बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दो प्रमुख राजनीतिक दलों पर मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि अंचल अधिकारी बेलागंज के आवेदन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जन सुराज पार्टी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोप है कि राजद के 50 से 60 समर्थकों ने बिना अनुमति के पार्टी का झंडा लेकर बेलागंज में जुलूस निकाला। वहीं, जन सुराज पार्टी द्वारा प्रखंड के रिसौद गांव में बिना सिंगल विंडो सिस्टम से अनुमति लिए तम्बू लगाया गया। इन दोनों घटनाओं को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए बीएनएस की धारा 174 और 223 के तहत केस दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई चुनावी प्रक्रिया में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम है, जिससे उपचुनाव के दौरान आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके।
गया। 47 बटालियन सीआरपीएफ, गया (बिहार) ने सोमवार को जेल कॉम्प्लेक्स में पुलिस स्मरण दिवस मनाया। इस अवसर पर 47 बटालियन के कमांडेंट जियाऊ सिंह ने अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सलामी दी। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट अमरेश कुमार, सुबेदार मेजर गुलाब सिंह सहित कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
कमांडेंट जियाऊ सिंह ने इस अवसर पर 1959 की उस ऐतिहासिक घटना को याद किया जब सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन की एक छोटी सी कंपनी के 21 जवानों ने हॉट-स्प्रिंग, लद्दाख में चीनी सेना के एक बड़े दस्ते का मुकाबला करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस साहसिक घटना में हमारे 10 वीर जवान शहीद हुए थे, और उनके बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करते हुए ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने कहा, “यह हमारे बल के लिए गौरव की बात है कि हमारे बहादुर जवानों के बलिदान ने सीआरपीएफ के इतिहास और वर्तमान को गौरवपूर्ण बना दिया है। हमारा बल एक बहती नदी की तरह हर चुनौती को पार करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता रहता है। देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी और जनता का विश्वास हमारे साथ है, जो हमें निरंतर संबल प्रदान करता है। चाहे हमें अपनी जान की बाजी ही क्यों न लगानी पड़े, हमें हर कीमत पर देश के विश्वास को बनाए रखना है।”
कमांडेंट ने कहा कि बलिदान करने वाले जवानों का सर्वोच्च समर्पण हमें गर्वित करता है और कर्तव्यपथ पर शौर्य व बलिदान की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
गया। बुनियादगंज थाना क्षेत्र में फल्गु नदी बालू घाट के पास 16 अक्टूबर 2024 को हुई गोलीबारी में सुजय यादव की हत्या के मामले में गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और दोनों अभियुक्तों को एक देशी कट्टा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण
पुलिस को सूचना मिली थी कि शादीपुर गांव के समीप फल्गु नदी के पास एक व्यक्ति को गोली मारी गई है, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना प्राप्त होते ही बुनियादगंज थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वादी के बयान के आधार पर बुनियादगंज थाना कांड संख्या 256/24 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस की कार्रवाई
वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज, बुनियादगंज और मुफ्फसिल थानाध्यक्ष सहित तकनीकी शाखा गया के पुलिस अधिकारी और FSL की टीम को शामिल किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्वयं बुनियादगंज थाना पहुँचकर मामले की समीक्षा की और विशेष टीम को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी
तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के बाद, पुलिस ने गौतम सिंह (पिता- अजित सिंह, निवासी- नगरयांमा, थाना खिजरसराय, जिला गया) को गिरफ्तार किया। इसके बाद, अभियुक्त की निशानदेही पर पटना के हाईकोर्ट गेट नंबर-04 के पास से दूसरे अभियुक्त पन्नु उर्फ सौरभ कुमार (पिता- स्वर्गीय नरेश सिंह, निवासी- शादीपुर, थाना बुनियादगंज) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पन्नु की निशानदेही पर पुलिस ने फल्गु नदी के किनारे झाड़ियों से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया।
अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास
गौतम सिंह और पन्नु उर्फ सौरभ कुमार दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गौतम सिंह पर खिजरसराय थाना में कांड संख्या 149/22 के तहत मामला दर्ज है, जबकि पन्नु पर खिजरसराय और बुनियादगंज थानों में कई गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं, जिसमें आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट भी शामिल हैं। गया पुलिस अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का पूर्ण उद्भेदन कर लिया जाएगा।
कोंच। ईंट भट्ठा पर कार्य करने को लेकर जा रहे मजदूर के शव गांव पहूचते ही पंचायत व आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घर पर शव आते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मालूम हो कि उतर प्रदेश के मथुरा से अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए कोंच के हिच्छापुर महादलित टोला के मजदूरों ने एक पीकअप वैन पर सवार होकर गुरूवार की अहले सुबह निकले थे। जिसमें दर्जनों महिला पुरूष मजदूर अपने बच्चों के साथ ईट भट्ठा पर काम करने के लिए चले थे। रास्ते में वाहन अचानक एक बिजली के खम्भा से जा टकराया। बिजली के खम्भा से टकराने से 11 kv के तार टूटकर वाहन से जा टकराया। जिससे वाहन में बिजली की करंट का झटका लगा। करंट के झटके से बचने के लिए मजदूरों ने वाहन से कुदना शुरू कर दिया था। जिससे ड्राइवर बिजली के झटके से बचने के लिए पीकअप वैन को पीछे की ओर घुमाया। जिससे वाहन से कूद रहे हिच्छापुर महादलित टोला के सोखेन्द्र मांझी के 30 वर्षीय पत्नी गौरी देवी, पांच वर्षीय पूत्री कोमल कुमारी, प्रेम मांझी के 30 वर्षीय पत्नी कुंती देवी, पूत्री प्रियंका कुमारी 6 वर्ष इसके अलावा परैया थाना क्षेत्र के उपरहुली गांव के मानो कुमारी वाहन की चपेट में आ गए और इन सभी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। वहीं, अनिता देवी व पूत्र गगन कुमार, प्रेम मांझी, सोखेन्द्र मांझी समेत आधा दर्जन मजदूरों की भी चोटें आईं और गगन कुमार के दाहीना जांघ की हड्डी टूट गई।
[short-code3]
[short-code1]
उत्तर प्रदेश के मथुरा से शवों को शुक्रवार को गांव लाया गया। शव आते ही इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की भीड़ जुट गई। लॉ एंड आर्डर को देखने के लिए पुलिस प्रशासन समेत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज, अंचल अधिकारी मुकेश कुमार , थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह कैंप कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री सह वर्तमान विधायक डा. अनिल कुमार, पैक्स अध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला पार्षद प्रतिनिधि सत्येन्द्र प्रजापति, मोहन यादव, मुखिया राम निवास प्रसाद समेत अन्य लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी। देर शाम हिच्छापुर गांव के ही शमशान घाट पर चार लोगों का अंतिम संस्कार हुआ। सभी की आंखें नम थी। गांव में पहली बार एकसाथ इतने लोगों का एकसाथ शव देख कर ग्रामीणों के आंसू थम नहीं रहे थे। मुखिया द्वारा कबीर अन्तयेष्टी के तहत तीन-तीन हजार रूपये परिजनों को दिया गया है। शोक और पीड़ा से घिरे हिच्छापुर के लोगों के लिए ये हादसा ऐसी त्रासदी है, जिसने उनके कई परिवारों की खुशियां छीन ली।
बेलागंज के रिसौद स्थित शिविर में जन सुराज पार्टी के जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार की घोषणा की गई। जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
[short-code1]
पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज पार्टी में टिकट का कोई खरीद-फरोख्त नहीं होता। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पार्टी गरीब से गरीब उम्मीदवार को भी अपनी ओर से चुनाव लड़ने का पूरा समर्थन देगी। प्रशांत किशोर ने कहा, “हमारे मकसद की सफलता तभी है जब हर व्यक्ति की आवाज़ सत्ता में सुनी जाए।”
[short-code2]
जन संवाद के दौरान विचार-विमर्श के बाद प्रशांत किशोर ने प्रो. खिलाफत हुसैन को बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मनोज भारती, मोहम्मद अमजद और कई अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद थे। क्षेत्र के लोगों ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लिया और उम्मीदवार के चयन पर समर्थन जताया।
कार्यक्रम में प्रशांत किशोर के इस स्पष्ट और सशक्त संदेश ने जनता में एक नई उम्मीद और उत्साह पैदा किया। जन सुराज पार्टी का यह आयोजन क्षेत्र में लोकतंत्र और पारदर्शिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
बिजली खंभे से टकराई थी गाड़ी, सवार मजदूर उतरकर भागे तो हड़बड़ी में चालक ने दिया था कुचल
रिपोर्ट – महताब अंसारी ,कोंच संवाददाता
यूपी के मथुरा में हुए सड़क हादसे में गया जिले के कोंच प्रखंड से ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे पांच मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि देर रात मृतकों की संख्या आठ बताई जा रही थी। मथुरा के डीएम ने सभी शवों को गया ले जाने की व्यवस्था किया। शुक्रवार को शव गांव पहुंचने वाला है। गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। गांव के ही एक व्यक्ति इन सभी को ईंट भट्ठे पर काम करवाने के लिए ले जा रहा था। देर रात मृतकों की संख्या आठ बताई जा रही थी।
घटना कुछ इस प्रकार हुई थी और पांच की जान चली गई
उत्तर प्रदेश के मथुरा कोसीकलां थाना क्षेत्र स्थित पैगांव-शेरगढ़ मार्ग पर नगरिया दसविसा में बृहस्पतिवार तड़के एक पिकअप विद्युत पोल से टकरा गई थी। इससे गाड़ी में करंट दौड़ गया।जिससे इस पर सवार करीब दो दर्जन मजदूर उतरकर भागने लगे। तभी चालक ने हड़बड़ी में पिकअप को तेजी के साथ पीछे की ओर दौड़ा दिया। जिसके चपेट में आने से तीन महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग अभी भी घायल हैं। मृतक और घायल सभी एक ही गांव के हैं और बिहार से होडल ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए जा रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसपी ने दी है जानकारी
एसपी देहात त्रिगुण विषेन ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि गुरुवार को अलीगढ़ से 25 मजदूरों को लेकर एक टाटा पिकअप वाहन होडल के लिए जा रही थी। जो पैगांव-शेरगढ़ मार्ग पर गाड़ी विद्युत पोल से टकरा गई। इसके बाद उसमें बैठे मजदूर उतरकर भागने लगे। इधर, चालक तेजी से साथ गाड़ी को बैक करने लगा। जिसके चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई।
बिहार के पांच लोगों की मौत पर मंत्री व डीएम-एसएसपी पहुंचे थे
कोसीकलां थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में बिहार के पांच लोगों की मौत की सूचना पर उत्तर प्रदेश के मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों का हालचाल लिया। वहीं जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। डीएम ने सीएमएस को मरीजों और उनके तीमारदारों को ठीक तरह से ख्याल रखने के निर्देश दिया।
गांव का ही पिंटू मजदूरों को ईंट भट्ठे पर काम करवाने के लिए ले गया था
इस हृदयविदारक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। अपनी बेटी और पत्नी को खोने वाले प्रेम मांझी ने बताया कि उनके गांव का एक ठेकेदार पिंटू काम दिलाने के लिए उन्हें लेकर गया था। उसके कहने पर ही गाड़ी पर सभी बैठ गए। उसने बताया था कि भट्ठे पर काम दिलाया जाएगा। किसी को यह नहीं पता था कि कहां किस भट्ठे पर उन्हें काम मिलेगा।
डीएम ने मथुरा की एंबुलेंस से मृतक और उनके परिजनों को गया भेजा
हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी मजदूर थे और जिनके पास अपने घर जाने के लिए भी पैसे नहीं थे। इस बात की जानकारी जब मथुरा के जिलाधिकारी को हुई तो उन्होंने पांचों मृतकों के साथ उनके परिजनों को मथुरा से एंबुलेंस कराकर उनके गांव हिच्छापुर के लिए भेजने की व्यवस्था की। खबर लिखे जाने तक शवों को लेकर आ रहे लोग अलीगढ़ पहुंच चुके थे। दोपहर बाद 5 बजे तक यहां आने की संभावना है।
मृतकों की हुई पहचान, पांचवें की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई
कोंच के गांव हिच्छापुर निवासी कुंती देवी (26) पत्नी प्रेम मांझी, 2 वर्षीय बेटी प्रियंका, गौरा देवी पत्नी सुखेंद्र मांझी, 3 वर्षीय बेटी कोमल तथा जबकि मोना देवी (24) पत्नी सूरजभान की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
घायलों में कुछ को आगरा रेफर कर दिया गया है
दुर्घटना में काजल और जीरा कुमारी पुत्री रामवाली, गगन पुत्र जीतन मांझी, सुखेंद्र मांशा पुत्र कारू आदि गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी को वहां के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से काजल और जीरा की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। जबकि गगन और सुखेंद्र सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
गया-मुंबई एक्सप्रेस से सफर करने के लिए जो इंतजार कर रहे थे कि इस ट्रेन में टिकट कब से मिलने लगेगा। उनके लिए अच्छी खबर है कि अब इस ट्रेन में टिकट बुकिंग का काम शुरू हो गया है। इस बात की जानकारी होते ही कई लोग इस ट्रेन में अपना टिकट बुकिंग करवाना शुरू कर दिया है।
13 अक्टूबर को इस नई ट्रेन का हुआ था उद्घाटन
बता दें 13 अक्टूबर को इस ट्रेन के उद्घाटन के बाद लोगों में इस बात को लेकर पहले बेचैनी थी कि आखिर इस ट्रेन का नियमित परिचालन कब से शुरू हो रहा है। तो यह सस्पेंस खत्म हो गया है। गया जंक्शन से इस ट्रेन का नियमित परिचालन बुधवार यानी 23 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। जबकि 25 यानी शुक्रवार से यह ट्रेन मुंबई से चलेगी। अब इस ट्रेन में टिकट बुकिंग की जो चिंता थी, वो भी अब खत्म हो गया है।
टिकटों की बुकिंग हुई शुरू, कई लोगों ने करवाया आरक्षण
इस संबंध में रेलवे ने बुधवार को को रिज़र्वेशन सिस्टम को अपडेट कर दिया है और लोग टिकट लेना भी शुरू कर दिया है। बता दें गया से 22358 गया-मुंबई एक्सप्रेस शाम 7:00 बजे खुलेगी। जो सुबह 5:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। जबकि 22357 लोकमान्य तिलक टर्मिनल(मुंबई) से दोपहर बाद 1:15 बजे खुलेगी और गया जंक्शन पर यह रात 10:50 में पहुंचेगी।
मगध प्रमंडल सहित झारखंड के लोगों को होगी सहूलियत
इस नई ट्रेन के परिचालन शुरू हो जाने से गया जिला सहित मगध प्रमंडल के सभी जिले के लोगों को मुंबई जाने में अब सहूलियत होगी। साथ ही पड़ोसी राज्य झारखंड के लोगों को भी मुंबई के लिए सीधी ट्रेन की सेवा का लाभ मिलेगा।
गया से प्रत्येक बुधवार को और मुंबई से शुक्रवार को चलेगी
स्मरण रहे कि गया-मुम्बई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में केवल एक दिन गया से चलेगी। जबकि लोकमान्य तिलक टर्मिनल से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को चला करेगी। बुधवार को भारत के सभी रेलवे स्टेशनों जहां टिकट आरक्षण की सुविधा है, उन सभी आरक्षण कार्यालय के सिस्टम में इस ट्रेन में टिकट बुकिंग करने की सुविधा को फीड कर दिया गया है। जिसके बाद लोग टिकट आरक्षण काउंटर से या फिर आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं।
प्रिंसीपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर प्रभात कुमार बुधवार को गया जंक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम वे संतुष्ट दिखे। उन्होंने गया जंक्शन के विकास कार्यों को देखने के बाद संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि यात्री सुविधाओं में किसी तरह की कटौती नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के क्रम में ट्रेन के पायलट और ट्रेन मैनेजर की समस्याओं को भी सुना। क्रू लॉबी और रनिंग रूम का निरीक्षण करने के क्रम में रनिंग रूम में पायलट और ट्रेन मैनेजर को दिए जाने वाले भोजन का स्वाद चखा। यहां की व्यवस्था से वे काफी संतुष्ट दिखे।
