गया में आयोजित हुई संगीत संध्या “स्वरांजलि”, स्व. पंडित रवि आचार्य को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 618711476 17784322550573542611375851858548 गया में आयोजित हुई संगीत संध्या “स्वरांजलि”, स्व. पंडित रवि आचार्य को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


गया। सांस्कृतिक संस्था श्री सुर सलिला गया जी ट्रस्ट द्वारा संगीतज्ञ स्वर्गीय पंडित रवि आचार्य की द्वितीय स्मरणांजलि के अवसर पर स्थानीय एक होटल में संगीत संध्या “स्वरांजलि” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के संगीत प्रेमियों, कलाकारों एवं गणमान्य लोगों ने शामिल होकर स्व. आचार्य को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार चौधरी, रॉय मदन किशोर, उषा डालमिया, महेश गुपुत, डॉ. के.के. नारायण, पंडित राजन सिजुआर, हरिश्वर सिंह, अरुण आचार्या सहित स्व. रवि आचार्य के परिजनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी रिद्धि, पुत्र श्रीनिवास एवं वरद तथा पुत्री समृद्धि भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजय कुमार चौधरी ने की, जबकि अतिथियों का स्वागत अरुण आचार्या ने किया। उपस्थित अतिथियों एवं शुभचिंतकों ने स्व. पंडित रवि आचार्य के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए संगीत के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
संगीत संध्या की शुरुआत गया निवासी प्रभाकर एवं दिवाकर कश्यप (बनारस घराना) के शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन से हुई, जिसने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कोलकाता के इमोन सरकार ने तबले पर संगत की, जबकि लखनऊ के विश्वविख्यात हारमोनियम वादक पंडित धर्मनाथ मिश्रा एवं तानपुरा पर जगजीत कौशिक ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर संस्कार भारती के अखिल भारतीय मंत्री एवं संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली के सदस्य डॉ. संजय कुमार चौधरी ने कहा कि स्व. पंडित रवि आचार्य ने संगीत साधना के माध्यम से समाज और संस्कृति को नई दिशा देने का कार्य किया। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के संयोजक एवं गया घराना के सुप्रसिद्ध गायक पंडित राजन सिजुआर, अध्यक्ष प्रो. डॉ. के.के. नारायण, सचिव राजेश्वर सिंह, अनिल अग्रवाल, प्राण मित्तल, प्रिन्सी डॉयर, वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा, श्याम भंडारी, दिनेश मौआर, बच्चू लाल विट्ठल, धर्मेंद्र सिंह टिब्लू सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *