Category: MAGADH

  • राज स्कूल के मैदान में आयोजित अनुमंडल स्तरीय पुलिस पब्लिक मैत्री बॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

    राज स्कूल के मैदान में आयोजित अनुमंडल स्तरीय पुलिस पब्लिक मैत्री बॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

    कोंच और टिकारी थाना की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

    टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर स्थित राज स्कूल के मैदान में बुधवार को अनुमंडल स्तरीय पुलिस पब्लिक मैत्री वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन डीएसपी गुलशन कुमार ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट का पहला मैच कोंच और अलीपुर थाना के टीम के बीच खेला गया। जिसमें कोंच थाना की टीम ने अलीपुर थाना की टीम को 2-1 के सेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पाने में सफल रही। जबकि टूर्नामेंट का दूसरा मैच टिकारी एवं परैया थाना के बीच खेला गया। जिसमें टिकारी थाना की टीम ने परैया को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने में सफल रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि टिकारी डीएसपी गुलशन कुमार ने विजेता एवं उप विजेता टीम के कप्तान को मेडल पहनाकर सम्मानित किया । टूर्नामेंट के दौरान उप मुख्य पार्षद सागर कुमार, टिकारी थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी, अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, परैया थानाध्यक्ष, कोंच थानाध्यक्ष, पुलिस अधिकारी विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

    • अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के ओपनिग सब जज के स्थानांतरण पर दी गयी विदाई

      अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के ओपनिग सब जज के स्थानांतरण पर दी गयी विदाई

      प्रभारी सब जज का हुआ अभिनंदन

      टिकारी संवाददाता: अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय टिकारी के ओपनिंग सब जज आनंद भूषण के स्थानांतरण पर बुधवार को ससम्मान विदाई दी गयी। साथ ही गया मुंसिफ कोर्ट के विक्की कुमार को टिकारी सब जज का प्रभार ग्रहण के बाद उनका अभिनंदन किया गया। अनुमंडल बार एसोसिएशन टिकारी द्वारा आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में सब जज आनंद भूषण की अधिवक्ताओं ने उनके संक्षिप्त कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि व्यवहार न्यायालय चालू कराने में इनका अहम योगदान रहा। वंही सब जज श्री भूषण ने सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव नागेश्वर पासवान, पूर्व सचिव राजेश कुमार द्विवेदी, एडवोकेट अखिलेश सिंह, रवि रंजन कुमार, विजय कुमार सिंह, नीतीश कुमार, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, दिनेश चौधरी, आलोक कुमार, राम पुकार सिंह, सुनैना शर्मा, शमशुल हक, विवेक, संतोष आदि न्यायालय कर्मी मौजूद थे।

    • चाइल्ड हेल्प लाइन ने नाबालिग की रुकवाई शादी,आज ही आने वाली थी बारात

      चाइल्ड हेल्प लाइन ने नाबालिग की रुकवाई शादी,आज ही आने वाली थी बारात

      लड़का और लड़की दोनों घरों में पसरा सन्नटा

      टिकारी संवाददाता: घर मे विवाह के उत्सव का माहौल अपने चरम पर था और महिलाएं शादी की मंगल गीत गाने गा रही थी। घर के पुरुष और ग्रामीण बारात के स्वागत की तैयारी में लगे थे। लेकिन तभी चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम की सूचना पर स्थानीय पदाधिकारियों की ओर से लड़का और लड़की के पिता को थाना में बुलाहट आ गयी। दुल्हन बनने की तैयारी में लगी लड़की और बारात जाने के लिए सजधज रहे लड़का के उम्र का प्रमाण भी साथ लाने को कहा गया। यह खबर सुन घर के सदस्य और ग्रामीण सकते में आ गए। उसके बाद जो हुआ अब तक दोनों पक्षों में किसी ने नही सोंचा था। टिकारी प्रखंड के छठवां गांव की है। आज होने वाली शादी को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने स्थानीय प्रशासन की मदद से लड़का और लड़की के नाबालिग होने के कारण रोक लगा दी।
      स्थानीय प्रशासन ने दोनो पक्षों को थाना में बैठाकर समझा बुझाकर बालिग होने पर शादी करने के लिए राजी किया। साथ ही उससे पहले शादी करने पर कार्यवाई की सख्त चेतावनी भी दी। प्रखण्ड बाल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नीरज आनंद थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी, सिमुआर पंचायत के मुखिया प्रभु रजक, छठवा पंचायत के मुखिया योगेंद यादव सहित लड़का और लड़की पक्ष के लोग मौजूद थे।
      छठवां के रहने वाले कमलेश यादव की पुत्री का विवाह सिमुआरा गांव के रहने वाले उरेश नारायण यादव के पुत्र से तय हुई थी। तीन जून को लड़की पक्ष द्वारा लड़का के घर जाकर धूमधाम से तिलक का रस्म भी पूरा कर लिया गया था। लेकिन बारात के दिन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन गया को नाबालिग जोड़े की शादी होने की गुप्त सूचना दे दी गयी। जिसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के एक्शन के बाद शादी रुक गयी।

    • फतेहपुर और वजीरगंज प्रखंड में संचालित अल्ट्रासाउंड एवं जांच घर का सदर एसडीओ ने किया निरीक्षण, जांच केंद्र संचालकों में मचा हड़कंप

      फतेहपुर और वजीरगंज प्रखंड में संचालित अल्ट्रासाउंड एवं जांच घर का सदर एसडीओ ने किया निरीक्षण, जांच केंद्र संचालकों में मचा हड़कंप

      गया जिले के फतेहपुर प्रखंड और वजीरगंज प्रखंड मे संचालित दर्जनों अल्ट्रासाउंड और जांच घर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत नारायण अल्ट्रासाउंड की जॉच की गयी एवं फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत गौतम अल्ट्रासाउंड, भारत अल्ट्रासाउंड, सौरभ अल्ट्रासाउंड, पल्लवी अल्ट्रासाउंड की जांच की गई। जांच के क्रम में जब फतेहपुर बाजार स्थित ओम साई अल्ट्रासाउंड की जांच की गई तो जांच में पाया गया कि बाहर ओम साईं अल्ट्रासाउंड का बोर्ड लगा हुआ है परन्तु उसके स्थान पर बालाजी अल्ट्रासाउंड का संचालन किया जा रहा था। सदर एसडीओ राजेश कुमार ने बताया की बालाजी अल्ट्रासाउंड के जॉच के क्रम में पाए गए अनियमितता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत सौरभ अल्ट्रासाउंड, पल्लवी अल्ट्रासाउंड बंद पाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच के क्रम में बालाजी अल्ट्रासाउंड से जांच के दौरान 77हजार नकद राशि भी बरामद किया गया। हालांकि नगद राशि बरामदगी की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हो सकी है। इस जांच के बाद प्रखंड क्षेत्र में संचालित जांच घर संचालकों में हड़कंप मच गया है।

    • शहर के डेल्हा संगम चौक के इलाके में पेयजल संकट गहराया, डीएम को लिखा पत्र

      शहर के डेल्हा संगम चौक के इलाके में पेयजल संकट गहराया, डीएम को लिखा पत्र

      प्रतीक चित्र

      गया शहर के वार्ड नं 3 अंतर्गत डेल्हा संगम चौक के इर्द गिर्द बसे सैकड़ो घर परिवार में पेयजल संकट काफी गहरा हो गया है। भूगर्भ का जलस्तर काफी नीचे चले जाने के कारण कई घरों के समरसेबल मोटर पंप फेल हो गया है। चापाकल बन्द भी हो गया है। यहां के लोगों का जीना दूभर हो गया है।
      जबकि नल जल योजना के तहत काफी हद तक पाइप लाइन बिछा दिया गया है लेकिन नल जल योजना चालू नही होने से लोगों के घरों तक जलापूर्ति नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि इस कार्य में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। योजना में तय मानक के अनुसार कार्य नही हो रहे हैं। वही पाइप बिछाने के क्रम में नाली और गलियों को भी तोड़ दिया गया है। जिसकी अबतक मरम्मती भी नहीं हुई है। परिणाम लोगों को आने जाने में भी कठिनाई हो रही है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने एक आवेदन देकर डीएम का ध्यानाकृष्ट कराया है। लोगों ने जिलाधिकारी और नगर आयुक्त से आग्रह किया है कि इस समस्या का समाधान जनहित में अविलम्ब करवाया जाए। मांग करने वाले लोगों में महेश शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिहार भाजपा सह सचिव रास्ट्रीय ब्रह्मर्षि सेवा अभियान, संतोष कुमार, सजंय कुमार, सतीश कुमार, अमित कुमार, अजय कुमार ज़िला अध्यक्ष सहित संतोस कुमार, सतेंद्र शर्मा, अजीत शर्मा, सहेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, रविन्द्र कुमार सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

      रिपोर्ट – वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    • पटना-गया ट्रेन के एक कोच में महिला की मौत, रेल पुलिस जांच में जुटी

      पटना-गया ट्रेन के एक कोच में महिला की मौत, रेल पुलिस जांच में जुटी

      पटना-गया स्पेशल ट्रेन के एक कोच से गया रेल थाना की पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। रेल थानाध्यक्ष एस के द्विवेदी ने बताया कि रेल थाना को सूचना मिली कि गया जंक्शन के वाशिंग पिट लाइन पर मेंटेनेन्स के लिए गया 03613 पटना-गया ट्रेन के एक कोच के शौचालय के पास महिला का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद रेल थाना के सब इंस्पेक्टर मजीद आलम को घटना की जांच के लिए पिट लाइन भेजा गया। उन्होंने बताया कि गया रेलवे स्टेशन के एनसीसी पीट-1 गाड़ी संख्या 03613 के कोच संख्या 135090 के शौचालय के पास एक अज्ञात महिला जिसकी उम्र लगभग 70 वर्ष की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में रेल थाना गया यूडी कांड पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की गई। जिसकी जांच एसआई मजीद आलम कर रहे हैं।

      वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    • दहेज हत्या का आरोपी को टिकारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

      दहेज हत्या का आरोपी को टिकारी पुलिस ने किया गिरफ्तार


      टिकारी संवाददाता: टिकारी थाना की पुलिस ने दहेज हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। टिकारी थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 21 मार्च को टिकारी थाना में बेलागंज अंतर्गत कादिरपुर के रहने वाले सुरेश यादव ने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के कई लोगो को नामजद आरोपी बनाया था। जिसमे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टिकारी थाना कांड संख्या 190/ 23 में धारा 304 ,(बी) के नामजद अभियुक्त सुनील कुमार यादव को गोह थानाक्षेत्र के घाटो गांव से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

    • जीबीएम कॉलेज में ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

      जीबीएम कॉलेज में ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

      विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने की शपथ ली

      गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. नूतन कुमारी की अध्यक्षता में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनका संयोजन एनएसएस पदाधिकारी डॉ. प्रियंका कुमारी ने किया। कॉलेज की पीआरओ डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि स्वयंसेवकों ने विश्व पर्यावरण दिवस-2023 के थीम “बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन” पर प्रकृति संरक्षण से संबंधित एक से बढ़कर एक रंग-बिरंगे पोस्टर्स बनाये, स्लोगन्स लिखे तथा वक्तव्य दिये। प्रतिभागियों के स्लोगन्स तथा पोस्टर्स को गूगल मीट प्लैटफॉर्म पर पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा प्रदर्शित किया गया।स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने की शपथ ली। स्पीच कॉम्पिटिशन में ईशा शेखर, अमीषा भारती तथा दीक्षा कुमारी; पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन में नीलम कुमारी, शिल्पा कुमारी तथा रिषिका कुमारी एवं अमीषा भारती और स्लोगन राइटिंग कॉम्पिटिशन में शालिनी, अनन्या एवं रिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थानों पर रहीं। प्रतियोगिता में दीपिका, दीप्ति, सोनाली, प्रतिज्ञा, शाही प्रिया, तान्या रैना, पूनम, सोनाली, शालिनी एवं अंजू कुमारी की भी प्रशंसनीय प्रतिभागिता रही।

      निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में भाषण तथा स्लोगन कॉम्पिटिशन्स में डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ. पूजा राय तथा डॉ. प्यारे माँझी थे; तो वहीं पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन में डॉ. शगुफ्ता अंसारी, डॉ. फरहीन वजीरी एवं डॉ. रुखसाना परवीन ने भूमिका निभायी। प्रधानाचार्य प्रो. जावैद अशरफ़ ने सभी विजेता व प्रतिभागियों के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्यारे माँझी ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ जया चौधरी, डॉ शिल्पी बनर्जी, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ बनिता कुमारी, ईमा हुसैन आदि की भी उपस्थिति रही।

    • रेल हादसे में मारे गए यात्रियों को कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि

      रेल हादसे में मारे गए यात्रियों को कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि

      टिकारी संवाददाता: उड़ीसा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसा में मारे गए यात्रियों की आत्मा की शान्ति को लेकर रविवार की देर शाम टिकारी नगर भाजपा मण्डल द्वारा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गयी। दुर्गा स्थान से निकली कैंडल मार्च शहर के मुख्य मार्ग होते हुए महावीर स्थान, बस स्टैंड एवं बेलहड़िया मोड़ स्थित गायत्री मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा कर मृत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण की गई। कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रही नगर अध्यक्ष पुष्पा चौरसिया ने दुख जताते हुए कहा कि बहुत दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। जिसमे बहुतों की जान चली गयी। महामंत्री प्रभाष आनंद ने भी दुख जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार रेल हादसा के बाद युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य कर रही है। कैंडल मार्च में पार्टी के रमेश कुमार, सुधीर कुमार टूटू, रंजीत कुमार, मोहित चौरसिया, गणेश प्रसाद, सैयद खालिक रसूल सहित कई पार्टी नेता उपस्थित थे।

    • ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ बास्केटबाल चैंपियनशिप 2023 का आगाज

      ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ बास्केटबाल चैंपियनशिप 2023 का आगाज

      टिकारी स्थित ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राज्यस्तरीय दसवीं बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2023 का रविवार को शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि एसडीओ करिश्मा एसडीएम एवं डीएसपी गुलशन कुमार ने मंचासीन अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद आगंतुक अतिथियों को अंग वस्त्र मोमेंटो और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज्ञान भारती के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। उद्घाटन समारोह में बिहार राज बास्केटबॉल एसोसिएशन एवं शहर के गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थेI पहली बार टिकारी शहर में आयोजित बास्केटबॉल के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के कुल 38 टीमें भाग ले रही है। जिनमे बालक वर्ग के 22 और बालिका वर्ग के 16 टीमें शामिल है। खिलाड़ियों की बात करें तो विभिन्न जिलों बालक वर्ग से लगभग 200 और बालिका 140 खिलाडी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन बालक वर्ग में सारण और मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया।

      मालूम हो कि इस तरह का चैंपियनशिप पहली बार टिकारी में हो रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती करिश्मा कुमारी एसडीएम टिकारी ने कहा की खेल में हार-जीत नहीं बल्कि प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण होता है I हमारे बिहार के खिलाड़ी जिस प्रकार पिछले कुछ वर्षों से बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए जा रहे हैं यह बिहार प्रदेश के लिए गौरव की बात है I उन्होंने इस अवसर पर ज्ञान भारती टिकारी के संचालक श्री अरविंद कुमार की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा की ज्ञान भारती स्कूल टिकारी के लिए सम्मान की बात है I इस अवसर पर सम्मानित अतिथि डीएसपी गुलशन कुमार ने कहा कि ज्ञान भारती टिकारी अनुमंडल का गौरव है जो इस तरह का चैंपियनशिप जो अपने खेल परिसर में करवा रही हैI विशिष्ट अतिथि श्री राजीव कुमार ने कहा कि बास्केटबॉल हमें आत्म संयम सिखाती है एवं अनुशासन का पाठ पढ़ाती है इस अवसर पर ज्ञान भारती एसोसिएशन के निदेशक श्री रोमित कुमार अपने संदेश मे कहा कि खिलाड़ियों को जीत को अपना लक्ष्य बनाना चाहिए Iउन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीत और हार दोनों को समान रूप से लेना चाहिए किंतु जो जीत का लक्ष्य बनाते हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलती है I इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार, अकादमिक निदेशक विनोद कुमार भारद्वाज एवं गणमान्य शिक्षक संतोष कुमार, देव राजन कुमार, नरेंद्र कुमार, राहुल कुमार, विक्रमादित्य सिंह, नामित राजा, संजय कुमार जैन, मुखिया रामजी शर्मा, पैक्स अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार शर्मा, कुणाल शर्मा, अलखदेव सिंह, विजय कुमार गुप्ता इत्यादि भी उपस्थित थे।