Category: POLITICS

  • सीयूएसबी में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में बदलाव, औचित्य और आवश्यकता विषय पर परिचर्चा

    सीयूएसबी में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में बदलाव, औचित्य और आवश्यकता विषय पर परिचर्चा

    टिकारी संवाददाता: दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय में चाणक्य भवन के संवाद कक्ष में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में बदलाव: औचित्य और आवश्यकता विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम सामाजिक विज्ञान एवं नीति पीठ द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार साझा करते हुए एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में हाल में किये गए बदलाव को आवश्यक एवं समय की आवश्यकता के अनुरूप बताया। परिचर्चा की शुरुआत करते हुए अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. रतिकांत कुम्भर ने कहा कि पाठ्यक्रम में बदलाव को नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के आलोक में देखने की जरूरत है। सहायक आध्यापक आतिश दास ने कहा कि छात्रों की क्षमता एवं आवश्यकता को ध्यान में रखकर पाठ्यक्रम में समय समय पर बदलाव किया जाता रहा है। इस अवसर पर ऐतिहासिक अध्ययन एवं पुरातत्त्व विभाग के अध्यक्ष डा. सुधांशु कुमार झा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समय के साथ नए- नए विषयों के सामने आने से पाठ्यक्रम में उनके समायोजन की आवश्यकता होती है।

    उन्होंने विशेष रूप से इतिहास के पाठ्यक्रम में हुए बदलाव के संदर्भ में कहा कि अब राजनीतिक इतिहास की जगह विभिन्न नीतियों, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आर्थिक इतिहास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जैसे विषय सामने आ रहे हैं, जिन्हें पाठ्यक्रम में स्थान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक विज्ञान एवं नीति पीठ के कार्यवाहक अधिष्ठाता प्रो. प्रणव कुमार ने कहा कि पाठ्यक्रम में बदलाव नवीन सामाजिक आवश्यकता के परिप्रेक्ष्य में निरंतर होते रहता है और यह बदलाव विशेषज्ञ समिति द्वारा एक निश्चित मानदंड के अनुरूप होता है I इसके अंतर्गत विभिन्न विषयों का बारीक रूप से संयोजन और संतुलन किया जाता है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपना विचार रखते हुए कहा कि पाठ्यक्रम में बदलाव को 21वीं सदी की आवश्यकता के अनुरूप छात्रों को तैयार करने के परिप्रेक्ष्य में ही देखा जाना चाहिए। इस संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं शोध छात्र श्वेतांक, रुपेश, मनोज, रामकृष्ण, ताहिरा एवं राहुल आदि उपस्थित थे I

  • Breaking news:मांझी एनडीए में हुए शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुछ देर बाद करेंगे आधिकारिक घोषणा

    Breaking news:मांझी एनडीए में हुए शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुछ देर बाद करेंगे आधिकारिक घोषणा

    हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह से मुलाकात करने के बाद यह घोषणा कर दी है कि उनकी पार्टी आज से एनडीए का हिस्सा हो गई है। एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि आज से वे एनडीए में शामिल हो गए हैं। आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव में वे एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे। दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग एवं अन्य मुद्दे पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ संतोष सुमन बताएंगे। बता दें कि magadhlive ने सबसे पहले इस बात के संकेत देते हुए एक खबर उस वक्त खबर बनाई थी कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एनडीए में शामिल होने वाली है। दिल्ली में अमित शाह से मिलने जीतन राम मांझी गए हुए थे। इसके बाद आज इसकी घोषणा श्री मांझी ने कर दी है।

    मालूम हो कि जदयू की तरफ से हम(से) के विलय का प्रस्ताव आने के बाद मंत्री पद से डॉ संतोष कुमार सुमन ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पटना में हम पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद यह तय हुआ था कि पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री मांझी दिल्ली जा रहे हैं, पार्टी को फैसला लेने के लिए इन्हीं दोनों को कार्यकर्ताओं ने अधिकृत किया था। अब ऐसे में बिहार में जदयू और महागठबंधन को आगामी लोकसभा चुनाव में कितना नुकसान हो सकता है या एनडीए को फायदा होगा। यह तो आने वाले समय पर ही पता चल सकेगा। बिहार में हम को कितनी लोकसभा सीट पर एनडीए टिकट देने जा रही है ये तो एनडीए गठबंधन के मुख्य नेता ही तय करेंगे। बता दें कि गया संसदीय क्षेत्र से जीतन राम मांझी पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उस समय भाजपा-जदयू एकसाथ चुनाव लड़ी थी। जिसमें जदयू के विजय कुमार मांझी को जीत मिली थी। यदि बीजेपी(एनडीए) जीतन राम मांझी को गया संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित कर देती है तो गया का चुनाव रोचक होगा।

