गया में आरपीएफ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, आगरा कैंट घटना की निंदा, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

Deobarat Mandal
image editor output image 1177431020 17841218972693755769799002783713 गया में आरपीएफ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, आगरा कैंट घटना की निंदा, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

देवब्रत मंडल

12 जुलाई 2026 को आगरा कैंट स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक(Dy SS) एवं रेलवे सुरक्षा बल(RPF) के साथ हुई मारपीट एवं अमानवीय व्यवहार के विरोध स्वरूप संपूर्ण भारतवर्ष में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं महामंत्री ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के निर्देशानुसार यूनियन के सभी ब्रांच स्तर पर विरोध प्रदर्शन आरपीएफ के खिलाफ किया गया। गया जंक्शन स्थित डिप्टी एसएस ऑफिस के सामने रेलवे के महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में जाने,जाने वाले स्टेशन अधीक्षक ,स्टेशन मास्टर एवं पॉइंट्स मैन के साथ-साथ अन्य रेलवे के विभागों से उपस्थित कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर एक स्वर से आगरा कैंट स्टेशन पर घटित घटना की निंदा किया तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी घटना नहीं हो। आगरा कैंट की घटना ने आम जनमानस के मस्तिष्क पर भी गहरी छाप छोड़ी है रेलवे का अनुशासन तार -तार हुआ है रेलवे की छवि काफी खराब हुई है संपूर्ण भारतवर्ष में रेलवे को वाणिज्यिक तथा सामाजिक दोनों स्तरों से जोड़कर देखा जाता है। 12 जुलाई 26को ऑन ड्यूटी डिप्टी एसएस ने एक महिला की जान बचाने के लिए जो चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए प्रयासरत थी ट्रेन मैनेजर को वॉकी टॉकी से बोलकर तथा ट्रेन मैनेजर द्वारा प्रेशर लगवा कर रुकवाया था जिसे आरपीएफ के जवानों ने चेन पुलिंग का केस बनाकर पीड़ित महिला यात्री से ₹1000 की वसूली कर ली जिसका विरोध डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने किया और जवानों को समझाया की ट्रेन मैंने रूकवाई थी विधिवत एवं संरक्षित तरीके से ,फिर भी उक्त जवानों द्वारा महिला को जो ट्रेन रुकने पर चढ़ गई थी जिनका वक्त ट्रेन में बर्थ और सामान था वह मिठाई लेने उतरी थी, ट्रेन से उतरवाया गया एवं वसूली के रूप में ₹1000 लिया गया जिसका रसीद भी नहीं दिया गया। इसी विरोध के परिणाम स्वरूप डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट आगरा कैंट को धक्का मुखी करते हुए चार- पांच आरपीएफ के जवान एवं 2 ASI(अधिकारियों) द्वारा प्लेटफार्म पर घसीटते हुए आरपीएफ पोस्ट लाया गया जहां उनके साथ बदसुलूकी एवं मारपीट की गई ल। जिसका उपस्थित यात्रियों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिससे रेल की छवि काफी खराब हुई और पब्लिक के नजर में सुरक्षा के रखवाले पर से भरोसा समाप्त हो गया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन तथा ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने पत्र प्रेषित कर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं रेल मंत्री को इस घटना से अवगत कराया तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग रखी जिससे रेलवे की साख बची रहे एवं पब्लिक में भरोसा कायम रहे।
इस अवसर पर गया स्टेशन मैनेजर विनोद कुमार सिंह ,ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन कार्यकारिणी सदस्य कामरेड मिथिलेश कुमार ,गया शाखा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, शाखा सचिव मुकेश सिंह, संगठन मंत्री रविराज ,शाखा पार्षद नित्यानंद कुमार ,धनंजय कुमार ,राजीव कुमार अवस्थी, केंद्रीय परिषद सदस्य अजय कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक एम ए खान, आरपी पासवान, बीबी पांडे यातायात निरीक्षक, राजीव कुमार इंचार्ज आर आर आई, योगेश कुमार सिंहा स्टेशन अधीक्षक जपला ,संतोष चौरसिया अमित कुमार सिंह ,स्टेशन अधीक्षक एसके सिन्हा, आईबी मिश्रा, विशाल अग्निहोत्री, प्रिंस कुमार मंडल सचिव ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन डीडीयू ,स्टेशन अधीक्षक संजीत कुमार, धीरज विजेता, संजय कुमार ,विजय कुमार डिप्टी SS गया यार्ड ,अमित तिवारी, जयप्रकाश मेहता, के के सिंहा, रणविजय कुमार मुख्य गाड़ी लिपिक ,अंशु कुमार पॉइंट्स मैन गया, यूथ सेक्रेटरी ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया राकेश कुमार के अलावे बहुत सारे विभागीय रेल कर्मचारी उपस्थित थे। यह जानकारी उत्तम कुमार मीडिया प्रभारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा गया ने दी है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *