श्रावण माह शुक्ल पूर्णिमा के शुभ अवसर पर फल्गु सेवा समिति के बैनर तले अध्यक्ष मुन्ना लाल पाठक धोकड़ी की अध्यक्षता में देवघाट स्थान विष्णुपद पर फल्गु महाआरती का कार्यक्रम संम्पन हुआ। आज विहंगम दृश्य देखने को मिल रहा था। भक्ति के सागर में श्रद्धालु गोता लगा रहे थे। आज हिन्दू सनातन धर्मानुसार श्रावण पूर्णिमा का शुभ दिन है। इस दिन बहने अपने भाइयों को राखी बांधते है। इस दिन को रक्षाबंधन के रूप मे मनाया जाता है। आज के दिन ब्राह्मण वर्ग श्रावणी उपाकर्म करते है यह ब्राह्मणों का विशेष पर्व होता है , यह पूरा श्रावण माह श्री महादेव को समर्पित होता है।
पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पांच गयापाल ब्रह्मामण सागर अग्निवार ,किशोर गुर्दा, मानस भैया , अनुराग टैया , रंगनाथ बिट्ठल के द्वारा फलगु महाआरती संम्पन किया गया। आज के इस पावन दिवस पर गयाजी मे हजारों की संख्या मे भक्तों का आगमन हुआ। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन श्रीविष्णु व महादेव का पूजन, यजन करने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। नारायण विष्णुपाद श्रीफल्गु जी कृपा से इस विश्व का कल्याण हो । हम सभी का मंगल हो। फल्गु सेवा समिति यही कामना करती है। इस महाआरती मे विशेष अतिथि के रूप मे इस्कॉन मंदिर से जगदीश श्याम दास पधारे।
इस महाआरती में फल्गु सेवा समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल पाठक धोकड़ी,सचिव बिनोद लाल मेहरवर समेत समिति के सभी सदस्य मणिलाल बारीक़, फल्गु सेवा समिति के सदस्य गौतम गायब, द्वारिका बाबू बिट्ठल,कमल बारीक़,आशीष कटरियार, अजय कटरियार शशि हल, मुन्नू दुबे, माधव धोकडी, गोपी धोकडी , शम्भू गुर्दा, बैजू चौधरी, बाबू गुर्दा , मुन्ना गुर्दा , जीतू गुर्दा इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी छोटू बारीक़ एव गोकूल दुबे ने दिया। महाआरती के उपरांत भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के टेउसा बाजार में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भीषण जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बहनें, जो अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए समय पर घर से निकली थीं, इस जाम में फंसे रहने के कारण घंटों इंतजार करने को मजबूर हो गईं। रक्षाबंधन के दिन सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बाजार में जाम की स्थिति बनी रही, जिससे न केवल यात्री बल्कि दुकानदार और राहगीर भी परेशान हो गए। दुकानदारों ने बताया कि इस जाम के कारण उनके व्यापार पर भी बुरा असर पड़ा।
Viral Video
टेउसा बाजार समिति के मिडिया प्रभारी कुलदीप कुनार ने बताया कि अतरी थाने की पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की बजाय मोबाइल पर व्यस्त दिखी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान मोबाइल चलाते दिख रहे है। उन्होंने कहा, “पुलिस का ध्यान ट्रैफिक नियंत्रण पर नहीं था, जिसके कारण जाम की स्थिति और बिगड़ गई।” हालांकि, दोपहर 2 बजे के बाद जाम में थोड़ी राहत मिली, लेकिन 3 बजे के बाद फिर से भीषण जाम की स्थिति होने के बाद अतरी थाना की पुलिस ने मोर्चा संभाला और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के प्रयास में जुट गई।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार द्वारा विशेष सर्वेक्षण का कार्य सभी अंचलों में 1 अगस्त से प्रारंभ कर दिया गया है। विभाग द्वारा माह जुलाई 2025 तक राज्य के समस्त अंचलों के सभी राजस्व ग्रामों में विशेष सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम सभी पदाधिकारी तथा अमीन को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाते हुए गंभीरतापूर्वक कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। जो भी कागजात प्राप्त होते हैं, उनकी अच्छी तरह से जांच पड़ताल करेंगे। कार्य करने के पूर्व एक मानचित्र तैयार कर कार्य करें ताकि कार्य करने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि पंचायत में क्षेत्र भ्रमण के दौरान संबंधित मुखिया से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्य नियमानुसार किया जाए, यह सुनिश्चित करें तथा प्राप्त अभिलेखों का संधारण सुरक्षित ढंग से किया जाए।