  • 25 जून को पूर्व सांसद आनंद मोहन और लवली आनंद का टिकारी में होगा आगमन

    25 जून को पूर्व सांसद आनंद मोहन और लवली आनंद का टिकारी में होगा आगमन

    टिकारी संवाददाता: फ्रेंड्स आफ आनंद ग्रुप के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक कालेज मोड़ के पास हुई। जिसमें पूर्व सांसद आनंद मोहन एवं उनकी पत्नी लवली आनंद के आगामी 25 जून को टिकारी आगमन की तैयारी और भव्य स्वागत करने पर विचार विमर्श किया गया। इस हेतु बैठक में शामिल लोगों ने अपना अपना सुझाव और विचार रखते हुए आनंद मोहन के आगमन को यादगार बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में शामिल ग्रुप के सदस्य पवन कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित रामानुज सिंह के हाल में पूर्व सांसद आनंद मोहन और पत्नी लवली आनंद का समारोहपूर्वक स्वागत करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में अलखदेव सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह उर्फ बाबू साहेब, मुन्ना सिंह, मंटू सिंह, सुबोध सिंह, बलिराम सिंह आदि मौजूद थे।

  • ब्रेकिंग न्यूज: 567 वोट से मोहन श्रीवास्तव जीत गए, आशिफ़ को दी करारी शिकस्त, वार्ड 15 से दीपक पुनः जीत दर्ज की

    ब्रेकिंग न्यूज: 567 वोट से मोहन श्रीवास्तव जीत गए, आशिफ़ को दी करारी शिकस्त, वार्ड 15 से दीपक पुनः जीत दर्ज की

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम उपचुनाव 2023 के मतों की गिनती का काम पूरा हुआ। ‘हॉट शीट’ वार्ड नं 26 से अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव चुनाव जीत गए हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशिफ़ अहसन को कड़ी शिकस्त दी है। मोहन श्रीवास्तव 567 वोट के भारी अंतर से चुनाव जीत गए हैं। केवल आधिकारिक तौर पर घोषणा और जीत का प्रमाण पत्र मिलना बाकी रह गया है। मोहन श्रीवास्तव की जीत की खबर जिला स्कूल परिसर में संचालित बीएड कॉलेज के मतगणना केंद्र से बाहर आते ही इनके समर्थक नारे लगाने लगे हैं। भारी संख्या में समर्थक इन्हें बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं वार्ड नंबर 15 से पुनः दीपक कुमार चुनाव जीत गए हैं। जबकि बोधगया के वार्ड नं 32 से रामबली प्रसाद चुनाव जीत गए हैं।

    वार्ड नं 15 से विजेता दीपक कुमार
    वार्ड 32 बोधगया रामबल्ली प्रसाद- विजेता

    बता दें कि इन तीन वार्डों में पार्षद पद के 09 जून को वोट डाले गए थे। जिसकी गिनती 11 जून को हुई। जीत दर्ज कर चुके दीपक कुमार वार्ड नं 15 से पार्षद थे। लेकिन दिसंबर 2022 में हुए चुनाव इस वार्ड में उम्मीदवार राजेश कुमार के निधन के कारण नहीं हो सका था। वहीं 26 के पार्षद अबरार अहमद उर्फ भोला मियां उर्फ बाबू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यहां से पार्षद पद के लिए पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने दावेदारी पेश की। यहां यह भी बताना लाजिमी है कि 2022 के नगर निकाय चुनाव में मोहन श्रीवास्तव वार्ड 11 से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे।

  • गया नगर निगम उपचुनाव: यही रात अंतिम, यही रात भारी, 11 की सुबह का सभी को इंतजार

    गया नगर निगम उपचुनाव: यही रात अंतिम, यही रात भारी, 11 की सुबह का सभी को इंतजार

    ✍️वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम उपचुनाव 2023 के नतीजे रविवार(11जून) को आ जाएंगे। वार्ड नं 15 और 26 में पार्षद पदों के लिए क्षेत्र के मतदाताओं ने अपना काम कर दिया। उम्मीदवार जितने भी हैं, उनके लिए शनिवार की रात भारी पड़ रही है। क्योंकि पिछले छः महीने से इसी दिन का इन दो वार्ड की जनता के साथ साथ पूरे शहर की जनता को इंतजार कर रहे हैं कि इन दोनों वार्ड में आखिर जनता किसके पक्ष में अपने मतों के जरिए फैसला सुनाती है। वो घड़ी अब काफी नजदीक आ गई है।

    सबकी नजर ‘हॉट शीट’ पर

    गया नगर निगम की जनता वार्ड नं 26 को ‘हॉट शीट’ मान चुकी है। इसकी वजह है कि यह सीट पहले अबरार अहमद के पास था। उन्होंने पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था और खुल कर उन्होंने कहा था कि यह सीट पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के लिए छोड़ दी है। कारण कि मोहन श्रीवास्तव पार्षद रहते अपने वार्ड नं 11 से चुनाव हार गए थे। यहां इन्हें पूर्व पार्षद के पुत्र कुंदन कुमार ने हरा दिया था।

    26 नंबर वार्ड एक प्रकार से ‘सुरक्षित’ माना जाता है

    वार्ड नं 26 से अबतक पार्षद अबरार अहमद रहे हैं। 2002 से इस सीट पर श्री अहमद का एकाधिकार सा रहा है। निर्विरोध चुने जाने की परंपरागत यह सीट सुरक्षित माना जाता था। लेकिन, इस उपचुनाव में यह परंपरा टूट गई। यहां से जब मोहन श्रीवास्तव के नामांकन की बात आई तो इनके विरुद्ध तीन और लोगों ने उम्मीदवारी ठोक दी। लेकिन मुख्य मुकाबला मो. अशिफ़ से हो गया। वैसे तो यहां पूर्व वार्ड पार्षद असद परवेज उर्फ कमांडर भी चुनाव मैदान में हैं। पर राजनीति की गोटी खेलने में माहिर कमांडर चुनाव मैदान में रहकर भी बाजी पलटने के फिराक में लग गए।

    अल्पसंख्यक बाहुल्य वार्ड है 26

    वार्ड नं 26 अल्पसंख्यक बाहुल्य वार्ड है। सर्वाधिक मतदाता इसी वर्ग से आते हैं। हालांकि इस वार्ड में गैर मुस्लिम भी वोटर हैं। जिन्होंने 09 जून को अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर चारो प्रत्याशी के लिए वोट कर चुके हैं। अब सभी को इंतजार है तो बस 11 जून को होने वाले मतगणना की।

    जोड़ी बरकरार रहती है या टूटती है

    गया नगर निगम में पिछले पांच साल से मेयर बीरेन्द्र कुमार उर्फ गणेश पासवान और मोहन श्रीवास्तव की जोड़ी जगजाहिर है। इन दोनों के मेयर और डिप्टी मेयर रहते शहर में विकास के कई कार्य हुए। भले ही लोग इसमें कथित लूट की बात कहते हुए आ रहे हैं। लेकिन, इन सब से अधिक कोरोना काल में इन दोनों के द्वारा किए कार्य को जनता शायद भूल नहीं पाएगी। शहर को स्वच्छता रैंकिंग में सबसे ऊपर लाने का श्रेय इन दोनों की जोड़ी को जाता है। अब जनता पर इन दोनों को पूरा भरोसा है कि मतदाता इतने निष्ठुर नहीं हैं, जो इन सभी बातों को भूल जाए। 11 जून को परिणाम आने के बाद ही कहा जा सकता है कि इनकी जोड़ी सलामत रहती है या फिर टूटती है।

    हार या जीत यही दो बातें होती है किसी भी चुनाव में

    अंततः हर चुनाव के शुरू होने से लेकर मतों की गिनती तक मुख्य रूप से यही दो बातें होती है। एक जीतता है तो सामने जो भी रहे हैं वे हार जाते हैं। करीब 2688 मतदाता इस वार्ड में वोट डालने का काम कर चुके हैं। उम्मीदवार चार हैं। अब किनके खाते में कितना जाता है, ये तो 11 जून को ईवीएम ही बताएगा। तब तक आज की रात अंतिम है और यही रात सबके लिए भारी पड़ रहा है।

  • बिग ब्रेकिंग:गया के मेयर को राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजा नोटिस, 11 जुलाई को अभिलेख के साथ उपस्थित होने का निर्देश

    बिग ब्रेकिंग:गया के मेयर को राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजा नोटिस, 11 जुलाई को अभिलेख के साथ उपस्थित होने का निर्देश

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान को राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से एक नोटिस भेजा गया है। जिसमें उन्हें 11 जुलाई को अभिलेख/दस्तावेज के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। आयोग ने कहा है कि या तो वे स्वयं या किसी अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित हो सकते हैं। आयोग ने कहा है कि दो में से कोई एक ही उपस्थित हो सकते हैं। मामला मेयर प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान द्वारा आयोग से की गई शिकायत से संबंधित है। श्यामदेव पासवान की लिखित शिकायत पर आयोग ने वाद संख्या 39/2023 श्यामदेव पासवान बनाम बीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान दर्ज कर लिया है। आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी( ओएसडी) की ओर से 6 जून को यह नोटिस जारी किया गया है।

    जानें क्या कहा था पूर्व विधायक डॉ. श्यामदेव पासवान

    बता दें कि पिछले दिनों पूर्व विधायक डॉ श्यामदेव पासवान ने शहर के एक निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मेयर की जाति पर सवाल उठाया था। जिसमें उन्होंने कहा है कि मेयर जिस जाति के प्रमाण पत्र पर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित श्रेणी के पद(मेयर) के लिए चुनाव लड़े थे, उस जाति प्रमाण पत्र में उल्लेख की गई जाति से वे नहीं आते हैं। पूर्व विधायक अपनी शिकायत गया के जिला पदाधिकारी से भी की थी। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग में भी एक परिवाद दायर करने की बात प्रेस कांफ्रेंस में कही थी।

    आयोग में सुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई

    अब राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दायर वाद संख्या 39/23 के इसी मामले में सुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए आयोग की ओर से मेयर बीरेन्द्र कुमार उर्फ गणेश पासवान को नोटिस भेजकर 11 जुलाई को श्यामदेव पासवान द्वारा समर्पित अभिलेख/दस्तावेज के आधार पर अपना पक्ष रखने का मौका दिया है।

    आयोग ने यह भी अपने निर्देश में कहा है

    आयोग ने यह भी नोटिस में उल्लेख किया है कि यदि मेयर अपना पक्ष रखने के लिए निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होते हैं तो आयोग के पास उपलब्ध कागजातों/अभिलेखों के आधार पर इस मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

    बीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, मेयर, गया नगर निगम, गया
    नोटिस:अबतक अप्राप्त है, मिलता है तो पूरे साक्ष्य के साथ उपस्थित रहूंगा

    इधर, गया नगर निगम के मेयर बीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान से इस संबंध में उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने बताया राज्य निर्वाचन आयोग से जारी हालिया नोटिस/निर्देश अप्राप्त है। यदि प्राप्त होता है तो साक्ष्य के साथ पेश होऊंगा। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी दो बार इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई गई थी, दोनों बार उन्हें क्लीन चिट दे दिया गया है।

  • सियासी घटनाक्रम: गया संसदीय क्षेत्र पर हम (से.) का दावा , महागठबंधन के सेहत पर कितना असर पड़ सकता है?

    सियासी घटनाक्रम: गया संसदीय क्षेत्र पर हम (से.) का दावा , महागठबंधन के सेहत पर कितना असर पड़ सकता है?

