Category: MAGADH

  • 1878 पीडीएस दुकानों पर कैंप लगाकर बनाया जायेगा आयुष्मान कार्ड, जविप्र दुकान पर आधार, राशन कार्ड और मोबाइल लेकर जाएं

    1878 पीडीएस दुकानों पर कैंप लगाकर बनाया जायेगा आयुष्मान कार्ड, जविप्र दुकान पर आधार, राशन कार्ड और मोबाइल लेकर जाएं

    23 लाख से अधिक लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का है लक्ष्य

    आयुष्मान भारत कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिला में मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत गरीब राशन कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया जा रहा है। डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों पर यह शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इसके लिए उन्होंने बीडीओ तथा मार्केटिंग आफिसर से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिया है। डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति रिपोर्ट प्रतिवेदित करने को कहा है। जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयुष्मान भारत कार्यक्रम को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि गरीब राशन कार्डधारियों का कार्ड बनें और उनमें इसके बारे में जागरूकता लाई जाए, ताकि अधिक से अधिक कार्ड बन सके।

    पीडीएस की दुकान पर सुबह 7 बजे यह काम शुरू होगा

    डीएम ने बीडीओ तथा एमओ को निर्देश दिया कि जनवितरण प्रणाली दुकानों पर सात बजे से काम प्रारंभ हो जाना चाहिए। आयुष्मान भारत के ​इस विशेष अभियान के लिए आशा, जीविका और आंगनबाड़ी के कर्मियों द्वारा लाभार्थियों को नजदीकी जनवितरण प्रणाली दुकानों पर लाने का काम करेंगे। सभी प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक और जनवितरण प्रणाली दुकानों के डीलर समन्वय स्थापित कर विशेष अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दें।

    1878 जनवितरण प्रणाली दुकान हुए टैग:

    जिला में 18 जुलाई से जनवितरण प्रणाली दुकानों पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने की शुरूआत हो गयी है। यह विशेष अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। डीपीसी जय अनुराग ने बताया कि वर्तमान में जिला में कुल 34,07,516 आयुष्मान कार्ड लाभा​र्थी को चिन्हित किया गया हैं जिसमें अब तक कुल 11,02, 142 आयुष्मान कार्ड निर्गत किया चुका है। इस विशेष अभियान में शेष बचे कुल 23,05,374 लाभार्थियों का कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विशेष अभियान के तहत जिले के चिन्हित एक हजार 878 जनवितरण प्रणाली दुकानों को टैग किया गया है। बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत सभी राशनकार्ड धारकों का हेल्थ कार्ड बनाया जा रहा है।

    आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कागजात

    आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अपने नजदीकी जनवितरण प्रणाली दुकान पर आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा मोबाइल लेकर जायें। यह वे जरूरी कागजात हैं जिसकी वहां जरूरत होती है। इसके लिए अपने क्षेत्र के प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक तथा जनवितरण प्रणाली दुकानों के डीलर से संपर्क करें।

    विशेष अभियान में लक्षित लाभार्थी

    मोहनपुर- 81360

    डोभी- 69024

    बाराचट्टी- 69413

    गुरुआ – 88283

    खिजरसराय- 88942

    अतरी- 47633

    बेलागंज- 87713

    मानपुर )- 72429

    कोंच- 99770

    आमस- 54605

    गुरारू- 71120

    वजीरगंज- 108339

    नीमचक बथानी- 46865

    परैया- 51393

    टनकुप्पा- 65460

    फतेहपुर- 114594

    बोधगया – 131312

    टिकारी- 133938

    बांकेबाजार- 76958

    इमामगंज- 125134

    शेरघाटी- 90644

    मोहड़ा- 64176

    डुमरिया- 91591

    गया सदर- 291552

    इतने पीडीएस दुकानों पर लगेगा कैंप

    आमस में 52
    अतरी में 29
    बांकेबाजार में 68
    बाराचट्टी में 72
    बेलागंज में 70
    बोधगया में 81
    डोभी में 64
    डुमरिया में 112
    फतेहपुर में 89
    सदर प्रखंड में 81
    गुरारू में 56
    गुरुआ में 85
    इमामगंज में 182
    खिजरसराय में 82
    कोंच में 73
    मानपुर में 65
    मोहनपुर 89
    मोहड़ा में 41
    नीमचक बथानी में 43
    परैया में 45
    शेरघाटी में 146
    टनकुप्पा में 58
    टिकारी में 115
    वजीरगंज में 80

  • बेलागंज: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पैदल यात्री की मौत, चालक फरार

    बेलागंज: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पैदल यात्री की मौत, चालक फरार

    बेलागंज थाना क्षेत्र खनेटा गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन के धक्के से एक व्यक्ति की मौत। ग्रामीणों ने बताया कि थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी पैंतीस वर्षीय श्रवण प्रजापत सड़क मार्ग पर पैदल कही जा रहे थे। उसी दौरान खनेटा गांव के समीप तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन की चपेट में आ गए। जहा उनकी मौत घटना स्थल पर हो गई। वही वाहन भागने में सफल रहा। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है। वहीं परिजन के लिखित आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज किया जाएगा।

  • टिकारी में दिनदहाड़े उचक्कों ने उड़ाए महिला का 50 हजार रुपए भरा थैला

    टिकारी में दिनदहाड़े उचक्कों ने उड़ाए महिला का 50 हजार रुपए भरा थैला

    प्रतीक चित्र

    टिकारी संवाददाता: उचक्कों और साइबर अपराधियों का टिकारी शहर में अपने कारनामे को बेखौफ अंजाम देने का सिलसिला जारी है। शहर के किला अंदर मुहल्ले में मंगलवार को बाइक सवार दो उचक्कों ने एक वृद्ध महिला से झपट्टा मारकर 50 हजार रुपए भरा थैला छीनकर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने घटना की लिखित टिकारी थाना में की है। पीड़ित महिला अंदर किला निवासी चन्द्रदीप प्रसाद की पत्नी माया कुमारी सिन्हा द्वारा दर्ज की गई शिकायत में कहा गया है कि घटना के दिन एसबीआई के टिकारी शाखा से 50 हजार रुपया निकासी कर घर लौट रही थी।

    इसी क्रम में अंदर किला के पास जैसे ही पहुंची अचानक बाइक सवार दो उच्चकों ने झपट्टा मारकर थैला छीनकर फरार हो गया। थैला में 50 हजार नगद सहित बैंक आदि दस्तावेज रखा था। पीड़ित माया कुमारी ने शिकायत पत्र के माध्यम से अपराधियों की पहचान कर उसके विरुद्ध कार्रवाई करने और रूपए वापसी करने की मांग की है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है मामले की जांच की जा रही है। यंहा बता दें कि पूर्व में भी शहर में ऐसी कई घटनाओं को अपराधी बेखौफ अंजाम दे चुके हैं।

  • जिस राज्य में पूर्व मंत्री के परिवार और घर सुरक्षित नहीं है इस राज्य का कानून व्यवस्था कहां है? – अभय कुशवाहा

    जिस राज्य में पूर्व मंत्री के परिवार और घर सुरक्षित नहीं है इस राज्य का कानून व्यवस्था कहां है? – अभय कुशवाहा

    गया। पूर्व मंत्री सह वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के हत्या के बाद गया में औरगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा ने कहा की जिस राज्य में पूर्व मंत्री के परिवार और घर सुरक्षित नहीं है। उस राज्य में कानून व्यवस्था कहा है। हमारे नेता तेजस्वी यादव हमेशा कहते रहे है और बिहार में कानून व्यवस्था पर आवाज उठाते रहे हैं। मगर एनडीए गठबंधन के जो लोग है, वह दूसरे रूप में ले लेते हैं। सवाल उठाते है बिहार की और बिहार की जो हालत और स्थिति है कानून व्यवस्था की उस पर सवाल उठाते है। एनडीए गठबंधन के जो लोग है वह 15 साल पीछे की बात करने लगते है‌ अरे भाई जिस दौर में जिस तरह की घटना हो रही है। मुकेश सहनी जी के पिताजी की हत्या हुई और घर पे हुई इसकी जिसका निंदा जितना किया जाए कम है। राज्य की सरकार पूरी तरह से बिहार में कानून व्यवस्था कायम करने में विफल हो गई है। हमारे क्षेत्र में 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है। आरोपी को और पीड़ित को पुलिस एक ही गाड़ी में लेकर जाती है। इस मामले को लेकर हमने कल एसएसपी साहब से कहा तो वह कह रहे है की नई नियुक्ति है। उस पर तो कारवाई होनी चाहिए। यह कारवाई का विषय बनता है। इसलिए हम यही कहेंगे की बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो गई है। सभी लोग बात बनाने में लगे हुए है और मुकेश सहनी के पिताजी की हत्या किस वजह से हुई सरकार इस बात की अभी तक पता नहीं लगा सकी है। सरकार कहती है जांच हो रहा है। जांच किस पर नही होती है कौन सा ऐसा विषय है जिस पर जांच नही किया है।

    पहले जंगल राज नहीं व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई थी

    – अभय कुशवाहा , राजद सांसद

    वीडियो

    गया जिले के औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा गांव में औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा पहुंचे। वहां उन्होंने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। कहा कि सरकार पर बहुत बड़ा सवाल हैं, जो सरकार हमेशा बोलते रहती है कि बिहार में कानून व्यवस्था ठीक है तो हम यही कहना चाहेंगे कि जिस राज्य में किसी राज्य के पूर्व मंत्री के परिवार और उनका घर जब सुरक्षित नहीं है तो लॉ एंड ऑर्डर कहां है। एनडीए नेता 15 साल पहले की बात करने लगेंगे।हत्या किस कारण हुई है अभी तक पता नहीं कर सके है।सरकार के जांच के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार की आवाम इनको जांच कर लेंगे। अब मंगलराज है की क्या है यह साफ दिख रहा है और न घटनाएं हो रही है। 15 साल पहले जिसे जंगलराज कह रहे है वह जंगलराज नही था। वह व्यवस्था परिवर्तन करने की एक लड़ाई थी और मैं समझता हूं कि अगर वह लड़ाई नहीं होती तो आज जिस तरह का बिहार को देख रहे है, उस तरह का बिहार देखने को नहीं मिलता। भ्रष्ट्राचार का राज है और पूरी तरह कानून व्यवस्था इस सरकार में फेल है।

  • मुहर्रम त्यौहार को शान्तिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर मैगरा थाना में एसडीओ ने की शांति समिति की बैठक

    मुहर्रम त्यौहार को शान्तिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर मैगरा थाना में एसडीओ ने की शांति समिति की बैठक

    डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना परिसर में  एसडीओ शारा अशरफ एवं इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में मोहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक की गई,जिसमें इमामगंज विधानसभा अंतर्गत लुटुआ थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा,इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार,सोहैल थानाध्यक्ष विद्याशंकर,मैगरा थानाध्यक्ष सौरभ कुमार,कोठी थानाध्यक्ष संजीत कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर रवि भूषण जी,इमामगंज सीओ सुनीता कुमारी समेत जनप्रतिनिधि पिंकू लाल,लाडले खान,वलीउल्लाह खान,कमाल खान,इनाम खान,पूर्व मुखिया दिलीप कुमार,मुखिया सियावर रजक,पूर्व मुखिया महेंद्र दास,सहाबु खान आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

