पुरखो के विरासत को सहेज कर रखना युवाओं का दायित्व है-चिराग पासवान

Written by

in

पुरखो के विरासत को सहेज कर रखना युवाओं का दायित्व है। उक्त बातें लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार की शाम बेलागंज के सहबाजपुर गांव में आयोजित यज्ञ समारोह में कहा।
प्रखंड क्षेत्र के सहबाजपुर गांव में आयोजित रुद्रमहायज्ञ में शामिल होने लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे। इस दौरान पासवान ने कहा की बिहार की विरासत अति प्राचीन है। जिसे बचाना विशेष कर युवाओं का दायित्व है। वही एक प्रश्न के जवाब में पासवान ने कहा कि कानून में फेरबदल कर अपनी राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति करना सही नही है। मुख्यमंत्री के जातीय राजनीति का यह जीता जागता नमूना है। लोजपा(रा) प्रदेश सरकार के इस फैसले के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि 28 नवम्बर को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारी हेतु प्रमंडल एवं जिला स्तर पर लोगो को निमंत्रण देने निकला हूं।

रिपोर्ट – अजीत कुमार ,बेलागंज

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *