गयाजी में मत्स्य पालकों को मिले 13 थ्री-व्हीलर आइस बॉक्स, डीएम ने किया वितरण, मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना: 19.50 लाख का अनुदान, ताजी मछली पहुंचेगी बाजार

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image148750683 17785688385751206732297620353373 गयाजी में मत्स्य पालकों को मिले 13 थ्री-व्हीलर आइस बॉक्स, डीएम ने किया वितरण, मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना: 19.50 लाख का अनुदान, ताजी मछली पहुंचेगी बाजार

गया, 12 मई 2026
गयाजी समाहरणालय परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत 13 थ्री-व्हीलर आइस बॉक्स का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी गयाजी शशांक शुभंकर एवं उप मत्स्य निदेशक, मगध परिक्षेत्र ने लाभुकों को वाहन की चाबी सौंपी।

ग्रामीण इलाकों से ताजी मछली पहुंचेगी शहर

जिला पदाधिकारी ने बताया कि मछली का उत्पादन शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्रों में होता है। आइस बॉक्स युक्त इन वाहनों से ताजी मछलियों को बाजार तक पहुंचाने में असुविधा कम होगी और उपभोक्ताओं को ताजी मछली मिल सकेगी।

50% अनुदान, 3 लाख है एक वाहन की कीमत

मगध परिक्षेत्र के उप मत्स्य निदेशक श्री विपिन ने बताया कि मत्स्य परिवहन वाहन वितरण योजना के तहत एक थ्री-व्हीलर आइस बॉक्स की इकाई लागत 3 लाख रुपये है। इसमें 50% यानी 1.5 लाख रुपये अनुदान दिया गया है। 13 वाहनों के लिए कुल 19.50 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत हुआ।

image editor output image944825785 17785688730939151716115328802805 गयाजी में मत्स्य पालकों को मिले 13 थ्री-व्हीलर आइस बॉक्स, डीएम ने किया वितरण, मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना: 19.50 लाख का अनुदान, ताजी मछली पहुंचेगी बाजार

ऑनलाइन आवेदन से चुने गए लाभुक

जिला मत्स्य पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों में से नियमानुसार लाभुकों का चयन किया गया। सभी लाभुक मत्स्य विपणन के कार्य में संलग्न हैं। चयनित लाभुकों ने वाहन क्रय हेतु एजेंसी का चयन स्वयं किया है और अनुदान की राशि संबंधित एजेंसी को दी जाएगी।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी सुशीला कुमारी, नागेन्द्र कुमार वर्मा, सुनील कुमार, मत्स्य विकास पदाधिकारी मृणाल कुमार, राजीव कुमार, दानिश हुसैन के साथ कृषक उपेन्द्र कुमार, श्याम सुन्दर चौधरी, अम्बिका केवट, राजकिशोर कुमार, संतोष कुमार, सुरज कुमार, राजेश केवट, विरेन्द्र मल्लाह, मो0 गुलाम सरवर, कौसर मियां, शम्भु चौधरी, जितेन्द्र कुमार एवं कामेश्वर चौधरी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *