टिकारी संवाददाता: सीयूएसबी के विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट-जेआरएफ की परीक्षा में विभिन्न विभागों के 100 से अधिक छात्र – छात्राओं ने सफलता हासिल की है। छात्रों के इस सफलता पर कुलपति कामेश्वर नाथ सिंह एवं कुलसचिव कर्नल राजीव कुमार सिंह ने उन्हें बधाई दी है। मास कम्युनिकेशन और मीडिया विभाग से आदित्य तिवारी और सांख्यिकी विभाग से शिवानी कुमार, पर्यावरण विज्ञान से विशाल कुमार गुप्ता, अपूर्वा सिंह, शुभम कुमार, राजीव कुमार, कुमारी सौम्या, आशीष कुमार और भावना राज, ऐतिहासिक अध्ययन और पुरातत्व विभाग से अंबुज कुमार श्रीवास्तव, सुकृति सिन्हा, दिव्या कुमारी, शुभेंदु, नितेश कुमार, बिस्वा रंजन और अमृत राज, समाजशास्त्र अध्ययन विभाग से सुजीत कुमार लाल, संजय कुमार वर्मा, अदिति कुमारी, श्वेता सिंह और निभा कुमारी सफलता हासिल कर विभाग का नाम रौशन किया है। जेआरएफ क्वालीफाई करने वाले छात्रों को पीएचडी करने के लिए 35 हजार रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। साथ ही मकान किराया भत्ता और शोध करने के लिए कंटीजेंसी भी दिया जाएगा। जेआरएफ के लिए कामयाब छात्र लेक्चररशिप (असिस्टेंट प्रोफेसर) के लिए योग्य होंगे। वहीँ नेट क्वालीफाई करने वाले छात्र लेक्चररशिप (असिस्टेंट प्रोफेसर) के लिए योग्य होंगे।
टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर स्थित आदर्श मध्य विद्यालय टिकारी में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए बाल संसद का गठन किया गया। गठन हेतु विद्यालय के सभी नामांकित विद्यार्थियों को छह ग्रुप में बांटा गया था। हर ग्रुप का नामकरण किसी महापुरुष के नाम पर किया गया था। जिसमे महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, डाक्टर भीम राव अंबेडकर, मदर टेरेसा, रानी लक्ष्मी बाई एवं भगत सिंह ग्रुप शामिल है। हर ग्रुप से दो दो और कुल 12 नेता सांसद निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचित सांसदों ने सर्वसम्मति से पायल कुमारी को प्रधान मंत्री एवं तैयबा प्रवीण को उप प्रधान मंत्री चुना। जिसके बाद आपसी विचार विमर्श कर मंत्री मंडल का गठन और विभागो का बंटवारा किया गया। जिसमे स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, कृषि एवं बागवानी, पुस्तकालय एवं विज्ञान विभाग के मंत्री का चयन किया गया। ग्रूपवार विद्यालय की साफ़ सफाई, चेतनासत्र का आयोजन, मध्याह्न भोजन का संचालन, खेल कूद का आयोजन की जिम्मेवारी सौंपी गई है। पूरे चुनावी प्रक्रिया प्रधानाध्यापक मुकेश प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न कराई गई।
टिकारी संवाददाता: मखदुमपुर में संचालित राजकीय पॉलिटेक्निक, टिकारी में तृतीय समेस्टर का परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी ने वीक्षक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराया है। पीड़ित परीक्षार्थी सोनू कुमार द्वारा अलीपुर थाने में दर्ज कराए शिकायत के आलोक में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना 6 अप्रैल की बताई जाती है। इलेक्ट्रिकल ब्रांच का छात्र सोनू राजकीय पॉलिटेक्निक में परीक्षा दे रहा था। इस दौरान एक वीक्षक ने कदाचार करने का अरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। पिटाई से परीक्षार्थी के दाहिने आंख पर काफी चोटें आयी है। घटना के बाद पीड़ित परीक्षार्थी सोनू का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में कराया गया।
परीक्षार्थी सोनू कुमार
इलाज कराकर लौटने के बाद सोनू ने 14 अप्रैल को अलीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। केस की जांच की जिम्मेवारी एएसआई रमैया राम को सौंपी गई है। वीक्षक सह कॉलेज के व्याख्याता कुंदन कुमुद केस दर्ज होने के बाद से छुट्टी पर चले गए हैं। व्याख्याता ने तबीयत खराब होने की वजह से 17 और 18 अप्रैल की छुट्टी को लेकर आवेदन प्रभारी प्राचार्य को सौंपा है। व्याख्याता कुंदन कुमुद पर पहले भी इस तरह आरोप लग चुके हैं। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
प्रखंड संसाधन केंद्र डुमरिया में संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रखंड इकाई डुमरिया की बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष धनंजय प्रजापति की अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य अथवा जिला संघ के आह्वान पर बिहार जातीय आधारित गणना का बहिष्कार का निर्देश प्राप्त है उक्त आलोक में डुमरिया प्रखंड के सभी परगणक पर्यवेक्षक एवं फिल्ड ट्रेनर के रूप में नियुक्त शिक्षक आज से जातीय आधारित गणना कार्य का बहिष्कार करते हैं बहिष्कार बिहार सरकार द्वारा जारी नई शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में किया गया। जिसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी डुमरिया एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डुमरिया को पत्र के माध्यम से दी गई।
बैठक में संघ के सचिव संजय कुमार सिंह कोषाध्यक्ष सुजय कुमार चंद्रकांत प्रसाद वर्मा सुनील कुमार विक्रांत जयराज सिंह दिवाकर मिश्रा मुकेश कुमार रंजीत कुमार सुरेश यादव शशि भूषण पासवान विनोद कुमार प्रमोद पाल गिरेंद्र कुमार अरुण कुमार धर्मेंद्र राय विकास राय दिनेश कुमार प्रेमलता कुमारी सुनीता कुमारी रूपांजलि कुमारी अनिता कुमारी अर्चना कुमारी मंजू कुमारी आकांक्षा उर्वशी श्रवण कुमार विनोद कुमार सिंह संजय कुमार गुप्ता राकेश कुमार सिंह जोगेश्वर यादव आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित हुए।
नीमचक बथानी अनुमंडल के नवपदस्थापित एसडीपीओ कमलेश कुमार नीमचक बथानी अनुमंडल के एसडीपीओ के तौर पर अपना पदभार ग्रहण कियाl। पदभार ग्रहण करने के बाद अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्षों के साथ एक बैठक कर अपनी प्राथमिकता से सभी को अवगत कराया। बैठक के बाद एसडीपीओ श्री कुमार के एक प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामले का निष्पादन जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस महानिदेशक महोदय का निर्देश है कि अपराधी को दौड़ाओ नहीं तो फिर अपराधी तुम्हें दौड़ाएंगे, इसी बिंदु पर पुलिस को काम करना है और थाना क्षेत्र में छोटे-मोटे अपराधों से लिप्त रहने वाले अपराधी के साथ शराब एवं बालू कारोबारी से जुड़े माफियाओं पर अंकुश लगाएं। जब इस प्रकार के अपराधी पकड़े जाएंगे तो क्षेत्र में अपराध भी कम होगा और एक अलग संदेश समाज में जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना भेदभाव काम करेऔर आम लोगों का विश्वास जीतने का काम करें। सभी थाना अध्यक्षों को थाने में आने बाले हर फरियादी को सभ्य तरीके से बात करने के साथ उनके समस्याओं पर त्वरित करवाई करने के साथ प्राप्त आवेदन पर उचित जांच करने का भी निर्देश दिया गया ।
गर्मी का मौसम आते ही जलस्तर लगातार नीचे गिरते जा रहा है जिससे अमजनो को इसकी समस्या झेलनी पड़ रही है , ऐसा ही मामला गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड से की हैं जहां प्रखंड मुख्यालय के समीप कहुदाग पंचायत के वार्ड नंबर 5 गजरागढ़ में आए दिन पानी की समस्या से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं सूचना मिलते ही संवाददाता ने उक्त मोहल्ला जाकर खबर की पड़ताल की तो समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने कहा की गर्मी का मौसम आते ही हमलोग पानी पीने को तरस रहे हैं हालांकि जिला प्रशासन इस मौसम को मद्देनजर जगह जगह इसकी जांच करवाकर पानी की उपलब्धता करा रही है लेकिन अभी तक यहां स्थानीय प्रशासन का कोई भी कर्मचारी या फिर अधिकारी नही पहुंचे हैं बताते चले कि इस मोहल्ला में लगभग सैकड़ों घर है जिसमे हजारों लोग रहते है और उनसभी को पेयजल की विकट समस्या झेलनी पड़ रही है।
बोरिंग भी है फेल
गजरागढ़ के निवाशी पूनम देवी ने बताया की हमलोग अपने अपने घर में एक भी दो दो बोरिंग करवाए है लेकिन भूतल में पत्थर रहने के कारण सैकड़ों फिट बोरिंग करवाने के बाद भी पानी नही निकला जिससे हमलोग को नल जल के सहारे गुजर बसर करना पड़ रहा है लाखों रुपए खर्च करते है लेकिन तल में पानी नही रहने के कारण बोरिंग सफल नही हो पाता ।
नल जल के पानी में आता है कचरा
महिला किरण देवी बताती हैं की लगभग 6 वर्ष पहले प्रखंड मुख्यालय के पीछे बनाया हुआ नल जल से हमलोग का पानी आता है लेकिन उसमे लगातार कचरा आता है साथ ही इसका कोई समय सीमा भी है कभी कभार समय पर पानी आता है जिससे हमलोग केवल कपड़ा धोने और सौचालय के लिए उपयोग में लाते हैं।
गंदे पानी पीने से इन्फेक्शन का खतरा
बताया जाता है की इस कचरे के पानी से स्नान करने के बाद शरीर में तरह तरह की बीमारी होने लगता है साथ ही शरीर के कई जगह इन्फेक्शन हो जाता है इसलिए इसका भय बना रहता है पानी में कचरे के कारण शरीर खुजलाने लगता है। वहीं ग्रामीण नंदू पासवान कहते हैं हमलोग को पानी पीने के लिए बाजार से खरीदकर कर पीना पड़ता है। हमलोग मध्य वर्गीय परिवार है ऐसे में प्रतिदिन पानी खरीदकर पी सके ये संभव नहीं है। प्रशासन को इसके बारे में सोचना चाहिए।
पलायन करने को हैं मजबूर
मोहल्ला निवासी विजय पासवान ने बताया की हमलोग अपने पूरे परिवार के साथ वर्षो से यहां घर बनाकर रह रहे हैं अगर इस प्रकार की पानी की किल्लत रहा तो घर बेचकर कही दूसरे जगह चले जायेंगे हमलोग पानी खरीदकर पीने में सक्षम नही है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा
उपरोक्त मामले के संबंध में संवाददाता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बाराचट्टी से दूरभाष पर बात किया तो उन्होंने कहा की मामले की जानकारी मिली है लोक स्वास्थ अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) से नल जल संचालित है इसके लिए संबंधित विभागीय कनीय अभियंता (जे ई)को इसकी जानकारी दिया गया है बहुत जल्द इसका निराकरण करवा दिया जायेगा आगे उन्होंने कहा की एक दो दिनों के अंदर त्वरित काम लगवाकर ठीक कराकर साफ पानी मुहैया के लिए प्रशासन काम कर रही है।
कोंच प्रखंड के कोंच एवं आंती थाना का एसएसपी गया आशीष भारती ने रविवार के दोपहर औचक निरीक्षण किया। जांच के क्रम में एसएसपी ने थानाध्यक्ष के साथ थाना परिसर के चारो ओर भ्रमण किया, महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पदाधिकारी से पूछताछ किया। पत्रकारों को जवाब देते हुए एस एस पी आशीष भारती ने कहा कि कोंच थाना, अलीपुर थाना और आंती थाना का औचक निरीक्षण किया गया है। ये सभी थाने गया जिला के बॉर्डर पर हैं। थानाध्यक्ष कोंच उमेश प्रसाद एवं आंती थानाध्यक्ष अजय कुमार को क्राइम नियंत्रण को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया है। शराब बंदी, अवैध खनन आदि को पूर्णत रोकथाम करने के लिए सख्ती से निपटने को कहा गया है। वहीं, उन्होंने कहा कि आंती थाना पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है जो अब पहले से बेहतर है। लंबित कांड को निष्पादन करने को कहा गया है। मौके डी एस पी गुलशन कुमार, इंस्पेक्टर सुरेश राम, थानाध्यक्ष आंती अजय कुमार, थानाध्यक्ष कोंच उमेश प्रसाद समेत सभी पुलिस कर्मी लोग शामिल थे।
खिजरसराय: रविवार को दांगी प्रतिभा खोज प्रतिभा प्रतियोगिया में चयनित छात्रों को सम्मानित करने को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सृष्टि कोचिंग के संचालक पुष्पेंद्र कुमार अलावे विवेक शिशु निकेतन के प्रचार्य अजय कुमार थे। सभा का अध्यक्षता अखिलेश दांगी ने किया जबकि संचालन संजय कुमार ने किया। देवशरण सिंह मेमोरियल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के तहत हुए इस परीक्षा एक प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सृष्टि कोचिंग के संचालक ने सभी श्रेणी के तीनो स्थान बाले छात्रों को सृष्टि कोचिंग में मुफ्त कोचिंग देने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर मैट्रिक एवं इंटर में अच्छे अंक लाने बाले छात्रों को भी संबोधित किया गया।
प्रतिभा खोज प्ररियोगिता में भाग लेने बाले सभी 216 छात्रों को भी सान्तवना पुरस्कार दिया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दृष्टि कोचिंग के संचालक कुमार पुष्पेंदु के अलावे नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष अंकित कुमार को खिजरसराय क्षत्रिय संघ की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में केदार प्रसाद, विनोद कुमार के अलावे सेवानिवृत शिक्षक देवेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
शनिवार को बेलागंज प्रखंड के मध्य विद्यालय अक्थ्यू एससी में बिहार सरकार के द्वारा जारी पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार और स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह युवा समाजिक कार्यकर्ता रंजेश कुमार के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को सिलसिलेवार पुस्तक प्रदान किया गया। मुखिया प्रतिनिधि रंजेश कुमार ने कहा कि गरीबों दलितों और असहायों के हित में बिहार सरकार के ये सराहनीय कदम है। उन्होंने सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के परिवेश में पाठ्य पुस्तकों की बढ़ती कीमत के कारण गरीब मजदूर वर्ग के अभिभावक अपने बच्चों को सिलेवस की किताबें खरीदकर देने में असमर्थ हो जाते थे। सरकार द्वारा निशुल्क पुस्तक वितरण से समाज के अंतिम पायदान पर रहे अभिभावकों को राहत मिलेगा। साथ हीं बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। मुखिया प्रतिनिधि ने बच्चों से नियमित विद्यालय आने और अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय में सत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करवाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक मो हसीव आलम, सहायक शिक्षक अनिला देवी, गुलनिहार सुल्ताना, अनारकली कुमारी, कंचन सिंह, अनुपमा कुमारी सहित बड़ी संख्या छात्र छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।
हमारे देश में शिक्षकों की परंपरा रही है। अगर गुरू वशिष्ठ नहीं होते तो राम का कोई अस्तित्व नहीं होता। अगर ऋषि संदीपन नही होते तो कृष्ण को आठों आयाम का ज्ञान नहीं होता। आज शिक्षकों का अपमान हो रहा है। फलस्वरूप शिक्षक अपना शिक्षकत्व को जाहिर नहीं कर रहे हैं। उक्त बातें शनिवार को बेलागंज के एक निजी शिक्षण संस्थान के उद्घाटन समारोह के दौरान लोजपा (आर) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह जहानाबाद के पूर्व सांसद डा अरूण कुमार ने कहा। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य और समाज में गुरूजी और आचार्य जी की संस्कृति रही है। मगर दुर्भाग्य की बात है कि बिहार की वर्तमान सरकार शिक्षकों को मास्टरबा कहबाने का काम किया है।
शनिवार को बेलागंज के एक निजी शिक्षण संस्थान के उद्घाटन के मुख्य अतिथि रहे लोजपा (आर) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह जहानाबाद के पूर्व सांसद डा अरूण कुमार बिहार में बदहाल होती शिक्षा व्यवस्था को आड़े हाथों लेते हुए वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में नालंदा और तक्षशिला विश्वविद्यालय से विश्व भर में शिक्षा का आधार शिला रखा गया था। आज उसी प्रदेश में शिक्षा और शिक्षकों की हालत गंभीर हो गई है। उन्होंने कहा कि मुझे राजनीतिक नहीं करना था। मैं घर से ज्ञान का पुंज लेकर समाज में निकला था। मगर समाजिक परिवेश हमें राजनीतिक में घसीट लाया। पूर्व सांसद ने शिक्षण संस्थान के निदेशक सौरव कुमार को शुभकामना देते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों में विद्वान की जरूरत नहीं होती है। यहां संस्कारवान की जरूरत होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतपूर्व मुखिया सह कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रामविनय सिंह और संचालन जितेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम को पेंशनर समाज के प्रखंड सचिव शंभू शरण शर्मा, पूर्व शिक्षक सियाशरण सिंह आदि लोगों ने भी संबोधित किया। मौके पर युवा समाजिक कार्यकर्ता रंजेश कुमार, शिक्षक मनोज कुमार, भाजपा नेता अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षाप्रेमी और गणमान्य उपस्थित थे।