मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो नाम से एक नया शो शुरू किया है। आमतौर पर उनके शो टीवी पर होते हैं, लेकिन इस बार यह नेटफ्लिक्स नाम की वेबसाइट पर है, जो लोगों को ऑनलाइन वीडियो देखने की सुविधा देती है। शो का पहला एपिसोड कल रिलीज किया गया।
मजाकिया इंसान कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के साथ वापस आ गए हैं। लोग इसे देखने के लिए उत्साहित हैं. शो को और भी मजेदार बनाने के लिए सुनील ग्रोवर भी वापस आ गए हैं। इस बार यह शो टीवी पर नहीं बल्कि NETFLIX पर है, जो ऑनलाइन वीडियो देखने का एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। शो का पहला एपिसोड हाल ही में आया और मेहमान थे रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी। उन सभी ने बहुत अच्छा समय बिताया और मज़ेदार कहानियाँ साझा कीं। रणबीर ने अपनी शादी की एक मजेदार परंपरा के बारे में भी बात की।
‘जूता चोरी’ समारोह में रणबीर ने दिए थे इतने पैसे
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नाम के टीवी शो के दौरान कपिल शर्मा ने रणबीर कपूर से पूछा कि क्या उन्होंने आलिया की बहन की शादी में सच में उन्हें बहुत सारे पैसे दिए थे, जब आलिया ने उनके जूते लिए थे। रणबीर ने कहा कि यह सच नहीं है। लेकिन फिर उनकी मां, नीतू सिंह ने कहा कि उन्होंने उसे कुछ पैसे दिए हैं। रणबीर को अचानक याद आया कि दरअसल जूता उतारने की परंपरा के दौरान आलिया की बहन ने बहुत सारे पैसे मांगे थे, लेकिन बाद में उन्होंने कम पैसे मांगे।
शो को होस्ट कर रहीं अर्चना पूरन सिंह रणबीर कपूर की बात से काफी हैरान हुईं. उन्होंने कहा कि कई चीजों में से कुछ ही अच्छी चीजें थीं। यह सुनने के बाद एनिमल स्टार ने कहा कि शादी घर पर हुई है और जूते अभी भी वहीं हैं, अगर किसी को चाहिए तो। इससे सभी लोग हंसने लगे इसके अलावा रणबीर की मां नीतू कपूर ने उनसे जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए. शो का पहला एपिसोड वाकई शानदार रहा और इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की फिल्म ‘क्रू’ ने जब रिलीज हुई तो सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया। लोगों ने इस फिल्म को देखना काफी पसंद किया. यह शुक्रवार, 29 मार्च को रिलीज हुई थी और पहले दिन इसने खूब कमाई की। फिल्म ने वीकेंड पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ‘क्रू’ का जलवा बरकरार रहा. क्या आप मुझे बता सकते हैं कि फिल्म ने शनिवार को कितनी कमाई की।
कृति सेनन, करीना कपूर और तब्बू अभिनीत फिल्म ‘क्रू’ को फिल्म विशेषज्ञों और दर्शकों ने काफी पसंद किया है। लोग कह रहे हैं कि तीनों एक्ट्रेस ने बहुत अच्छा काम किया है और फिल्म की कहानी भी बहुत अच्छी है. पहले दिन फिल्म ने जबरदस्त कमाई की, करीब 9.25 करोड़ रुपये. अब, हमारे पास दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े हैं।
‘क्रू’ फिल्म ने केवल दो दिनों में लगभग 20 करोड़ रुपये की कमाई की
एक्ट्रेस करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ ने रिलीज के दूसरे दिन करीब 9.6 करोड़ रुपये की कमाई की. लेकिन अभी तक इस जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है, यह सिर्फ एक अनुमान है। आधिकारिक डेटा जारी होने पर वास्तविक संख्या थोड़ी भिन्न हो सकती है। कुल मिलाकर फिल्म ने दो दिनों में 18.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
इस फिल्म ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था
‘क्रू’ नाम की फिल्म ने दुनिया भर में खूब कमाई की. पहले दिन इसने 20.07 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन मुख्य कलाकार थीं।
कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ “क्रू” नामक फिल्म के मुख्य किरदारों की तरह हैं। उनकी मदद राजेश शर्मा और सास्वत चटर्जी करते हैं जो छोटी भूमिकाएँ निभाते हैं। फिल्म को राजेश ए कृष्णन नाम के डायरेक्टर ने बनाया है। एकता कपूर, रिया कपूर, अनिल कपूर और दिग्विजय पुरोहित सभी ने मिलकर फिल्म बनाई।
पटना। नौ माह से जेल में बंद बिहार के यू़ट्यूबर मनीष कश्यप जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ चल सभी मुकदमों से कोर्ट से जमानत मिल गई है। संभावना है कि आज रात या कल सुबह वह जेल से बाहर आ सकते हैं। मनीष कश्यप फिलहाल पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। इसकी पुष्टि मनीष कश्यप के दोस्त और सच तक के डायरेक्टर मणि द्विवेदी ने की है। ज्ञात हो कि तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट का फर्जी वीडियो शेयर करने को लेकर यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए थे। इस मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मनीष कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज की थी।
बताया जा रहा है कि मनीष के ऊपर तमिलनाडू में दर्ज सारे मामलों में पहले ही जमानत मिल गयी थी। वहीं पटना सिविल कोर्ट और बेतिया सिविल कोर्ट से भी उन्हें सारे मामले में जमानत मिल गई थी। एक मामला हाईकोर्ट में पेंडिंग था, जिसमें भी अब जमानत मिल गई है। जैसे ही मनीष कश्यप के जमानत को कोर्ट ने मंजूरी की यह जानकारी सामने आने के बाद बेतिया में मनीष कश्यप के परिवार और समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है। उसकी मां और भाइयों के साथ समर्थकों द्वारा मिठाई बांटी जा रही ही।
टिकारी संवाददाता: संघ लोक सेवा आयोग की सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा-2022 में बाजी मारने वाले टिकारी के लाल निखिल का चयन बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स (बीएसएफ) में हुआ है। निखिल बीएसएफ में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट अपनी सेवा देंगे। निखिल के चयन पर परिजनों और क्षेत्र के लोगाें ने खुशी जतायी है। एसडीएम सुजीत कुमार और एसडीपीओ गुलशन कुमार ने गुरुवार को निखिल को सम्मानित किया।
दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र का नाम रौशन करने के लिए निखिल को बधाई दी। एसडीएम ने निखिल को अपने गृह क्षेत्र से जुड़े रहने का सुझाव दिया। एसडीपीओ ने निखिल को ईमानदारी से देश सेवा करने की प्रेरणा दी। अपनी क्षमता के हिसाब से गरीब और परेशान लोगों की मदद करने के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही घर से तैयारी करने पर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। बता दें कि निखिल के पिता संजीव कुमार द्विवेदी सीआईएसएफ से हवलदार पद से सेवानिवृत हुए हैं। पिता से मिली प्रेरणा के बाद निखिल ने देश सेवा में जाने का निश्चय किया। निखिल को सीएपीएफ – एसी की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 94वां प्राप्त हुआ है।
टिकारी संवाददाता: हिंदी दिवस पर टिकारी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एस एन सिन्हा कालेज, राज इंटर महाविद्यालय, प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय, प्लस टू सर्वोदय उच्च विद्यालय मखदुमपुर सहित अन्य सरकारी संस्थानों में छात्रों के बीच वाद-विवाद, हिन्दी लेखन, निबंध, भाषण आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वंही आर०डी० पब्लिक स्कूल में व्याख्यान के साथ रंगारंग कार्यक्रम हुआ। छात्रों और शिक्षकों ने हिंदी के महान विभूतियों एवं साहित्य सेवा के लिए सर्वस्व समर्पित हिंदी के लेखक, कवि एवं नाटकारों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। निदेशक ई० विक्रमादित्य सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश, समाज एवं व्यक्ति का विकास उसके मातृभाषा एवं राष्ट्रभाषा के विकास से ही सम्भव है।
उस राष्ट्र को तब तक गुलाम नहीं बनाया जा सकता जब तक उसके भाषा, साहित्य एवं संस्कृति को नष्ट न कर दिया जाए। इस अवसर पर भारतेंदु हरिशचंद्र, रामधारी सिंह दिनकर, जयशंकर प्रसाद, सुमित्रानंदनपंत एवं सुभद्रा कुमारी चौहान का भी प्रमुख कविताओं का पाठ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य उप-प्राचार्या एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित थे। इसी प्रकार एम. सी. एच. में हिंदी दिवस समारोह का शुभारंभ करते हुए निदेशक अनूप कुमार अनुपम ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत पर बहुत भाषाई एवं संस्कृतिक आक्रमण हुआ। लेकिन हिंदी भाषा को कोई भी मिटा नहीं सका। यही कारण है कि भारत आज स्वतंत्रता के साथ अपने सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखा है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। वंही नेशनल पब्लिक स्कूल में निदेशक अभिषेक रंजन की अध्यक्षता और प्राचार्य सविता कुमारी के नेतृत्व में बच्चों के बीच हिंदी दिवस मनाया गया।
टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर के मुख्य बाजार में प्रशासन द्वारा शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। गुरुवार की शाम नगर प्रशासन द्वारा माइकिंग कर लोगों से स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लेने की अपील की गई है। निर्देश का पालन नही करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है। ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से शहर के दुर्गास्थान से लेकर बेल्हड़िया मोड़ तक मुख्य बाजार में अतिक्रमणकारियों से अपना अपना अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। प्रशासन के इस घोषणा के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।
टिकारी संवाददाता: भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी शाखा, टिकारी के कार्यालय में गुरुवार को नवपदस्थापित एसडीओ सह सोसायटी के पदेन अध्यक्ष सुजीत कुमार का अभिनंदन किया गया। उनके कार्यालय आगमन पर सोसायटी के सचिव जितेन्द्र मोहन राम के अगुवाई में सोसायटी के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं माला देकर सम्मानित किया। एसडीओ का पदभार ग्रहण करने के बाद रेड क्रॉस कार्यालय पहुंचे कुमार ने सोसायटी के सदस्यों का परिचय लिया और कार्यों की जानकारी ली। साथ ही कार्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए इसके विकास और जरूरतमंद को मदद पर सदस्यों से चर्चा की। मौके पर विरेन्द्र कुमार सिन्हा, बृजमोहन शर्मा, संजय कुमार जैन, सचिन कुमार सिन्हा, सिंधु जैन, डा. मृत्युंजय कुमार आदि अधिकांश सदस्य मौजूद थे।
न्यूज डेस्क: जिले के टिकारी प्रखंड अंतर्गत लाव पंचायत के सोवाल गांव में नियम की अनदेखी कर ईंट भट्ठा संचालन करने की शिकायत पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के साथ लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है। पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार मिश्र द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि सोवाल ग्राम में मानक के विरुद्ध ईंट भट्ठा संचालन किया जा रहा है। मंत्री एवं संबंधित अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय, पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय द्वारा आवासीय क्षेत्र, सरकारी भवन व हरे वृक्ष वाले भूखंड से 800 मीटर की दूरी के उपरांत ही भट्ठा का संचालन करने, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा नई तकनीक के अनुसार भट्ठा का निर्माण करने को लेकर नया दिशा निर्देश निकाला गया है। प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जारी की गई दिशा निर्देश का पालन नही होने से व प्रदूषण को बढ़ावा देने से क्षेत्र के लोगो को हानि पहुंचाने की बात कही गई है। मुखिया द्वारा शिकायत कर भट्ठा संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
गया। हिन्दी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था ‘शब्दाक्षर’ के मंच पर गौतम बुद्ध महिला कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर तथा शब्दाक्षर की राष्ट्रीय प्रवक्ता सह प्रसारण प्रभारी डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी के चौथे काव्य-संग्रह ‘उस पार क्षितिज के जाना है’ का रविवार 10 सितंबर को यहां लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन तथा माँ शारदे के छात्राचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। वात्सली निर्भया शक्ति की संस्थापिका सत्यवती गुप्ता के नेतृत्व में पधारे नन्हे-मुन्हे बच्चों ने मनमोहक मंगलाचरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने ‘उस पार क्षितिज के जाना है’ में प्रकाशित सरस्वती वंदना “माँ वीणापाणि हमें, तुम अपनी शरण दे दो” की सुमधुर प्रस्तुति दी। तत्पश्चात् डॉ रश्मि ने मंचासीन अतिथियों एवं गणमान्य साहित्यसेवियों का स्वागत शॉल प्रदान करके किया। कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार कौशल किशोर त्रिवेदी, मुख्य अतिथि प्रो. नीरज कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रो. दीनानाथ, प्रो. प्राणेश कुमार सिन्हा, प्रो. मनीष सिन्हा, डॉ. रामकृष्ण मिश्र, प्यारचन्द कुमार मोहन, शब्दाक्षर बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार मिश्र ‘पद्मनाभ’, डॉ वीरेन्द्र कुमार, प्रसिद्ध गीतकार कन्हैयालाल मेहरवार, वरिष्ठ पत्रकार कंचन कुमार सिन्हा एवं रवि प्रकाश ने डॉ. रश्मि की चतुर्थ काव्य कृति ‘उस पार क्षितिज के जाना है’ का सामूहिक लोकार्पण किया। हिन्दी साहित्य को उत्कृष्ट रचनाओं से समृद्ध करने की दिशा में डॉ. रश्मि द्वारा किये जा रहे सतत प्रयत्नों की प्रशंसा करते हुए अपने संबोधन में मंचासीन अतिथियों ने डॉ रश्मि को हिन्दी साहित्य जगत में उनकी नयी कृति के आगमन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। डॉ रश्मि ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए लोकार्पित पुस्तक का प्राक्कथन पढ़ा। उन्होंने पुस्तक में संकलित कविता ‘देखो क्षितिज बुलाता है’ एवं ‘उस पार क्षितिज के जाना है’ का ओजमय पाठ किया। उन्होंने कहा, “भय त्याग, नींद से जाग, मुझे उस पार क्षितिज के जाना है। जीवन अमर बना दे जो, वह रत्न ढूंढकर लाना है।।”
काव्य सत्र में मंचासीन अतिथियों एवं गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर आदि जिलों से आमंत्रित कवि/कवयित्रियों ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर स्वरचित कविताओं का पाठ किया। काव्यानुष्ठान की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रामसिंहासन सिंह ने की। काव्य सत्र में डॉ. रामसिंहासन सिंह, जनकवि सुरेंद्र सिंह सुरेंद्र, मनोज कुमार मिश्र, कन्हैयालाल मेहरवार, खालिक़ हुसैन परदेसी, मणिकांत कौशल, अजय कुमार (वैद्य), महेश कुमार मिश्र मधुकर, पंकज कुमार अमन, नंदन कुमार, धनंजय जयपुरी, विनय मामूली बुद्धि, अनुज बेचैन, नागेंद्र केसरी, अनिल अनल, मणिकांत कौशल, पंकज मिश्र, कुमार आर्यन, सागर आनंद, धनंजय जयपुरी, रामबिलास सिंह, मिथिलेश मिश्र दर्द, सहज कुमार, प्रवेश कुमार, संतोष क्रांति, रामानंद सिंह यादव, विनोद कुमार सिन्हा ने एक से बढ़कर हृदयस्पर्शी रचनाओं का पाठ किया। लोकार्पण सत्र का संचालन मनोज मिश्र ने तथा काव्यानुष्ठान सत्र का संचालन स्वयं डॉ रश्मि ने किया। मौके पर लाल जी प्रसाद, अनीला सिन्हा, मुद्रिका सिंह, रवि प्रकाश, अश्विनी कुमार, प्रमोद कुमार आदि की भी उपस्थिति रही। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की छात्रा श्रेया, अन्या, तान्या, लवली, शिल्पा, प्रतिज्ञा, हर्षिता आदि सहित डेढ़ सौ से अधिक साहित्यसेवियों ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करायी।
गया जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राधानंद सिंह ने पुणे, महाराष्ट्र से डॉ रश्मि की साहित्यिक सक्रियता एवं उपलब्धियों पर गर्वबोध जताते हुए डॉ रश्मि के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। डॉ राधानंद सिंह के अनुसार, डॉ रश्मि का सम्मान गया की साहित्यिक -सांस्कृतिक सर्जना का सम्मान है। शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविप्रताप सिंह ने डॉ. रश्मि की साहित्यिक सक्रियता की सराहना करते हुए उनके चौथे काव्य संग्रह के लोकार्पण हेतु सम्पूर्ण शब्दाक्षर परिवार’ की ओर से बधाइयाँ और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बेलागंज: सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 83 पर बेलागंज थाना क्षेत्र के ओर बाजार के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के शेखपुरा खुर्द गांव निवासी 65 वर्षीय प्रभु मांझी के रूप में किया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों ने घटना के आक्रोश में गया पटना राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। इधर एनएच जाम और सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेने में आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा। परिजन हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से दुर्घटना का रूप देते हुए शव को फेंके जाने का आरोप लगा रहे थे।
सड़क जाम कर रखे ग्रामीण
घटना से आक्रोशित लोगों ने घंटो एनएच को ओर बाजार के समीप जाम रखा। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बेलागंज थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, सीओ अजीत कुमार लाल, भाजपा नेता दिलीप कुमार युवा समाजिक कार्यकर्ता सह मुखिया प्रतिनिधि रंजेश कुमार ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटाया। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचने पर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। आक्रोशितो को समझा बुझाकर जाम हटाया गया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अंतः परीक्षण हेतू मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया है। अंतः परीक्षण के रिपोर्ट के उपरांत घटना का खुलासा हो सकेगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर अभी परिजनों के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया है।