डीएम ने बंदोबस्त पदाधिकारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बेलागंज तथा अमीन को इस कार्य को ससमय पूरा कर लिए जाने का निर्देश दे चुके हैं। जिसके आलोक में गया के ज़िला बंदोबस्त पदाधिकारी ने सोमवार को एक सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए बताया है कि गया जिला में विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी अंचल के सभी पंचायतों में ग्राम सभा की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि रैयतों को सर्वेक्षण की सभी जानकारी देते हुए उनसे स्वघोषणा एवं वंशावली प्राप्त की जा रही है। ऐसे में भूस्वामियों(रैयतों) से ये काम करने को कहा है ताकि सर्वेक्षण में कोई त्रुटि नहीं रह जाए।
रैयतों से स्वघोषणा- (प्रपत्र-2) एवं वंशावली (प्रपत्र-3 (1)) विशेष सर्वेक्षण अमीन द्वारा संबंधित पंचायतों में प्राप्त किया जा रहा है।
किसी भी रैयत को अपना प्रपत्र (2 एवं 3 (1)) जमा करने के लिए अंचल कार्यालय या स्थापित शिविर में नहीं जाना है बल्कि उनका कागजात उनके पंचायत में ही पंचायत सरकार भवन या पंचायत पंचायत भवन या सामुदायिक भवन में अमीन द्वारा प्राप्त किया जाएगा। 4. सभी – रैयत 16 अगस्त से 15 सितम्बर के बीच अपने पंचायत में राजस्व ग्राम वाईज निर्धारित तिथि को अपना कागजात अमीन के पास जमा कर प्राप्ति रसीद प्राप्त कर सकते है।
किसी भी रैयत द्वारा जमा किया जाने वाला स्वघोषणा (प्रपत्र-2) एवं वंशावली (प्रपत्र-3 (1)) पंचायत में अमीन के पास उपलब्ध जिसे भरकर कागजात जमा किया जा सकता है।
स्वघोषणा एवं वंशावली शिविर कार्यालय में भी उपलब्ध है। आवश्यकता होने पर रैयत उसे शिविर से भी प्राप्त कर सकते है।
स्वघोषणा एवं वंशावली का प्रपत्र स्थानीय स्तर पर फोटो स्टेट की दुकानों पर भी उपलब्ध है जहाँ से फोटो स्टेट कराकर भरकर जमा किया जा सकता है।
अगर कोई रैयत भूमि संबंधी दस्तावेज ऑन-लाईन जमा करना चाहते है तो वे अपना दस्तावेज भरकर निदेशालय की बेबसाईट- https://dlrs.bihar.gov.in/ पर अपलोड भी कर सकते है।
17 सितंबर से शुरू हो रहे विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। मेला दो अक्टूबर तक चलेगा। पितृपक्ष मेला के मद्देनजर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने रणनीति तैयार कर ली है । सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पितृपक्ष मेला के दौरान 80 हेल्थ कैंप लगाये जायेंगे। इन स्वास्थ्य शिविर में तीन सौ दस स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। साथ ही मरीजों के अस्पताल आवागमन के लिए चौदह एंबुलेंस मौजूद रहेंगे। मरीजों की सुविधा के लिए जेपीएन अस्पताल में चार हेल्थ कंट्रोल रूम बनाया जायेगा।
अलग—अलग समय में काम करेंगे स्वास्थ्य शिविर
सिविल सर्जन ने बताया कि पांच हेल्थ कैंप सभी दिन 24 घंटे काम करेंगे जबकि 18 कैंप ऐसे बनाये गये हैं जो सोलह घंटे काम करेंगे। सोलह घंटे काम करने वाले स्वास्थ्य शिविर का समय छह बजे सुबह से दस बजे रात तक होगा। 47 कैंप आठ घंटे तक काम करेंगे। इन स्वास्थ्य शिविर का समय दो बजे दिन से रात आठ बजे होगा। इसके अलावा पांच मोबाइल रिस्पांस टीम होगी जो सातों दिन चौबिस घंटे काम करेगी। शहरी क्षेत्र के सभी आठ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक मौजूद रहेंगे जो सुबह ग्यारह बजे से शाम सात बजे तक संचालित होंगे।
शिविर में पर्याप्त संख्या में होंगे चिकित्सक
