माँ तारा देवी मंदिर नवरात्र की तैयारी पूरी, तारा महोत्सव की तैयारी जोरों पर

Written by

in

टिकारी संवाददाता: भारतीय स्वदेशी नूतन वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा दिनांक 30 मार्च को प्रारंभ हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना किया था। नवरात्र के दौरान ही भगवान राम का जन्म हुआ था। नवरात्र पूजा नारी शक्ति का प्रतीक है। नवरात्र के दौरान माता के विभिन्न शक्ति रूपों की पूजा – अर्चना किया जाता है। इस दौरान कन्या पूजन का भी विशेष महत्व है। सभी लोग लड़कियों को अपने घर बुलाते है, उनके पांव पूजे जाते है, उन्हें भोजन कराते है, उपहार देते है और बदले में उनसे आर्शीवाद प्राप्त करते है। नारी शक्ति के प्रतीक का इससे बड़ा त्योहार पूरी दुनिया में दूसरा कोई नही है।

नवरात्र के दौरान प्रखंड अंतर्गत केसपा ग्राम में मां तारा देवी मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ती है। इस वर्ष जनता की मांग को पूरा करते हुए बिहार सरकार के सौजन्य से 31 मार्च को माँ देवी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर चर्चित लोक गायिका इंदू सोनाली का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। परंपरागत रूप से नवरात्र अष्टमी को माँ तारा देवी मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता आया है। ग्रामीण हिमांशु शेखर ने कहा है कि यह महोत्सव जनता की जीत है। इस वर्ष भी अष्टमी 5 अप्रैल को चर्चित कलाकार कमल वास एवं अभिषेक तिवारी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *