मोहन श्रीवास्तव, कांग्रेस प्रत्याशी, 230 गया टाउन विस
गया नगर विधानसभा क्षेत्र में चल रही चुनावी प्रक्रिया के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो संदेश प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मोहन श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गया के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 13 नवंबर की शाम लगभग 7 बजे सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा कथित रूप से भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।
इस पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना में कांड संख्या 514/25 दर्ज की गई है। मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराएँ 174, 175, 192, 196, 224, 353, 352 एवं 123(4), 125 RP ACT तथा आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मुकदमा कायम किया गया है।
पुलिस ने बताया कि उक्त वीडियो की सत्यता एवं उसके स्रोत की जांच की जा रही है। प्रशासन ने चुनावी माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।
गया पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि चुनाव के दौरान संयम बरतें और किसी भी प्रकार के भड़काऊ या भ्रामक संदेशों से दूर रहें। यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल अपने नजदीकी थाने को सूचित करें।
गया जिलान्तर्गत दस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान कार्य सम्पन्न हो चुका है। 14 नवंबर को गया जिला के 226-शेरघाटी, 227-इमामगंज (अ०जा०), 228-बाराचट्टी, 229-बोधगया (अ०जा०) तथा 233-अतरी से संबंधित मतगणना कार्य बाजार समिति चन्दौती, गया के परिसर में सम्पन्न कराया जायेगा एवं 225-गुरूआ, 230-गया शहर, 231-टिकारी, 232-बेलागंज, तथा 234-वजीरगंज विधान सभा क्षेत्रों से संबंधित मतगणना का कार्य गया कॉलेज, गया के परिसर में सम्पन्न कराया जायेगा।मतगणना केंद्र के आसपास किसी भी तरह की गैरकानूनी कृत को रोकने के लिए शशांक शुभंकर, भाप्रसे जिला दण्डाधिकारी मतगणना परिसर के 100 मीटर की परिधि तक एवं सम्पूर्ण गया जिला के अंतर्गत निम्नवत आदेश जारी किये है:-
(1) मतगणना के दिन मतगणना परिसर के 100 मीटर की परिधि में किसी भी राजनैतिक दल/अभ्यर्थी से संबंधित समूह अथवा अन्य व्यक्तियों द्वारा 4 या 4 से अधिक व्यक्तियों का मजमा लगाना वर्जित होगा।
(2) किसी भी व्यक्ति / राजनैतिक दल/संगठन के द्वारा राजनैतिक प्रयोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस (विजय जुलूस सहित), धरना या प्रदर्शन वर्जित रहेगा तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं किया जायेगा।
(3) The Bihar Control of the Use and Play of Loud- Speakers Act, 1955 के अंतर्गत ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग रात्रि 10:00 बजे प्रातः 06:00 बजे तक वर्जित रहेगा।
(4) कोई भी व्यक्ति अथवा राजनैतिक दल अथवा संगठन किसी प्रकार का पोस्टर, पर्चा आलेख, फोटो आदि अथवा किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक पर्चा, आलेख, फोटो आदि का प्रकाशन नहीं करेगें। इस संबंध में किसी प्रकार का आपत्तिजनक, विधि विरुद्ध संदेश, व्हाटसएप या एस०एम०एस० अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से इसका आदान-प्रदान नहीं करेगें, जिससे आदश आचार संहिता का उल्लंघन तथा विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो।
(5) कोई भी व्यक्ति / राजनैतिक दल / संगठन साम्प्रदायिक भावना को भड़काने का कार्य नहीं करेगें।
(6) कोई भी व्यक्ति/राजनैतिक दल/संगठन किसी भी व्यक्तियों को डराने, धमकाने का कार्य नहीं करेगें।
(7) कोई भी व्यक्ति आग्नेयास्त्र, तीर -धनुष, लाठी, भाला, गड़ासा एवं मानव शरीर के लिए घातक कोई भी हथियार का प्रदर्शन मतगणना परिसर के आस -जिले के किसी भी क्षेत्र में नहीं करेगें। पास एवं गया
(क) यह आदेश परम्परागत ढंग से शस्त्र धारण करने वाले समुदाय, विधि व्यवस्था एवं मतगणना कर्तव्य में लगे दंडाधिकारी / निर्वाचन कर्मियों और पुलिस कर्मियों पर लागू नहीं होगा।
(8) किसी भी राजनैतिक दल/व्यक्ति / संगठन के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में समय समय पर जारी दिशा निर्देशों के विपरित कोई कार्य नहीं किया जायेगा। –
(9) यह आदेश पूर्व अनुमति प्राप्त सभा/ जुलूस, शादी, बारात पार्टी, शव – यात्रा, हाट बाजार, अस्पताल में ले जा रहे मरीज के साथ जाने वाले व्यक्तियों, विद्यालय एवं महाविद्यालय में जाने वाले छात्र छात्राओं एवं कर्तव्य पर तैनात सरकारी कर्मचारी/पुलिस बल पर लागू नहीं होगा।
यह आदेश ज़िला दंडाधिकारी गया ने गुरुवार को जारी किया है। उन्होंने कहा है कि इस आदेश का उल्लघंन करने पर बीएनएस की धारा 223 एवं बीएनएसएस 215 के तहत कार्रवाई की जायेगी।

मोतिहारी, बिहार में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे
दरभंगा,बिहार में नए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और पटना में एसटीपीआई की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन करेंगे
बिहार में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे
प्रधानमंत्री दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे
परियोजनाओं में तेल और गैस, बिजली, सड़क और रेल जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। वह सुबह लगभग 11:30 बजे बिहार के मोतिहारी जिले में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और दोपहर लगभग 3 बजे दुर्गापुर में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।
बिहार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम
प्रधानमंत्री रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
सम्पर्क और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री अनेक रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें समस्तीपुर-बछवाड़ा रेल लाइन के बीच स्वचालित सिग्नलिंग शामिल है, जिससे इस खंड पर कुशल रेल संचालन संभव होगा। दरभंगा-थलवाड़ा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर रेल लाइनों का दोहरीकरण, 580 करोड़ रुपये से अधिक की दरभंगा-समस्तीपुर दोहरीकरण परियोजना का हिस्सा है और इससे रेल संचालन की क्षमता बढ़ेगी और देरी में कमी आएगी।
प्रधानमंत्री अनेक रेल परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। रेल परियोजनाओं में पाटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव हेतु बुनियादी ढाँचे का विकास शामिल है। भटनी-छपरा ग्रामीण रेल लाइन (114 किमी) पर स्वचालित सिग्नलिंग से सुव्यवस्थित रेल संचालन संभव होगा। कर्षण प्रणाली के बुनियादी ढाँचे को मज़बूत बनाकर और ऊर्जा दक्षता में सुधार करके भटनी-छपरा ग्रामीण खंड में ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए कर्षण प्रणाली का आधुनिकीकरण किया जाएगा। लगभग 4,080 करोड़ रुपये की लागत वाली दरभंगा-नरकटियागंज रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना से रेल लाइन की क्षमता बढ़ेगी, अधिक यात्री और मालगाड़ियों का संचालन संभव होगा और उत्तर बिहार और देश के बाकी हिस्सों के बीच संपर्क मज़बूत होगा।
क्षेत्र में सड़क बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री एनएच-319 पर 4-लेन के आरा बाईपास की आधारशिला रखेंगे, जो आरा-मोहनिया एनएच-319 और पटना-बक्सर एनएच-922 को जोड़ेगा, जिससे निर्बाध संपर्क सुनिश्चित होगा और यात्रा का समय बचेगा।
प्रधानमंत्री 820 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले एनएच-319 के परारिया से मोहनिया तक 4-लेन वाले खंड का भी उद्घाटन करेंगे। यह एनएच-319 का वह हिस्सा है जो आरा शहर को एनएच-02 (स्वर्णिम चतुर्भुज) से जोड़ता है। इससे माल और यात्री यातायात में सुधार होगा। इसके अलावा, एनएच-333सी पर सरवन से चकाई तक पक्की सड़क के साथ 2-लेन का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे माल और लोगों की आवाजाही सुगम होगी और बिहार और झारखंड के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेगा।
प्रधानमंत्री दरभंगा में नए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और पटना में एसटीपीआई की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य आईटी/आईटीईएस/ईएसडीएम उद्योग और स्टार्टअप को बढ़ावा देना है। ये सुविधाएँ आईटी सॉफ्टवेयर और सेवा निर्यात को बढ़ावा देने में मदद करेंगी। यह नवोदित उद्यमियों के लिए तकनीकी स्टार्टअप इको सिस्टम का पोषण भी करेगा और नवाचार, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) और उत्पाद विकास को प्रोत्साहित करेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार में मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत मंजूर मत्स्य विकास परियोजनाओं की एक श्रृंखला का उद्घाटन करेंगे। यह बिहार के विभिन्न ज़िलों में नए मछली पालन केन्द्र (हैचरी), बायोफ्लोक इकाइयाँ, सजावटी मछली पालन, एकीकृत जलीय कृषि इकाइयाँ और मछली चारा मिलों सहित आधुनिक मत्स्य पालन अवसंरचना का शुभारंभ होगा। जलीय कृषि परियोजनाएँ रोज़गार के अवसर पैदा करने, मत्स्य उत्पादन बढ़ाने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने में मदद करेंगी।
भविष्य के लिए तैयार रेलवे नेटवर्क की अपनी कल्पना के अनुरूप, प्रधानमंत्री राजेन्द्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) और मालदा टाउन से लखनऊ (गोमती नगर) के बीच भागलपुर के रास्ते चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
प्रधानमंत्री दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के अंतर्गत बिहार में लगभग 61,500 स्वयं सहायता समूहों को 400 करोड़ रुपये भी जारी करेंगे। महिला-नेतृत्व वाले विकास पर विशेष ध्यान देते हुए, 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जोड़ा गया है।
प्रधानमंत्री 12,000 लाभार्थियों के गृह प्रवेश के तहत कुछ लाभार्थियों को चाबियाँ भी सौंपेंगे और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 40,000 लाभार्थियों को 160 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे।
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम
प्रधानमंत्री तेल एवं गैस, बिजली, सड़क और रेल क्षेत्रों से जुड़ी अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
क्षेत्र में तेल एवं गैस के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पुरुलिया जिले में लगभग 1,950 करोड़ रुपये की लागत वाली भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक ग्राहकों को पीएनजी कनेक्शन प्रदान करेगी, खुदरा दुकानों पर सीएनजी उपलब्ध कराएगी और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी।
प्रधानमंत्री दुर्गापुर-हल्दिया प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के दुर्गापुर से कोलकाता खंड (132 किलोमीटर) को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसे महत्वाकांक्षी जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धामरा पाइपलाइन के अंतर्गत बिछाया गया है। इसे प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा (पीएमयूजी) परियोजना के नाम से भी जाना जाता है। 1,190 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाला दुर्गापुर से कोलकाता खंड पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान, हुगली और नादिया जिलों से होकर गुज़र रहा है। इस पाइपलाइन ने अपने कार्यान्वयन चरण के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार प्रदान किया और अब इस क्षेत्र के लाखों घरों को प्राकृतिक गैस की सुगम आपूर्ति होगी।
सभी के लिए स्वच्छ वायु और स्वास्थ्य सुरक्षा की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन और दामोदर घाटी निगम के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन की 1,457 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेट्रोफिटिंग प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली-फ्लू गैस डीसल्फराइजेशन (एफजीडी) भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
क्षेत्र में रेल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री पुरुलिया में 390 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुरुलिया-कोटशिला रेल लाइन (36 किलोमीटर) के दोहरीकरण कार्य को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद के उद्योगों का रांची और कोलकाता के साथ रेल संपर्क में सुधार होगा और मालगाड़ियों की कुशल आवाजाही, यात्रा समय में कमी और उद्योगों एवं व्यवसायों के लिए लॉजिस्टिक्स में सुधार होगा।
प्रधानमंत्री पश्चिम बर्धमान के तोपसी और पांडबेश्वर में सेतु भारतम कार्यक्रम के तहत निर्मित 380 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के सड़क के ऊपर बने पुलों (आरओबी) का उद्घाटन करेंगे। इससे संपर्क में सुधार होगा और रेलवे क्रॉसिंग पर दुर्घटनाओं को रोकने में भी मदद मिलेगी।
नई मालदा टाउन-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस का गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड एवं डीडीयू जंक्शन पर होगा ठहराव
नई राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी डीडीयू जंक्शन पर होगा ठहराव
गया जी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 जुलाई को मालदा टाउन एवं गोमती नगर के बीच तथा राजेंद्र नगर और नई दिल्ली के बीच दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी जाएगी। डीडीयू मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 18 जुलाई को उद्घाटन स्पेशल ट्रेनों को रवाना कर इन अमृत भारत ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ किया जाएगा। दोनों ट्रेनें डीडीयू मंडल से होकर गुजरेंगी। मालदा टाउन एवं गोमती नगर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन डीडीयू मंडल के अंतर्गत गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड और डीडीयू जंक्शन पर रुकेगी। इस ट्रेन के माध्यम से मंडल क्षेत्र के लोगों को वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ आवागमन में काफी सुविधा होगी।
इसके अलावा राजेंद्र नगर एवं नई दिल्ली के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी ठहराव डीडीयू जंक्शन पर होगा। इस ट्रेन का परिचालन प्रतिदिन होगा। 18 जुलाई को राजेंद्र नगर से उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के पश्चात 31 जुलाई से राजेंद्र नगर से तथा 1 अगस्त से नई दिल्ली से 22361/22362 राजेंद्र नगर -नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन प्रारंभ होगा। नियमित परिचालन में यह 22361 ट्रेन राजेंद्र नगर से 19:45 बजे खुलकर 23:35 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचकर 23:45 बजे आगे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 13:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 22362 नई दिल्ली से 19:10 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 7:40 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी यहां से 7:50 बजे खुलकर आगे 11:45 बजे राजेंद्र नगर पहुंचेगी। इसके अलावा अपने मार्ग में इस ट्रेन का पटना, दानापुर, आरा, बक्सर; सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा।
मंगलवार को गया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गया जिले के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि सिकड़िया मोड़ के पास से अवैध मादक पदार्थ को लेकर तस्कर जाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि नगर पुलिस उपाधीक्षक-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष रामपुर व थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, कर्मी तथा एसटीएफ के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को शामिल किया गया। विशेष टीम के द्वारा सिकड़िया मोड़ बस स्टैड़ के पास पहुँचकर छापामारी की गई तो दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाए दोनों व्यक्तियों का नाम व पता पूछने पर अपना नाम व पता शौलत रसूल, पिता स्व० अजीजूर रहमान, मोहल्ला सरैया पीर जादा आशीषपुर मुसाफिर खाना, थाना बाजार सुकुल, जिला अमेठी (उतरप्रदेश) तथा मो. हलीम उर्फ मोनु, पिता स्व. मो. सलीम, मोहल्ला कुसुम्भी, थाना कोठी, जिला बाराबंकी (उतरप्रदेश) बताया। एसएसपी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में शौलत रसूल के पैंट के अंदर पैर में टेप से चिपका हुआ एक पैकेट जिसमें 442 ग्राम मादक पदार्थ (हिरोईन), तथा पॉकेट से नगद 10,000/- रूपया, रेलवे टिकट, 01 एटीएम कार्ड, सादा कागज पर बहुत सारे बैंक एकाउंट नंबर लिखा हुआ मिला। साथ ही एक मोबाईल फोन इसके पास से बरामद किया गया। जबकि मो. हलीम उर्फ मोनु के पैंट के अंदर पैर में टेप से चिपका हुआ एक पैकेट जिसमें 333 ग्राम मादक पदार्थ (हिरोईन), पॉकेट से नगद 1200/- रूपया, आधार कार्ड एवं मोबाईल फोन बरामद किया गया। इस संबंध में रामपुर थाना कांड सं0-354/25 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गयाजी : एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, गया के कमांडर ब्रिगेडियर रामनरेश मंगलवार को मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. (श्रीमती) ए. एन. सफीना से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर कीर्ति चक्र से सम्मानित 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार भी उपस्थित रहे। इस मुलाकात का उद्देश्य राज्य की युवा पीढ़ी को उद्देश्यपूर्ण दिशा में प्रेरित करने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन एवं एनसीसी के बीच सहयोग को सुदृढ़ करना था। ब्रिगेडियर रामनरेश और डॉ. सफीना के बीच हुई बातचीत में युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए तैयार करने, शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने, और कैडेट्स के लिए बेहतर अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया गया। दोनों अधिकारियों ने युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के विकास की आवश्यकता पर बल दिया। गया ग्रुप के अंतर्गत संचालित 6 बिहार बटालियन एनसीसी, युवाओं के समावेशी विकास और नागरिक प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह पहल भविष्य में युवा पीढ़ी को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
शनिवार की दोपहर फतेहपुर प्रखंड में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ आई बारिश ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी। सबसे ज्यादा नुकसान सलैया कलां गांव में हुआ, जहां पैक्स गोदाम की करकट की छत तेज आंधी में उड़ गई। छत उड़ते ही गोदाम में रखे धान की बोरियां और जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) का अनाज भीग गया।
पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि यह सब इतना अचानक हुआ कि कुछ समझने या बचाव करने का मौका ही नहीं मिला। “छत उड़ गई और देखते ही देखते पूरा अनाज पानी में भीग गया। बहुत नुकसान हुआ है,” उन्होंने कहा।
विनोद कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्होंने तुरंत प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी दिलीप जोशी को मोबाइल पर कॉल कर दी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए, ताकि किसानों और आम लोगों को दिक्कत न हो। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक आंधी इतनी तेज थी कि कई पेड़ गिर गए, कई जगह बिजली के तार भी गिरने की खबर है।
— गुरुकुल संस्थान ने फिर दिखाया कि शिक्षा ही है सच्चा परिवर्तन
गया | मगध लाइव डेस्क नक्सल प्रभावित फतेहपुर प्रखंड की धरती से निकली दो आवाज़ें आज बिहार पुलिस के शौर्य में शामिल हो चुकी हैं। गुरुकुल संस्थान के दो होनहार विद्यार्थियों का चयन बिहार पुलिस में हुआ है, जिससे गया जिला ही नहीं, पूरे मगध क्षेत्र में उत्साह और गौरव की लहर दौड़ गई है।
दलित समाज की बेटी बनी प्रेरणा: फूलमंती कुमारी की ऐतिहासिक सफलता
फूलमंती कुमारी
गुरुकुल की छात्रा फूलमंती कुमारी, पिता राजेंद्र मांझी, आज गोपालगंज जिला पुलिस में पदस्थापित हुई हैं। फूलमती फतेहपुर प्रखंड की पहली दलित लड़की हैं, जिन्होंने बिहार पुलिस में चयनित होकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा की मिसाल कायम की है। गंभीर आर्थिक तंगी के बावजूद, फूलमती ने कभी हार नहीं मानी। गुरुकुल में पढ़ाई के दौरान उन्होंने साबित कर दिया कि हौसलों की कोई जात नहीं होती।
चरका पत्थर के नीतीश कुमार ने भी दिखाया हौसला
दूसरे चयनित विद्यार्थी हैं नीतीश कुमार, जो फतेहपुर प्रखंड के चरका पत्थर गांव से आते हैं। बेहद ही साधारण और गरीब परिवार से आने वाले नीतीश ने अपनी मेहनत से वह कर दिखाया, जो आज हजारों युवाओं के लिए एक मिसाल बन चुका है।
जहां जंगल था, वहां बना गुरुकुल: नरेश भारती की क्रांतिकारी पहल
गुरुकुल के आंगन में एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनाते छात्र छात्राएं
इन दोनों विद्यार्थियों की सफलता की जड़ें जुड़ी हैं रंगूनगर गांव के उस गुरुकुल से, जिसकी नींव वर्ष 2011 में नरेश भारती ने रखी थी। फतेहपुर प्रखंड के कठिन और नक्सल प्रभावित इलाक़े में, उन्होंने जंगल झाड़ियों को साफ कर गुरुकुल की स्थापना की — वह भी तब, जब समाज में शिक्षा से भटके युवाओं की एक पूरी पीढ़ी भटकाव का शिकार थी।
शुरुआत में नरेश भारती ने मनहोना गांव से ऐसे युवाओं को लाकर पढ़ाई शुरू कराई जो मजदूरी कर रहे थे।
रोहन पासवान कोडरमा में अभ्रख चुनता था,
गोरे कुमार कोलकाता में ऑटो चलाता था,
अरविंद कुमार को चाय दुकान में मजदूरी करनी पड़ती थी — इन सभी को नरेश भारती ने शिक्षा की राह पर वापस लाया।
गुरुकुल: एक संस्थान नहीं, सामाजिक क्रांति की प्रयोगशाला
बिहार पुलिस में चयनित होने के बाद गुरु नरेश भारती को चरण स्पर्श करते फूलमंती और नीतीश — यह तस्वीर बताती है कि गुरुकुल में शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलता है।
आज जब गुरुकुल के दो छात्र बिहार पुलिस का हिस्सा बने हैं, तो यह जीत केवल एक परीक्षा की नहीं, बल्कि उस विचारधारा की है जो मानती है कि शिक्षा ही सच्ची बराबरी की चाबी है। गुरुकुल के निदेशक श्री नरेश भारती ने कहा, “हमारे यहां पढ़ाई सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, यह पहचान और आत्मविश्वास लौटाने का अभियान है। फूलमंती और नीतीश की सफलता आने वाले सैकड़ों बच्चों की दिशा तय करेगी।”
मगध लाइव की ओर से सलाम उस जुनून को…
मगध लाइव इन दोनों विद्यार्थियों को सलाम करता है, जिन्होंने अभाव में भी अपने सपनों को मरने नहीं दिया। हम गुरुकुल परिवार और विशेषकर श्री नरेश भारती को भी बधाई देते हैं, जिन्होंने यह साबित किया कि सच्चा परिवर्तन बंदूक से नहीं, किताब से आता है।