    इसमें शेरघाटी एसडीएम शारा अशरफ ने कई दिशानिर्देश दिया। इसके साथ ही मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए अपील किया। वहिं सभी पुराने रूट पर ही ताजिया लेजाने की इजाजत है। साथ साथ डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।,अस्त्र सस्त्र पर पूर्ण रोक रहेगा।,ताजिया की हाइट भी कम रखने की बात कही। इसके साथ ही शांति समिति बैठक में शामिल लोगों को जिम्मेदारी दी गई कि अपनी उपस्थिति में त्यौहार को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने की ज़िम्मेदारी दी गई है।

    रिपोर्ट : दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

  • निजी बस की टक्कर से 45वर्षीय व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    निजी बस की टक्कर से 45वर्षीय व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    डुमरिया (गया): मंगलवार को भदवर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय कुलदीप बशखोर की मौत हो गई। डुमरिया-पटना स्टेट हाईवे 69 पर बेनिनगर गांव के पास एक निजी बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, रानीगंज से झारखंड के डाल्टनगंज जा रही सोलंकी ट्रैवल्स की बस ने कुलदीप को टक्कर मारी। घायल कुलदीप को तुरंत मैगरा के एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इमामगंज रेफर किया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आक्रोश में आकर हाईवे जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले इस जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बस मालिक के हस्तक्षेप के बाद जाम हटाया गया।

    भदवर थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया, “हमने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।” मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।

  • गया के एक होटल में रहकर रेलयात्रियों के सामान चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सभी बेगूसराय के हैं निवासी

    गया के एक होटल में रहकर रेलयात्रियों के सामान चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सभी बेगूसराय के हैं निवासी

    ✍️देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा और उनकी सुरक्षा के साथ यात्रियों के सामानों की सुरक्षा में तैनात आरपीएफ़ और जीआरपी की संयुक्त टीम रेल यात्रियों के सामान चुराने वाले एक गिरोह का उद्भेदन किया है। सभी पांचों आरोपी बिहार के बेगूसराय जिले के ही रहने वाले हैं। रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश एवं रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि एक रेलयात्री संजीत कुमार अपनी पत्नी के साथ गया से पटना जाने के लिए गया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 06/07 पर बैठकर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। समय करीब 08.00 बजे चार पांच लड़के यात्रियों के भीड़ का हिस्सा बनकर यात्री संजीत और उनकी पत्नी के आसपास घूम रहे थे। इसमें से एक लड़के ने यात्री संजीत कुमार के गले का चेन काटकर भागने लगा। यात्री को एहसास होने पर उसने चोर-चोर का हल्ला किया तो प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ, जीआरपी के बलकर्मी द्वारा भाग रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम पंकज कुमार (उम्र 28)वर्ष पिता स्वर्गीय उत्तम सिंह, पता सिंघवा टोला थाना मुफस्सिल जिला बेगूसराय बताया। जिसकी तलाशी ली गई तो एक अदद स्मार्ट मोबाइल फोन पाया गया। यात्री के गले का चेन के बारे में पूछने पर बताया कि मेरा साथी चैन को लेकर भाग गया है। उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि हम लोग पांच साथी हैं।

    यात्रियों का सामान चोरी करने के उद्देश्य से गया में होटल में ठहरे हुए हैं। साथ ही अपने अन्य साथियों का नाम (1) रूपेश कुमार उर्फ मिस्त्री उम्र 32 वर्ष पिता स्वर्गीय मिथलेश साहू पता छोटी बलिया थाना बलिया जिला बेगूसराय(2) सचिन कुमार उम्र 19 वर्ष पिता उत्तम सिंह पता सिंगवा थाना मुफस्सिल जिला बेगूसराय(3) जगमोहन पासवान 24 वर्ष पिता शिव शंकर पासवान ग्राम नयाबाजार थाना मुफस्सिल जिला बेगूसराय(4) महेश शाह पिता स्वर्गीय वासुदेव शाह ग्राम थाना बलिया जिला बेगूसराय बताया। गिरफ्तार व्यक्ति को जीआरपी थाना गया लाया गया। अग्रेतर कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 166/ 24 दिनांक 16.07.24 अंतर्गत धारा 112, 304 भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया। घटना में संलिप्त अन्य चार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आरपीएफ़ और जीआरपी द्वारा संयुक्त टीम गठित कर पकड़े गए व्यक्ति के मोबाइल से उसके साथी के नंबर प्राप्त कर प्राप्त कर टेक्निकल सेल से टावर लोकेशन प्राप्त किया गया। जिसमें पकड़े व्यक्ति के साथी का लोकेशन गया स्टेशन के करीब 400 मीटर की दूरी पर एक होटल में शो कर रहा था। जिस पर आरपीएफ/जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा पकड़े व्यक्ति के साथ होटल पहुंचकर उनके पंजिका से मिलान कर कमरा संख्या 310 में होटल के मालिक एवं संचालक की उपस्थिति में तलाशी ली गई तो वहां पकड़े व्यक्ति के उपरोक्त चारों साथी पाए गए।

    चारों की तलाशी लेने पर चारों के पास से एक-एक अदद मोबाइल फोन एवं ₹ 6850 नगद तथा यात्री का चोरी किया हुआ सोने के गले का 11 ग्राम का चैन गैंग के सरगना रूपेश कुमार के पास से पाया गया। रूपेश कुमार ने गले का चैन खींचकर चोरी करना स्वीकार किया। बरामद मोबाइल के बारे में बताया कि यात्री का मोबाइल चोरी किया हूं जिसमें दूसरा दूसरा सीम लगाकर उपयोग कर रहा था। तत्पश्चात मौके की कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना गया लाया गया लाकर अग्रिम कार्रवाई की गई। आरपीएफ़ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि इस प्रकार यात्रियों का चोरी किया हुआ पांच अदद मोबाइल फोन एवं ₹6850 नगद तथा एक अदद सोने का 11 ग्राम का चैन की बरामद किया गया। कुल सामानों का अनुमानित मूल्य करीब ₹ 1,51,850 है। सभी एक जगह बेगूसराय का ही रहने वाला है।

  • पूजा अर्चना कर मंगल गीतों के साथ धान की रोपाई शुरू, देश की संस्कृति और परंपरा को आज भी नहीं लोग भूले हैं

    पूजा अर्चना कर मंगल गीतों के साथ धान की रोपाई शुरू, देश की संस्कृति और परंपरा को आज भी नहीं लोग भूले हैं

    ✍️देवब्रत मंडल

    कृषि क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बनने के लिए सतत प्रयास करता रहा है। खाद्यान्न की कमी होने पर देश में दूसरे देशों से आयात किया जाता है। अब तो किसान नई तकनीकों के सहारे अन्न के उत्पादन में काफी आगे निकल गए हैं लेकिन भारत की संस्कृति और परंपराओं को भला कोई कैसे भूल सकता है। आज कृषि के क्षेत्र में विज्ञान की अनिवार्यता हो चली है। खेतों की जुताई अब हल-बैल से कम होती है लेकिन अभी भी बिहार के किसान हल बैल से खेतों की जुताई करने के बाद ही खरीफ सीजन में अनाज का उत्पादन करते हुए देखे जाते हैं। कृषि को उद्योग का दर्जा अबतक नहीं दिया जा सका है। जबकि इसकी मांग निरंतर जारी है। आज हम बात कर रहे हैं अपनी संस्कृति और परंपराओं की। बिहार के किसान खासकर दक्षिण बिहार में धान की फसल बारिश पर ही निर्भर करते हैं। धान की रोपाई का काम अब शुरू हो चुका है। ऐसे में पारंपरिक तरीके से धान की बुआई को भला कैसे भूला जा सकता है।