सिविल सर्जन ने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान चिकित्सकों की कोई कमी नहीं होगी। पर्याप्य संख्या में मानव बल लगाया गया है। स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए 92 डॉक्टर, 150 पारा मेडिकल स्टाफ और 70 अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इन सबके साथ आठ एंडवांस्ड तथा चार बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और दो शव वाहन ड्यूटी पर लगाये गये हैं।
श्रद्धालुओं के लिए अस्पताल में बेड सुरक्षित
सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पताल में भी बेड सुरक्षित किया गया है। डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि पितृपक्ष मेला के मद्देनजर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जय प्रकाश नारायण अस्पताल में दस बेड, प्रभावती अस्पताल में दस बेड, मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 20 बेड, अभय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल में दस बेड, शुभकामना हर्ट हॉस्पिटल में 10 बेड और सभी 24 सामदुायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 120 बेड पूरी तरह उनके लिए सुरक्षित रखा गया है।
जरूरी दवाओं के साथ उपकरण भी मौजूद
प्रत्येक स्वास्थ्य शिविर में मौसमी बुखार, डायरिया, उल्टी, मलेरिया, पेट, आंख व कानों से संबंधित समस्याएं व दूसरी अन्य बीमारियों के इलाज के लिए 37 प्रकार की दवाएं मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही शल्य तथा अन्य प्रकार के जरूरी उपकरण जैसे डिजिटल थर्मामीटर, कैंची, थर्मामीटर, आक्सीमीटर, ग्लूकोमीटर तथा बेड आदि प्रत्येक शिविर में मौजद रहेगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम के समन्वय के साथ पितृपक्ष मेला को देखते हुए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके अलावा मच्छरों के रोक के लिए डीडीटी व रसायन का छिड़काव होगा। दुकानों की साफ सफाई पर विशेष निगरानी रहेगी। ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने स्वास्थ्य विभाग के तमाम पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में लाखों की संख्या में तीर्थयात्री गयाजी आते हैं,अधिकांश पिंडदानी भुजुर्ग व्यक्ति ही रहते हैं, इसी उद्देश्य से तमाम स्वास्थ्य टीम पूरी ततपरता से स्वस्थ के क्षेत्र में काम करे। किसी भी पिंडदानी को स्वस्थ संबंधी कोई समस्या आने पर क्विक रेस्पॉन्स देना होगा। उन्होंने कहा कि विष्णुपद मंदिर के गर्वगृह/ सोलह वेदी के समीप विशेष टीम रख कर सेवा भाव के साथ सभी स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारी एव चिकित्सक कार्य करे।
गया में रविवार को विजुअल आर्टिस्ट ग्रुप और पिचकारी आर्ट के तत्वावधान में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी कलाकृतियों के माध्यम से सीताकुंड और उसके आस-पास के प्राकृतिक सौंदर्य को चित्रित किया, जिससे सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
इस अवसर पर पिचकारी आर्टिस्ट ग्रुप के अध्यक्ष और वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा, किलकारी बाल भवन गया के प्रमंडलीय कार्यक्रम समन्वयक राजीव रंजन श्रीवास्तव, और गया संग्रहालय के अधीक्षक अरविंद महाजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इन सभी का स्वागत वरिष्ठ चित्रकार अशोक कुमार ने पुष्पगुच्छ और कलाकार अभिजीत चक्रवर्ती ने शाल ओढ़ाकर किया, जबकि नन्हे बच्चों ने चंदन तिलक लगाकर अतिथियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की सफलता में पिचकारी आर्ट की प्रिया कुमारी, कला फाउंडेशन की सुधा जी, मनोज कुमार निराला, पत्रकार जितेंद्र पुष्प, चित्रकार विनय कुमार शर्मा, माणंवी पाठक, और प्रदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन सभी की उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया।
बिहार के गया जिले में एक 12 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तीन युवकों ने मासूम को पहले बेहोश करने वाली चीज खिलाई और फिर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।
घटना का विवरण
यह घटना मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है, जहां 17 अगस्त को दोपहर में 12 वर्षीय बच्ची जलावन की लकड़ियां इकट्ठा करने के लिए अपने खेत की ओर गई थी। इसी दौरान, पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और एक बोरिंग रूम में ले गए। आरोपियों ने मासूम को छेना (मिठाई) में बेहोश करने वाली दवा मिलाकर दी, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं कमरे में छोड़कर फरार हो गए। भागते समय उन्होंने कमरे को बाहर से ताला लगा दिया ताकि लड़की बाहर न आ सके।
जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजन उसकी खोज में जुट गए। गांव के एक व्यक्ति ने उसे बोरिंग रूम में देखने की बात बताई, जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे। ताले से बंद कमरे के अंदर बच्ची को बेहोशी की हालत में पाया गया। उसे तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।
डायल 112 की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की और मामले की एफआईआर दर्ज की। SSP आशीष भारती ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे की तलाश जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। गया जिले में इस घटना ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है और प्रशासन से आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है।
टिकारी संवाददाता: अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आर्षेय अरिहंत फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल टिकारी में किया गया | इको (हरित अल्ट्रासाउंड), ब्लड शुगर , ब्लड प्रेशर , ईसीजी एवं दवा का वितरण किया गया | अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ० नवनीत निश्चल (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ० टी के शर्मा (पेट, लीवर एवं आँत रोग विशेषज्ञ), डॉ० गुंजन कुमार (जनरल फिजिशियन), डॉ० अबु हुरैरा (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ० सूर्य नारायण नायडू (न्यूरो सर्जन), डॉ० आशीष कुमार झा (न्यूरो सर्जन), डॉ० क्रान्ति किशोर (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ० राजेश्वर शर्मा (जनरल लेप्रोस्कोपी सर्जन), डॉ० अनुभा कुमारी (स्त्री रोग विशेषज्ञ ), डॉ० प्रियदर्शनी (दन्त रोग विशेषज्ञ ) द्वारा लगभग दो हजार से ज्यादा गरीब एवं असहाय लोगों का नि:शुल्क इलाज एवं सभी मरीजों को दवा वितरण किया गया |
इस मौके पर नवनीत निश्चल ने कहा कि मानव सेवा एवं समाज सेवा सबसे बड़ा धर्म है | जब भी मौका मिलता है तो इस तरह के शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा करता हूँ तथा हमारा यह सदैव प्रयास रहता है कि समाज के वंचित और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की सहायता हो सके | इसी प्रयास में इस शिविर का आयोजन किया गया |
इस अवसर पर ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानीगंज, टिकारी के निदेशक रोमित कुमार जी ने कहा कि नि:शुल्क चिकित्सा शिविर जरूरतमंद गरीब और असहाय लोगों के लिए वरदान है | हॉस्पिटल में जो लोग इलाज का खर्च वहन नही कर सकते, उन्हें शिविर में बेहतर स्वास्थ्य सेवा नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाती है |
टिकारी संवाददाता: अलीपुर थाना की पुलिस ने हथियार का भय दिखा मोबाइल लूट कर भाग रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। वहीं लुटे गये मोबाइल के साथ एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि अलीपुर थानाक्षेत्र के निमसर ग्राम के समीप एक व्यक्ति से दो अज्ञात लोग हथियार के बल पर मोबाइल छीन लिये है। अलीपुर एसएचओ सत्यनारायण शर्मा ने मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए अपराधियों के भागने की दिशा में सघन छानबीन करने लगे। इसी क्रम में मखदुमपुर ग्राम के समीप दो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो को गिरफ्तार किया।
दोनो की निशानदेही पर खेत से एक देशी कट्टा एवं एक विधि विरुद्ध बालक के समीप से लुटा गया मोबाइल जब्त किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अलीपुर थानाक्षेत्र के मखदुमपुर ग्राम के सब्बीर अंसारी के पुत्र शाहनवाज आलम एवं मदारपुर ग्राम के विमलेश सिंह के पुत्र नीलेश कुमार सिंह के रूप में हुई। जानकारी हो कि शाहनवाज के विरुद्ध झारखंड में भी लूटपाट करने का मामला दर्ज है। विगत कुछ माह पूर्व शाहनवाज के घर से पुलिस ने झारखंड में हुई बड़ी लूट की जांच के क्रम में 1.5 लाख रुपया नगद बरामद किया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस द्वारा पूछताछ कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
गया। बिहार के गया जिले में पुलिस ने एक बड़े हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। बेलागंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष भारती ने बताया कि शुक्रवार रात को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि मानिकपुर में हथियारों का एक बड़ा जखीरा आया हुआ है। इसके सत्यापन के बाद हमने एक टीम गठित की और छापेमारी की।” छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1500 कारतूस, 6 बंदूक, 1 कट्टा, 1 पिस्टल और 1 राइफल बरामद किया। इसके अलावा 3,74,500 रुपये नकद, एक स्कॉर्पियो वाहन और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।
पुलिस ने इस मामले में रनजीत, राहुल और मिन्ता देवी नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी भारती ने बताया कि मिन्ता देवी के घर से हथियार बरामद किए गए। “जब हमारी टीम उसके घर पहुंची, तो वह भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया,” उन्होंने कहा।
जांच में पता चला कि आरोपी हथियारों को पलंग के बॉक्स में और भिंडी के खेत में बोरे में छिपाकर रखते थे। स्कॉर्पियो वाहन में विशेष तहखाने बनाए गए थे, जिनका इस्तेमाल हथियारों की तस्करी के लिए किया जाता था। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही बेला प्रखंड के चाकंद थाना क्षेत्र से 256 कारतूस और एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था। उस मामले में भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
एसएसपी भारती ने इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि इस अभियान में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध हथियारों के प्रसार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके संपर्कों की तलाश में जुटी है। इस मामले की गहन जांच जारी है।
टिकारी संवाददाता: ज्ञानोदय विद्यालय पंचानपुर में हर्षोलास के साथ 78 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में 93 वर्षीय व्योवृद्ध व पूर्व मुखिया बनारस शर्मा ने झंडोतोलन कर झंडे की सलामी दी। श्री शर्मा ने अंग्रेजों के शासन काल का भारत और आजाद भारत में शासन व्यवस्था को विस्तार से बताया।ज्ञानोदय विद्यालय पंचानपुर के निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह ने भारत को आजाद कराने में देश के युवाओं, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्ग की भूमिका से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।तदोपरांत विद्यालय के नन्हें मुन्हें बच्चों द्वारा राष्ट्रीयता से ओतप्रोत गीत – संगीत और नृत्य की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक संजीव कुमार, सुमन कुमारी, नागेश पांडेय , मुकेश कुमार, रंजू कुमारी, मेघा कुमारी, सविता कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर उपस्थित अविभावकों ने नन्हें मुन्हें बच्चों की प्रस्तुति देखकर मंत्र मुग्ध हो गए और काफी सराहा।