बता दें कि रेलवे हेडक्वार्टर की सेफ्टी ऑडिट टीम बुधवार को गया जंक्शन आई थी। जो गया के क्रू लॉबी, रनिंग रूम, कोचिंग काम्प्लेक्स और स्टेशन आदि का निरीक्षण किया। हालांकि उनका दुर्घटना राहत ट्रेन(एआरटी) व एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन(एआरएमवी) का सघन रूप से निरीक्षण का भी कार्यक्रम था लेकिन गया में ही निरीक्षण का वक्त अधिक लग गया। इस वजह से पीसीएसओ श्री कुमार यार्ड में नही रुके और थ्रू काष्ठा स्टेशन के लिए प्रस्थान कर गए। बता दें कि गया-डीडीयू रेलखंड के काष्ठा एलसी/6/स्पेशल का निरीक्षण करने के लिए गया जंक्शन से निकले थे। यहां निरीक्षण के बाद रफीगंज स्टेशन, पॉइंट 53बी, ब्रिज संख्या 426 अप आदि का निरीक्षण करते हुए अनुग्रह नारायण रोड (औरंगाबाद) जाना था। इधर, इनके साथ डीडीयू के एडीआरएम, सीनियर डिविजनल सेफ्टी ऑफिसर, अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग,सिग्नल विभाग एवं परिचालन विभाग के पदाधिकारी शामिल थे। गया जंक्शन पर निरीक्षण के क्रम में टीम के साथ गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक बिनोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक मिथलेश कुमार, चीफ क्रू कंट्रोलर एस. जेड. हक़, आरपीएफ के उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद आदि समेत सभी विभागों के पर्यवेक्षक स्तर के रेलकर्मी मौजूद थे।
गया के DM दफ्तर की गोपनीय शाखा में कार्यरत स्टेनो पंकज कुमार बीते 34 घंटे से लापता थे। उनका मोबाइल सोमवार सुबह 10 बजे के बाद से बंद था, और उनका आखिरी लोकेशन रामपुर थाना क्षेत्र में मिला था। इसके बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। उनके परिजनों ने लंबा इंतजार करने के बाद रामपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पंकज कुमार, जो सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सेवा नगर के सरकारी क्वार्टर में रहते हैं, सोमवार की सुबह अपने घर से ऑफिस के लिए निकले थे। जब पंकज कुमार देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो उनके परिजन चिंतित हो गए और उन्होंने उनके दोस्तों व आस-पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। लगभग 30 घंटे इंतजार के बाद पंकज कुमार की पत्नी संगीता कुमारी ने रामपुर थाने में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 15 घंटे में सकुशल बरामद
गया पुलिस ने पंकज कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के तुरंत बाद, SSP आशीष भारती के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की। इस टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक नगर-2 के पास था, जिसमें रामपुर थाना के थानाध्यक्ष और गया की तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन किया, जिससे यह पता चला कि पंकज कुमार को साउथ बिहार एक्सप्रेस में देखा गया है। दुर्ग रेल थाना की सहायता से, पुलिस टीम ने उन्हें सूचना मिलने के 15 घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।
पंकज कुमार ने बताया अपनी मर्जी से गए थे
गया SSP आशीष भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पंकज कुमार अपनी मर्जी से साउथ बिहार एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे और वे सकुशल हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और टीम के सहयोग से पंकज कुमार के परिजनों ने राहत की सांस ली है। गया पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि वे नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर हैं।
बिहार के गया में एक पुलिस वाले ने अपनी वर्दी को नाच का लिबास बना दिया! दुर्गा पूजा के रंग में ऐसे रंगे कि कानून-व्यवस्था की चिंता को भूल गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जैसे ही यह वीडियो देखा, उनके माथे पर बल पड़ गए। तुरंत जांच के आदेश दिए गए। पता चला कि यह नृत्यप्रिय सिपाही विश्वनाथ प्रताप हैं, जिन्हें सादोपुर गांव के पूजा पंडाल में तैनात किया गया था। लेकिन वहां ड्यूटी करना अच्छा नहीं लगा और वो मदारपुर गांव में चल रहे एक रंगारंग डांस प्रोग्राम में मंच के नीचे डांस करने लगे। अब विश्वनाथ प्रताप को अपने इस शौक की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू हो गई है। लगता है अब उन्हें अपने डांस मूव्स को थाने की चारदीवारी में ही सीमित रखना होगा! यह घटना हमें याद दिलाती है कि वर्दी सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है। और जब आप ड्यूटी पर हों, तो बेहतर होगा कि अपने कदमों को थोड़ा संभाल कर रखें, वरना अगली बार आप..