और विकास के मुद्दे को प्राथमिकता दी है।

  • पति पत्नी मिलकर कर रहे थे अवैध शराब का कारोबार, मद्य निषेध विभाग ने किया गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    गया: बिहार में अवैध शराब के कारोबार से बड़ी कमाई के लालच में एक पति-पत्नी की जोड़ी झारखंड के हंटरगंज से शराब की तस्करी कर रही थी। मगर, मद्य निषेध विभाग की टीम ने डोभी में धिरजा पुल के पास अस्थायी चेकपोस्ट पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए मुकेश चौधरी और उनकी पत्नी पुटूर देवी मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के केंदुआ इलाके के रहने वाले हैं। साथ ही, इस गिरफ्तारी में तीसरे आरोपी राहुल कुमार को भी पकड़ा गया, जो पटना के परसा बाजार का निवासी है।

    हंटरगंज के ठेके से होती थी शराब की आपूर्ति

    जांच के दौरान मुकेश चौधरी ने बताया कि वह झारखंड के हंटरगंज स्थित एक शराब ठेके से अंग्रेजी शराब खरीदता था। उसने जब्त की गई शराब को महज तीन हजार रुपए में खरीदा था और बिहार में इसे बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा था। अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि संभवतः यह जोड़ी पहले भी कई बार शराब की तस्करी कर चुकी है, लेकिन इस बार वे विभाग के हत्थे चढ़ गए।

    मद्य निषेध विभाग, गया के सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि उनकी टीम ने डोभी के धिरजा पुल के पास अस्थायी चेकपोस्ट पर छापेमारी की और तीनों आरोपियों को अवैध शराब के परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार ने किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

    शराब कारोबार में शामिल और भी नामों का खुलासा

    पूछताछ के दौरान मुकेश चौधरी ने शराब के अवैध कारोबार में शामिल कुछ और नामों का खुलासा किया, जिसके आधार पर मद्य निषेध विभाग अब आगे की कार्रवाई में जुट गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस नेटवर्क के पर्दाफाश से गया और आसपास के इलाकों में अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी चोट पड़ेगी।

  • चौकिए मत, ये बेलागंज है, यहां कुछ भी, कभी भी हो सकता है

    देवब्रत मंडल

    बिहार में आगामी 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर जनसुराज पार्टी ने बड़ा बदलाव करते हुए अपने प्रत्याशियों को बदल दिया है। पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने तरारी विधानसभा सीट से किरण सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बेलागंज सीट पर मो. अमजद को उतार कर सभी को चौंका दिया है। इस कदम को पार्टी द्वारा अपने जनाधार को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

    बेलागंज में मो. अमजद की एंट्री ने बढ़ाई हलचल

    मो. अमजद को प्रत्याशी बनाए जाने का फैसला अप्रत्याशित रहा, क्योंकि पहले पार्टी ने रिटायर्ड प्रोफेसर खिलाफत हुसैन को उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन पार्टी की हालिया प्रेस कांफ्रेंस में हुए हंगामे के बाद, जहां अमजद समर्थकों ने हुसैन के चयन पर विरोध जताया था, जनसुराज ने अपनी रणनीति बदल दी। माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने इस फैसले के जरिए बेलागंज में अपनी मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश की है, क्योंकि मो. अमजद का इस क्षेत्र में पहले से ही एक मजबूत जनाधार है और वह दो बार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।

    सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव की परंपरागत सीट पर पुत्र विश्वनाथ की चुनौती

    फोटो: विश्वनाथ प्रसाद सिंह और सुरेंद्र यादव

    बेलागंज सीट को सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव की परंपरागत सीट माना जाता है, जहां से वे लगातार जीतते आए हैं। हाल ही में जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद चुने जाने के बाद सुरेंद्र यादव ने विधायक पद से इस्तीफा दिया, जिससे यह सीट खाली हो गई। ऐसे में राजद ने उनके पुत्र विश्वनाथ प्रसाद सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है, जिससे यहां का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 23 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के नतीजे इस बात का फैसला करेंगे कि राजनीतिक ऊंट किस करवट बैठेगा।

    तरारी से किरण सिंह को दी गई कमान

    तरारी सीट पर किरण सिंह को उतार कर जनसुराज पार्टी ने एक नया दांव खेला है। इस फैसले के पीछे की रणनीति भी पार्टी के व्यापक जनाधार को मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है।

    बेलागंज सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

    बेलागंज सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है, जहां जदयू ने पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को उम्मीदवार घोषित किया है और राजद की ओर से विश्वनाथ प्रसाद सिंह मैदान में हैं। ऐसे में जनसुराज के मो. अमजद के मैदान में उतरने से यहां त्रिकोणीय मुकाबले की संभावनाएं तेज हो गई हैं।

    प्रशांत किशोर का सधा हुआ दांव

    मो. अमजद का चुनावी अनुभव और जनसुराज पार्टी की रणनीति को देखते हुए यह स्पष्ट है कि प्रशांत किशोर ने इस चुनाव में अपनी जीत की संभावनाओं को मजबूत करने का प्रयास किया है। इस फैसले से जहां पार्टी ने अपने समर्थकों की मांग को मानते हुए प्रत्याशी बदला है, वहीं एक मंझे हुए और अनुभवी उम्मीदवार को मैदान में उतारकर विरोधियों के लिए एक कड़ी चुनौती पेश की है।

    अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 23 नवंबर को जब परिणाम सामने आएंगे, तो क्या राजद अपनी परंपरागत सीट को बरकरार रख पाएगी या जनसुराज और जदयू इस क्षेत्र में नया इतिहास रचने में सफल होंगे।