Category: MAGADH

  • गया लोकसभा चुनाव परिणाम: अनिश्चितता के बीच उम्मीदों का दंगल

    गया लोकसभा चुनाव परिणाम: अनिश्चितता के बीच उम्मीदों का दंगल

    ✍️ देवब्रत मंडल

    लोकसभा चुनाव गया में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। यहां राजद और हम(से.) के लिए अभी भी जीत को लेकर चिंतित हैं। कोई दावे के साथ नहीं कह रहा है कि हमारी जीत पक्की है। बोधगया विस क्षेत्र में राजद अपनी स्थिति को काफी फायदेमंद बता रहा है। शेरघाटी में बराबर की बात कही जा रही है। बाराचट्टी में हम(से.) को विरोध सहना पड़ा था तो यहां भी एनडीए के लोग चिंतित हैं। बेलागंज में राजद का प्रभाव देखने को मिला लेकिन हम(से.) भी अपनी स्थिति को राजद के मुकाबले बेहतर होने की चर्चा करते हैं। वजीरगंज में एनडीए महागठबंधन की तुलना में अच्छी स्थिति में बताई जा रही है।

    गया टाउन विस क्षेत्र की बात करें तो महागठबंधन(राजद) समर्थक नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीति को समझने में चूक कर दी। शहर के मध्य, पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र में उनकी पकड़ बेहतर देखने को मिले। उत्तरी क्षेत्र में राजद की स्थिति सबसे बेहतर देखने को मिले। पश्चिमी भाग में भी राजद के लोग मजबूती से केंद्रों पर डटे रहे। लेकिन बूथ मैनेजमेंट राजद का भाजपा की तुलना में बेहतर नहीं देखने को मिला। कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ाने के लिए कोई इधर नहीं दिखाई दिए फिर भी जिन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई थी उन्होंने अपने दम खम पर अच्छा वोटिंग करवाए। कई वार्ड में गलत(विपक्षियों) व्यक्ति के हाथों में राजद की जिम्मेदारी दे दी गई जो गलत निर्णय साबित हो सकता है। जिसकी चर्चा राजद समर्थक कर रहे थे। कांग्रेस के कई नेता मतदान के समय में नजर नहीं आए। वाम दलों के नेताओं की भी उतनी रुचि नजर नहीं आई।

    चुनाव में कार्यकर्ताओं को नाश्ता चाय पानी तक के लिए तरसते देखा गया। उत्तरी भाग में वोटर पर्ची नहीं मिल पाने के कारण भी कई समर्थक चाह कर भी वोट नहीं कर सके। मोबाइल के जरिये राजद समर्थकों ने मतदान करवाया। शहर के मध्य भाग में भाजपा(एनडीए) समर्थक सड़क पर नजर आ रहे थे लेकिन महागठबंधन के बड़े बड़े लोग(नेताजी) दुबके हुए लग रहे थे।

    शहरी क्षेत्र के मतदाताओं ने कड़ी धूप झेलना मुनासिब नहीं समझा। राजद समर्थकों ने उत्तरी भाग में अपने अपने वोटरों को घर से लाने में कोई कसर नहीं छोड़ा।
    एनडीए गठबंधन के लोग अपने वोटरों से लेकर कार्यकर्ताओं को अच्छी सुविधा दे रहे थे लेकिन महागठबंधन के लोगों में इसकी कमी दिखी। फोर व्हीलर से चलने वाले नेताओं को भी खाली हाथ बूथों तक आते देखा गया।

    कई जगहों से चुनाव मैनेजमेंट में कमी की शिकायतें सुनने को मिले। एक बात अच्छी लगी कि राजद के वोटरों में जितना उत्साह देखने को मिले, उससे कुछ कम एनडीए के लोगों में देखने को मिला। एनडीए के खेमे में मायूसी के भाव चेहरे पर नजर आ रहे थे। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि 4 जून को जो रिजल्ट आने वाला है वो चौकाने वाला होगा।

  • गया में कम मतदान के कई कारण: बीएलओ ने भी अपनी जिम्मेदारी सही से नहीं निभाई

    गया में कम मतदान के कई कारण: बीएलओ ने भी अपनी जिम्मेदारी सही से नहीं निभाई

    ✍️ देवब्रत मंडल

    गया संसदीय क्षेत्र में पिछली बार की तुलना में इस बार 19 अप्रैल को हुए मतदान का प्रतिशत कम रहा। सीधे तौर पर कहें तो कम वोट पड़े। यहां 52% मतदान की जानकारी जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार की देर शाम प्रेस वार्ता में दी। हालांकि जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने यह भी कहा कि मतदान का प्रतिशत कुछ बढ़ भी सकता है क्योंकि कुछ विस क्षेत्रों के मतों के आंकडें का आंकलन नहीं प्रेस वार्ता के वक़्त तक नहीं हो सका। लेकिन प्रेस वार्ता के वक़्त जो जानकारी दी गई थी उसके अनुसार 52% वोट पड़े हैं। जो कि गत 2019 के चुनाव से करीब 4% कम है। इसके कम होने के एक नहीं कई कारण को देखने को मिले।

    गर्म हवा की थपेडों ने मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक आने से रोका

    अधिकतर मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से किए जाने वाले दावे के अनुसार सुविधाओं की कमी नजर आई। देखने को यह भी मिले कि गया जिले के 42-43 डिसे तापमान के बीच चल रही गर्म हवा की थपेडों ने मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक आने से रोका। वहीं शादी व्याह के शुभ मुहूर्त के कारण भी मतदाता वोट करने नहीं आ पाए। हालांकि फसलों की कटाई ने मतदान को प्रभावित उतना नहीं कर सका। फिर भी किसानी कार्य में लगे वोटर मतदान में रुचि नहीं दिखाई। कड़ी धूप और गर्म हवा एक कारण था कि लोग घरों से निकलने से परहेज किया।

    अधिकतर मतदाता के घर तक बीएलओ ने पर्ची नहीं पहुंचाया

    कई मतदान केंद्र के आसपास से कम मतदान की एक सबसे बड़ी वजह जो सामने आई वो ये कि 40-45% मतदाताओं के घर तक बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची नहीं पहुंचाया जा सका था। कई केंद्रों पर तो बीएलओ देखने को नहीं मिले। कई मतदाताओं के पास वोटर आईडी कार्ड रहते हुए भी मतदाता सूची में उनके नाम नहीं मिल रहे थे। कुछ शिकायत ये भी सुनने को मिले कि बीएलओ और नेताओं की सांठगांठ के कारण पर्ची मतदाता तक नहीं पहुंचा था।

    सरकारी तंत्र के भरोसे रहने वाले लाखों मतदाता मतदान से वंचित रह गए

    इस बार गया संसदीय क्षेत्र में चुनाव को लेकर जो सरकार/प्रशासन की ओर से मतदाताओं के लिए पर्ची देने की व्यवस्था की गई थी, इससे मतदाताओं में घोर निराशा देखने को मिले। सभी मतदाताओं के घर तक पर्ची पहुंचाने की जिम्मेदारी जिन्हें दी गई, उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन कागज पर दिखाया, जबकि जमीनी हकीकत थी कि मतदाता बूथ पर से बिना वोट डाले ही लौट गए। कारण कि उन्हें मतदाता पर्ची नहीं मिल पाया था। वहीं प्रत्याशियों के समर्थक द्वारा लगाए गए चुनावी स्टॉल पर मतदाता सूची की कमी थी। जिन्होंने किसी तरह यह व्यवस्था कर भी रखी थी तो अनुभवी कार्यकर्ताओं के कारण कई मतदाताओं को पर्ची नहीं दे पा रहे थे।

    ‘इलेक्ट्रॉल सर्च’ वेबसाइट पर लोग अपना अपना पर्ची खोज रहे थे

    भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए अपने वेबसाइट ‘इलेक्ट्रॉल सर्च’ लांच कर रखा था। जिसके माध्यम से कई मतदाता अपना अपना वोट कर पा रहे थे। इसके लिए प्रत्याशियों के समर्थक एंड्रॉइड मोबाइल या लैपटॉप पर खोजकर मतदाताओं को उनके बूथ संख्या, मतदान केंद्र, मतदाता क्रम संख्या आदि ढूंढकर दिया तो वे वोट कर सके। जिससे मतदान का प्रतिशत कुछ बढ़े।

    बहरहाल, चुनाव शांति तरीके से संपन्न हुआ। ये जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। गया में हिंसक चुनाव का इतिहास रह चुका है। नक्सली गतिविधियों के कारण चुनाव में वोट करने से पहले मतदाता काफी कुछ सोचा करते थे लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में इसकी कहीं भी गुंजाइश नहीं रहने दिया गया। मतदाताओं ने कई किमी दूर जाकर भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया, ये बहुत बड़ी बात है चुनावी हिंसा की खबर कहीं से भी नहीं आई।

  • छह मतदान केंद्रों पर लोगों ने किया वोट का बहिष्कार, गया में पिछले चुनाव की तुलना में इस बार कम पड़े वोट

    छह मतदान केंद्रों पर लोगों ने किया वोट का बहिष्कार, गया में पिछले चुनाव की तुलना में इस बार कम पड़े वोट

    ✍️ देवब्रत मंडल

    चुनाव संपन्न कराकर जिला मुख्यालय लौटे मतदानकर्मियों का दल


    शुक्रवार को 18 वीं लोकसभा के लिए डाले गए वोट के प्रतिशत पिछले चुनाव की तुलना में कम रहा। गया जिले में करीब 4.16% कम वोट पड़े। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार गया(सु.) संसदीय क्षेत्र 52% वोट डाले गए।  जबकि 2019 के चुनाव में 56.16% वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके अलावा औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में शुक्रवार को हुए प्रथम चरण के मतदान में वोट का प्रतिशत 50 रहा। जबकि 2019 में 53.63% वोट डाले गए थे। नवादा संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को 41.50% वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि 2019 के चुनाव नवादा का वोट प्रतिशत 49.33% और जमुई(सुरक्षित) सीट के लिए शुक्रवार को 50% मत डाले गए। देखा जाए तो जमुई में पिछली बार 55.21% मत डाले गए थे। कुल मिलाकर इन चार संसदीय क्षेत्र में पिछली बार की तुलना में इस बार मतदान का प्रतिशत कम  हुआ है। ओवरऑल की बात करें तो इन चारों संसदीय क्षेत्र में 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 53.47% वोट पड़े थे। जबकि इस बार 2024 के चुनाव में 48.23% ही वोट पड़े।

    छह बूथों पर लोगों ने मतदान का किया बहिष्कार

    गया टाउन विस क्षेत्र का मतदान केंद्र एटीपी स्कूल, लोको कॉलोनी

    राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 19 अप्रैल को छह बूथों पर लोगों विभिन्न मुद्दे को लेकर वोट का बहिष्कार किया है। जिसमें औरंगाबाद विस क्षेत्र 223 के मतदान केंद्र संख्या 97, गुरुआ विस क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 65, टिकारी विस क्षेत्र के दो मतदान केंद्र 42 एवं 43, जबकि नवादा संसदीय क्षेत्र के बरबीघा विस क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 137 पर के मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया।

    जानें किस संसदीय क्षेत्र में कितना प्रतिशत मतदान हुआ

    गया(सु.) संसदीय क्षेत्र- 52%
    औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र- 50%
    नवादा संसदीय क्षेत्र- 41.50
    जमुई(सु.) संसदीय क्षेत्र- 50%

  • गया जिले में मतदान ने पकड़ी रफ्तार, नौ विधानसभा क्षेत्र में अब तक 30.40% डाले गए वोट

    गया जिले में मतदान ने पकड़ी रफ्तार, नौ विधानसभा क्षेत्र में अब तक 30.40% डाले गए वोट

    गया टाउन विस क्षेत्र में 18.45% ही पड़े वोट

    ✍️देवब्रत मंडल

    गया जिले के नौ विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा के लिए वोट डालने का काम जारी है। कड़ी धूप और गर्म हवाओं के बीच सुबह के 1 बजे तक 30.50% वोट डाले गए हैं। अबतक प्राप्त आंकड़े बताते हैं कि अभी भी गया टाउन विस क्षेत्र में जितने वोट पड़े हैं। उसे देख कहा जा सकता है कि शहरी क्षेत्र के मतदाताओं में या तो मतदान के प्रति उत्साह नहीं है या फिर एक वजह जो सामने देखने को मिल रहे हैं, वो ये कि मतदाताओं तक मतदाता पर्ची नहीं पहुंचे हैं। गया टाउन में पहले दो घन्टे में यहां केवल 6.81% मत पड़े थे। जबकि 11:30 बजे वोट का प्रतिशत 18.45% मतदान हुए हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार 11:30 बजे तक टिकारी विस क्षेत्र में 27.86 वोट पड़े थे। इसके अलावा इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में 24% गुरुआ में 22% मत डाले गए। बेलागंज में 16%, वजीरगंज में 22.3%, बोधगया में 24.49% तथा बाराचट्टी विस क्षेत्र में 11:30 बजे तक 21.5% वोट पड़े। शेरघाटी विस क्षेत्र से आंकड़े नहीं प्राप्त हो सके हैं। जबकि यहाँ पहले दो घन्टे में 9.2% वोट पड़े थे।

    गया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नेहा द्वारा गया कॉलेज, गया में अपने मत का प्रयोग किया गया। जिलाधिकारी ने आम जनों से अपील कि है कि घरों से निकल कर आप सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

    देखें किस विस क्षेत्र में 11:30 बजे तक कितने प्रतिशत वोट डाले गए

    गुरुआ विस 22%
    इमामगंज 24%
    टिकारी 27.86%
    शेरघाटी -अप्राप्त
    बाराचट्टी 21.5%
    बोधगया 24.49%
    गया टाउन 18.45%
    बेलागंज 16%
    वजीरगंज 22.3%

  • जीबीएम कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    जीबीएम कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. जावैद अशरफ़ ने तथा संचालन एनएसएस पदाधिकारी डॉ प्रियंका कुमारी ने किया। कार्यक्रम को मंचासीन प्रधानाचार्य प्रो डॉ जावैद अशरफ़, बर्सर-व-अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सहदेव बाउरी, एनसीसी केयर टेकर अॉफिसर-सह-अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी एवं परीक्षा प्रभारी-सह-हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ प्यारे मांझी ने संबोधित किया। सभी ने छात्राओं से लोकसभा चुनाव-2024 में अनिवार्य रूप से अपने मत का प्रयोग करने का आग्रह किया। डॉ रश्मि ने कहा कि वोट देने से इस बात की गर्वानुभूति रहती है कि सरकार बनाने में हमारी भी अहम भूमिका रही। साथ ही, लोकतंत्र के महापर्व अर्थात चुनाव में भाग न ले पाने का अफसोस भी नहीं रह जाता। उन्होंने छात्राओं को मतदान के दरम्यान प्रयोग में लाये जाने वाले “नोटा” (नन ऑफ द एवब) बटन की उपयोगिता से भी अवगत कराया। कहा कि यदि हमारी नजर में कोई भी उम्मीदवार हमारा वोट पाने के लायक न लगे, तो हमारे पास नोटा (ऊपरोक्त में से कोई नहीं) बटन दबाने का विकल्प भी होता है। नोटा बटन दबाने के लिये ही सही, किंतु अपना मत देने जरूर जायें। डॉ मांझी ने हर भेदभाव एवं प्रलोभन से ऊपर उठकर उस नेता को वोट देने कहा, जो जनता की समस्याओं के निराकरण में वास्तव में तत्परता दिखलाये। डॉ बाउरी ने छात्राओं से कहा कि वे स्वयं भी मतदान दें तथा अपने मम्मी, पापा, भाई-बहन, बड़े-बुजुर्गों सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

    लोकतंत्र में मत को गिना जाता है, तौला नहीं जाता है। लोकतंत्र में सभी मत का समान मूल्य होता है

    – प्रधानाचार्य प्रो. अशरफ़

    अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य प्रो. डॉ जावैद अशरफ़ ने कहा कि लोकतंत्र में सभी मत का समान मूल्य होता है। उन्होंने अल्लामा इक़बाल के प्रसिद्ध शेर “जम्हूरियत इक तर्ज़-ए-हुकूमत है कि जिस में बंदों को गिना करते हैं, तौला नहीं करते” को पढ़ते हुए कहा कि लोकतंत्र में मत को गिना जाता है, तौला नहीं जाता है। प्रधानाचार्य के नेतृत्व में महाविद्यालय परिवार ने लोकसभा चुनाव में आलस्य त्यागकर बढ़चढ़कर भाग लेने हेतु प्रण लिया। डॉ प्रियंका कुमारी ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं एवं उपस्थित प्रोफेसर्स की सक्रिय प्रतिभागिता पर खुशी जताते हुए एनएसएस टीम की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने भी छात्राओं को मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की गरिमा बनाये रखने की बात कही। कार्यक्रम में डॉ जया चौधरी, डॉ पूजा, डॉ सुरबाला कृष्णा, डॉ कृति सिंह आनंद, हर्षिता, निकिता, अन्या, माया, सृष्टि, रिभा, रिशू, मुस्कान, जूही, प्रगति, आरुषि, काजल आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

  • सिंधुगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान: सुरक्षा बलों ने चलाया व्यापक demining अभियान

    सिंधुगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान: सुरक्षा बलों ने चलाया व्यापक demining अभियान

    सिंधुगढ़: लोकसभा चुनावों की सुरक्षा को दृढ़ता प्रदान करते हुए, सिंधुगढ़ थाना पुलिस और सीआरपीएफ ने नक्सल संभावित क्षेत्रों में एक व्यापक demining अभियान चलाया है। इस अभियान के अंतर्गत, सभी पुल, पुलिया और मुख्य रास्तों की माइनिंग डिटेक्टर मशीनों के माध्यम से सघन जांच की गई है।

    थाना अध्यक्ष गौतम कुमार के अनुसार, यह कदम नक्सली घटनाओं को रोकने और चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है। “हमारा उद्देश्य है कि चुनाव के दौरान कोई भी नक्सली घटना न हो और मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें,” उन्होंने कहा।

    इस अभियान के तहत, विशेषज्ञ टीमों ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की जांच की और उन्हें सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया। इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति न बने।

    सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र में चुनावी सुरक्षा के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है, खासकर जब नक्सली गतिविधियों का इतिहास रहा है। सुरक्षा बलों की यह संयुक्त कार्रवाई न केवल चुनावी प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने में मदद करेगी, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी एक शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करेगी।

  • सिंधुगढ़ थाना पुलिस ने भारी मात्रा में शराब सहित 6 बाइक किया जब्त, तस्कर बाइक छोड़ हुआ फरार

    सिंधुगढ़ थाना पुलिस ने भारी मात्रा में शराब सहित 6 बाइक किया जब्त, तस्कर बाइक छोड़ हुआ फरार

    सिंधुगढ़: स्थानीय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में बंदा गांव के पास से छह मोटरसाइकिलों पर लदी भारी मात्रा में शराब जब्त की है। यह शराब झारखण्ड से तस्करी करके लाई जा रही थी।