    कृषकों के अनुसार वर्षा ऋतु में धान की रोपनी शुरू की जाती है और इंद्र भगवान की पूजा की जाती है। ताकि खेतों में समय समय पर बारिश होती रहे और रोपे गए धान के पौधे से पैदावार हिश्ट् पुष्ठ रहे। किसान के घर की महिलाएं धान रोपने की परंपरा को आज भी जीवित रखे हुए हैं। गया के किसान रघुवीर प्रसाद कहते हैं कि धान की रोपाई शुरू करने से पहले खेतों में पूजा अर्चना करते हैं। नगर प्रखंड के कोरमा पंचायत की गीता देवी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम कोने पर कोठी(मिट्टी से बने छोटे आकार) में धान और चावल को रखकर ढक दिया जाता है। इसके बाद इनकी पूजा अर्चना की जाती है ताकि अन्न का भंडार हमेशा भरा रहे। इसी कारण से भी उत्तर-पश्चिम दिशा के कोने को ‘भंडार कोना’ भी कहा जाता है।

    साथ में धान रोपने वाली महिलाएं इंद्रदेव के साथ भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को भी स्मरण करते हुए मंगल गीत गाती हैं।
    हालांकि बिहार में धान की रोपाई करने के पहले बीज से बिचड़ा तैयार करते हैं। विशेष रूप से आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष शुरू होने के बाद ही धान की रोपाई की जाती है। अंग्रेजी महीने की बात करें तो जून-जुलाई के मध्य धान की रोपनी की जाती है। बिहार के भोगौलिक दृष्टिकोण से देखें तो जून के प्रथम सप्ताह से यहां मॉनसून प्रवेश करता है। समय पर मॉनसून के प्रवेश करने का समय जून-जुलाई के बीच का समय माना जाता है। किसान इस मौसम का केवल इंतजार ही नहीं करते हैं बल्कि खरीफ फसलों की बुआई के लिए खेतों को उत्तम उत्पादन के लायक तैयार कर लिया करते हैं।

    इस मौसम में सब्जियों की खेती करने वाले किसान भी मॉनसून आने से कुछ दिन पहले खेतों की जुताई कर अच्छे से तैयार कर लेते हैं। इसके बाद दक्षिण बिहार में मक्का(मकई), भिंडी, नेनुआ( कहीं इसे तोरी तो कहीं इसे घिउरा भी कहते हैं)’ कद्दू, कोहड़ा, आदि सब्जियों के बीज की रोपाई करते हैं। जिसके पौधे सही से तैयार हो जाते हैं और समय से फूलने और फलने लगते हैं।

  • श्रावणी मेला यात्रा होगी आसान: रेलवे ने की 5 नई ट्रेनों की व्यवस्था

    श्रावणी मेला यात्रा होगी आसान: रेलवे ने की 5 नई ट्रेनों की व्यवस्था

    न्यूज डेस्क : आगामी श्रावणी मेला के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 5 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 21 जुलाई से 20 अगस्त 2024 तक संचालित होंगी।

    रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने निम्नलिखित विशेष ट्रेनों के संचालन की जानकारी दी:

    1. पटना-मधुपुर-पटना (गाड़ी सं. 03266/03265)
       – प्रतिदिन चलेगी
       – पटना से प्रस्थान: 23:10 बजे
       – मधुपुर पहुंचने का समय: 04:50 बजे (अगले दिन)

    2. गया-मधुपुर-गया (गाड़ी सं. 03653/03654)
       – प्रतिदिन चलेगी
       – गया से प्रस्थान: 17:00 बजे
       – मधुपुर पहुंचने का समय: 23:50 बजे

    3. जयनगर-आसनसोल-जयनगर (गाड़ी सं. 05597/05598)
       – सप्ताह में तीन दिन: मंगलवार, शुक्रवार और रविवार
       – जयनगर से प्रस्थान: 22:00 बजे
       – आसनसोल पहुंचने का समय: 11:30 बजे (अगले दिन)

    4. रक्सौल-देवघर-रक्सौल (गाड़ी सं. 05551/05552)
       – सप्ताह में तीन दिन: रविवार, मंगलवार और गुरुवार
       – रक्सौल से प्रस्थान: 05:15 बजे
       – देवघर पहुंचने का समय: 16:45 बजे

    5. सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ (गाड़ी सं. 05573/05574)
       – प्रतिदिन चलेगी
       – सरायगढ़ से प्रस्थान: 03:05 बजे
       – देवघर पहुंचने का समय: 11:30 बजे

    श्री चंद्र ने कहा, “इन ट्रेनों से बिहार और झारखंड के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन ट्रेनों के समय-सारणी के अनुसार बनाएं।”

    विस्तृत जानकारी के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी स्टेशन से संपर्क कर सकते हैं।

  • शहनाई की जगह मातम: बहन की शादी से एक दिन पहले भाई की आहर में मिली लाश

    शहनाई की जगह मातम: बहन की शादी से एक दिन पहले भाई की आहर में मिली लाश

    प्रतीकात्मक चित्र

    गया (बिहार): जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर कितना क्षणभंगुर होता है, यह टिकारी के एक परिवार ने भरे मन से महसूस किया। जहां एक ओर घर में शहनाइयां बजने वाली थीं, वहीं दूसरी ओर नियति ने ऐसा करुण संगीत छेड़ा कि पूरा परिवार सन्न रह गया।

    सोमवार की धुंधली सुबह, जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर निकले, तो जमुआरा आहर के तट पर उन्हें एक ऐसा दृश्य दिखा जो किसी के भी दिल को दहला देने के लिए काफी था। पानी में तैरता एक निष्प्राण शरीर, जो कल तक जीवन से भरा-पूरा था। वह था 18 वर्षीय राजेश कुमार, जिसकी बहन क्रांति की डोली सजने वाली थी।

    “राजेश मानसिक रूप से कमजोर था, लेकिन उसका मन साफ था,” एक पड़ोसी ने आंसू पोंछते हुए कहा। “उसकी यह स्थिति परिवार के लिए चिंता का विषय थी, पर किसने सोचा था कि वह इस तरह चला जाएगा। कल शाम से वो घर नहीं लौटा था। काश हमें पता होता कि वो कहां है।”

    टिकारी के एसएचओ चंद्रशेखर कुमार ने गंभीर स्वर में कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय सुनिश्चित करेंगे।”

    घर में जहां रंग-बिरंगी रोशनी होनी चाहिए थी, वहां अब मातम का अंधेरा छाया है। क्रांति, जिसे दुल्हन बनना था, अब भाई के शोक में डूबी है। उसकी आंखों में सजे सपने अब आंसुओं में बह गए हैं।

    राजनंदन यादव, जो अपनी बेटी को विदा करने की तैयारी कर रहे थे, अब बेटे की अंतिम यात्रा की व्यवस्था में जुटे हैं।”पहले पत्नी गई, अब बेटा। क्या यही जीवन का सच है?” उन्होंने कहा, उनकी आवाज में दर्द की गहराई साफ झलक रही थी।

    समुदाय ने एकजुटता दिखाते हुए परिवार को सांत्वना दी है। आमाकुआं पंचायत के मुखिया पुष्पेंद्र ठाकुर उर्फ रिंकू ठाकुर ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अतिरिक्त, पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत बीस हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दी गई। लेकिन कोई भी राशि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं कर सकती।

    जैसे-जैसे सूरज ऊपर चढ़ता गया, वैसे-वैसे परिवार के सामने एक कठिन निर्णय था – क्या करें? क्या शादी को आगे बढ़ाया जाए या टाला जाए? जीवन की विडंबना यह है कि कभी-कभी खुशी और गम एक ही पल में साथ आ जाते हैं।

    इस घटना ने एक बार फिर याद दिलाया है कि जीवन कितना अनिश्चित है। जहां एक परिवार अपने प्रियजन को खो चुका है, वहीं पूरा गांव इस घटना से स्तब्ध है, यह सोचकर कि कल किसके साथ क्या हो सकता है। राजेश की मानसिक स्थिति इस दुखद घटना को और भी गहरा बना देती है, जो मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और समाज में इसकी समझ की आवश्यकता को रेखांकित करती है।