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    लोकसभा चुनाव 2024 की आहट के बीच हम पार्टी ने गया संसदीय क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश कर सियासी घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। हम पार्टी फिलहाल महागठबंधन के साथ है। महागठबंधन के मुख्य घटक दल जदयू से यहां विजय कुमार मांझी सांसद हैं। यह सीट एनडीए के खाते से जदयू को मिली है। अब जबकि बिहार में भाजपा से जदयू अलग हो गई है तो जदयू की सीट पर हम पार्टी का इस सीट पर दावेदारी पेश कर दिए जाने से महागठबंधन के सेहत पर कितना असर पड़ सकता है, ये तो लोकसभा चुनाव के वक्त सीट शेयरिंग के समय पता चलेगा। भाजपा अभी तक यहां से तुरुप का पत्ता नहीं खोला है। वर्तमान सांसद को पुनः चुनाव मैदान में जदयू उतारती है या नहीं, ये भी तय नहीं है। वहीं महागठबंधन के एक बड़े दल राजद का भी यहां दावा सामने नहीं आया है। लेकिन भाजपा से सांसद रहे राजद नेता रामजी मांझी भी एक अनौपचारिक बातचीत में इशारे में कहा कि देखिये, मांझी जी क्या करते हैं या महागठबंधन क्या तय करता है? गया संसदीय(सुरक्षित) क्षेत्र बराबर नया इतिहास बनाता है। इधर, भाजपा जदयू के कई नेताओं को अपने पाले में कर चुकी है। लोकसभा के उपसभापति पत्रकार हरिवंश को लेकर जदयू नेता अपनी मंशा मीडिया के माध्यम से जाहिर करते रहे हैं।

    उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी का गठन कर जदयू-राजद की परेशानी को बढ़ा दिया है। ऐसे में हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ई. नंदलाल मांझी ने एक बयान जारी कर गया संसदीय सीट पर दावेदारी करते हुए सियासी घटनाक्रम के साथ एक राजनैतिक संकट पैदा कर दिया है। श्री मांझी ने कहा कि गया जिला में हम पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को जोड़ने का काम कर रही है ,गरीबों के लिए काम करती है महागठबंधन के सात घटक दल में गया संसदीय क्षेत्र पर हम का दावा स्वाभाविक है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और डॉ. संतोष मांझी का कार्यक्षेत्र रहा है जीतन राम मांझी गया जिला के तीनो सुरक्षित विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वर्तमान में गया जिला के 10 विधानसभा में 3 विधान सभा पर हम के उम्मीदवार जीते हुए हैं और हम पार्टी का मगध के चित्र में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है, शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट है ।इसीलिए महागठबंधन के सभी घटक दलों से अधिक ,गया संसदीय क्षेत्र पर हम का दावा बनता है।

    हिंदुस्तानी मोर्चा के कार्यकर्ता किसी भी परिस्थिति में गया संसदीय क्षेत्र से अपने नेता को चुनाव में भाग लेना चाहते हैं और इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं सभी विधानसभा में बूथ अध्यक्ष सांगठनिक रूप से अपनी मजबूती प्रदान कर रहे हैं। गढ़बंधन धर्म का हम पालन करते है,लेकिन महागठबंधन को भी हम पार्टी के कार्यकर्ता के भावना का सम्मान करना चाहिए। अंतिम निर्णय महागठबंधन को ही करना है, हम उनका सम्मान करते है। गया संसदीय क्षेत्र को उचित विकास के लिए तेजतर्रार और युवा नेतृत्व की आवश्यकता है।

  • भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता बने छोटू बारिक

    भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता बने छोटू बारिक

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश जय देवगिरी ने गया जिला कमेटी की घोषणा की। इस कमेटी में सामाजिक कार्यकर्ता छोटू बारीक को जिला प्रवक्ता का दायित्व दिया गया है। छोटू बारिक विभिन्न सामाजिक संगठन में पहले से विभिन्न पद पर रह चुके हैं। जिसमें रामनवमी पूजा समिति में अपना योगदान दे चुके हैं। फल्गु सेवा समिति जो विष्णुपद के देवघाट पर फल्गु/गंगा महाआरती का आयोजन करती है, इस समिति में भी दायित्व निभा रहे हैं। जिला प्रवक्ता बनने पर छोटू बारिक को जिला भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश जयदेव गिरी, उपाध्यक्ष आशीष पाठक, महामंत्री कौशल कुमार, मंत्री सिद्धार्थ मुदौल्य सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दी है।

  • नगर निगम के राजनीतिक प्याले में शांति कहीं बड़े तूफान के संकेत तो नहीं, पढ़ें पूरी खबर

    नगर निगम के राजनीतिक प्याले में शांति कहीं बड़े तूफान के संकेत तो नहीं, पढ़ें पूरी खबर

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम में करीब छः महीने नई सरकार के गठन हो गए। छः महीने के भीतर निगम में कई बार तूफान आए। निगम का माहौल अशांत रहा। सशक्त स्थायी समिति के गठन से लेकर विभिन्न समिति, उपसमिति के गठन को लेकर हलचल मची। यह जब शांत हुआ तो आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। यह मामला जब ठंडा पड़ गया तो दो वार्ड में उपचुनाव को लेकर फिर एक बार हलचल पैदा हो गया। अब जबकि चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का दौर है तो इन दो वार्डों में कुछ अधिक ही हलफल है। लेकिन शांति है। यह शांति किसी बड़े तूफान के तो संकेत नहीं है?
    मगध लाइव के पास एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है, जिसे देख एक बड़े तूफान की आशंका बलवती दिख रही है। यह खबर आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है, पर विश्वसनीय स्रोत से मिल रही जानकारी के अनुसार खबर सत्य है। जिसका बहुत ही जल्द खुलासा हो सकता है। बात कहने की भी है और नहीं भी कहने की। पर बात सोलह आने सच है। जिसको लेकर पिछले कई सालों से प्रयास किया जाता रहा है और एक बार फिर उसी प्रयास को फलीभूत करने की मंशा है। बात चुनाव से ही संबंधित है। लेकिन, जिसकी बात हम कर रहे हैं, उसमें जीत हार हो चुकी है और उसी जीत हार के फासले इतने दूर हो चुके हैं कि बात भी अब काफी दूर तक चली गई है। शिकायत करने वाले नेताजी एक राजनीतिक दल से संबंध रखते हैं। जो इस समय बिहार में विपक्ष की भूमिका में है। इस दल से जुड़े एक बड़े नेताजी अर्जी दाखिल कर चुके हैं जो अब गया जिले के एक शीर्ष अधिकारी के पास पहुंच गया है। मामला चुकी काफी बड़ा है तो इसके लिए बड़े स्तर पर ही जांच होनी है। जांच शुरू होने से लेकर इसे पूरा होने तक चुप रहने की बात है। लेकिन अधिकृत तौर पर वहीं सबकुछ मीडिया के सामने लाने वाले हैं, जिन्होंने अधिकारी तक शिकायत दर्ज कराई है। उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द ही सभी मीडिया हाउस के सामने वो बात नेताजी रखने वाले हैं, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में निगम के राजनीतिक प्याले में उठने वाले तूफान का इंतजार करना होगा।

  • बाराचट्टी के भलुआ पंचायत समिति सदस्य के उपचुनाव में 26 वोट से विजयी हुई कविता देवी

    बाराचट्टी के भलुआ पंचायत समिति सदस्य के उपचुनाव में 26 वोट से विजयी हुई कविता देवी

    रिपोर्ट – संवाददाता बाराचट्टी।

    बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत भलुआ पंचायत में समिति सदस्य के उपचुनाव का मतगणना शनिवार सुबह ही संपन्न हुआ मतगणना की पूर्ण व्यवस्था प्रखंड परिसर के कृषि भवन में किया गया जहां सभी प्रत्याशियों के वोटो की गिनती की गई जिसमे अनिल मांझी को 55 वोट, कमलदेव सिंह भोक्ता को 611 वोट, गीता देवी 93 वोट, रामचंद्र तुरी को 251 तो वही विजई प्रत्याशी कविता देवी को 637 वोट मिले । इस स्बंध ने बीडीओ प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने संवाददाता से बात करते हुए बताया की प्रखंड परिसर के कृषि भवन में मतगणना हॉल बनाया गया था जहां मतगणना संपन्न हुई सीसीटीवी और प्रशासनिक व्यवस्था के देख रेख में प्रत्याशियों को प्राप्त मत दिया गया वहीं विजई हुई कविता देवी का कहना है कि भलुआ पंचायत की जनता जो हमें विश्वास के परे मत दिया है उस भगवान रूपी जनता के हर दुख सुख में साथ रहेंगे और पंचायत के विकास की नई दिशा देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ।