Category: MAGADH

  • शिवनगर और भोरी ने सेमीफाइनल में जगह की पक्की

    शिवनगर और भोरी ने सेमीफाइनल में जगह की पक्की

    टिकारी संवाददाता: टिकारी राज स्कूल के मैदान में खेले जा रहे पुलिस पब्लिक मैत्री टूर्नामेंट के दूसरे दिन शिवनगर व भोरी पंचायत की टीम ने जीत दर्ज की। पहले सत्र में शिवनगर व आमाकुआं पंचायत की टीम खेलने उतरी। पंन्द्रह-पंन्द्रह पॉइंट के तीन सेट के खेल में शिवनगर की टीम 2-0 से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे सत्र में भोरी व छठवां के मध्य खेला गया। भोरी की टीम ने भी 2-1 से जीत दर्ज की। दोनो टीम जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। खेल के दौरान मौजूद एसएचओ श्रीराम चौधरी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व हौसला आफजाई की। एसएचओ श्रीराम चौधरी ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल की भावना लोगो के मध्य सद्भावना लाने का सबसे उत्तम विकल्प है। पुलिस प्रशासन सदैव पब्लिक फ्रेंडली रहकर अपराध नियंत्रण का कार्य कर रही है। खेल के दौरान ऑफिसियल के भूमिका में रहने वाले खिलाड़ियों का भी हौसला आफजाई किया गया। दोनो मैच में रेफरी की भूमिका आशुतोष रंजन व अविनाश कुमार ने निभाई वहीं स्कोरर का कार्य चन्दन सिंह ने की। मौके पर टिकारी नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सागर कुमार, शिवनगर मुखिया सुबोध सिंह, आमाकुआं मुखिया पुष्पेंद्र ठाकुर उर्फ रिंकू ठाकुर, सरपंच सुनील शर्मा, भोरी मुखिया दुर्गादत्त दास, पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  • फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे में एक घर में लगी आग में झुलसकर तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे में एक घर में लगी आग में झुलसकर तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे गांव में पहाड़ी स्थित दलित बस्ती में दोपहर एक घर में आग लग गई। जिसमे एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे की झुलसकर मौत हो गई। इस आगजनी में पूरा घर जलकर राख हो गया। घटना दोपहर की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार लोधवे पहाड़ी के नीचे स्थित दलित बस्ती के रहने वाले कैला मांझी के फूस के मकान में अचानक आग लग गई। घटना के समय घर के लोग बाहर में थे लेकिन एक तीन वर्षीय बच्चा घर के अंदर सोया हुआ था। घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा फतेहपुर थाना को सूचना दिया गया , जिसके बाद मौके पर पहुंचे एंबुलेंस तथा ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन इस बीच घर के अंदर रहे 3वर्षीय बच्चे यीशु कुमार की आग में झुलसकर मौत हो गई।

    मौके पर मौजूद मुखिया अभय यादव और सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद यादव ने बताया की पहाड़ी स्थित दलित बस्ती में पेयजल की समस्या लगातार बना रह रही थी। इस बस्ती में एक भी चापाकल नहीं रहने के कारण आग बुझाने में ग्रामीण विफल रहा। इस बस्ती में पेयजल की विकट समस्या कई वर्षो से है। मुखिया अभय यादव ने बताया की दो महीने पूर्व पेयजल आपूर्ति समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया गया था लेकिन इस समस्या का निदान आज तक नहीं हो पाया।

    वही इस घटना की खबर मिलते ही फतेहपुर थाना अध्यक्ष कुमार सौरव और अंचलाधिकारी अशोक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया की आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है बच्चे की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र संख्या 42के जिला पार्षद प्रेम कुमार ने बीडीओ से दूरभाष से संपर्क कर पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग किया है।

  • पीएम आवास योजना में लापरवाही बरतने के आरोप में 1लेखा सहायक 5ग्रामीण आवास सहायक एवं 1आवास ऑपरेटर का वेतन बंद

    पीएम आवास योजना में लापरवाही बरतने के आरोप में 1लेखा सहायक 5ग्रामीण आवास सहायक एवं 1आवास ऑपरेटर का वेतन बंद

    रिपोर्ट – दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

    डुमरिया प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी अनियमिता को लेकर  एसडीओ अनिल कुमार रमन ने डुमरिया प्रखंड में कार्यरत 5 ग्रामीण आवास सहायक को लाभुकों का चयनित सूची के साथ समीक्षा हेतु अनुमंडल कार्यालय शेरघाटी   बुलाया गया था। ग्रामीण आवास सहायक ने आवास योजना से संबंधित चयनित सूची प्रस्तुत नहीं किया। डुमरिया प्रखंड में प्राय यह शिकायतें मिलती रहती है कि मुकेश कुमार नामक का एक दलाल रहता है। कई ऐसे लोग हैं जिन्हें आवास नहीं दिया गया और ग्रामीण आवास सहायक क्षेत्र का भ्रमण नहीं करते है।

    अनिल कुमार रमन , एसडीओ शेरघाटी

    योग्य लाभुक इस योजना से वंचित रह जाते हैं और आयोग्य लाभुकों का चयन हो जाता है ऐसी स्थिति में लेखा सहायक, सभी ग्रामीण आवास सहायक एवं संबंधित ग्रामीण आवास ऑपरेटर जिम्मेवार हैं। कार्य के प्रति लापरवाही बरते जाने, योग्य लाभुकों को आवास योजना से वंचित रखने एवं लाभुको को चयन में बिचौलिया को प्रश्रय देने जैसी शिकायतें के लिए इन्हें दोषी मानते हुए अगले आदेश तक वेतन भुगतान स्थगित किया जाता है।  इन्हें 2 दिनों के अंदर समय देते हुए निर्देश दिया जाता है कि ऐसे सूची जिसमें पंचायत अंतर्गत कितने लोगों को स्वीकृत प्राप्त हुई। कितने लोगों का भुगतान हुआ। कितने लोगों का गलत भुगतान हुआ। जो दूसरे के खाते में चला गया। कितने ऐसे लोग का भुगतान हुआ जिन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए और दे दिया गया  के विरूद्ध नियामाकूल कार्रवाई करते हुए सूची के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। कार्य के प्रति संतुष्ट नहीं होने तक 1  लेखासहायक5 आवास सहायक, 1 ग्रामीण आवास ऑपरेटर का वेतन स्थगित करते हुए दिशा निर्देश् दिया है।

  • फतेहपुर पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब तथा अंग्रेजी शराब समेत दो बाइक के साथ दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

    फतेहपुर पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब तथा अंग्रेजी शराब समेत दो बाइक के साथ दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

    रिपोर्ट – मनोज कुमार ,फतेहपुर संवाददाता

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के झारखंड राज्य से सटे क्षेत्रो मे हो रही शराब तस्करी के खिलाफ फतेहपुर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस दौरान सोमवार को थाना क्षेत्र के गंगहर -गुरिसर्वे रास्ते से पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे दो बाइक पर लदे 90 लीटर देशी शराब तथा 17लीटर अंग्रेजी शराब समेत दो शराब तस्करों को दबोच लिया। अपर थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया की थाना क्षेत्र के गंगहर से गुरिसर्वे जाने वाली कच्ची सड़क से तस्करी के लिए ले जाई जा रही 90लीटर देशी शराब एवं 17लीटर अंग्रेजी शराब सहित दो बाइक समेत दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराब तस्कर छोटू कुमार पिता रामप्रसाद यादव ग्राम गुरिसर्वे का रहनेवाला है। वहीं दूसरा शराब तस्कर अरुण कुमार पिता रामलखन यादव ग्राम मचरक के रहने वाला है। वहीं फतेहपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के धंधे को पूरी तरह से बंद करने के लिए प्रयास जारी है। पुलिस इसके लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

  • गया की शिक्षिका आरती सिंह विश्व माहवारी दिवस पर पटना में हुईं सम्मानित, डीएम ने दी बधाई

    गया की शिक्षिका आरती सिंह विश्व माहवारी दिवस पर पटना में हुईं सम्मानित, डीएम ने दी बधाई

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    28 मई को पटना स्थित होटल चाणक्यके के दरबार हॉल में विश्व माहवारी दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरजीत कौर निर्देशक महिला एवं बाल विकास विभाग ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विवेक कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव (शिक्षा) प्रत्यय अमृत अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य विभाग ) विनय कुमार सिंह अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक (बिहार पुलिस निर्माण विभाग) के साथ ICDS, समाज कल्याण विभाग एवं यूनिसेफ से भी कई वरिष्ठ अधिकारीयों ने अतिधि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छत-प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षिकाओं, जीविका दीदीयों, पुलिस विभाग में महिला कार्यकर्ताओं एवं आगनवाड़ी कार्यकताओं को सम्मानित किया गया। गया जिला से कुमारी आरती सिंह शिक्षिका ( उच्च विद्यालय, गेरे) को पुरस्कार के रूप में लैपटॉप के साथ-साथ प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इनके द्वारा माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छत- प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप प्रदान किया गया है। यह गया जिला एवं जिला के शिक्षा कार्यालय के लिए गौरव की बात है। गया जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने शिक्षिका आरती सिंह को इसके लिए बधाई दी है।

  • मिट्टी लदे हाईवा के चपेट के आने से एक की मौत एक की हालत गंभीर

    मिट्टी लदे हाईवा के चपेट के आने से एक की मौत एक की हालत गंभीर

    रिपोर्ट : अजीत कुमार , बेलागंज

    बेलागंज: रविवार की सुबह गया पटना मुख्य मार्ग पर बेलागंज थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के समीप एक अनियंत्रित हाईवा सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों को अपने चपेट में ले लिया। जिससे एक की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई। वहीं दूसरे को गंभीर स्थिति में मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर स्थिति में चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच को लगभग तीन घंटे तक जाम कर दिया। जिससे यातायात व्यवस्था में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनो तरफ छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना के संबंध मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले बेलागंज बाजार निवासी 40 वर्षीय कौशलेंद्र कुमार उर्फ रॉकी और बाजितपुर निवासी 50 वर्षीय मो मौजीव एक अनियंत्रित मिट्टी लदे हाईवा में चपेट में आ गए। जिससे कौशलेंद्र कुमार उर्फ रॉकी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं मो मौजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल सीएचसी बेलागंज में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया रेफर कर दिया।

    इधर घटनास्थल पर हुई रॉकी की मौत से आक्रोशित लोगों ने एनएच को रामपुर मोड़ के समीप जाम कर दिया। सड़क दुर्घटना में मौत और एनएच जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बेलागंज थाना की पुलिस को अक्रोशित लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। एनएच जाम कर रहे लोग मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाने और कंस्ट्रक्शन कंपनी के अनियंत्रित चल रहे हाईवा वाहनों के स्पीड पर नियंत्रण किए जाने की मांग पर अड़े रहे। स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के पहल के बाद लगभग तीन घंटे बाद जाम हटाया गया। तब जाकर यातायात व्यवस्था बहाल हुई। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा हाईवा चालक को पकड़ लिया गया था। जिसे पुलिस हिरासत में लेते हुए हाईवा को जब्त कर लिया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया गया है।

  • सिलेंडर ब्लास्ट में जख्मी एक महिला की मौत

    सिलेंडर ब्लास्ट में जख्मी एक महिला की मौत

    टिकारी संवाददाता: टिकारी थानाक्षेत्र के मदारपुर गांव में 24 मई को हुए गैस सिलिंडर ब्लास्ट कांड के एक जख्मी महिला की रविवार को मगध मेडिकल कालेज एवं अस्पताल गया में मौत हो गई। वह नदौल थानाक्षेत्र के सेवनन गांव की रहने वाली पूनम देवी (53 वर्ष) है जो नीतीश कुमार की शादी में शिरकत करने मदारपुर आयी हुई थी। अस्पताल में भर्ती एक और जख्मी महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सिलिंडर ब्लास्ट की घटना में 13 लोग जख्मी हुए थे और सभी को गया स्थित मगध मेडिकल सह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतिका के स्वजनों द्वारा शव सेवनन ले जाया गया है। मौत की खबार आते ही दोनों गांव एवं परिवार के लोग सदमे में है। पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया कि अस्पताल में इलाजरत दो लोग रिकवर होकर गांव लौट चुके हैं और अब भी 10 लोगो का इलाज चल रहा है। मालूम कि बीते 24 मई को शादी वाले घर में मड़वा का भोजन बनाने के दौरान गैस सिलिंडर ब्लास्ट कर जाने से 13 लोग उसके चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिनका इलाज मगध मेडिकल में चल रहा था।

  • नगर निगम के राजनीतिक प्याले में शांति कहीं बड़े तूफान के संकेत तो नहीं, पढ़ें पूरी खबर

    नगर निगम के राजनीतिक प्याले में शांति कहीं बड़े तूफान के संकेत तो नहीं, पढ़ें पूरी खबर

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम में करीब छः महीने नई सरकार के गठन हो गए। छः महीने के भीतर निगम में कई बार तूफान आए। निगम का माहौल अशांत रहा। सशक्त स्थायी समिति के गठन से लेकर विभिन्न समिति, उपसमिति के गठन को लेकर हलचल मची। यह जब शांत हुआ तो आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। यह मामला जब ठंडा पड़ गया तो दो वार्ड में उपचुनाव को लेकर फिर एक बार हलचल पैदा हो गया। अब जबकि चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का दौर है तो इन दो वार्डों में कुछ अधिक ही हलफल है। लेकिन शांति है। यह शांति किसी बड़े तूफान के तो संकेत नहीं है?
    मगध लाइव के पास एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है, जिसे देख एक बड़े तूफान की आशंका बलवती दिख रही है। यह खबर आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है, पर विश्वसनीय स्रोत से मिल रही जानकारी के अनुसार खबर सत्य है। जिसका बहुत ही जल्द खुलासा हो सकता है। बात कहने की भी है और नहीं भी कहने की। पर बात सोलह आने सच है। जिसको लेकर पिछले कई सालों से प्रयास किया जाता रहा है और एक बार फिर उसी प्रयास को फलीभूत करने की मंशा है। बात चुनाव से ही संबंधित है। लेकिन, जिसकी बात हम कर रहे हैं, उसमें जीत हार हो चुकी है और उसी जीत हार के फासले इतने दूर हो चुके हैं कि बात भी अब काफी दूर तक चली गई है। शिकायत करने वाले नेताजी एक राजनीतिक दल से संबंध रखते हैं। जो इस समय बिहार में विपक्ष की भूमिका में है। इस दल से जुड़े एक बड़े नेताजी अर्जी दाखिल कर चुके हैं जो अब गया जिले के एक शीर्ष अधिकारी के पास पहुंच गया है। मामला चुकी काफी बड़ा है तो इसके लिए बड़े स्तर पर ही जांच होनी है। जांच शुरू होने से लेकर इसे पूरा होने तक चुप रहने की बात है। लेकिन अधिकृत तौर पर वहीं सबकुछ मीडिया के सामने लाने वाले हैं, जिन्होंने अधिकारी तक शिकायत दर्ज कराई है। उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द ही सभी मीडिया हाउस के सामने वो बात नेताजी रखने वाले हैं, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में निगम के राजनीतिक प्याले में उठने वाले तूफान का इंतजार करना होगा।

  • फतेहपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव में बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक 30वर्षीय युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बड़गांव निवासी नरेश कुमार सिंह के पुत्र विकास कुमार अपने घर के बाहर लगे चापाकल से पानी भरने के लिए गया था तभी चापाकल में करंट प्रवाहित होने से चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने बताया की चापाकल में मोटर सेटअप था जिसके कारण बिजली की करंट चापाकाल में आ गया। आसपास के लोगो ने किसी तरह से चापाकल से संपर्क हटाकर युवक को आनन फानन में फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों युवक को मृत घोषित कर दिया।

    मौके पर पहुंचे जिला पार्षद प्रेम कुमार

    इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया की मृतक अपने गांव में दुग्ध उत्पादन तथा सप्लाई कर आजीविका चलाता था ऐसे में मृतक के परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई हैं। वहीं इस घटना की खबर मिलते क्षेत्र संख्या 42 जिला पार्षद प्रेम कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र फतेहपुर पहुंचकर मृतक के परिजन को सांत्वना दिया। उन्होंने इस संबंध में बीडीओ से फोन पर बात कर मृतक के परिजन को 10लाख रुपए को मुआवजे की मांग किया। जिला पार्षद प्रेम कुमार ने बताया की बीडीओ के तरह से आपदा राहत के तहत 20हजार रुपया देने की बात कही गई है।

  • बाराचट्टी प्रखंड के मध्य विद्यालय हाहेसाडी में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद डीपीओ ने किया निरीक्षण

    बाराचट्टी प्रखंड के मध्य विद्यालय हाहेसाडी में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद डीपीओ ने किया निरीक्षण

    डीएम के जनता दरवार मे समिति के अध्यक्ष ने विद्यालय मे हो रहे व्याप्त भ्रष्टाचार का जांच के लिए दिया आवेदन

    रिपोर्ट – राहुल नयन बाराचट्टी, गया

    गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड के मध्य विद्यालय हाहेसाडी मे व्याप्त भ्रष्टाचार कि शिकायत विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष कंचन देवी के द्वारा जिला अधिकारी से किया गया। शिकायत के बाद शुक्रवार को मध्याह्न भोजन योजना के डीपीओ गोपाल कृष्ण के द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। डीपीओ ने बताया कि विभागीय आदेश के अनुसार विद्यालय का जांच किया गया। विद्यालय के प्रभारी से सभी कागजात की मांग किया गया। जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया जायेगा।

    विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने विद्यालय प्रभारी पर लगाया गंभीर आरोप

    वही इस मामले कि शिकायत मध्य विद्यालय हाहेसाडी के विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष कंचन देवी के द्वारा जिलाधिकारी से किया। जिलाधिकारी से कंचन देवी ने मांग किया है कि मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेन्द्र कुमार के द्वारा मनमानी तरीकें से विद्यालय का प्रभार रख कर विद्यालय के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विद्यालय मे बच्चों कि प्रत्येक दिन उपस्थित नही बनया जाता है। शिक्षक रजिस्टर अपने घर मे रख कर उपस्थित बनाते हैं। बच्चों कि उपस्थित प्रत्येक दिन 30 – 40 रहता हैं लेकिन मध्यान्ह भोजन की राशि गोलमाल करने के नियत से प्रभारी शिक्षक 250 – 300 बच्चों का उपस्थित प्रत्येक दिन बनाते हैं और प्रत्येक माह सरकारी राशि का गबन किया जाता है। वहीं अध्यक्ष ने आगे कहा कि शिक्षक उपेंद्र कुमार के द्वारा अपने चाची को रसोईया बनाया है व अपने चाचा को दुकानदार का भेंडर बना कर सरकारी राशि का बडे़ पैमाने पर गबन किया जा रहा हैं। वहीं उनकी चाची के द्वारा विद्यालय मे खाना नही बनाया जाता है और उसका मानदेय का भुगतान भी किया जा रहा है। विद्यालय मे शिक्षा समिति का बैठक भी इस वित्तीय वर्ष मे नही किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि प्रभारी शिक्षक उपेंद्र कुमार विद्यालय मे पढाने भी नही आते है और अनाधिकृत रुप से बीआरसी मे रहते है। इस शिक्षक पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का संरक्षण प्राप्त है। वही जब विद्यालय का निरीक्षण बीईओ को करना रहता हैं तो शिक्षक उपेंद्र भी साथ जाता हैं। वही उन्होंने ने आगे बतायी कि हम गरीब महिला है इसलिए हमें सताया भी जायेगा लेकिन हम डरने वाले नही है। अगर जिला पदाधिकारी के द्वारा सही से जांच नही करवाया गया तो मै मुख्यमंत्री के जनता दरबार मे भी जाने को तैयार हूँ। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी कि गुरुवार को भी बीईओ के साथ विद्यालय निरीक्षण मे शिक्षक उपेंद्र कुमार मध्य विद्यालय गोसाई पेसरा गया हुआ था। जो जांच का विषय हैं।