    थाना अध्यक्ष गौतम कुमार के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि तस्कर मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस अब तस्करों की तलाश में जुट गई है और उन्हें पकड़ने के लिए व्यापक जांच शुरू कर दी गई है।

    इस घटना से इलाके में शराब तस्करी के बढ़ते मामलों की ओर ध्यान गया है। पुलिस ने जनता से इस तरह की गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।

    इस कार्रवाई को लेकर थाना अध्यक्ष ने कहा, “हमारी टीम ने बहादुरी और सूझबूझ से काम लिया है। हम इस तरह की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सतर्क हैं और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखेंगे।”

  • ‘समाज’ और वोटर के ‘ठेकेदारों’ के हाथों में है यहां प्रत्याशियों का चुनावी भविष्य, राजनीतिक ग्राउंड सजधज कर तैयार

    ‘समाज’ और वोटर के ‘ठेकेदारों’ के हाथों में है यहां प्रत्याशियों का चुनावी भविष्य, राजनीतिक ग्राउंड सजधज कर तैयार

    ✍️ देवब्रत मंडल

    लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 19 अप्रैल को गया संसदीय क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। गया संसदीय क्षेत्र में तस्वीर साफ हो गई है कि मुख्य मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री के बीच ही होना है। हम(से.) बनाम राजद के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए ‘राजनीतिक ग्राउंड’ सज धज कर तैयार हो गया है। दोनों दल के नेताओं के समर्थकों की टीम मैदान में उतर गई है लेकिन गेंद किस पाले में डालना है यह वोटर तय करेंगे।
    इसलिए दोनों दल के नेता ‘समाज’ के और वोटर के ‘ठेकेदारों’ के हाथ में सबकुछ डाल दे रहे हैं। यानी दोनों प्रत्याशियों के चुनावी भविष्य इन्हीं ठेकेदारों में है।
    चुनावी माहौल में रुपए खर्च करने की सीमा तो निर्वाचन आयोग तय कर देती है लेकिन ये भी सत्य है कि यह सीमा पार कर ही कोई भी प्रत्याशी चुनाव लड़ता है। भले ही क्यों न खेत, जमीन, मकान गिरवी रखने पड़ जाएं। एक जीत के लिए सबकुछ कुर्बान। अपनी कुर्बानी देने के लिए किसी दूसरे के हाथ में हथियार तो देना ही पड़ता है तो स्वाभाविक है कि प्रत्याशियों के चुनावी गर्दन झुकेगा ही।

    बात गया शहरी विधानसभा क्षेत्र की करें तो बातें देखने, सुनने और समझने की है कि यहां दोनों दल के प्रत्याशियों ने समाज और वोटर के ठेकेदार के हाथ में चुनाव जीतने के लिए गर्दन झुका दिया है। एक दल के प्रत्याशी को विजयश्री के दरवाजे तक ले जाने के लिए एक ऐसे ठेकेदार के हाथ सबकुछ सौंप दिया है जो एक वार्ड का चुनाव हार चुके थे। ये अलग बात है कि किसी की कुर्बानी और मेहरबानी से पार्षद बन गए। चर्चा है कि गया शहरी क्षेत्र में इनके ही नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है जो अबतक विधानसभा का मुंह तक नहीं देख सके। हालांकि कोशिश बराबर करते हुए आ रहे हैं।

    वहीं दूसरी तरफ जो कई वर्षों से अंगद की तरह अपना पैर जमाए हुए हैं उनके हाथ में एक दल के प्रत्याशी का चुनावी राजनीति बनाने से लेकर उसे धरातल पर उतारने के लिए सबकुछ सौंप दिया गया है। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी भी हैं। यहां राजद और हम(से.) के सिंबल पर चुनाव हो रहा है लेकिन मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन से हो रहा है। ऐसे में स्वाभाविक है कि भाजपा, जदयू, रालोसपा और लोजपा एकसाथ हम(से) के प्रत्याशी जीतनराम मांझी के लिए काम कर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस, वाम दल, राजद के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत के लिए काम कर रही है।


    दोनों दल के लोग ‘समाज’ के ठेकेदार और ‘वोटर’ के ठेकेदार के दरवाजे पर नतमस्तक नजर आ रहे हैं।
    गया संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान की तारीख तय कर दी गई है। प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालय भी खुल गए हैं। जहां समर्थकों का आना जाना लगा हुआ रहता है लेकिन इस बीच एक खबर ये भी आ रही है अधिकृत तौर पर खोले गए कार्यालयों के अलावा भी अघोषित कार्यालय चल रहे हैं। जहां नीति निर्धारकों की गुप्त बैठक हुआ करती है। जहां निर्वाचन आयोग की नजर शायद गई भी है या नहीं ये पता नहीं पर जो सूत्र बताते हैं उनके अनुसार इस तरह के कार्यालय शहर के होटल में और कुछ नेताजी के निजी प्रतिष्ठानों में संचालित हो रहे हैं।

    अब मतदान की तारीख नजदीक आ गई है। 17 अप्रैल की शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इस हिसाब से देखा जाए तो केवल 10 दिन ही शेष बचे हैं। इन शेष दिनों में ही दोनों को हर प्रकार की तैयारी पूरी कर लेनी होगी ताकि अधिक से अधिक वोटर उनके पक्ष में मतदान कर सकें और उन्हें जीत दिला सकें।

  • Maruti ने लॉन्च की धांसू कार माइलेज के साथ और फीचर्स भी है इसमें लाजवाब, जाने इस कार की कीमत

    Maruti ने लॉन्च की धांसू कार माइलेज के साथ और फीचर्स भी है इसमें लाजवाब, जाने इस कार की कीमत

    Maruti ने एक बेहद शानदार कार बनाई है जिसे मध्यमवर्गीय परिवार खरीद सकते हैं। इसमें वे सभी सामान्य चीज़ें हैं जिनकी आप एक कार में अपेक्षा करते हैं और इसमें वास्तव में अच्छा गैस माइलेज भी मिलता है। मारुति भारत में वास्तव में एक लोकप्रिय कार कंपनी है और बहुत से लोग उनकी नई कार Maruti Suzuki Baleno में रुचि रखते हैं। आइए जानें कि इसकी लागत कितनी है और यह क्या कर सकती है।

    Maruti Suzuki Baleno Features

    Maruti Suzuki Baleno में कार के बीच में एक बड़ी स्क्रीन है जिसे आप संगीत बजाने के लिए छू सकते हैं और इसे प्लग किए बिना अपने फोन का उपयोग कर सकते हैं। इसमें एक विशेष सुविधा भी है जो आपको बिना किसी तार के अपने फोन को चार्ज करने की सुविधा देती है। कार में कुछ चीजों को नियंत्रित करने के लिए आप एलेक्सा नामक वॉयस असिस्टेंट से बात कर सकते हैं। आपको सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए एयरबैग, स्थिरता नियंत्रण और एक कैमरा जैसी सुविधाएं भी हैं जो कार के चारों ओर दिखाती हैं।

    Maruti Suzuki Baleno Engine

    Maruti Suzuki Baleno में आप दो तरह के इंजन चुन सकते हैं। एक नियमित पेट्रोल इंजन है जो 83 हॉर्सपावर की ताकत पैदा कर सकता है, और दूसरा CNG इंजन है जो 78 हॉर्सपावर की ताकत पैदा कर सकता है। दोनों इंजन मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प में आते हैं।

    Maruti Suzuki Baleno Mileage

    अगर हम इस बारे में बात कर रहे हैं कि मारुति सुजुकी बलेनो कार एक निश्चित मात्रा में ईंधन पर कितनी दूर तक जा सकती है, तो कंपनी का कहना है कि पेट्रोल संस्करण प्रत्येक लीटर ईंधन के लिए 22.94 km तक जा सकता है, और सीएनजी संस्करण प्रत्येक किलोग्राम ईंधन के लिए 30.61km तक जा सकता है।

    Maruti Suzuki Baleno Price

    Maruti Suzuki Baleno चार अलग-अलग प्रकारों में आती है जिन्हें सिग्मा, डेल्टा, ज़ेटा और अल्फा कहा जाता है। इस कार की कीमत 6.61 लाख रुपये से शुरू होकर 9.88 लाख रुपये तक जाती है। यह एक ऐसी कार है जो मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सस्ती है और इसमें अच्छे फीचर्स हैं और अच्छा माइलेज देती है।

  • Honda ने निकाली नई सुपर बाइक 65kmpl माइलेज और फीचर भी है खतरनाक जाने इसकी कीमत

    Honda ने निकाली नई सुपर बाइक 65kmpl माइलेज और फीचर भी है खतरनाक जाने इसकी कीमत

    हर महीने 2583 रुपये देकर पाएं 65kmpl माइलेज और ब्रांडेड फीचर्स वाली होंडा की दमदार बाइक। Honda मोटर्स ने Honda SP125 का नया संस्करण जारी किया है, जिसे बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है। बाइक की ईंधन दक्षता 65kmpl है और इसमें नया BS6 फेज़ 2 इंजन दिया गया है। आइए Honda SP125 की भुगतान योजना और सुविधाओं के बारे में और जानें।

    Honda SP125 Features

    Honda SP125 में चमकदार हेडलाइट, एक विशेष ब्रेक सिस्टम और चमकदार पहिये जैसी कुछ अच्छी चीजें हैं। इसमें एक स्क्रीन भी है जो महत्वपूर्ण जानकारी दिखाती है जैसे कि आप कितनी तेजी से जा रहे हैं और आपके पास कितनी गैस है। इस पर आप समय भी देख सकते हैं बाइक के सबसे अच्छे संस्करण में आगे की तरफ मजबूत ब्रेक और पीछे की तरफ नियमित ब्रेक होता है।

    Honda SP125 engine

    Honda SP125 में वास्तव में एक मजबूत इंजन है जो बाइक के अंदर एक बड़े दिल की तरह है। इसमें एक सिलेंडर होता है और यह हवा से ठंडा होता है। यह वास्तव में तेजी से आगे बढ़ सकता है और इसमें सुपरहीरो की तरह बहुत अधिक शक्ति है। इसमें गियर भी हैं जो इसे और भी तेज़ चलने में मदद करते हैं।

    Honda SP125 Mileage

    अगर हम बात करें कि Honda SP125 बाइक एक लीटर ईंधन में कितनी दूरी तक चल सकती है, तो कंपनी का कहना है कि यह 60 से 65 किलोमीटर तक चल सकती है। बाइक के ड्रम वर्जन का वजन 116 kg और डिस्क वर्जन का वजन 117 kg है। बाइक में 11 लीटर ईंधन भरा जा सकता है।

    Honda SP125 price

    Honda SP125 के तीन अलग-अलग संस्करण हैं जिन्हें आप भारत में चुन सकते हैं। सबसे सस्ता 86,751 रुपये से शुरू होता है, बीच वाला 90,751 रुपये और सबसे महंगा 91,298 रुपये का है।

    Honda SP125 Finance related information

    अगर आप Honda SP125 बाइक खरीदना चाहते हैं, तो आप 25,000 रुपये का डाउन पेमेंट कर सकते हैं और फिर 12% ब्याज दर पर 3 साल तक हर महीने 2,583 रुपये का भुगतान कर सकते हैं। आप कहां रहते हैं और कहां से बाइक खरीदते हैं, इसके आधार पर मासिक किस्त की राशि भिन्न हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए आप नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। हर महीने 2,583 रुपये देकर पाएं अच्छी माइलेज और फीचर्स वाली Honda SP125 बाइक।